AAJ KA RASHIFAL 7 October 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
7 अक्टूबर, बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 11ः17 तक आश्विन कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 09ः40 तक मघा नक्षत्र फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, शुभ योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे वहीं चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
तकनीकी साधनों के इस्तेमाल से व्यापार की कार्यप्रणाली में बड़ा और सकारात्मक सुधार आएगा।
बिजनेस संबंधी नई कार्यप्रणाली पर विचार करना फायदेमंद रहेगा।
शुभ योग बनने से धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे, मुनाफा बढ़ेगा, इसलिए इसी तरह मेहनत से जुटे रहें।
एंप्लॉयड पर्सन को कामकाज को लेकर ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन जॉब में स्थायित्व रहेगा परंतु अपना टारगेट पूरा करने के लिए दबाव भी बना रहेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को उनकी मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा, किसी की बात या व्यवहार से आपको ठेस पहुंचा है तो उसे माफ कर दें।
पारिवारिक वातावरण को देखकर प्रसन्नता रहेगी, कोई खुशखबरी भी मिल सकती है, किसी तरह की यात्रा भी संभव है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने मन में निराशा के भाव न लाएं, ऐसे भाव आपको लक्ष्य से दो कदम पीछे कर सकते हैं, बस मेहनत जारी रखें।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से आप में त्याग भाव नहीं रहेगा।
बिजनेस में स्टाफ तथा कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी नहीं निभाएंगे जिससे बिजनेस को लॉस हो सकता है।
व्यापारिक क्षेत्र में अचानक आई रुकावटों से घबराएं नहीं, धैर्य से समाधान निकालें।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से बिजनेसमैन एक्टिव रहें, सजग रहें और दूसरों की चिकनी चुपड़ी बातों में न आएं।
वर्कप्लेस की राजनीति से खुद को पूरी तरह दूर रखें, वरना आपकी छवि पर असर पड़ सकता है।
ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीके से कार्य न होने से एंप्लॉयड पर्सन कुछ परेशान रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन एक्स्ट्रा इनकम के लिए किसी भी तरह से जोखिम न लें, मानहानि की स्थिति भी बन सकती है, दिन मुश्किलों और तकलीफों से भरा रहेगा।
आपकी कोई बात किसी के दिल को चोट पहुंचा सकती हैं, ऐसे लोगों के संपर्क में न रहें जो कटु वचन तीखी बोली बोलते हों।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने मन की आवाज अवश्य सुनें, यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहसी व परिश्रमी रहेगे।
होलसेलर हो या रिटेलर, बिजनेस में आपके सामने कम समय में ज्यादा काम करने की चुनौती आ सकती है।
बिजनेस में किया गया कोई नया प्रयोग फायदेमंद होगा, मेहनत के बेहतरीन परिणाम भी मिलेंगे।
न्यू बिजनेसमैन आत्मनिर्भरता से मार्केट की ओर कदम बढ़ाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में अपने पेंडिंग कामों को पूरा करने के लिए फोकस करना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसे आप बखूबी निभाएंगे।
वर्कप्लेस पर आपके काम करने की गति देखकर उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रभावित होंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के अपने-अपने फील्ड में किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे।
कुछ लोगों के लिए पुरानी परिस्थितियां छूटती जा रही हैं, मन में उदासी महसूस होगी, किन्तु यह एक नए जीवन की ओर का संकेत भी है, इस बदलाव को खुशी से अपनाएं।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से कठोर वाणी से कुछ गड़बड़ी हो सकती है।
मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा ध्यान दें और व्यवसाय संबंधी रुका पैसा जल्दी निकलवाने की कोशिश करें, अन्यथा पैसा फंस सकता है।
बिजनेसमैन मार्केट में अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, उन्नति होगी।
बिजनेसमैन न्यू एंप्लॉइ की खुले दिल से सीखने में मदद करें।
ज्यादा वर्कलोड होने से घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ेगा, किसी प्रोजेक्ट बार दोबारा से काम भी करना पड़ सकता है।
वर्कप्लेस पर आज सीनियर्स और बॉस आपकी लीडरशिप की जमकर तारीफ करेंगे, बड़ा पद या केबिन मिल सकता है।
नौकरी में आपको कुछ मामलों में अधिकारियों से रियायत मिल सकती है।
आपकी राय परिवार में सभी के सामने रखें आपकी राय परिवार वालों को पसंद आएगी और सभी उस पर अमल भी करेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने अडियल स्वभाव को दूर करें दिन आपके लिए अच्छा दिन रहेगा, बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
बुधादित्य, वाशी और सुनफा योग के बनने से सेहत के मामले में दिन शानदार रहेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मानसिक रूप से अस्थिर रहेगे।
मीडिया और ऑनलाइन एक्टिविटी से आपको बिजनेस संबंधी नई जानकारियां हासिल होंगी जो बिजनेसमैन के लिए प्रॉफिटेबल साबित होगी।
बिजनेस संबंधी सभी काम दिन की शुरुआत में निपटा लें, लेकिन ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें।
दोपहर बाद शारीरिक एवं मानसिक स्थितियों का तालमेल बिजनेसमैन को स्वस्थ रखेगा, व्यर्थ की चिंता नहीं करनी चाहिए।
समाज में उच्च पदों पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बनेंगे, यही संपर्क आगे चल कर लाभ देंगे।
वर्कस्पेस में सीनियर एंड बॉस का फूल सपोर्ट मिलने से एंप्लॉयड पर्सन का साहस काफी ऊंचा रहने वाला है।
शुभ योग बनने से नौकरीपेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।
मार्केटिंग के एंप्लॉयड पर्सन को आज कम भागदौड़ में भी बहुत बड़े कॉर्पोरेट क्लाइंट्स मिलेंगे, जिससे टारगेट आसानी से अचीव होगा।
ससुराल पक्ष में मांगलिक कार्य के होने की सूचना प्राप्त होगी, इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए नए आइडियाज के साथ आगे बढ़ने का दिन रहेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी धारा को सिखे।
बिजनेस में पैसों की तंगी से आप परेशान रहेंगे, तंगी के कारण आप चाहते हुए भी आप अपने कारोबार को ऊंचाई पर नहीं ले जा पाएंगे, आप धैर्य रखें।
कॉम्पिटिशन के इस दौर में बिजनेसमैन स्वयं को नेगेटिविटी और चिंता से स्वयं को दूर रखें तब ही वो मार्केट में स्वयं को स्टेबल कर पाएंगे।
न्यू बिजनेसमैन भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा।
ग्रह गोचर विपरित होने से ऑफिस के कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी समझदारी और कार्यशीलता के चलते कार्यक्षेत्र में दूसरों को पीछे छोड़ने की कोशिश में रहेंगे।
नौकरी बदलने की जल्दबाजी न करें, वर्तमान स्थिति पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से घर से काम करने के मामले में आपको कुछ अनचाही रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन में ऊर्जा की कमी नहीं है, जरूरत है उस ऊर्जा को उचित दिशा में लगाने की।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम में वृद्धि होगी।
शुभ योग बनने से बिजनेस में अनुभवी इंसान की सलाह से रुकावटें दूर होंगी।
बिजनेस में बिजनेसमैन को पॉलिटिक्स सपोर्ट मिलेगी जिससे बिजनेसमैन को विशेष सफलता मिलेगी।
बिजनेसमैन नेगेटिव थॉट्स से बचें और नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से भी दूर रहें।
आपके पुराने डिपॉजिट आपको समाज में पुण्य, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाएंगे, ऐसे ही अच्छे काम करते रहे।
ऑफिस कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें, नौकरीपेशा लोगों के लिए नए सिरे से अपनी प्राथमिकताएं तय करने का दिन है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपनी योजनाओं को थोड़ा रोकें या उन पर फिर से विचार करें चैक करने के बाद ही आगे बढ़ें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन का काम करने का जुनून उनको महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल करवाएगा।
घर से काम की परिपाटी में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन टेशन फ्री रहते हुए अपने फील्ड में लगे रहेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के साथ अनबन हो सकती है।
व्यावसायिक काम मनोनुकूल तरीके से पूरे हो जाएंगे, आर्थिक स्थिति भी पहले से और बेहतर होगी।
आने वाले फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेस में न्यू कस्टमर ऐड करने के साथ ही ओल्ड कस्टमर पर भी अवश्य ही दृष्टि रखें, इस समय ओल्ड कस्टमर भी लाभ दिलाएंगे।
न्यू बिजनेसमैन के सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण वह हर परिस्थिति को अनुकूल करने में सफल होंगे।
वर्कस्पेस पर दिन अपने दैनिक कार्यों के अलावा कुछ ऐसा करने की भी सोचें जिससे आपके और आपके करीबी लोगों के अलावा सामाजिक रूप से भी किसी का उद्धार हो।
कोवर्कर्स और जूनियर कर्मचारी आज आपकी छत्रछाया में काम करना पसंद करेंगे, जिससे वर्कप्लेस पॉलिटिक्स पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन को नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं जिसे भुनाने के लिए उन्हें तैयार रहना चाहिए।
जीवनसाथी के साथ शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है, प्रेम जीवन में गिफ्ट का आदान-प्रदान हो सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन एकाग्र होकर अपने गोल को प्राप्त करने में जुट जाएं।
सेहत अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
बिजनेस के छोटे मुनाफे भी आर्थिक स्थिति में राहत देने का काम करेंगे, बड़े सौदों के इंतजार में छोटे सौदे इग्नोर न करें।
शुभ योग बनने से बिजनेसमैन को बेहतर रिजल्ट एंड प्रॉफिट हाथ लगेंगे।
न्यू बिजनेसमैन बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले, नकारात्मक विचारों को अपने मन मस्तिष्क में स्थान न दें, हमेशा पॉजिटिव रहने का प्रयास करें।
वर्कप्लेस पर कोवर्कर के साथ उचित तालमेल रखने से आपके काम होते जाएंगे और आपका प्रभुत्व बना रहेगा।
जो लोग दूसरी कंपनी में जॉब स्विच करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उन्हें आज मनचाहे पैकेज के साथ डायरेक्ट ऑफर लेटर मिलेगा।
वर्कस्पेस पर आपको अपने काम के प्रति समर्पण दिखाना होगा, इससे आपको भविष्य में काफी सहायता मिलेगी, आत्मविश्वास की कमी न होने दें।
मैरिड लाइफ में आज असीम मधुरता और लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग रहेगा, दोनों मिलकर किसी मांगलिक कार्यक्रम या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव और स्कूल-कॉलेज के एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को आज किसी महान प्रोफेसर या मेंटर से प्रॉपर गाइडेंस मिलेगी, जिससे कठिन विषयों की चिंता दूर होगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के मामले में समस्या आएगी।
एंसेस्ट्रल बिजनेस में बिना फैमिली की सहमती के कोई भी ऑफिशियल यात्रा या डील नहीं करनी है कुछ गड़बड़ होने की संभावना बन रही है।
न्यू बिजनेसमैन बिजनेस में अपनी काबिलियत के दम पर ही नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से सरकारी नौकरी वाले लोग एक्स्ट्रा जिम्मेदारी की वजह से तनाव में रह सकते हैं।
वर्कस्पेस पर एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन थोड़ी उथल-पुथल वाला रह सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को किसी भी काम को संपन्न करने के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है, किन्तु आपकी यह मेहनत जल्द ही फल लाएगी, इसलिए हताश न हों।
परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने के लिए निकालना चाहेंगे लेकिन निकाल नहीं पाएंगे।
स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर ध्यान दें, रिजल्ट तक पहुंचने के बाद ध्यान रहे कि स्टडी में लापरवाही न हो जाए।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी के साथ आनंद के पल बिताएगे।
व्यवसाय में परिस्थितियां सामान्य ही रहेगी, व्यवसाय में सफलता मिलने की बेहतरीन स्थिति बन रही है।
आने वाले फेस्टिवल सिजन को देखते हुए आप अपने बिजनेस में लाभ कमाने के लिए अपने नेटवर्क को और बढ़ाने पर ध्यान देना होगा, ताकि कस्टमर बढ़ें।
बिजनेसमैन को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए।
शुभ योग बनने से वर्कस्पेस पर आपको अपने साथियों से पूरा सहयोग मिलेगा।
वर्कप्लेस पर आपके अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे, अपना काम ऐसे ही रखें।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन को आज ऑफिस में सभी का भरपूर प्यार और सकारात्मक माहौल मिलेगा, जिससे वे काम को बहुत जल्दी सीख लेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन अपने भविष्य को लेकर आप ज्यादा सतर्क रहेंगे, दुविधाओं में निर्णय न लें, परिस्थिति के अनुकूल होने का इंतजार करें, आपको कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है, अपनी ऊर्जा व्यर्थ चिंताओं में लगाने की बजाय उसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं।
बात करें स्पोर्ट्स पर्सन की सेहत की तो ज्यादा भागदौड़ होने से पैर के दर्द से आप परेशान रहेंगे।
लव लाइफ में आज रोमांस और आपसी समझ का जादू बिखरेगा, आपका पार्टनर आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
शुभ योग बनने से व्यवसायिक नजरिये से समय अच्छा चल रहा है।
बिजनेस में इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने की भी कोशिश कामयाब रहेगी, लेकिन साथ ही ज्यादा कोशिश और मेहनत की भी स्थिति बनी रहेगी, कोर्ट केस संबंधी मामलों में ज्यादा न उलझें।
न्यू बिजनेसमैन को सलाह दी जाती है, कि वे अपनी संगती का खास ध्यान रखें, वहीं आपके बिजनेस को अर्श से फर्श पर ले जाएगा।
करियर को आगे बढ़ाने के लिए पॉजिटिव विचारों से नए विकल्प क्रिएट करना चाहेंगे।
ऑफिशियल और पर्सनल ट्रैवलिंग आज आपके लिए ज्ञानवर्धक और नए आर्थिक अवसरों को प्रदान करने वाली साबित होगी।
वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए सहयोग और समर्थन का रह सकता है।
स्टूडेंटस, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों नहीं तो आपके अड़ियल स्वभाव के कारण आप अपना नुकसान कर सकते हैं हालांकि आप खुद को थोड़ा बदलने का प्रयास भी करेंगे।
परिवारजनों के साथ खुशियों भरा दिन रहेगा, लेकिन लवर के साथ बातचीत में आपको अपने शब्दों के चयन पर ध्यान रखना होगा, कोई बात, बात बिगाड सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment