AAJ KA RASHIFAL 6 October 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
6 अक्टूबर, मंगलवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज पुरे दिन आश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 10ः18 तक आश्लेषा नक्षत्र फिर मघा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, लक्ष्मी योग, गजकेसरी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्ध योग, साध्य योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 10ः18 के बाद सिंह राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से माता से वैचारिक मतभेद हो सकते है।
यदि आप विदेश में बिजनेस स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है, वैसे भी अभी श्राद्ध पक्ष चल रहे है, इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते है।
सितारे बिजनेसमैन के पक्ष में नहीं चल रहे हैं, नकारात्मक विचारों का त्याग करें, प्रतिष्ठा में कमी आएगी।
बिजनेस में मार्केट से रुकी हुई पेमेंट न मिलने से आपकी आर्थिक डाउन जा सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी सामान्य से अधिक भागदौड़ और प्रयास करने पड़ सकते हैं।
वर्कलोड ज्यादा होने से आप शाम तक थक सकते हैं और कमजोर महसूस कर सकते हैं।
बॉस तथा अधिकारियों के साथ संबंध बिगड़ सकते है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स नेक्स्ट एग्जाम को लेकर तनाव न ले और स्टडी के बीच खानपान का ध्यान रखें।
बड़े फैसले लेते समय पिता से अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से वस्त्र एवं अनाज का संचय करेगे।
बिजनेस को लेकर कोई बड़ा और दूरगामी फैसला ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
सिद्ध, साध्य, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से व्यवसाय संबंधी आपके प्रयास व परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे।
बिजनेसमैन इस समय विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें और आप अपना सारा ध्यान अपने बिजनेस पर लगाएं।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में कोवर्कर के मामले में दखल न दें, सकारात्मक और आसान दिन बिताएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए समय ठीक है, उन्हें आत्मचिंतन से लाभ होगा।
प्रेम संबंध में जोश और उत्साह बढ़ेगा, जीवन के प्रति उत्साह बढ़ेगा, आपको भावनात्मक और शारीरिक सहायता का विस्तार करना चाहिए, किसी की मदद करनी चाहिए।
स्टूडेंट्स को तनाव के बीच कोई अच्छी खबर मिलने से मन को सुख मिलेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेगे।
बड़े बिजनेसमैन के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा, उनसे आपको व्यवसाय में तरक्की संबंधी उत्तम जानकारी प्राप्त होगी, आपको नए ऑर्डर और एग्रीमेंट मिल सकते हैं।
सिद्ध, साध्य, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन को बिज़नेस में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में महत्वपूर्ण डील संभवतया हो सकती है।
सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
नौकरी पेशा लोगों के विदेश जाने संबंधी सुअवसर बन रहे हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, नए काम संबंधी योजनाएं बनाई है, तो उस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना करें, क्योंकि व्यक्तिगत कार्यों की वजह से आप अपने वर्क पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन का फ्रेंड सर्किल बढ़ सकता है, जो उनके लिए प्रॉफिटेबल हो सकता है।
पूरा परिवार आपके आस पास होगा, आपको अपने क्रोध को नियंत्रित करना चाहिए और शांत रहना चाहिए।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के लिए आज का शुभ समय रहेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से धनी, सुखी और मृदुभाषी होगे।
व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां मिलेंगी, वर्तमान में चल रहे बिजनेस के कामों के साथ नए काम पर भी अपना ध्यान केंद्रित रखें, परिस्थितियां आपके पक्ष में है।
अतीत में बिजनेसमैन के द्वारा की गई कड़ी मेहनत का मीठा और सुखद फल अब आपको प्राप्त होने वाला है।
बिजनेसमैन के सोशल कार्यों को देखते हुए उन्हें समाजिक कार्यों में कोई बड़ा पद मिल सकता है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से किसी विशेष और जटिल कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर मन में अपार प्रसन्नता बनी रहेगी।
सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा, आप वित्तीय योजनाओं में पैसा लगाने का सोचेंगे पर फिलहाल विचार टालें।
