AAJ KA RASHIFAL 22 October 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
22 अक्टूबर, गुरुवार, पापांकुशा एकादशी
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 02:49 तक आश्विन शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 08:49 तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, बुधादित्य योग, वृद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05:00 से 06:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से जीवन की ऊंचाइयों को छूने में सफलता मिलेगी।
फेस्टिवल सीजन में होने वाले एक्स्ट्रा प्रॉफिट से आप लोन अप्रूवल लेकर पुराने बैंक लोन की किस्त समय से काफी पहले चुका सकेंगे, जिससे कर्ज का बोझ कम होगा।
व्यवसायिक मामलों में सारे निर्णय स्वयं ही लें, व्यवसाय संबंधी सरकारी मामलों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
बिजनेस में आप भाग्यशाली रहेंगे, मार्केट से आपको कुछ ज्यादा मुनाफा हाथ लगेगा, दिन मध्यम फलदायी होगा, कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
वर्कस्पेस पर आपकी सतर्कता के कारण चारों ओर कुछ अच्छे काम होते नजर आएंगे, जिसे देखकर अन्य सहकर्मियों का आत्मविश्वास जागृत होगा और वे प्रोत्साहित होंगे।
एम्प्लॉयड पर्सन के लिए बीते कुछ समय से चली आ रही दिक्कतों में राहत भरा समय रहेगा, ऑफिस में काम में मन लगेगा।
दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस का आनंद लेंगे, परिवार में बुजुर्गो के साथ आप अपने करियर को आगे बढ़ाने की दिशा में कुछ बातचीत करेंगे।
स्टूडेंट्स और कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के लिए यह समय बहुत ही शानदार है, वे अपने गोल्स को आसानी से अचीव करेंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से काम के प्रति खुली सोच आपको अन्य लोगों से अलग बनाती है।
ट्रैवलिंग के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी जिसकी गाइडेंस और हेल्प से बिजनेस को आगे बढ़ाने में बड़ी हेल्प मिलेगी।
वृद्धि योग बनने से बिजनेस मीटिंग में खास लोगों के बीच किसी गंभीर विषय को लेकर चर्चा होगी, जो कि सकारात्मक रहेगी, इससे आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।
बिजनेस में कर्मचारियों और स्टाफ के सुझाव पर भी जरूर ध्यान दें, आपको समाधान मिल सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें, सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें।
फेस्टिवल सीजन पर आपकी मेहनत का फल आपको प्रमोशन या सैलरी हाइक के रूप में मिलेगा।
वर्कस्पेस पर किसी समस्या का हल मिल जाने से डिप्रेशन कम होगा।
पारिवारिक जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं, जिन्हें आप कुशलता पूर्ण तरीके से पूरा करने में भी सक्षम रहेंगे। आप अपने घर-परिवार वालों के साथ खूबसूरत यादों को जिएंगे। स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर गजब की फुर्ती दिखाएंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से रचनात्मक और कल्पनाशील रहेगे।
बिजनेसमैन के पास इस हफ्ते पैसा तेजी से आएगा लेकिन उतनी ही स्पीड से फेस्टिव शॉपिंग में खर्च भी हो जाएगा।
व्यावसायिक कार्य को लेकर किसी के साथ भी बातचीत अथवा मीटिंग करते समय पहले उसके बारे में रूपरेखा बना लें, इससे आपको कोई भी निर्णय लेने में आसानी होगी, लेकिन ये समय सहज बने रहने का है।
न्यू बिजनेसमैन को अपने विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।
वृद्धि योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस में कोई बड़ी अचीवमेंट मिल सकती है, जिससे घर और बाहर उनका मान-सम्मान बढ़ेगा।
एम्प्लॉयड पर्सन के लिए करियर और जॉब को लेकर आज का दिन कोई बहुत बड़ी गुड न्यूज लेकर आया है।
अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन और हास-परिहास में भी जरूर व्यतीत करें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को एग्जाम को लेकर पहले से ही प्लानिंग बनानी पड़ेगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 6
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अपनी हठधर्मिता के कारण यात्रा नुकसान हो सकता है।
बिजनेस में दिन परेशानियों से भरा रहेगा, वो एक अजीब ही कंफ्यूजन में रहेंगे कि क्या करें क्या न करें।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में न होने से बिजनेसमैन के लिए दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा।
डे स्टार्टिंग बिजनेस में बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे, काम में रुकावट आने से मन दुखी होगा।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से अपना काम किसी दूसरे कलीग के भरोसे छोड़कर न जाएं, वरना बॉस के गुस्से और डांट का सामना करना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के कभी-कभी मन में कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं, ऐसा लगेगा कि आपकी भावनाओं का कोई नाजायज फायदा उठा रहा है, लेकिन यहां सिर्फ आपका भ्रम ही है, अपने आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूत बनाकर रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को इस समय बहुत मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है।
