AAJ KA RASHIFAL 16 October 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
16 अक्टूबर, शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन आश्विन शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि रहेगी। आज सुबह 06ः48 तक ज्येष्ठा नक्षत्र फिर मूला नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, शोभन योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 06ः48 के बाद धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से दूसरों के कल्याण के लिए काम करेगे।
बिजनेस रिलेटेड एक्टिविटी ऑनलाइन और फोन द्वारा ही व्यवस्थित करने में लगे रहेंगे, वर्तमान वातावरण की वजह से कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।
बिजनेस में वित्तीय लाभ के संकेत हैं, आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं, आपका खर्च कम रहेगा।
न्यू बिजनेसमैन को कामयाबी पाने के लिए छोटे बदलावों पर अम्ल करना होगा जिससे उनकी कामयाबी में वृद्धि होगी।
शोभन योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन को न्यू जॉब की मेल प्राप्त हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में बेवजह की हल्की बात नहीं करें इससे आपके ही संबंध खराब होंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन फेस्टिव सीजन के चलते कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे।
वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को इस दौरान अपनी मेहनत के अनुसार आशातीत सफलता मिल सकती है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से रिश्तेदारों से विमुख होना पड़ सकता है।
व्यवसाय संबंधी राजकीय मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना जरूरी है, इस समय निर्धारित यात्राओं को टालना ही उचित है।
फेस्टिव सीजन पर किसी खास बिजनेस में बिजनेसमैन को स्टॉक क्लियर करने में दिक्कत आ सकती है।
न्यू बिजनेसमैन मार्केट में किसी कानूनी पड़पंचे में फंस सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन का किसी टेंशन को लेकर काम में मन नहीं लगेगा।
वर्कस्पेस पर आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा। मानसिक तनाव रहेगा।
आप अपने सेल्फ-रिस्पेक्ट को लेकर विशेष रूप से अलर्ट रहें और किसी भी नेगेटिव नेचर वाले पर्सन से दूरी बनाकर रखें।
नियमित सुख में गिरावट आने से वैवाहिक जीवन सामान्य में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स किसी बात को लेकर उग्र स्वभाव वाले और चिड़चिड़े रहेंगे, इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से व्यापार और व्यवसाय में लाभ होगा।
व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी, अभी ज्यादा इनकम की उम्मीद नहीं है, लेकिन फिर भी रोजमर्रा की गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।
शोभन योग बनने से बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती हैं।
बिजनेसमैन किसी पर्सनल रीजन की वजह से काम पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे, हालांकि वफादार स्टाफ के सहयोग से सभी एक्टिविटी स्मूथली चलती रहेंगी।
नौकरी में कार्यभार की अधिकता की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे।
वर्कस्पेस पर अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन मार्केट में अपने टारगेट पर फोकस करने में सफल होंगे।
घर परिवार को समय देंगे, संतान से सुख मिलेगा, परिवार के लोगों में प्रेम देखने को मिलेगा, विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे।
स्टूडेंट्स के लिए कोई अच्छी खबर लेकर आ रही है, इसलिए किसी भी अपॉर्चुनिटी को इग्नोर न करें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 2
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से स्वभाव से कठोर और काम में आलसी होगे।
बिजनेस में आप अपने लाइफस्टाइल और वर्क स्टाइल को नया रूप देने के लिए कुछ बेहतरीन प्लानिंग बनाएंगे।
व्यापारिक गतिविधियां अभी यथावत ही रहेंगी, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए धैर्य और संयम रखना ही उचित है, अभी कोई भी कारोबारी योजना लंबित हो सकती है।
बिजनेसमैन न्यू बिजनेस स्टार्ट करने से पहले उस फील्ड के बारे में पूरी इंफॉर्मेशन कलेक्ट कर लें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के मार्केट में कुछ नए फ्रेंड बनेंगे लेकिन उनका चयन करना आप पर डिपेंड करेगा।
सरकारी सेवारत लोग अपना टारगेट पूरा करने में समर्थ रहेंगे।
वर्कस्पेस पर काम में मन लगेगा, आपके लंबित कार्य पूरे होंगे, दोपहर बाद नौकरी में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
आपके और आपके भाई-बहनों के बीच रिश्ते बेहतर में लगे रहेंगे, जो आपके कुछ नया सीखाएंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन औसत रहेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से यश प्रिय रहेगे।
मार्केट में बिजनेसमैन और डीलर दोनों की समझदारी से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, आय और व्यय में समानता रहेगी।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय तेजी पकड़ेगा जिससे मुनाफा अच्छा होगा।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में बिजनेसमैन को अपनी जिम्मेदारियों को देखते हुए अपनी भविष्य पर भी ध्यान देना होगा।
आप अपनी पूरी एनर्जी मार्केटिंग रिलेटेड काम, पेमेंट कलेक्ट करने और पेंडिंग काम निपटाने में लगाएं।
सरकारी नौकरी में अपने काम के प्रति लापरवाही न बरतें, कोई कंप्लेंट हो सकती है।
शोभन योग बनने से नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे।
धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे, कुछ राशि भी खर्च करेंगे, आप अपने भाई-बहनों के साथ सामंजस्यपूर्ण समय बिताएंगे, लवर के साथ प्यार भरे क्षण व्यतीत होंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से अच्छी-खासी घरेलू सुविधा में कमी आ सकती है।
बिजनेस की कोई भी फाइल या इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट किसी अननोन पर्सन के हाथ में न दें, वरना आपकी कोई सीक्रेट डील लीक हो सकती है।
ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में नहीं है इसलिए कोई भी व्यवसायिक निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय घर के सदस्यों की भी सलाह अवश्य लें, निश्चित ही आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा।
युवाओं को अपने करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है, आपको अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण करना होगा।
नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी नाखुश हो सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को सलाह दी जाती है, कि वे ऑफिस में किसी भी प्रकार के पड़पंचे में न फंसे दिन आपके पक्ष में नहीं है।
फेस्टिव सीजन का एंप्लॉयड पर्सन पर कार्य का प्रेशर रहेगा जिससे आप घर-परिवार के साथ आपका सामंजस्य कम रहेगा।
आपकी संतान कुछ गलत करके आपको दुखी कर सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन अड़चनों भरा रहेगा, कुछ न कुछ भुलने से आप परेशान रहेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने भाइयों की अच्छी देखभाल करेंगे।
व्यावसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी, दोपहर बाद कोई निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है, बेहतर होगा कि किसी अनुभवी सदस्य की सलाह अवश्य लें।
बिजनेस में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी।
बिजनेसमैन के बिजनेस में कोशिशों के बहुत शानदार रिजल्ट्स मिलेंगे।
ज्यादा वर्क लोड होने से नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम घर से करने की वजह से कुछ दिक्कतें भी आएंगी।
न्यू जॉब के लिए किए गए प्रयासों के सफल होने की संभावना बन सकती है।
लव के चक्कर में पड़ कर आप अपना करियर बर्बाद न करें।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें।
प्रैक्टिस के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक धन की प्राप्ति होगी।शोभन योग बनने से अपनी कार्यप्रणाली में किए गए बदलाव के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
न्यू बिजनेसमैन दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।
मीडिया और ऑनलाइन कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें, इससे व्यवसाय को गति देने में सहायता मिलेगी।
ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है, जिससे कार्य पर एकाग्रता नहीं रख पाएंगे।
फेस्टिव सीजन पर एंप्लॉयड पर्सन को घर और ऑफिस के मध्य तालमेल बिठाने में परेशानियां आ सकती है।
रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा, मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में बेहतर करने के प्रयास में जुटे रहेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 9