काम के लिहाज से एंप्लॉयड पर्सन बढ़िया परफार्मेंस दे सकेंगे, आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
स्टूडेंट्स स्टडी में अपना बेहतर देंगे, आप एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई कर सकते है।
विवाहित लोगों को अपने ससुराल पक्ष से विशेष आर्थिक व मानसिक सहयोग मिलेगा और घर-परिवार में प्रेम व सौहार्द बना रहेगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से ईर्ष्यालु, आलसी, परेशान और अपमानित होगे।
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधित निर्णयों पर सोच समझकर ही कोई फैसला लें, जल्दबाजी की वजह से नुकसान हो सकता है।
बिजनेस में किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपकी समस्या को हल करेगा, विरोधी पक्ष आपके कार्यों में रुकावट उत्पन्न कर सकते है।
व्यवसाय में मुनाफे दायक स्थितियां न के बराबर बनेगी, पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।
ऑफिस में हालात सामान्य नहीं रहेंगे, आपके लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं।
ऑफिस में दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं ही अपनी मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करें।
एंप्लॉयड पर्सन को कुछ नया सीखने का प्रयास अद्भुत अहसास कराएगा।
जीवनसाथी से प्रेम और तालमेब बढ़ेगा।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को संगीत, कला, साहित्य आदि से संबंधित कार्यों में बेहतरीन कार्य करने के बाद भी असफलता हाथ लगेगी।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आप अपने काम में प्रसिद्ध होगे।
ग्रह गोचर साथ देने से न्यू बिजनेसमैन का आत्मविश्वास बढ़ेगा, मार्केट में आपका पहचान बनेगी।
बिजनेसमैन के बिजनेस रिलेटेड सभी कार्य चलते रहेंगे, साथ ही मार्केट से आपको सहयोग भी मिलता रहेगा।
कारोबार का विस्तार होगा, राजनेता की भेट से आपके किसी रुके हुए काम के पूरा होने की उम्मीद है।
वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के डर के काम करेंगे।
वर्कस्पेस पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें तो स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में सीनियर जूनियर एंड कोवर्कर का सम्मान करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन कुछ मानसिक उलझन प्रदान करने वाला रहेगा।
यदि किसी बात को लेकर पार्टनर से अनबन चल रही थी, तो बातचीत से वह पूरी तरह दूर हो जाएगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीति में शीघ्र ही सफलता प्राप्त करेगे।
बिजनेसमैन की कार्यप्रणाली में बदलाव व्यवसाय के लिए सकारात्मक गतिविधियां उत्पन्न करेगा।
सिद्ध, साध्य, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से नौकरी पेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से खुशी रहेगी, काम में मन लगेगा।
न्यू बिजनेसमैन को मार्केट में डीलिंग करते समय डीलर से डील करते समय गुस्से और आवेश पर कंट्रोल रखना जरूरी है, क्योंकि इसका असर आप की कार्य क्षमता और व्यवसाय पर भी पड़ सकता है।
वर्कप्लेस पर जूनियर एंड सीनियर के सपोर्ट से एंप्लॉयड पर्सन आगे बढ़ेंगें।
आप अपने ऑफिस में कोवर्कर की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपके काम की सराहना होगी।
किसी विशेष कार्य या प्रोजेक्ट में मिलने वाली बड़ी सफलता से एंप्लॉयड पर्सन का मन प्रफुल्लित रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के स्टडी में चल रहे प्रयास उन्हें सफलता की और ले जाएंगे।
पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आप बहुत भाग्यशाली होगे।
टेक्नोलॉजी के युग में बिजनेसमैन को फोन तथा इंटरनेट के माध्यम से उचित ऑर्डर भी मिलने की संभावना है।
बिजनेस में लाभ को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, सबकुछ बढ़िया ही रहने वाला है।
न्यू बिजनेसमैन को संयम से काम लेना होगा, कोई अच्छी खबर मन को गुदगुदाएगी।
एम्प्लॉयड पर्सन के लिए ऑफिस में अनुकूल माहौल बना रहेगा और आपके द्वारा लिए गए सटीक फ़ैसलों की सर्वत्र सराहना होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को कोवर्कर एंड जूनियर की एक्टिविटी पर नजर भी रखना जरूरी है, बेहतर होगा कि सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं।
एंप्लॉयड पर्सन के कामकाज में आ रही रुकावटें दूर हो सकती है, कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
परिवार में माता-पिता की आशा और विश्वास से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन कोच की सलाह अनुसार प्रैक्टिस करते हुए आगे बढ़ेे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा में समस्या हो सकती है।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में कोई भी मीटिंग या मार्केटिंग संबंधी कामों में इंपोर्टेंट डिसीजन फैमिली से सलाह मशवरा लिए बिना न लें तो अच्छा है, क्योंकि इसके कोई बेहतर परिणाम नहीं मिलने वाले हैं।
बिजनेस में बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है, अन्यथा लोस का सामना करना पड़ेगा।
ग्रह गोचर विपरित होने से डे स्टार्टिंग बिजनेसमैन के लिए थोड़ी आपाधापी और भागदौड़ भरा रह सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है, मन में उल्टे-सीधे विचार आकर आपको परेशान करेंगे, दिन मिलाजुला यानी मिश्रित फलदायी है।
एंप्लॉयड पर्सन को कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं।
एंप्लॉयड पर्सन पर कार्य का प्रेशर रहेगा जिससे खान-पान पर ध्यान नहीं देने के कारण सेहत का पाया गड़बड़ा सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने से अनुभवी की सलाह और नाराजगी से निराश नहीं होना चाहिए।
आपका कोई पारिवारिक कार्य बिना बाधा के आसानी से आगे नहीं बढ़ेगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से आप सुंदर, सुव्यवस्थित, प्रसन्न और भावुक होगे।
कारोबारियों के हाथ कोई बड़ी और आकर्षक डील लग सकती है, विशेषकर विदेशी बिज़नेस से जुड़े लोगों के लिए यह समय अत्यंत शुभ और फ़ायदेमंद है।
बिजनेस में वृद्धि होगी, भागदौड़ भी अधिक रहेगी लेकिन उससे आपको बिजनेस में मुनाफा भी प्राप्त होगा, किसी यात्रा की प्लानिंग भी बन सकती है।
बिजनेसमैन कोई नया काम शुरू करने जा रहे है, तो आप श्राद्ध पक्ष के बाद करें तो आपके लिए शुभ समय रहेगा।
नौकरीपेशा लोगों को उनके पूर्व में किए गए कार्य का श्रेय मिलेगा, आनंद की तलाश घर के बाहर नहीं, अंतर्मन में करें।
ग्रह गोचर पक्ष में होने से नौकरीपेशा जातकों की आय के अतिरिक्त स्रोत भी बन सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में काम बनने के योग बन रहे हैं, जो काफी समय से अटके हुए थे।
एंप्लॉयड पर्सन आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें।
स्टूडेंट्स के लिए दिन क्षणिक रूप से उल्टा असर देने वाला हो सकता है।
आप अपने जीवन साथी द्वारा दी गई सलाह के आधार पर लाभ कमा सकते हैं, जीवन के हर पहलू में भाग्यशाली रहेंगे, दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
किसी विशिष्ट और प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से बिजनेससैन की रुकी हुई योजनाएं फिर से गति पकड़ती हुई नजर आएंगी।
सिद्ध, साध्य, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन के दोपहर बाद लाभ के अवसर बनेंगे।
न्यू बिजनेसमैन व्यर्थ की बातों से दूरी बनाते हुए बिजनेस में लिए गए लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।
सीनियर्स के साथ संबंध मजबूत होंगे, जिससे भविष्य में बड़ा लाभ उठाने में आप कामयाब रहेंगे।
ऑफिस में लोगों के साथ दोस्ताना संबंध रखें, ज्यादा रोक-टोक की वजह से स्टाफ परेशान हो सकता है।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन के कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे, आपको कुछ गलत काम करने के लिए किसी के द्वारा लालच देने की संभावना है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन मार्केट में थोड़ा अलर्ट रहें, कोई पार्टी आपसे अनुचित मांग करसकती है।
अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, किसी प्रियजन को कष्ट हो सकता, अनावश्यक मानसिक चिंता हो सकती है, किसी अपने की याद आएगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आपकी संतान अत्यंत बुद्धिमान होगी।
सिद्ध, साध्य, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेस में मेहनत कर सकेंगे, सितारों का साथ मिलेगा।
बिजनेस में आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है, कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में बिजनेस की बागडोर आप पर आ सकती है, कमर कस लें तैयार हो जाएं।
समाज सेवा और राजनीति से जुड़े लोगों को किसी उच्च पद या बड़ी ज़िम्मेदारी की प्राप्ति संभव है।
डे स्टार्टिंग एंप्लॉयड पर्सन के करियर में प्रगति के बड़े और सुनहरे अवसर लेकर आने वाला रहेगा।
वर्कस्पेस पर मिश्रित परिणाम वाला दिन लग रहा है, मन बेचैन रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कस्पेस पर नए संपर्क बनेंगे जो आपके करियर के लिए लाभकारी रहेंगे।
किसी पुराने मित्र के संपर्क से मन आनंदित होगा, अनावश्यक चिंतन से मन व्यथित रहेगा, किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन पुराने मित्रों से फोन पर बातें करने से आनंद में इजाफा, घर में रहते हुए बोर हो चुके हैं तो मन हल्का होगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1

Comments
Post a Comment