आपके परिवार वाले आपका साथ देंगे, खर्चों में तेजी बनी रहेगी।
स्टूडेंट्स का अधिकांश समय अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ मौज-मस्ती और हैंगआउट में बीतेगा जो उनके लिए सही नहीं रहेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से अपनी क्षमताओं और कड़ी मेहनत के दम पर अपने व्यवसाय को विकसित करेगे।
बिजनेस में इन्वेस्ट करने और न्यू प्रॉपर्टी, न्यू व्हीकल या न्यू होम एप्लायंसेज परचेज करने के लिए समय बहुत अनुकूल है।
बिजनेस करने वालों की इनकम तो अच्छी रहने से जरूरत की चीजों पर खर्चे भी ज्यादा होंगे।
व्यापार में आपको अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। लाभ हाथ लगने से मन हर्षित होगा।
एंसेस्ट्रल बिजनेस में आपसी विवाद व गुस्से से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं।
वृद्धि योग बनने से वर्कस्पेस पर किसी मीटिंग में आपको एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को अपनी मेहनत अनुरूप कम ही परिणाम मिलेंगे, इस समय बहुत ही सूझबूझ व दूरदर्शिता से काम लेने की जरूरत है।
अपने करियर में जो नकारात्मकता महसूस हो रही है, उसे दूर करने के लिए प्रयत्न शुरू करें।
रिलेशनशिप से संबंधित बातों में स्थिरता प्राप्त करने के लिए आपको अपने अंदर की नकारात्मकता को दूर करने पर ध्यान देना है, घरेलू मोर्चे पर खर्चे ज्यादा हो सकते है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन सामान्य रूप से ही चलेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से अत्यंत भावुक होकर दुःख और संताप जैसे मनोरोग का शिकार हो सकते है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में रहेंगे जिससे आप जिस भी नई डील या सौदे में रिस्क उठाएंगे, उसमें आपको बड़ा प्रॉफिट मिलेगा और आपकी बैंक सेविंग्स में भारी बढ़ोतरी होगी।
मार्केट में बिजनेसमैन डीलर से आपको नए अनुबंध मिलने की संभावना है।
वृद्धि योग बनने से बिजनेस में अच्छा-खासा मुनाफा हाथ लगेगा, अपने सिंचित धन को सही तरीके से निवेश करने का प्लान बनाएंगे।
मार्केटिंग एम्प्लॉयड पर्सन के दिए गए सेल्स टारगेट तय समय से काफी पहले पूरे होंगे, जिससे आपका कॉन्फिडेंस और वर्कप्लेस पर रिस्पेक्ट काफी बढ़ जाएगी।
वर्कस्पेस पर अपनी क्षमताओं को आप पहचानते हैं, आपके अंदर इच्छा-शक्ति की कमी नहीं है।
एंप्लॉयड पर्सन हर काम को जल्दी जल्दी निपटाएंगे, जिससे आपके पास काफी समय होगा और उस समय को कहां लगाना है, यह आपको निश्चित करना होगा।
व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज-मस्ती के लिए भी परिवार के साथ व्यतीत होगा, बच्चों की भी परेशानियों को समझने और सुलझाने का प्रयास करें।
घर से दूर रह रहे स्टूडेंट्स को परिजनों के साथ समय बिताने का समय मिलेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अपनी प्रतिभा के दम पर सफलता के शिखर पर पहुंच सकते हैं।
पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित लोग अपने व्यवसाय पर अधिक ध्यान दें, इस समय आपका पूरा ध्यान आपके बिजनेस पर रहेगा।
बिजनेसमैन के लिए अगर पार्टनरशिप में बिजनेस चल रहा है तो बड़ा प्रॉफिट होने के योग हैं।
आप अपने तेज दिमाग और चतुराई का इस्तेमाल करते हुए बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त करेंगे आपको कॉर्पोरेट मीटिंग के लिए आमंत्रित किया जा सकता है।
नौकरी में अपना काम बेहतर तरीके से पूरा करने से अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन मिलेगा।
वर्कस्पेस पर किसी सहकर्मी से हुए मनमुटाव को दूर करते हुए सुलह हो सकती है।
ऑफिस में लंबे समय से अटका हुआ इंक्रीमेंट मिलने की खबर मिल सकती है और आपको कोई बड़ी अथॉरिटी या रिस्पॉन्सिबिलिटी सौंपी जा सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन पर ग्रहों की कृपा रहेगी, कॉम्पिटिटिव एग्जाम के स्टूडेंट्स को मनचाहे रिजल्ट मिलेंगे।
वृद्धि योग बनने से जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों के आपसी संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी, प्रेमी-प्रेमिका को एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भावनात्मक तनाव से जूझना पड़ सकता है।
बिजनेस में दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची न करें, इसकी वजह से आपका बजट भी बिगड़ सकता है।
न्यू बिजनेसमैन को कोई भी इंपोर्टेंट डिसीजन लेते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
बिजनेस में आपके स्वभाव में इगो और जल्दबाजी जैसी स्थिति रहेगी, जिसकी वजह से किसी के साथ मनमुटाव भी संभव है, घाटा हाथ लगेगा, आप कुछ विचलित हो सकते है।
एम्प्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस पर वर्कलोड का प्रेशर बहुत ज्यादा बना रह सकता है, जिससे शाम तक फिजिकल और मेंटल थकान हो सकती है।
ग्रह गोचर आपके अनुकूल नहीं होने से एंप्लॉयड पर्सन विरोधियों के जाल में फंस सकते है।
