AAJ KA RASHIFAL 17 October 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
17 अक्टूबर, शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन आश्विन शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि रहेगी। आज सुबह 09ः47 तक मूला नक्षत्र फिर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, शाम 07ः51 के बाद बुधादित्य योग, अतिगंड योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। सूर्य शाम 07ः51 के बाद तुला राशि में रहेगे। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से रचनात्मक और कल्पनाशील रहेगे।
बिज़नेस के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं बेहद शुभ और मनचाहा आर्थिक लाभ दिलाने वाली सिद्ध होंगी, जिससे आपके संचित धन और बैंक बैलेंस में अच्छी वृद्धि होगी।
फेस्टिवल सिजन के चलते बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमाएंगे, नए ऑडर मिलेंगे, जिससे आपकी बिजनेस की ग्रोथ बढ़ेगी।
पारिवारिक व्यस्तता की वजह से वर्कप्लेस पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे लेकिन कोवर्कर के सहयोग से व्यावसायिक गतिविधियां रूप से चलती रहेगी।
ऑफिस में अनुकूल वातावरण बना रहेगा, जहां कोवर्कर का सहयोग और सीनियर से आपके कार्यों की जमकर प्रशंसा मिलेगी।
नौकरी पेशा लोगों को अपने ऑफिस संबंधित कार्य प्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है।
अतिगंड योग बनने से वर्कस्पेस पर आप अपने स्पष्ट विचारों से अपने सहकर्मियों को समय आप प्रभावित कर सकते हैं।
लव एंड लाइफ पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
स्पोर्ट्स पर्सन की सेहत अच्छी रहेगी और आपके अंदर गजब की फुर्ती रहेगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अपनी हठधर्मिता के कारण यात्रा नुकसान हो सकता है।
बिजनेस में समय पर माल तैयार न होने के कारण नुकसान होने की आशंका है।
मार्केट में तेजी के चलते बिजनेस में स्टाफ अथवा कर्मचारियों से संबंधित कुछ दिक्कतें रहेंगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को अपने फील्ड में कुछ परेशानियों का सामना करना पडे़गा।
फेस्टिवल सिजन के चलते ऑफिस में काम अधिक होने तथा आवश्यक होने पर ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन दूसरों की तरह अपने टारगेट को अचीव नहीं कर पाएंगे, ऑफिस किसी कार्य को लेकर सहयोगी के साथ कहासुनी हो सकती है।
अपने जीवन साथी के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखें, आपके पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से अपनी क्षमताओं और कड़ी मेहनत के दम पर अपने व्यवसाय को विकसित करेगे।
न्यू बिजनेसमैन एकाग्र होकर लगे रहेंगे तब ही वो अपने भविष्य की नींव को मजबूत कर पाएंगे।
पूर्व में और हाल ही में सीनियर के साथ बनाएं गए अच्छे संबंध से आपको कोई सरकारी टेंडर अथवा किसी बड़ी संस्था से आर्डर मिलने की गुड न्यूज आपको विकेंड पर अपने किसी खास से प्राप्त हो सकती है।
करियर के साथ-साथ बिजनेस के दृष्टिकोण से भी यह समय नए कीर्तिमान स्थापित करने वाला साबित होगा।
ऑफिस में स्थान परिवर्तन की स्थिति बन सकती है, करियर के लिहाज से, जो भी ऑफिशियल कार्य हैं, वह तेजी से आगे बढ़ेंगे।
आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर आसानी से पूरे होंगे और आपके द्वारा किए गए कठिन परिश्रम का अपेक्षा से अधिक फल प्राप्त होगा।
नौकरी में अपने वरिष्ठ लोगों के साथ आपकी समझ सामंजस्यपूर्ण रहेगी।
लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय स्पेंड करेंगे, आपको एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से अत्यंत भावुक होकर दुःख और संताप जैसे मनोरोग का शिकार हो सकते है।
इस समय मार्केटिंग के साथ-साथ वर्कप्लेस पर भी ध्यान दें, आंतरिक व्यवस्था और स्टाफ पर नजर रखना जरूरी है।
मार्केट में धन की आवक लगातार बनी रहेगी और आपका बिज़नेस तेज़ी से आगे बढ़ता हुआ दिखाई देगा।
बिजनेसमैन अपनी प्लानिंग को किसी के समक्ष भी शेयर ना करें, इस समय अपने व्यवसाय के प्रति और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है।
जो लोग लंबे समय से बेरोजगार हैं और मनमुताबिक रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी रुचि के अनुरूप अपने फील्ड में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत से जुटे रहेंगे।
वर्कस्पेस पर काम करने का अच्छा माहौल आपको खुशी देगा।
ब्लड प्रेशर की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
परिवार में आपके प्रेम पूर्ण व्यवहार से जीवनसाथी खुश रहेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अपनी प्रतिभा के दम पर सफलता के शिखर पर पहुंच सकते हैं।
बिजनेस में दिन खर्चिला रहेगा, हो सकता है, शॉपिंग में समय बिताएं, जिससे खर्चे जरूरत से ज्यादा होने के कारण आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा।
बिजनेस में लाभ कमाएंगे लेकिन इतना भी नहीं कि आप अपने बैंक बैलेंस बढ़ाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे।
बिजनेसमैन के ज़मीन-जायदाद, प्रॉपर्टी तथा वाहन से जुड़ी जो समस्याएं आपको लंबे समय से परेशान कर रही थीं, उनके बादल अब पूरी तरह से छंटते हुए नजर आएंगे।
ऑफिस का वातावरण पूरी तरह से आपके अनुकूल रहेगा और अपने सीनियर के मार्गदर्शन व सपोर्ट से आप अपने तय टारगेट को समय से पहले ही पूरा करने में सफल हो जाएंगे।
अतिगंड योग बनने से जॉब में लगन से आप अपने कार्य को अंजाम देते हुए आगे बढ़ेंगे।
आपकी कार्यकुशलता को देखते हुए आपको कार्यस्थल पर कोई बड़ी ज़िम्मेदारी या उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।
जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा, पार्टनर का सहयोग और लाभ मिलेगा, आपका पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी सम्बन्धी किसी चिंतन में खो सकते हैं, समय की महत्ता को समझते हुए पढ़ते रहिए।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं.1
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भावनात्मक तनाव से जूझना पड़ सकता है।
मार्केट में आप अपने व्यापारिक प्रतिद्वंदियों को पहचानें और उनसे बच कर रहें, वह आपके कारोबार को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
आर्थिक मोर्चे पर अचानक कुछ बड़े और अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर सामने आ सकते हैं, जिसके कारण आपका तय बजट पूरी तरह से गड़बड़ा सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है।
मार्केटिंग से रिलेटेड बिजनेस में आप पिछड़े हुए रहेंगे, अपने स्टाफ के साथ मीटींग्स लेते रहिए उनकी परेशानियों का समाधान निकालिए।
आप अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें, सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें।
ऑफिस में कूल माइंड होकर आप अपने कार्य को करें हो सकता है, सीनियर्स और बॉस से किसी बात पर तीखी तकरार हो सकती है। आपको धैर्य धारण करना होगा।
एम्प्लॉयड पर्सन को भूलकर भी अपना काम किसी दूसरे कोवर्कर के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए, अन्यथा बनते हुए काम भी अचानक बिगड़ सकते हैं।
वर्कस्पेस पर किसी समस्या के कारण आपको तनाव भी रह सकता है।
परिवार में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, यही सही भी है, जीवन में आपका साथ देने वाले लोग अति महत्वपूर्ण होते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस के दौरान शांत रहते हुए अपनी प्रैक्टिस करें फालतू की गपशप और बहस से दूरी बनाए रखें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से जीवन में बड़े और स्थाई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। फेस्टिवल सिजन को देखते हुए लॉन लेने वालों की तादाद बढ़ेगी जिससे फाइनेंस से रिलेटेड बिजनेस करने वाले अच्छा लाभ कमा सकेंगे।
यदि आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय चलाते हैं, तो आपको विशेष आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है और आपके बिजनेस के विस्तार की योजनाएं धरातल पर साकार होती हुई नजर आएंगी।
आर्थिक स्थिति बेहतर होने से बिजनेस में सुधार होगा, और बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में प्लानिंग बनाएंगे।
ऑफिस में काम ज्यादा होने से ओवरटाइम करना पड़ सकता है, कुछ मुद्दों के बारे में चिंतित रह सकते हैं।
वर्कप्लेस पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, नौकरी में टेंशन के माहौल मे भी मस्त रहने से आप दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे।
संतान सम्बन्धी खुशखबरी का समाचार आपको खुश कर देगा, फैमिली के साथ शॉपिंग पर जाएंगे।
कॉलेज स्टूडेंट्स प्लेसमेंट के लिए परेशान थे, उन्हें अपना बेस्ट देने के लिए अभी से तैयारी कर लेनी चाहिए।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से अपने अच्छे कार्यों के कारण समाज में प्रतिष्ठा बढेगी।
बिजनेस पर ध्यान देना जरूरी है साथ ही अगर कोई नया र्स्टाट करना चाहते हैं, तो दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए पूर्व में की गई मेहतन के परिणाम स्वरूप कोई मनचाहा प्रोजेक्ट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, जिसकी वजह से मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
बिजनेसमैन आप अपने समय, संसाधनों और ऊर्जा का सही प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं, तो आपको आपकी अपेक्षा से कई गुना अधिक सफलता और लाभ प्राप्त हो सकता है।
वर्कप्लेस पर किसी प्रोजेक्ट को कंप्लीट करने के लिए आपको ऑफिस में सभी सहयोगी कर्मचारियों के साथ तालमेल बिठाकर चलना होगा।
दोपहर बाद ऑफिस में दिन लाभदायक रहेगा और आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की योजना बना सकते हैं।
मार्केट की तेजी के चलते एंप्लॉयड पर्सन आज काफी व्यस्त रहेंगे।
दाम्पत्य जीवन में रिश्तों में आ रही गलतियां को इग्नोर करे, प्यार और स्नेह में वृद्धि होगी।
आर्टिस्ट, स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स दैनिक गतिविधियों में लगे रहेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विभिन्न प्रकार के अनुभवों को आत्मसात करने का मौका मिलेगा।
बिजनेस में आप अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता को लेकर सचेत हो जाएं टाइम टू टाइम उसे चेक करते रहें, जिससे आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा।
अतिगंड योग बनने से बिजनेसमैन की डीलर के साथ आपसी तालमेल बेहतर होने से आप अच्छा खासा मुनाफा कमाएंगे।
बिजनेसमैन के मार्केट में अटके हुए प्रोजेक्ट रुके काम पूरे होंगे जिससे वह आनंदित महसूस करेंगे।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि करियर के मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन की छोटी ऑफिशियल यात्रा हो सकती है।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए वर्कस्पेस पर प्रमोशन के साथ ही स्थानांतरण के लिए भी तैयार रहें, प्रमोशन के साथ तबादला तो होता ही है।
एम्प्लॉयड पर्सन पर दफ़्तर में अचानक एक्स्ट्रा वर्कलोड आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम और समय देना पड़ेगा।
आपके परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे।
स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाना होगा।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को लेकर छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देना चाहिए। फेस्टिव सीजन का ध्यान रखते हुए फैक्ट्री और शॉप में फायर संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की जरूरत है, क्योंकि आग लगने की आशंका है।
बिजनेस में पार्टनर का सपोर्ट न मिलने से आप काफी चिंता में रहेंगे।
आप अपने करियर को लेकर कुछ परेशान रहेंगे, कोई बात नहीं अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करते रहें।
अगर आप जॉब चेंज करने की प्लानिंग बना रहे है, तो जॉब कंफर्म होने दे उसके बाद ही प्लानिंग बनाएं।
वर्कस्पेस पर कुछ समस्या चली आ रही हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास करें, परिवार का माहौल आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।
स्टूडेंट्स अपने डर और चिंताओं को दूर करने के लिए अपने परिवार और टीचर पर भरोसा करें।
परिवार है तो विवाद तो होंगे ही, घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से जीवन की ऊंचाइयों को छूने में सफलता मिलेगी।
बिजेनस अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हो, वित्तीय लाभ के संकेत हैं।
कारोबारियों को अपने बिजनेस पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत रहेगी, किसी भी बड़ी डील को फाइनल करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह ज़रूर लें और धन का लेन-देन करते समय पूरी सतर्कता बरतें।
बिजनेस में आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं।
आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे और ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी, जिससे आपके मान-सम्मान और रुतबे में वृद्धि होगी।
वर्कस्पेस पर आपको एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी, ऑफिस मीटिंग में आपकी एडवाइस पर सभी सहमती जताएंगे।
यदि आप सामाजिक सेवा से जुड़े हैं, तो आपके विशेष योगदान के लिए आपको सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जा सकता है।
परिवार में किसी विवाद के निपटारे में आप की आवश्यकता होगी।
सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की जरूरत है, अपने विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।
लक्की कलर लाइट येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम के प्रति खुली सोच आपको अन्य लोगों से अलग बनाती है।
अतिगंड योग बनने से व्यावसायिक लोगों के साथ संपर्क करेंगे जो भी फायदेमंद भी साबित होंगे।
फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए बिजनेस में अनुभवी व्यक्तियों को व्यापार में शामिल करें, उनके अनुभव का लाभ लेते हुए व्यापार को चमकाएं।
विशेष रूप से मार्केटिंग, सेल्स और कमीशन पर काम करने वाले जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है।
बिजनेस से जुड़े सभी ज़रूरी कागजात और दस्तावेज़ समय पर पूरे करके रखें।
ऑफिस में सीनियर्स की पूरी कृपा बनी रहेगी और आपके किसी विशेष प्रोजेक्ट के लिए आपको सम्मानित भी किया जा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को करियर के मामले में अच्छे अवसर हाथ लग सकते है, इनमें से अपने लिए बेहतर का चयन करने में जुट जाएं।
आपकी महत्वकांक्षा और आपकी क्वालिटी को देखकर ऑफिस में आपको लीडरशिप का कार्य सौंपा जा सकता है।
परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन को ट्रैक पर अपने प्रयास जारी रखने होंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं.1

Comments
Post a Comment