AAJ KA RASHIFAL 28 October 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
28 अक्टूबर, बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि रहेगी। आज दोपहर 01:26 तक कृतिका नक्षत्र फिर रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, बुधादित्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, वरियान योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5:15 से 6:15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से अपने अच्छे कार्यों के कारण समाज में प्रतिष्ठा बढेगी।
बिजनेस में न्यू प्लानिंग को धरातल पर लाने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक व शाम 5:15 से 6:15 बजे के मध्य का समय आपके लिए हितकर रहेगा।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेस में कुछ नई जानकारी मिलने से आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी।
फॉरेन बिजनेसमैन के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, दिन के अंत तक न तो आपको नुकसान होगा और न ही मुनाफा।
वर्कप्लेस पर कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन लगेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में काम करने के लिए सकारात्मक दिन बीतने की संभावना है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन फ्रेंड की रिक्वेस्ट एंड सपोर्ट से जॉब चेंज करने दिशा में आगे बढ़ेंगे।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, किसी महत्वपूर्ण कार्य में लाइफ पार्टनर के द्वारा आपके योगदान की सराहना की जाएगी, गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
स्टूडेंट्स का शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विभिन्न प्रकार के अनुभवों को आत्मसात करने का मौका मिलेगा।
वरियान, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से आज बिजनेसमैन का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
बिजनेसमैन का बिजनेस के साथ-साथ धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी।
बिजनसमैन को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य का परिचय दें जल्दी ही आपके आर्थिक संकट दूर होंगे।
नौकरी में आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
प्रमोशन होने के योग हैं, काम के लिहाज से आप वर्कप्लेस पर बढ़िया प्रफॉरमेंस दे सकेंगे।
ग्रहगोचर आपके अनुकूल होने से एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में विरोधियों पर भारी पड़ेंगे, लेकिन आपको ऑवरकॉन्फिडेंस से बचना होगा।
प्रेमजीवन सुखद रहेगा, परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी, फैमिली के साथ आनंद आएगा,
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स लाइब्रेरी में अच्छी पढ़ाई कर सकेंगे, आप ध्यान और योग में मन लगाएं, मन से भय दूर होगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को लेकर छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देना चाहिए। बिजनेस में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जिससे आपका धैर्य जवाब दे सकता है।
ग्रह गोचर विपरीत होने से व्यवसाय के मामले में दिन कुल मिलाकर अनुकूल नहीं रहेगा, जिससे आप कुछ चिंतित भी रहेंगे।
न्यू बिजनेसमैन की मार्केट में उलझनें बढ़ेंगी, वाद-विवाद से बचें, शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, परोपकार करें, दान देने से बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।
वर्कप्लेस पर पर जल्दीबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचें अन्यथा उसे पुनः स्टार्टिंग से करना पड़ सकता है, साथ ही समय जो अलग से आपका खराब होगा।
आप आज ऑफिस में अलर्ट रहे क्योंकि ग्रह गोचर आपके पक्ष में नहीं है, विरोधी आपकी गलतियों की ताक में रहेंगे।
तनाव के चलते एंप्लॉयड पर्सन सिरदर्द की शिकायत से परेशान रहेंगे।
आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य नहीं रहेगा, कड़वे बोल आपके जीवनसाथी के दिल को चोट पहुंचा सकते हैं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को नकारात्मक सोच को पीछे रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से जीवन की ऊंचाइयों को छूने में सफलता मिलेगी।
वरियान, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेस में अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है।
बिजनेस में अन्य दिनों के मुकाबले दोपहर बाद काम धंधे पर क्षणिक रूप से उल्टा असर हो सकता है।
न्यू बिजनेसमैन करियर के हर पहलू में भाग्यशाली रहेंगे, किसी की याद आएगी।
आप अपने जीवनसाथी द्वारा दी गई सलाह के आधार पर लाभ कमा सकते हैं।
वर्कप्लेस पर हर बात आपके लिए नहीं है, अतः कानों को विराम दें।
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है, काम की तारीफ होगी।
मैरिड पर्सन को लाइफ पार्टनर का साथ और भरोसा महसूस होगा और आप साथ में घूमने जाएंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी में व्यस्त रहेंगे, साथ ही स्पोर्ट्स पर्सन अपने बढ़ते वजन का ध्यान रखें, बेहतर सेहत के लिए रेगुलर एक्सरसाइज जरूर करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम के प्रति खुली सोच आपको अन्य लोगों से अलग बनाती है।
बिजनेसमैन के लिए दिन कुछ मानसिक उलझन प्रदान करने वाला है लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उसे सॉल्व कर लेंगे।
वरियान, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेस में आ रही बाधाएं और मुश्किलें अब दूर होने लगेंगी।
व्यापार में आपकी चाहत या सपना पूरा होने की संभावना है।
एंप्लॉयड पर्सन आप सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें तो स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होने लगेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के किसी प्रॉजेक्ट् के कंपलीट हो जाने से उनका ऑफिस में आत्मविश्वास बढ़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस की प्रॉब्लम स्वयं ही सॉल्व करनी होगी उसमें कोई दूसरा आज के दिन आपका साथ नहीं देगा।
आपके पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी, दूसरों की भावनाओं की कद्र कर सकेंगे।
जनरल एंड कॉम्पिटिशन स्टूडेंट्स को अपने भविष्य के बारे में अभी से सोचना होगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से रचनात्मक और कल्पनाशील रहेगे।
वरियान, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेस में आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा जिससे बिजनेस में आ रही परेशानियां खत्म होगी।
बिजनेसमैन को अधिकारी और बड़े लोगों से संपर्क बना कर रखना बिजनेस के लिए प्रॉफिटेबल रहेगा।
न्यू बिजनेसमैन को अपने क्रोध को नियंत्रित करना चाहिए और शांत रहना चाहिए।
नौकरी में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं आपके लिए उत्कृष्ट दिन होगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपने कार्यों को बेहतर तरिके से करके विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।
दोपहर बाद ग्रह गोचर एंप्लॉयड पर्सन के पक्ष में नहीं है, वर्कस्पेस पर आप अपने कार्य को लेकर अलर्ट हो जाएं।
पूरा परिवार और जीवनसाथी, आपके आस-पास होगा, संतान की बुद्धिमता से मन शांत होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर अपने रिकॉड को तोड़ने और बेस्ट देने के प्रयास में लगे रहेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अपनी हठधर्मिता के कारण यात्रा नुकसान हो सकता है।
बिजनेस एंड बिजनेस मीटिंग में आपके शब्द कठोर और अप्रिय आपके लिए आने वाले समय में परेशानियां खड़ी कर सकती है।
बिजनेसमैन को मार्केट में विरोधियों के द्वारा क्रिएट की गई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
आज एक्सपेंडिचर अधिक रहेगा और मन विचलित हो सकता है, बिजनेस में आपको लोस का सामना करना पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के ग्रह गोचर पक्ष में नहीं रहेंगे वह किसी भी प्रकार की ऑफिशियल यात्रा न करें।
नौकरी में क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो खुद का ही नुकसान होगा।
वर्कप्लेस पर आप सुसंगत और तार्किक रूप से सोचने में सक्षम नहीं हो सकेंगे।
जीवनसाथी से सम्बन्धित किसी महत्वपूर्ण कार्य को स्थगित न करें अन्यथा आप अपने लिए एक जटिल स्थिति बना सकते हैं, पारिवारिक कलह में फंसने की संभावना है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के पेपर वापस होने से आप परेशान रहेंगे, एग्जाम और भर्ती बोर्ड को लेकर आपका मन उठ जाएगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से अपनी क्षमताओं और कड़ी मेहनत के दम पर अपने व्यवसाय को विकसित करेगे।
बिजनेस में सितारों का साथ मिलेगा जिससे आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल होंगे।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं, लेकिन कोई भी नया ऑर्डर लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें।
ऑफिस में बेमतलब के विचारों को मन में न आने दे आप अपने काम पर ध्यान दें।
जॉब में आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है यानी तरक्की भविष्य में अधिक आमदनी होने की संभावना है, मिश्रित परिणाम वाला दिन लग रहा है।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, किसी महत्वपूर्ण कार्य में हमसफर द्वारा आपके योगदान की सराहना की जाएगी।
ये दिन स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को सकारात्मक रूप से सुदृढ़ बनाने वाला साबित हो सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से अत्यंत भावुक होकर दुःख और संताप जैसे मनोरोग का शिकार हो सकते है।
वरियान, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेस में सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है।
बिजनेस में डीलर एंड पार्टी के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे जिससे बिजनेस में प्रॉफिट होगा।
न्यू बिजनेसमैन के लिए समय और दिन मिलाजुला रहेगा।
ऑफिशियली ट्रेवलिंग और ऑफिशियली मीटिंग में एंप्लॉयड पर्सन को नई-नई चीजें सीखने को मिलेंगी।
नौकरी में कुछ सकारात्मक सुनेंगे, कार्यक्षेत्र पर आपको कुछ गलत काम करने के लिए किसी के द्वारा लालच देने की संभावना है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए ऑफिस में सावधानी जरूरी है, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
किसी प्रियजन को कष्ट हो सकता है जिससे परिवार में अनावश्यक मानसिक चिंता हो सकती है, प्रेम जीवन में तालमेल बना रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन अपने गोल को प्राप्त करने के लिए अपनी जी जान लगा देंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अपनी प्रतिभा के दम पर सफलता के शिखर पर पहुंच सकते हैं।
एंसेस्ट्रल बिजनेस अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन किसी भी प्रकार का डिसीजन लेते समय सोच-विचार अवश्य कर लें, वित्तीय लाभ के संकेत हैं।
बिजनेस में कुछ नया करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक व शाम 5:15 से 6:15 बजे के मध्य का समय आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
न्यू बिजनेसमैन को शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मन लगाकर किए गए कार्य से वर्कस्पेस पर आपकी प्रशंसा होगी, जिससे जॉब में उन्नति के संकेत बनेंगे।
वर्कप्लेस पर सकारात्मक और आसान दिन बिताएंगे, समय ठीक है।
एंप्लॉयड पर्सन को पार्ट टाइम जॉब में आत्मचिंतन से लाभ होगा।
लव लाइफ में जोश और उत्साह बढ़ेगा, तनाव के बीच कोई अच्छी खबर मिलने से मन को सुख मिलेगा, परिजनों के साथ मनोविनोद से आनंद प्राप्त होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन मनचाहे फील्ड में रम सकेंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भावनात्मक तनाव से जूझना पड़ सकता है।
फेस्टिव सीजन पर कॉम्पिटिशन के चलते बिजनेस के लिहाज से किसी भी प्रकार निवेश करने से बचे।
अपनी किसी भी व्यावसायिक योजना और गतिविधि के बारे में किसी से भी चर्चा ना करें, क्योंकि आपके कोई अपने नजदीकी व्यक्ति ही आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
बिजनेस में सावधानी रखना जरूरी है, लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
इस समय ऑफिस की व्यवस्था के प्रति कड़ा रुख अपनाने की जरूरत है, क्योंकि किसी अहम कर्मचारी की वजह से प्रॉजेक्ट के लिए की गई व्यवस्था खराब हो सकती है।
वर्कप्लेस पर जोखिम पूर्ण कार्यों को करने से दूरी बनाएं रखें। पूर्व में की गई गलतियों और अपने कर्मों का परिणाम आपको भुगतना पड़ेगा।
कुछ सहकर्मी आपको परेशान करेंगे। ”टिट फॉन टेट” वाली कहावत आप पर लागू हो सकती है।
परिवार के सदस्यों की शिकायतों का सामना करना पड़ेगा, माता-पिता आपके व्यवहार और आचरण से असंतुष्ट होंगे, समय आपके पक्ष में नहीं हैं, सावधान रहें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने आलस्य को दूर करना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी तब ही वो अपने करियर को संवार पाएंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से जीवन में बड़े और स्थाई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आप अपने प्रतिष्ठान पर कर्मचारियों से व्यवहार बेहतर बनाएं रखने में सफल होंगे जिससे वो किसी अन्य प्रतिष्ठान पर जाने का मानस नहीं बना पाएंगे।
ग्रहों का खेल आपके फेवर में होने से बिजनेस में तरक्की हो सकती है, कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलेगा, इसलिए बिक्री पर ध्यान दें, दूरदराज के क्षेत्रों से संबंधित कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी।
नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
वरियान, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से कार्यक्षेत्र में कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है।
ऑफिस में सीनियर की गाइडलाइन में कार्य करेंगे और सभी दायित्वों को पूरा करेंगे, संयम से काम लेना होगा, किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न होगा।
लाइफ पार्टनर से बहस न करना आपके लिए अच्छा रहेगा, परिवार में माता-पिता की आशा और विश्वास से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम की तैयारी में व्यस्त रहेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 6

Comments
Post a Comment