AAJ KA RASHIFAL 18 October 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
18 अक्टूबर, रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 08ः29 तक आश्विन शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 12ः49 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र फिर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, बुधादित्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सुकर्मा योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा शाम 07ः33 के बाद मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आसपास के वातावरण और चीजों के प्रति बेहद उत्सुकता रहेगी। बिग या स्माल किसी भी लेवल पर, आपकी न्यू बिजनेस वेंचर लांच होने की उम्मीद पूरी हो सकती है।
करियर और बिजनेस के सिलसिले में आपको लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो यात्राएं आपके लिए अत्यंत लाभदायक और नए द्वार खोलने वाली साबित होंगी।
बिजनेस में नई संभावनाएं मिलेगी जिससे बिजनेस की तरफ आपका ध्यान रहेगा।
वर्कस्पेस पर आप अपने काम में मशगूल रहेंगे लेकिन दोपहर बाद कुछ अनचाही प्रॉब्लम्स आपको फेस करनी पड़ सकती है, पर आपका कॉनफिडेंस से काम करना उन प्रॉब्लम्स पर हावी रहेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को अपने टारगेट कंप्लीट करने में कोवर्कर का सहयोग मिलेगा।
फैमिली की खुशहाली जिन्दगी का फर्स्ट टारगेट है, तो फैमिली में लव एंड यूनिटी पर फोकस करें।
अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहना स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए हितकर रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से आपके साथ कुछ अनहोनी हो सकती है।
बिजनेस के ब्रांडिंग पर ध्यान न देने से कॉम्पिटिटिव मार्केट में अपनी मजबूत और विश्वसनीय ब्रांड छवि बना देंगे।
बिजनेमसैन को किसी भी काम को करते समय जल्दबाजी और हड़बड़ी से बचना चाहिए अन्यथा लाभ की जगह लोस का सामना करना पड़ेगा।
बिजनेस मे डिजिटल मार्केटिंग पर ध्यान नहीं देने से बिजनेस की ग्रोथ में कमी आएगी।
ऑफिस में कोई दिक्कत आ रही है तो किसी अनुभवी इंसान की सलाह मानना बहुत सही रहेगा।
वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए सही मायने में कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि ग्रहों की चाल आपका साथ नहीं दे रही है।
प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय सिर्फ आपके लिए ही अनुकूल नहीं क्योंकि ग्रह आपके पक्ष में नहीं है।
बड़े-बुजुर्गों से आपको डांट पड़ सकती है।
कॉन्फिडेंस बढ़ाने और अच्छे रिजल्ट की गांरटी के लिए रेगुलर एक स्टडी टाइम टेबल फॉलो करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से घर-परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला साथी मिलेगा।
फेस्टिव सीजन में आप अपनी दमदार स्ट्रेटजी से बिजनेस और जिन्दगी में खुशियां लेकर आएगा।
बिजनेस को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और कोई बड़ा काम हाथ में ना लें।
सुकर्मा, सवार्थसिद्धि योग बनने से कारोबार से जुड़ी कोई बहुप्रतीक्षित शुभ सूचना मिलने से आपका मन प्रसन्नता से भर जाएगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के सितारे पक्ष में नहीं रहेंगे, जिससे कार्य में उनसे कोई गलती हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्किंग स्टाइल के कारण विरोधी के मन में जलन रहेगी, जो आपके लिए आगे प्रॉब्लम क्रिएट कर सकती है, आप अलर्ट रहें।
आप अपने परिवार का भी पूरा ध्यान रखेंगे और घरेलू खर्चे करेंगे, लव लाइफ में लवर के से आपको कोई स्पेशल गिफ्ट मिल सकता है।
हायर एजुकेशन प्राप्त करने के मार्ग में कुछ ऑब्सटेकल आएंगे, लेकिन आपकी मेहनत रंग भी जरूर लाएगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओं पर विजय पाने में भी सक्षम होगे।
बिजनेस में फेस्टिवल सीजन को देखते हुए मार्केट वॉच कर कुछ नए ऑफर लाएंगे जिससे उन्हें अच्छा-खासा मुनाफा प्राप्त होगा।
आपके बिजनेस के सही फाइनेंस मैनेजमेंट के कारण आप सक्सेस के नए आयाम हासिल कर सकेंगे।
सुकर्मा, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से इस समय आपके करियर को नई दिशा देगा।
वर्कस्पेस पर कुछ पुरानी बाधाएं और मुश्किलें स्वतः ही दूर हो जाएगी, हर काम सुनियोजित ढंग से पूरे होते जाएंगे।
नौकरी में आप किसी की सहायता करके सुकुन महसूस करेंगे।
पारिवारिक रूप से समय अनुकूल लग रहा है, दैनिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाइफ लाइन सिद्ध होगा।
विदेष में पढ़ने और करियर मेकिंग की आपकी चाह को पंख मिल सकते हैं, हौसला बुलंद रखियेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से रचनात्मक व कलात्मक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
व्यवसाय संबंधी कोई नई गतिविधि र्स्टाट करना चाहते हैं, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
न्यू बिजनेसमैन अपना ध्यान भटकाए बिना केवल अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगे रहेंगे।
बिजनेस से जुड़ी यात्राएं आपके लिए सुखद और लाभदायक साबित होंगी, आप तो बस परिश्रम में कमी ना रखें।
संडे के दिन एंप्लॉयड पर्सन जिस भी काम की ज़िम्मेदारी अपने हाथों में लेंगे, उसमें आपको मन मुताबिक सफलता और भरपूर आर्थिक लाभ हासिल होगा।
वर्कस्पेस पर आपके संबंध सभी के साथ बढ़िया रहेंगे और ये काम को और बैहतर बनाने में भी अच्छी भूमिका अदा करेंगे।
नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती हैं।
सुकर्मा, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से परिवार के पुराने संकट और बाधाएँ खत्म होना र्स्टाट हो सकते है।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन के घर में सुखद शाम गुजरने के संकेत मिल रहे हैं।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से खुद को बहुत असुरक्षित महसूस करेगे।
टारगेट ऑडियंस की कमी के चलते बिजनेस में मंदी की स्थिति रहेगी, सावधानी और मेहनत द्वारा जरूरत अनुसार कार्य होते जाएंगे, इसलिए धैर्य और संयम रखें।
एंसेस्ट्रल बिजनेस में जब तक बड़े बैठे तब तक आप किसी मामले में उलझने की कोशिश न करें।
फेस्टिव सीजन पर प्राइसिंग एंड सर्विस को लेकर मार्केट में आपके प्रॉडक्ट की सेल डाउन हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को काम के मामले में आपको अच्छे नतीजे नहीं मिलेंगे, आपको अपने काम में पूरी तरह से संलग्न ना हुआ देखकर आपके साथ काम करने वाले भी आपको क्रिटिसाइज करेंगे।
मार्केटिंग फील्ड रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन का नेटवर्क कमजोर रहेगा जिससे वो अपने टारगेट को अचीव नहीं कर पाएंगे।
शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी के लिए कुछ करना होगा क्योंकि वे थोड़ा नीरस महसूस कर रहे हैं, परिवार का सपोर्ट ना के बराबर ही होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को फेस्टिव सीजन पर अपनी तैयारी को कंटिन्यू रखना होगा।
सेहत को लेकर खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से सहज, भावुक और दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझने वाले होगे।
मार्केट की तेजी को देखते हुए बिजनेसमैन के मार्केट में किसी नए डीलर का जुड़ना ठीक रह सकता है।
बिजनेसमैन के लिए फेस्टिव सीजन रिलेटेड मार्केटिंग पर कंसंट्रेशन जरूरी है, यह आपके लिए सुनहरा मौका रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए विशेष रूप से भाग्योदयकारी रहने वाला है, उनके पद, प्रतिष्ठा और कद में वृद्धि होगी।
आप काम को सच्ची लगन और गर्मजोशी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, ध्यान रखें योजनाओं को अपने तक ही सीमित रखना जरूरी है।
हायर ऑफिशियल के साथ कंपनी ग्रोथ के आइडिया शेयर करेंगे करेंगे जिससे आपकी अप्रोच बढे़गी।
नौकरी के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे, आप अपने प्रयासों से हारी बाजी को जीतने में कामयाब रहेंगे।
बेवजह की बातों में आकर अपनी निजी जीवन को खराब करने से बचें।
प्लेयर किसी मेच में आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, फिर भी कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से आपको वित्तीय प्रबंध में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
फेस्टिव सीजन पर बिजनेसमैन को अधिक फायदा रह सकता है, यह सब उनकी टीम का अथक प्रयास से ही हुआ है।
व्यवसाय में काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा, हालांकि आप स्टाफ की मदद से सब संतुलित भी कर लेंगे।
इस समय व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर बन रहे हैं, समय का भरपूर सदुपयोग करें।
संडे के दिन एंप्लॉयड पर्सन के जीवन में मनचाही सफलता और उत्कृष्ट परिणाम लेकर आने वाली है।
सुकर्मा, सवार्थसिद्धि योग बनने से वर्कस्पेस पर सभी पर अपने बढ़िया इम्प्रैशन के लिए जो भी कदम बढ़ाएंगे, सही रहेगा।
अपनी संतान के कारण आपके घर में खुशी का वातावरण बनेगा, दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य में वृद्धि होगी, प्रेम जीवन सुखद रहने से दिल खुश रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को धैर्य से अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभ्यासरत रह सकेंगे।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मजबूत दृढ़ संकल्प के धनी होगे।
बिज़नेसमैन को ज़बरदस्त आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे बाज़ार में आपकी साख और साख बढ़ेगी।
किसी पॉलिटिक्ल सर्पोट से आप कुछ बड़ा बिजेनस मार्केटिंग फंडा अप्लाई करना चाहेंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिल सकती है।
बिजनेस मे कोई भी व्यापारिक फैसला लेना फायदेमंद साबित होगा, परंतु अवरोध जैसी स्थितियों से भी गुजरना पड़ेगा, नए संपर्क भी बनेंगे।
बिजनेसमैन के लिए सकारात्मक और सुकूनदायक दिन बीतने की संभावना लग रही है।
एम्प्लॉयड पर्सन के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे संचित धन मं अच्छी बढ़ोतरी होगी।
सीनियर एंड कोवर्कर के सहयोग से नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करेंगे।
वर्कस्पेस पर अपोजिट जेंडर से आपका तालमेल शानदार रहने के योग बन रहे है।
दिन आपके मन से निराशा के बादल हटा देने वाला सिद्ध हो रहा है, प्रेम संबंधों में आपसी विनम्रता प्रेम को और अधिक बढ़ाएगी, बड़े भाई का सहयोग आपके लिए किसी खास मामले में उपयोगी सिद्ध होगा।
जो स्टूडेंट्स विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए कोशिश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से काम में अपरिपक्वता के कारण नुकसान हो सकता है।
इस समय व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना ज्यादा जरूरी रहेगा, ग्रह आपके धैर्य की परीक्षा लेगा।
डे स्टार्टिंग बिजनेसमैन के मन में किसी विशेष कार्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है।
बिजनेस में एक्सपेंडिचर में तेजी बनी रहेगी, दिन की शुरुआत में आप बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे।
आपकी लापरवाही से नुकसान होने की स्थिति बन रही है ऑफिस की मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा रहेगी।
ऑफिस में अपने गुप्त शत्रुओं और विरोधियों से विशेष सतर्क रहें, क्योंकि वे आपके काम में बाधा डालने और आपकी छवि बिगाड़ने का षड्यंत्र रच सकते हैं।
वर्कस्पेस पर आपके कार्यों में रुकावट आने से मन दुखी होगा लेकिन शाम होते-होते स्थितियां अधिक विपरीत हो जाएंगी।
परिवार वालों का साथ मिलेगा, दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में परेशानियों से दो-चार हाथ होना पड़ेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की एकाग्रता में कमी आएगी, आप योगा व मेडिटेशन अपनी लाइफ स्टाइल में जरूर एड करें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में भागीदारी करने के लिए प्रेरित होगे।
फेस्टिव सीजन पर बिजनेसमैन सर्विस रिलेटेड फील्ड में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पूरे जोश और उत्साह से व्यस्त रहेंगे।
व्यापारियों को धन के लेन-देन और किसी भी बड़ी डील पर हस्ताक्षर करते समय बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है।
सुकर्मा, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से युवाओं को अपने करियर संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, इसलिए अपने कार्यों में पूरी लगन और मेहनत बनाए रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को सावधानी रखने की जरूरत है, छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन अच्छा है उनको कार्यों में अपोजिट जेंडर का सपोर्ट मिलेगा।
गृहस्थ जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी, लेकिन आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे और पूजा-पाठ के कामों में मन लगेगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को अपने फील्ड में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से लोगों की प्रवृत्ति या भावनाओं को अच्छी तरह समझने वाले होगे।
बिजनेसमैन के लिये धन लाभ के आसार हैं आपको ऑनलाइन मार्केटिंग को और निखारने की कवायद आपको या आपके प्रॉडक्ट को भविष्य में मार्केट का राजा बना सकता है।
न्यू स्टॉक और स्टॉक मेंटेन करने की स्ट्रेटेजी सही रखेंगे तो अच्छा प्रॉफिट मिलेगा, नया आउटलेट खोलने की तैयारी या नई लोकेशन की फाइनलाइजेशन हो सकती है।
व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों में मुनाफा दायक स्थिति बन रही हैं।
सुकर्मा, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से आपको बेहतरीन आर्डर मिल सकते हैं।
ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाए रखें, क्योंकि किसी की गलत बात या अधूरी जानकारी पर भरोसा करना परेशानी दे सकता है।
त्यौहार पर बॉस से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दिया जा सकता है, वर्कस्पेस पर काम करते-करते समय के गुजरने का पता आपको नहीं चलेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन पूरी लगन से अपने कार्य में लगे रहेंगे।
फैमिली में आपके सारे काम सहज रूप से बनते चले जाएंगे और परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे, दाम्पत्य जीवन में शांत रहना ही आपके लिए अच्छा रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5

Comments
Post a Comment