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से शक्तिशाली, बुद्धिमान रहेगे।
व्यावसायिक व्यवस्था में सुधार करने में आप सफलता हासिल करेंगे, साथ ही कुछ कानूनी अथवा निवेश संबंधी जटिलताओं को सुलझाने के प्रयास में आप सफल होंगे लेकिन कुछ ऑनलाइन कार्य करने की वजह से कुछ दिक्कतें भी आएंगी।
फेस्टिव सीजन पर आपके प्रॉडक्ट्स की डिमांग मार्केट में बढ़ने से आप पर डिमांड को पूर्ण करने का प्रेषर रहेगा।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी क्लाइंट को एग्री करने में ज्यादा समय लग सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन का ऑफिस में अपॉजिट जेंडर की तरफ अटैªक्षन बढ़ सकता है।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए फाइनेंस रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन का शेड्यूल बिजी रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन कुछ अप्रिय घटनाओं से चिंतित हो सकते हैं।
आपके और आपके लाइफ पार्टनर के बीच एक नई सुखद सन्धि हो सकती है, जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कष्टों का सामना करना पड़ेगा।
बिजनस से रिलेटेड कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें, इस समय धैर्य और संयम रखने की जरूरत है।
इकोनॉमिकली समय अनुकूल है, लेकिन को-वर्कर्स, जूनियर और सीनियर की एक्टिविटी पर पैनी नजर बनाकर रखें, क्योंकि कुछ लोग आपके खिलाफ कोई चाल चल सकते हैं।
सरकारी कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं, आपका खर्च कुछ अधिक रहेगा।
ऑफिस में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अपने काम पर ही ध्यान दें। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन बेकार की मेहनत वाला रहेगा।
आप फ्रेंड की वजह से किसी कानूनी गतिविधि में संलिप्त हो सकते है, जो उनके लिए हानिकारक रहेगा।
शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी की दिल से कंपनी की कमी महसूस करेंगे, लवर से आपको धोखा मिल सकता है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स किसी और की सफलता को देखकर डिप्रेशन में रहेंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने के प्रयासो में सफल होगे।
फेस्टिवल सिजन को ध्यान में रखते हुए बिजनेस में आपको अपने स्टाफ की जरूरतों को ध्यान में रखना होगा तब ही आप अपने बिजनेस की ग्रॉथ को बढ़ा पाएंगे, उनकी कार्य क्षमता में कमी आ सकती हैं।
व्यवसाय में सफलता का श्रेय आपको मिलने वाला है, यह सब आपके अथक प्रयासों का ही नतीजा रहेगा।
शोभन योग बनने से डे र्स्टाटिंग बिजनेसमैन की कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है।
वर्कप्लेस पर आप जिस कार्य को आप बहुत सहज और सरल समझ रहे थे, उसमें कुछ मुश्किलें आएंगी।
आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं, आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
लाइफ पार्टनर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो लोग सिंगल हैं उन्हें अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स फोन पर बात उतनी ही करें जितनी आपके काम की आपको समय की अहमियत को समझना होगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जो काम हाथ में लगे उसमें सफल होगे।
व्यवसाय में किए गए कुछ परिवर्तन व्यवसाय में गति लाएंगे, प्रतिष्ठित लोगों के साथ संबंधों को खराब न करें तो आपके लिए और बिजनेस के लिए दिन बेहतर रहेगा।
बिजनेस में कोई प्लानिंग बना रहे हैं, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
अपने दम पर लिया गया कोई खास डिसीजन आने वाले टाइम में बहुत प्रॉफिटेबल साबित हो सकता है, इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पॉइंट्स पर सोच-विचार जरूर करें।
सरकारी कार्यालय में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है, दूसरों के मामले में ध्यान न देकर अपने काम से ही मतलब रखें।
वर्कस्पेस पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, आप ऑफिस की गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।
गवर्नमेंट एम्प्लॉयड लोगों के ऊपर वर्क लोड ज्यादा रहेगा, लेकिन ट्रांसफर चाहने वालों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
अपने छोटे भाई के कारण आपको खुशी मिलेगी, आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दम्पत्तियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन कोई अच्छी खबर ला सकता है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment