AAJ KA RASHIFAL 13 October 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
13 अक्टूबर, मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 11ः28 तक आश्विन शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, प्रीति योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा शाम 07ः12 के बाद वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से अपनी क्षमताओं और कड़ी मेहनत के दम पर अपने व्यवसाय को विकसित करेगे।
इंटरनेशनल मार्केट में आपकी सूझबूझ से डील्स में क्लैरिटी आएगी और रिस्क कम होगा।
प्रीति योग बनने से बिजनेस में थोड़ी राहत महसूस होगी।
बिजनेस में किसी बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग की प्लानिंग बनेगी, ये यात्रा फायदेमंद रहेगी।
अगर आप जॉब चेंज करना चाहते हैं, तो आज का इंटरव्यू आपके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है।
वर्कप्लेस पर आपको कोई रुका हुआ कार्य सडनली ही बन सकता है, जिसकी वजह से विजय हासिल करने जैसी फीलिंग रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के द्वारा किया गया कोई महत्वपूर्ण काम तारीफे काबिल रहेगा, दिन का कुछ समय हास परिहास व मनोरंजन में भी व्यतीत होगा।
धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी करेंगे, शादीशुदा लोग दाम्पत्य जीवन को लेकर कुछ नयापन महसूस करेंगे और जीवन साथी से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
स्टूडेंट्स अपने फ्रेंड्स के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से अत्यंत भावुक होकर दुःख और संताप जैसे मनोरोग का शिकार हो सकते है।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए व्यापार बेहतर चलेगा, आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी, लेकिन कार्य न बन पाने पर क्रोध आ सकता है, जिस पर कंट्रोल करना होगा, यह व्यापार के लिए अच्छा नहीं होगा।
प्रीति योग बनने से बिजनेस में आप भाग्यशाली रहेंगे क्योंकि अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, दिन बढ़िया रहेगा।
वर्कस्पेस पर आपकी एनर्जी के कारण चारों ओर कुछ अच्छे काम होते नजर आएंगे, जिसे देखकर अन्य सहकर्मियों का आत्मविश्वास जागृत होगा और वे प्रोत्साहित होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर वर्क को लेकर कुछ डिसीजन स्वयं के लेवल पर लेने होंगे।
शादीशुदा लोग अपने दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस का आनंद लेंगे और जीवन साथी के करियर को आगे बढ़ाने की दिशा में कुछ बातचीत करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के दोपहर बाद किसी कार्य को लेकर भाग दौड़ ज्यादा रहेगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन पक्ष में रहेगा, उन्हें कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अपनी प्रतिभा के दम पर सफलता के शिखर पर पहुंच सकते हैं।
बिजनेस में नए वेंचर के लिए किसी पुराने दोस्त के साथ हाथ मिलाना सोने पर सुहागा साबित होगा।
फेस्टिवल सिजन के चलते बिजनेस में आप आगे बढ़ेंगे जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
प्रीति योग बनने से पार्टनरशिप में किया गया व्यापार आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
वर्कप्लेस पर आपकी पुरानी मेहनत आपको काम में सफलता प्रदान करेगी।
काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलने से और बॉस से तारीफ सुनने से आप खुश नजर आएंगे।
ऑफिस में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, कोकर्वर के साथ संबंध बेहतर रहेंगे, जो आपसी कटुता है, वह धीरे-धीरे कम होने लगेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन नई ऊर्जा के साथ अपने-अपने फील्ड में आगे बढ़ते जाएंगे।
परिवार में किसी सदस्य का बर्थ-डे या एनिवर्सी है जेनरेशन उसे उत्साह और धूम-धड़ाके के साथ मनाने के लिए सभी को कहेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भावनात्मक तनाव से जूझना पड़ सकता है।
व्यापार में सितारों का साथ न मिलने से व्यापार में हानि होगी, रिर्टन ऑडर आपकी चिंता बढ़ाएगा।
बिजनेसमैन को बैंक के द्वारा कोई नोटिस दिया जा सकता है, आपको सबसे पहले उस पर ध्यान देना चाहिए।
व्यापारियों का कारोबार में निवेश के बारे में प्लान तैयार होगा लेकिन फाइनेंस की सही समय पर व्यवस्था न होने पर निवेश करने की प्लानिंग कैंसिल हो सकती है।
पारिवारिक कलह होने से आप ऑफिस में टेंशन में रहेंगे जिसका असर आपकी सेहत पड़ेगा।
सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कार्य में रुचि ना ले।
नौकरी पेशा लोगों को काम में मन नहीं लगेगा कोई नया काम आपको नहीं मिल सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए सेहत के मामले में दिनमान कमजोर रहेगा।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से जीवन में बड़े और स्थाई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। बिजनेस बढ़िया चलेगा, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, आप अपनी क्षमता के अनुसार कार्य को अंजाम देने में सफल रहेंगे।
बिजनेस में भाग्य भी आपका बुलंद होगा, जिसकी वजह से कम मेहनत और ज्यादा लाभ के योग बनेंगे, महत्वपूर्ण कार्य भी पूरे हो जाएंगे।
फेस्टिवल सीजन के चलते बिजनेसमैन की धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी।
किसी राजनीतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन को कोच का साथ मिलेगा।
वर्कप्लेस पर स्पेशली आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन उसके उचित परिणाम मिलने से आप थकान भूल जाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन दोपहर बाद काम के सिलसिले में आप तेज गति से काम करने की कोशिश करेंगे।
पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, घरवाले आपको समझाएंगे, शादीशुदा लोग दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की नाराजगी झेल सकते हैं।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से अपने अच्छे कार्यों के कारण समाज में प्रतिष्ठा बढेगी।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में आप फैमिली मेंबर से भविष्य के लिए खुलकर चर्चा करेंगे।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए बिजनेस में आर्थिक स्थिति के लिए दिन शुभ रहेगा।
यंग उद्यमी को अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ चुनौतियां महसूस होगी, उसका डटकर मुकाबला कीजिए सफलता आपके कदम चुमेंगी।
क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को आज उनकी ओरिजिनालिटी के लिए प्रोमोट किया जा सकता है।
नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी लापरवाही की वजह से अधिकारी वर्ग की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें।
घर की किसी समस्या को लेकर पति पत्नी के बीच नोक-झोंक रह सकती हैं, लेकिन प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी और डेटिंग के अवसर भी मिल सकते हैं।
राजनीति से जुड़े लोगों को आज जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा और उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विभिन्न प्रकार के अनुभवों को आत्मसात करने का मौका मिलेगा।
प्रीति योग बनने से पार्टनरशिप बिजनेस में दिन कुछ नई खुशियां लेकर आएगा।
न्यू बिजनेसमैन कोई भी डिसीजन बहुत अधिक सोच समझकर और धैर्य पूर्ण तरीके से लेने का प्रयास करें, अपनी योजनाओं को हकीकत में भी बदलने का प्रयास करें।
बिजनेस में जिस प्रकार से आप खुद से अपेक्षा रखते हैं, उसी प्रकार से मेहनत करने की तैयारी करें।
वर्कस्पेस पर आपके कार्य विरोधियों के लिए परेशानियां खड़ी कर सकती है।
वर्कस्पेस पर सहकर्मियों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे, शुभ समाचार मिलेगा, इच्छा पूर्ण होगी, यह काम से संबंधित परियोजनाओं के लिए एक सामान्य दिन होगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा।
लवर के साथ डिनर में कोई नई डिश खाने की चर्चा हो सकती है, शादीशुदा जातकों का दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी।
स्पोर्ट्स में आपकी आक्रामकता और प्लानिंग ही आपकी जीत का कारण बनेगी, विरोधी पस्त होंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को लेकर छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देना चाहिए। फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए बिजनेसमैन पैसों के लेनदेन को लेकर भी सजग रहें और नकदी के मामले में रकम अवश्य गिनें।
ग्रह गोचर बिजनेसमैन के विपरीत होने से मार्केट में कॉम्पिटिटर्स आपके सामने खड़े हो सकते है।
आयकर लोन आदि से संबंधित फाइलें व्यवस्थित रखें, लापरवाही भारी पड़ सकती है।
बॉस व अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें, भाग्य के भरोसे न रहें।
नौकरीपेशा लोग अच्छे काम के लिए लगे रहेंगे पर आपकी तारीफ नहीं होगी जिससे आपका मोरल डाउन होगा।
आपकी कोई बात लवर को गुस्सा दिला सकती है, आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियां आएंगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को एग्जाम के पेपर आउट व केन्सिल होने का डर सताएगा, जिससे वो अपनी स्टडी पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से जीवन की ऊंचाइयों को छूने में सफलता मिलेगी।
मार्केट में अपनी व्यावसायिक गतिविधियों का और अधिक विस्तार करें।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए फुटकर बिजनसमैन को अपना बिजनेस बढ़ाने की ओर फोकस करना होगा, कोई नया प्लान बनाना होगा।
न्यू बिजनेसमैन अगर मार्केट में किसी पर भरोसा करते है, तो थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
वर्कप्लेस पर किसी के साथ चल रहा मनमुटाव सुलझ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन की वर्कप्लेस पर कार्य को लेकर की गई मेहनत और प्रयास रंग लाएंगे।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन की कोई बात किसी को नाराज कर सकती है, खुद के क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
परिवार को भी समय देने में कामयाब रहेंगे और परिवार वालों से प्रेम बढ़ेगा।
जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन स्पोर्ट्स पर्सन का लापरवाह होना उचित नहीं है, नियमित रूप से योग और व्यायाम पर ध्यान दें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम के प्रति खुली सोच आपको अन्य लोगों से अलग बनाती है।
बिजनेस में ग्रहों का गोचर अनुकूल रहने वाला है, जिससे बिजनेसमैन को तरक्की मिलेगी।
बिजनेस में कोई नया कार्य र्स्टाट करना चाहते हैं, तो पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें और उसके बाद अगर आप उसे र्स्टाट करना चाहते हैं, तो दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
नौकरी पेशा व्यक्तियों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है, ज्यादा तनाव और कार्यभार की वजह से थकान और कमजोरी हावी रहेगी।
ऑफिस में किसी भी सहयोगी के साथ वाद-विवाद में ना पड़े, इससे आपकी छवि भी खराब हो सकती हैं।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन पर फेस्टिवल सीजन के चलते ऑफिस के कार्यों को लेकर अन्य दिनों के मुकाबले कार्य का ज्यादा प्रेशर रहेगा।
पति-पत्नी के बीच सामंजस्य सुखद बना रहेगा, अपोजिट जेंडर के साथ व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर बेस्ट फ्रेंड्स के साथ प्रैक्टिस करते हुए वक्त बिताते हुए नजर आएंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से रचनात्मक और कल्पनाशील रहेंगे।
बिजनेस मीटिंग में आपको अपनी इच्छा शक्ति और कार्य क्षमता का अंदाजा मिलेगा, इस कारण अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जो निर्णय और मेहनत करने की आवश्यकता है, उस पर काम करना तुरंत शुरू करें।
बिजनेस में आपके द्वारा तय की गई अधिकतर बातों को अंजाम तक पहुंचाना संभव हो सकता है।
न्यू बिजनेसमैन को बेकार के प्रेम संबंधों से दूर रहना ही उनके लिए ठीक रहेगा, अन्यथा बने बनाए बिजनेस का बेड़ा गर्क हो सकता है।
वर्कप्लेस पर काम के सिलसिले में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं, काम पर ध्यान देने से अच्छे नतीजे मिलेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स गर्मजोशी के साथ स्टडी करें और डिफेंस विभाग में जाने की तैयारी करने वालों को कठिन मेहनत करनी होगी, सबसे पहले आपको अपने मन से नकारात्मक विचारों का त्याग करना होगा।
प्रीति योग के बनने से घर के किसी कार्य में पेरेंट्स से आपको किसी प्रकार की आर्थिक सहायता मिल सकती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अपनी हठधर्मिता के कारण यात्रा नुकसान हो सकता है।
बिजनेस में समय बहुत ही सूझबूझ द्वारा निर्णय लेने का है, क्योंकि अपनी प्लानिंग को क्रियान्वित करने में कुछ मुश्किलें सामने आएंगी।
युवा उद्यमी धन की बर्बादी न करें, क्योंकि धन की बर्बादी उन्हें आर्थिक तंगी की ओर ले जा सकती है, इनकम घटेगी और पैसा जाने के योग बनेंगे।
बात करें बिजनेमसैन की तो ग्रह-नक्षत्र आपके फेवर में न होने से बिजनेस का ग्राफ डाउन जाएगा जिससे आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है।
वर्कप्लेस पर आपके शत्रु भी आज आपसे हाथ मिलाने को मजबूर होंगे, आपकी धाक जमेगी।
वर्कस्पेस पर प्रेम सौहार्द से काम करें, छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने का क्या औचित्य, मैं को बीच में न आने दें।
नौकरीपेशा लोग काम में उतार-चढ़ाव के चलते थोड़े चिंतित रहेंगे।
शादीशुदा जीवन में जीवनसाथी कटु बातों से आपको दुखी करेगा और ससुराल के लोगों से भी मनमुटाव वाली बातचीत होगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स फ्रेंड के साथ घूमने फिरने में व्यस्त रहकर अपना अमूल्य समय बर्बाद करेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2

Comments
Post a Comment