वर्कस्पेस पर चली आ रही समस्याओं के चलते आप कुछ डिप्रेशन में रहेंगे।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से परिवार का माहौल आपको सोचने पर मजबूर कर देगा, जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन अपने क्षेत्र में चाह कर भी कुछ खास नहीं कर पाएंगे, आपको अपने प्रयास जारी रखने चाहिए।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से जीवन में बड़े और स्थाई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। फेस्टिवल सीजन के दौरान बैंक लोन रिलेटेड काम में पूरी सतर्कता बरतें ताकि टाइम पर लोन की किस्त जमा हो सकें।
बिजनेस में हर एक काम को पूरा करने के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
बिजनेस में पिछले कुछ समय से चल रही चिंता से राहत मिलेगी।
काम की जगह उच्च पद प्राप्त करने के लिए खुद को साबित करने की आवश्यकता होगी।
वर्कस्पेस पर अपने बॉस और सहकर्मियों के साथ किसी तरह का मिस कम्युनिकेशन न रखें या फिर किसी तरह की गलतफहमी में न रहें।
गृहस्थ जीवन में शांति बनी रहेगी, आप अपने काम और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बिठाएंगे, मेहनत करेंगे और मेहनत का फल भी प्राप्त करेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अगर आप उस इंसान की तलाश कर रहे हैं जो आपकी जिंदगी में बदलाव ला सकता हैं, तो वो कोई और आप स्वयं ही है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से अपने अच्छे कार्यों के कारण समाज में प्रतिष्ठा बढेगी।
व्यापार में दिन काफी फायदेमंद रहेगा, ग्रहों की स्थिति आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
बिजनेस में कोई बड़ी डील या आर्डर मिलने की संभावना है, इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें।
वर्कप्लेस पर आप काफी आत्मविश्वास से भरपूर होकर काम करेंगे लेकिन दोपहर बाद कामों में कुछ दिक्कतें आएंगी।
वृद्धि योग बनने से वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन करियर के लिए ध्यान केंद्रित रखें, तो उनके लिए बेहतर रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के अपने-अपने फील्ड में किए गए प्रयासों से हारी बाजी को जीतने में कामयाब रहेंगे।
अधिकतर समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा, घर की जरूरतों को पूरा करने में भी आपका प्रयास रहेगा, किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात खुशी देगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विभिन्न प्रकार के अनुभवों को आत्मसात करने का मौका मिलेगा।
कोर्ट-कचहरी और लीगल मैटर का निपटारा बिजनेसमैन के पक्ष में होगा, जिससे लीगल नोटिस की टेंशन खत्म होगी।
व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी, किसी भी गतिविधि में ज्यादा निवेश न करें, क्योंकि कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आने की स्थिति बन रही है।
बिजनेस में इस समय मार्केटिंग और ऑनलाइन गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है, आप अपनी अच्छाई का फायदा प्राप्त करेंगे और आपके रुके हुए काम बनेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन किसी भी बात में सतर्कता न रखने की वजह से आपको अपेक्षा के अनुसार प्रगति नजर नहीं आ रही है, इस कारण मन पर नाराजगी रह सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपोजिट जेंडर की तरफ अट्रैक्ट हो सकते है।
पति-पत्नी का एक-दूसरे के लिए सहयोगात्मक व्यवहार आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा, पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों को लेकर छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देना चाहिए। ग्रह गोचर के प्रभाव से बिजनेस में आय के साथ-साथ खर्च की भी अधिकता रहेगी, व्यावसायिक दृष्टिकोण से अभी परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल प्रतीत नहीं हो रही है।
बिजनेस में वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों में परेशान होने की बजाय हल ढूंढना जरूरी है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को किसी मित्र की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है।
ऑफिस की परेशानियां और स्ट्रेस आपके स्वभाव पर असर डाल सकता है, इसलिए खुद को कूल रखें और अपने बेस्ट फ्रेंड या फैमिली मेंबर्स को बिल्कुल नाराज न करें, क्योंकि वे ही आपकी असली ताकत हैं।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपने कार्य पर फोकस नहीं कर पाएंगे जिससे उसमें कुछ गलतियां हो सकती है।
वर्कप्लेस पर विरोधी हावी होने से दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा, आपको शांति धारण करनी होगी।
परिवार में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, यही सही भी है, जीवन में आपका साथ देने वाले लोग अति महत्वपूर्ण होते हैं।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स एग्जाम को लेकर सजग हो जाए अन्यथा परिणाम विपरित प्राप्त होगा, इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा बार-बार रिवीजन करें जिससे परिणाम आपके पक्ष में आ सके।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment