AAJ KA RASHIFAL 12 October 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
12 अक्टूबर, सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 10ः14 तक आश्विन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी। आज रात्रि 11ः52 तक स्वाति नक्षत्र फिर विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, विष्कुम्भ योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी के साथ आनंद के पल बिताएगे।
विष्कुम्भ योग बनने से जरूरी काम समय पर पूरा होने से खुश रहेंगे, मानसिक शांति मिलेगी।
फेस्टिवल सिजन में इनकम में बढ़ोतरी होगी परंतु साथ ही बिजनेस में खर्चे बने रहने से सेविंग नहीं हो पाएगी।
आज की गई कॉर्पोरेट मीटिंग दूरगामी और अत्यंत लाभदायक परिणाम देंगी।
सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर भी कार्यभार रहेगा।
जूनियर आपके काम करने के तरीके से प्रेरणा लेंगे, जिससे वर्कप्लेस पर सकारात्मक माहौल रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर आने वाले फेस्टिवल सीजन को देखते हुए अपने कार्यों को अरेंज करने में जुट जाएंगे।
स्टूडेंट्स का किताबें या अच्छी चीजें पढ़ने में वक्त बीतेगा, खुद के विकास के लिए स्वार्थी होना जरूरी है।
आपका घर परिवार को प्राथमिकता देना घर का वातावरण मधुर बनाकर रखेगा, प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां आएंगी, घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए खासतौर पर महिला वर्ग के लिए समय उत्तम चल रहा है, इसलिए अपनी क्षमताओं का भरपूर प्रयोग करें।
विष्कुम्भ योग बनने से बिजनेस में नई मशीनरी व नई तकनीक आदि का प्रयोग संबंधी कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श होगा।
न्यू बिजनेसमैन प्रेम प्रसंग में पड़कर अपना समय व्यर्थ ना करें।
ऑफिस में आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी मिलेगी जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
कामकाज को लेकर की गई कोई यात्रा का उत्तम भविष्य का रास्ता भी खोल सकती हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को दिन की शुरुआत में कुछ दिक्कतें भी रह सकती हैं, परंतु आप अपनी प्रतिभा व ऊर्जा द्वारा हर परिस्थिति का सामना करने में समर्थ रहेंगे।
जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है।
जो छात्र गणित, कोडिंग या अकाउंट्स जैसे कठिन विषयों से परेशान थे, आज उन्हें प्रॉपर गाइडेंस मिलेगा और उनकी परेशानी दूर होगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से किसी भी काम को करने में गलत तरीके नहीं अपनाएगा।
फेस्टिव सीजन और विष्कुम्भ योग बनने से किसी दीर्घकालिक लाभ की योजना पर काम शुरू हो सकता है।
व्यावसायिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आपके किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
कॉम्पिटिटर बिजनेसमैन की बौद्धिक क्षमता के आगे नतमस्तक होंगे।
बेहतर मैनेजमेंट के चलते एंप्लॉयड पर्सन की सफलता का रास्ता खुल सकता है, जिसमें लाभ प्राप्ति के साथ-साथ उत्साह व ऊर्जा का संचार होगा।
ऑफिस की राजनीति करने वाले लोग आज आपसे दूरी बनाकर रखेंगे।
नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार की वजह से भी काम करना पड़ सकता है।
आपका अनुशासित व्यवहार घर परिवार में बेहतर सामंजस्य बनाकर रखेगा, परंतु प्रेम संबंध आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को फेस्टिवल सीजन पर फैमिली के साथ-साथ अपने फील्ड पर भी ध्यान देना होगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से आप में त्याग भाव नहीं रहेगा।
ग्रह गोचर आपके विपरीत होने से फ्रेंचाइजी मॉडल पर काम करना आज आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
बिजनेसमैन के इस समय व्यर्थ की गतिविधियों में अत्यधिक खर्च होने का योग भी बना हुआ है।
व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें।
ऑफिस में भितरघाती आपके लिए रुकावटें व अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए किसी की चिकनी चुपड़ी बातों में ना आएं।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर अपनी काबिलियत और कार्यक्षमता पर ही विश्वास रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को अपनी फ्रेंड सर्किल पर ध्यान देना होगा, वहीं आपको सही और गलत रास्ते पर ले जाएगी।
अत्यधिक भागदौड़ तथा मेहनत का असर मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, थकान और कमजोरी जैसी स्थिति महसूस करेंगे।
परिवार में बड़े बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को ट्रैक पर प्रैक्टिस के समय अलर्ट रहना होगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से कुछ नया सीखने के लिए हमेशा तैयार रहेगे।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए आप बिजनेस में विस्तार की प्लानिंग बना रहे हैं, तो सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करें तो आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
किसी अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात होने पर आपके कई व्यवसायिक कार्य हल हो जाएंगे।
सोशल मीडिया मार्केटिंग के जरिए आप नए ऑडियंस तक पहुँचने में सफल रहेंगे।
यदि आप दूसरी कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या जॉब स्विच करना चाहते हैं, तो आज का दिन इंटरव्यू के लिए सर्वोत्तम है।
एंप्लॉयड पर्सन कामकाज में व्यस्तता के अलावा आप परिवार व दोस्तों की मौज मस्ती व मनोरंजन में भी समय व्यतीत करेंगे।
नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी खुश हो सकते हैं।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को टारगेट कंपलीट होने पर गिफ्ट में कीमती चीज मिल सकती हैं।
पति-पत्नी मिलकर घर की चल रही किसी समस्या का हल निकालेंगे, प्रेम संबंधों में उजागर होने का खतरा बना हुआ है, सावधान रहें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन बुरी आदतों व बुरी संगत से दूर रहें, थोड़ी सी सावधानी आपको शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से कठोर वाणी से कुछ गड़बड़ी हो सकती है।
यदि पुराना कोई टैक्स का मामला या सरकारी नोटिस अटका हुआ था, तो आज अधिकारियों के साथ मीटिंग में उसका शांतिपूर्ण समाधान निकल जाएगा, कोई जुर्माना नहीं लगेगा।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन बिजनेस में अच्छी कमाई करेंगे।
बिजनेस विस्तार संबंधी कोई योजना पिछले काफी समय से लंबित थी, वह पूरा होने का समय आ गया है।
कार्यक्षेत्र का माहौल और व्यवस्था अनुशासित बनी रहेगी, कारोबार में नई उपलब्धि मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर कोवर्कर का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन मार्केट में अपने आसपास की गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें, इससे जान पहचान और संपर्क दायरा बढ़ेगा।
घर परिवार में आपसी सौहार्द व प्रेम पूर्ण वातावरण बना रहेगा, प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर प्राप्त होंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने करियर के साथ कोई समझौता ना करें, घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मानसिक रूप से अस्थिर रहेगे।
व्यापार मे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में आपके द्वारा लिए गए फैसलों में शुरुआत में दिक्कतें व परेशानियां आएंगी लेकिन बाद में उनकी ही वजह से अपेक्षित लाभ प्राप्त नहीं होगा।
राजनीति से जुड़े बड़े रसूखदार लोग आज आपके बिजनेस के विस्तार में आपकी मदद करेंगे।
अन एंप्लॉयड पर्सन को आज किसी बड़ी कंपनी जॉब ऑफर लेटर मिल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखें।
आंतरिक व्यवस्था उचित रखने के लिए कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखना जरूरी है।
पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमियां रहेंगे, परंतु समय रहते उनका निवारण भी हो जाएगा, प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां आएंगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, किसी प्रकार के चोट लगने या दुर्घटना होने जैसी आशंका बन रही है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी धारा को सिखे।
बिजनेसमैन के मार्केट के कार्य डीले हो सकते है लेकिन आप अपनी ऊर्जा और साहस के दम पर कई जरूरी काम निपटाने में सक्षम रहेंगे।
बिजनेस में प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग संबंधी कार्यों में भी आपको ही ध्यान देना होाग।
वीक र्स्टाटिंग बिजनेसमैन को किसी सरकारी नोटिस का सामना करना पड़ेगा।
वर्कप्लेस पर चापलूसी करने वाले लोग से दूर रहना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को समाजिक कार्यों से थोड़ी दूरी बनाएं रखे और करियर पर ध्यान दें।
नौकरी पेशा व्यक्तियों को टारगेट पूरा करने के लिए अपनी जी जान लगा देनी चाहिए।
कोई पारिवारिक अथवा कोर्ट संबंधी मसला चल रहा है, तो उसे किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें, किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय सावधानी रखना अति आवश्यक है, अन्यथा छोटी सी बात पर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन फेवर में नहीं रहेगा, आपको किसी अनहोनी का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम में वृद्धि होगी।
किसी भी व्यावसायिक पार्टी के साथ डील कर रहे है, तो सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करें तो आपके लिए हितकर रहेगा।
विष्कुम्भ योग बनने से नेटवर्किंग व सेल्स में काम करने वाले लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में आज आपके निर्णय को सर्वोपरि माना जाएगा, सभी को आपका डिसीजन सही लगेगा।
नए नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, ऑफिस की राजनीति का अंत होगा।
एंप्लॉयड पर्सन के कोशिश करने पर मनचाहे कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं, आप अपनी चतुराई व समझदारी द्वारा किसी भी परेशानी से उबर जाएंगे।
वर्कप्लेस पर मार्केटिंग संबंधी कार्य में विशेष रूप से सफलता मिलेगी इसलिए प्रयासरत रहे।
परिवार के लोगों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा, प्रेम प्रसंगों में किसी प्रकार की निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है, बेहतर होगा कि इन बातों से दूर ही रहे, फेस्टिवल सिजन पर किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
विदेशी छात्रों को आज स्कॉलरशिप मिलने की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पढ़ाई का रास्ता आसान होगा।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के साथ अनबन हो सकती है।
बिजनेस विस्तार संबंधी किसी भी योजना पर एक बार पुनर्विचार करने की अति आवश्यकता है।
व्यवसाय से संबंधित हिसाब किताब और फाइलें व्यवस्थित रखें।
बिजनेसमैन के लिए ज्ञानवर्धक समय रहेगा, सांसारिक कार्यों को आप बहुत ही प्रभावशाली व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करेंगे।
फेस्टिवल सीजन पर मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को अपने टारगेट के प्रति पूरी तरह एकाग्रता बनी रहेगी।
वर्कप्लेस पर इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स आदि से संबंधित किसी भी कार्य को अधूरा छोड़ना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के प्रयासों के चलते कंपनी को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
विपरीत परिस्थितियों में आपको जीवन साथी व परिवार जनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल बना रहेगा, तथा आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बनेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन को किसी बड़ी लीग में खेलने का ऑफस मिल सकता है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
नए उद्यमियों को बाजार में पैर जमाने के लिए पुरानी और नई टेक्नोलॉजी का बेहतरीन फ्यूजन मिलेगा।
फेस्टिव सीजन पर इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में उचित अनुबंध मिलेंगे।
बिजेनसमैन बिजनेस में किसी कर्मचारी की चिकनी चुपड़ी बातों पर भरोसा ना करके खुद ही सब निर्णय लें।
आपकी ईमानदारी और व्यवहार से किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी, जिससे काफी सुकून रहेगा।
वर्कप्लेस पर आज आप छाए रहेंगे, आपका ही नाम सबके मुंह पर रहेगा।
एंप्लॉयड पसर्न के परिश्रम व मेहनत की अधिकता रहेगी, परंतु आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा सभी कार्य को उचित रूप से हल करने में सक्षम रहेंगे।
ऑफिस में रुकावटें आ सकती हैं लेकिन अपनी काबिलियत पर ही भरोसा रखें और अपनी साहस और हिम्मत नहीं छोड़ें, धैर्य पूवर्क कार्य करते रहें।
मैरिड लाइफ में मधुरता बनी रहेगी, किसी मित्र के अचानक मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
एथलीट्स अपनी बेस्ट परफॉरमेंस देंगे और किसी लोकल कॉम्पिटिशन में मेडल जीत सकते हैं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के मामले में समस्या आएगी।
बिजनेस में फाइनेंस संबंधित गतिविधियों तथा पेपर्स आदि का कोई काम करते समय लापरवाही और आलस ना करें, नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है।
व्यापार में, खास तौर पर मार्केट में पार्टी के साथ पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है, लापरवाही व उदारता व्यापार के लिए घातक रहेगी।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में फैमिली के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करें, सही समय पर सही निर्णय लेना आपकी कई परेशानियों का हल निकाल देगा।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर किसी विशेष मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले बहुत अधिक सोच-विचार अथवा किसी का मार्गदर्शन लेने की जरूरत है।
ऑफिस की कार्यप्रणाली घर से होने की वजह से कुछ परेशानियां बनी रहेगी।
परिवार में व्यवस्था को लेकर सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं, इसकी वजह से मन मस्तिष्क में कुछ तनाव रह सकता है।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों को आज अपनी लगन का मीठा फल मिलेगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment