08 जनवरी आज का राशिफल में जानेगे एक काहनी, केसा रहेगा जाॅब मे करियर, केसा रहेगा संतान की शिक्षा का हाल? SURESH SHRIMALI | GRAHON KA KHEL

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

08 जनवरी शनिवार


नमस्कार दर्शको!

08 जनवरी आज का राशिफल में जानेगे एक काहनी, केसा रहेगा जाॅब मे करियर, केसा रहेगा संतान की शिक्षा का हाल, क्या होगा आपकी राशि का हाल? साथ ही जानेंगे गुरु मंत्र उपाय में नया घर लेने में समस्या आ रही है तो उपाय। तो 08 जनवरी आज का राशिफल देखने के लिए सैट रिमाइंडर बटन पर क्लिक करें। जिससे ठीक साढ़े सात बजे आप नोटीफिकेशन प्राप्त कर पाऐगे।  


शुरूआत करते है आज के गुरुमंत्र से- नया घर लेने में समस्या आ रही है तो करे यह उपाय। 

अवेकनिंग मंत्रा में स्वागत है। 

समझनी है जिंदगी तो पीछे देखो, जीनी है जिंदगी तो आगे देखा। आज की कहानी है बिहार के एक दूर दराज गांव की रहने वाली एक लड़की की। जिसके पिता किसान थे और माँ आंगनवाड़ी में सेवीका। इस लड़की को बचपन से ही दौड़नेे का बहुत शौक था और जब बडे़ भाई को रगबी खेलते हुए देखा तो इनका भी मन हुआ, रगबी खेलने का। लेकिन इस खेल में शोर्टस पहनना जरुरी होता है अगले दिन यह शोर्टस पहनकर खेलने लगी तो गांव वालों से डांट सुननी पड़ी। इसके दो कारण थे, पहला तो यह की इनके गांव में यह खेल कोई भी नहीं खेलता था और न इसके बारे में कोई जानता था। दूसरा यह है कि वो एक गरीब परिवार से है। लेकिन कुछ भी हो इस लड़की को कोई फिक्र नहीं थी की लोग क्या कहंेगे। उसे तो बस अपना लक्ष्य दिख रहा था कि वो भी एक दिन भारतीय टीम से खेलेगी। लोग कहते रहे लेकिन यह अपने गेम पर फोकस करती रही और आज वो न सिर्फ भारत की बल्कि एषिया कि सर्वश्रेष्ठ महिला ‘रगबी‘ प्लेयर है। जिसे साल 2019 में इंटरनेषनल ‘यंग प्लेयर आॅफ द ईयर‘ का अवाॅर्ड भी दिया गया। जी हां मैं बात कर रहा हूँ ‘स्वीटी कुमारी‘ की।

सीख - लोगों की परवाह करना छोड़ दें, लोग क्या कहेंगे, इस शब्द से नाता तोड़ दें। तेरी सोच ही तेरी सबसे बड़ी ताकत है, तू इस सोच से अपनी जिंदगी का हर रुक मोड़ दें।

...........................

अवेकनिंग मंत्रा में स्वागत है। 

समझदारी की बाते सिर्फ दो ही लोग करते है। एक वो जिसकी उम्र अधिक हो और एक वो जिसने बहुत कम उम्र में बुरा वक्त देखा हो। आज की कहानी एक बुजुर्ग महिला की है। जब यह 11 साल कि तब इनकी शादी कर दी गई और 22 साल कि उम्र में यह विधवा हो गई। पति के गुजर जाने के बाद पांच बच्चों कि जिम्मेंदारी अब इन्ही पर थी। अपने बच्चों का पेट भरने के लिए इन्होनें मजदूरी का काम किया और कुछ साल बाद महामारी की चपेट में आकर उनके चार बच्चों कि मौत हो गई और पांचवा बेटा जीवित तो रहा। लेकिन उसकी आंखे चली गई। समय ऐसे ही बितता गया और अब इन महिला कि उम्र 105 साल कि हो चुकी थी। तब इनके पोते लक्ष्मण ने ‘कंट्री फुडस‘ के नाम से यूटयूब चैनल स्टार्ट किया। जहां यह अलग-अलग फूड रेसिपि शैयर किया करता। लेकिन कई विडियोज बनाने के बाद भी उसे सफलता नहीं मिली। तब लक्ष्मण कि माँ ने बताया कि तुम्हारी दादी गाँव मंे सबसे अच्छा भोजन बनाती है क्यांे न तुम इनकी विडियो शूट करों। उसके बाद लक्ष्मण ने दादी के द्वारा बनाई गई रेसिपि कि विडियो बनाने शुरु किए और देखते ही देखते दादी के विडियोज को दुनियाभर से प्यार मिलने लगा और इसके साथ ही यह दुनिया कि सबसे बुजुर्ग यूटयूबर भी बन गई। जी हां मैं बात कर रहा हूँ ‘मस्तनम्मा‘ कि। साल 2018 में 107 साल कि उम्र में इनका निधन हो गया। लेकिन इनके द्वारा बनाई गई रेसिपि विडियोज हमें हमेषा इनकी याद दिलाती रहेगी।

सीख - उम्र में चाहे कोई बड़ा हो या छोटा, लेकिन वास्तव में बड़ा तो वहीं है, जिसके दिल में सभी के लिए प्रेम, स्नेह और सम्मान है।


नमस्कार प्रिय साथियों मैं हूं सुरेश श्रीमाली आप देख रहे 8 जनवरी षनिवार का राशिफल। 

 

14 जनवरी मुम्बई, 15 जनवरी नागपुर, 16 जनवरी इंदौर, 17 जनवरी दिल्ली, 28 से 30 जनवरी सूरत, बड़ौदा, अहमदाबाद। 

 

पंचाग-

आज सुबह 10ः42 तक षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग का साथ भी मिलेगा। अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर है तो शश योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कंुभ है तो रूचक योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। दोपहर 12.15 से 01.30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02.30 से 03.30 बजे तक लाभ-अमृत का चैघडिया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा।

     

आज के गुरू मंत्र में जानेंगे- नया घर लेने में समस्या आ रही है तो करे यह उपाय। 


अंत में जानेंगे ऐस्ट्रो ज्ञान।    


मेष राशि

चन्द्रमा 12जी हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।    

बिजनस में कुछ खास नहीं कर पाने से आप परेषान रहेंगे। आप के बनते कार्यों में अक्सर रुकावटें आने का कारण आपका आलस और लापरवाही होते हैं। अपने इन अवगुणों पर सुधार करें। कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच विचार अवश्य कर लें। इस समय व्यवसाय क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। क्योंकि किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया माहौल को खराब कर सकता है पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बनेंगी, जो कि निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगी। वर्कप्लेस पर वरिष्ठों द्वारा आपको काम समझाया जाएगा। जॉब में अपने द्वारा पूर्व में किए गए किसी गलत काम का दुष परिणाम भुगतने पड़ेगे। गुस्से पर काबू रखें क्योंकि परिवार में बड़ा झगड़ा हो सकता है। जिसमें से परिवार का कोई सदस्य आपको बाहर निकालेगा। ैजनकमदजे को स्टडी में कुछ फैमिली प्राॅब्लम्स का सामना करना पड़ेगा। सेहत के मामले में आप बहुत कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे।


वृषभ राशि

चन्द्रमा 11जी हाउस में रहेंगे जिससे बडे भाई से मिलेगी खुशखबरी।

बिजनस में जो भी आप पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है, केवल कोषिष करने की आवश्यकता है। “कुछ पाने की कोषिष में रहेंगे अगर तो कुछ पाने का मौका भी अपने आप मिल ही जाएगा।” साथ ही आपको बिजनस में कुछ साझेदारी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। नौकरी में आप किसी के विचारों को व्यक्त करने से न रोके तो  आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। वर्कप्लेस पर आर्थिक लाभ की स्थितियां बनाने वाला दिन है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी, तथा विशेष मुद्दों पर विचार विमर्श भी होगा। सोसाइटी से संबंधित किसी किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्यार और विश्वास की कमी न होने दें। ैजनकमदजे कोई निर्णय लेने से पहले, बड़ों की सलाह अवश्य लें। सर्वाइकल तथा जोड़ों की समस्या बढ़ सकती है। व्यायाम और योगा को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें। 


मिथुन राशि

चन्द्रमा 10जी हाउस में रहेगा जिससे पिता के आदशो पर चले।    

बिजनस में आपके लिए पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का दिन है। नौकरी में आप अपने कार्य पर ध्यान लगाएंगे तो आपके लिए दिन बेहतर निकलेगा। वर्कप्लेस पर आपका साहस काफी ऊंचा रहने वाला है। इसके चलते आप बिना किसी ज्यादा परेशानी के परिस्थितियों पर नियंत्रण पा सकते हैं। परिवार में व्यर्थ चिंता न करें, परिस्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम का भाव रखेंगे, इससे आपको लाभ होगा। ैजनकमदजे के प्रयास सार्थक रहेंगे बस आपको मेहनत करके बड़े काम को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश करनी होगी। “रखों भरोसा अपनी मेहनत पर ना कि अपनी किस्मत पर सपनों की तैयारी पूरी रखों फिर सफलता का स्वाद चखो। ” आपकी सेहत बेहतर होगी और आपके कर्म अच्छे होंगे। 


कर्क राशि

चन्द्रमा 9जी हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में लगेगा मन।

व्यापार में किसी योजना के आगे बढ़ जाने से आप पर से थोड़ा दबाव कम हो सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसे पाने के लिए और अधिक मेहनत व प्रयास करना जरूरी है। वर्कप्लेस पर दिन शानदार गुजरेगा। आपको कुछ मामलों में अधिकारियों से रियायत मिल सकती है। परिवार में आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने में झिझक न करें। वाहन अथवा मकान खरीदने के लिए लोन संबंधी कार्यवाही जल्दी ही पूरी हो जाएगी। जीवनसाथी की घर के किसी काम में खुले दिल से मदद करें।  ैजनकमदजे के लिए भी अच्छा दिन रहेगा। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। 


सिंह राशि

चन्द्रमा 8जी हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती है समस्या।

वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। व्यापार में आप अपने लक्ष्य तक तभी पहुंच पाएंगे जब आपका मन स्पष्ट होगा। कार्यक्षेत्र में बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। नौकरी में किसी भी पेपर पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी कानूनी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर असंतुष्ट रहेंगे, अभी उन्हें और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। जमीन जायदाद संबंधी मामलों में विवाद बढ़ सकता है। अतीत में की गई गलती के कारण किसी तरह की पारिवारिक जांच से गुजरना होगा। सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है। ैजनकमदजे को विषय विशेष को समझने की अधिक आवश्यकता है। संतान की तबियत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं।


कन्या राशि 

चन्द्रमा 7जी हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से हो सकता है मनमुटाव।

बिजनस में दिन आपके लिए अतिरिक्त आय वाला रहेगा। लेकिन बिजनस से रिलेटेड अपनी योजनाओं को थोड़ा रोकें या उन पर फिर से विचार करके ही आगे बढ़े तो आपके लिए दिन और भी बेहतर रहेगा। वर्कस्पेस पर जितना विश्वास आप भगवान पर रखते हैं, उतना ही विश्वास आपको अपनी काबिलियत पर रखने की आवश्यकता है। अपने द्वारा किए गए काम का परिणाम आसानी से मालूम नहीं हो पाएगा। इसलिए परिस्थिति जैसी है, उसको वैसे ही अपनाने की कोशिश करें। काम से संबंधित प्राप्त हुआ अनुभव अन्य लोगों के लिए उपयुक्त साबित होगा। काम से जुड़े हुए लोगों को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता हो सकती है। अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा नहीं करेंगे। “हमारा परिवार ही हमारी असली ताकत है।” सभी जिम्मेदारियों को खुद पर न लेकर कुछ कार्यभार परिवारजनों में बांट लें। इससे आप निजी कामों में भी बेहतर समय बीता पाएंगे, सुकून और शांति भी अनुभव करेंगे। ैचवतजे चमतेवद की किसी ंबजपअपजल किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी तथा पुरानी यादें भी ताजा होंगी। गले की खराश और खांसी जैसी तकलीफ हो सकती है। 


आज का गुरूमंत्र-

 नया घर लेने में समस्या आ रही है तो करे यह उपाय। 

शमी के पौधे के पास लोहे के दिए में तिल के तेल में सरसों का तेल मिलाकर काले धागे की बत्ती जलाएँ। दीए का मुख 4 दिषाओं और 4 कोणों सहित आठों दिषाओं में करें। फिर दीये को जल मंे प्रवाहित कर दें। यह कार्य 27 शनिवार तक करंेगे तो निष्चित ही आप नए घर में प्रवेष कर जाएंगे।  


तुला राशि

चन्द्रमा 6जी हाउस में रहेगे जिससे मानसिक तनाव से मिलेगा छुटकारा। 

व्यवसाय में लाभ होगा। आपने किसी नए काम की योजनाएं बनाई हैं, तो उस पर कार्यवाही के लिए समय अनुकूल है। जॉब में किसी भी जगह की गैरजरूरी यात्रा फिलहाल अवॉइड करनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों की सलाह को महत्व दें, निश्चित ही आपको सही समाधान मिलेगा। पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधी गतिविधियों में सुधार होगा। घर का माहौल उचित रहने से परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे। प्रेम संबंधों को जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार के लिए समय का आनंद लें और संवेदनशील चर्चाओं में न उलझें। ैजनकमदजे का अपने लक्ष्य को पाने के लिए अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित होगा। “लक्ष्य जीवन के सबसे कड़वे इम्तिहानों का सबसे मीठा फल है।” स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। 


वृश्चिक राशि

चन्द्रमा 5जी हाउस में रहेगें जिससे संतान से सुख मिलेगा।

बिजनस में आपके लिए अच्छे परिणाम पाने के लिए थोड़ी एक्स्ट्रा एफर्ट्स करने का दिन है। किसी पार्टी से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है, लेकिन आर्थिक समस्या उत्पन्न नहीं होगी। वर्कस्पेस पर स्वयं पर भरोसा रखना होगा। इससे आप अपनी दिनचर्या को बहुत ही अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से व्यतीत करेंगे। जिससे कई रुके हुए कार्य भी गति पकड़ेंगे। वर्कप्लेस पर आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। अपने जीवन साथी के लिए आपको समय निकालने की आवश्यकता है, इससे आप में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ैजनकमदजे के उन्नति और तरक्की के योग हैं। काबिलियत होने के बाद भी प्रयासों में सतर्कता बनाए रखें। दूसरों के साथ संवादों को ठीक करने की कोशिश करें। अगर आप खुद के लिए नकारात्मक महसूस करते हैं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। सकारात्मकता रहने की कोशिश करें। बदन दर्द की तकलीफ अधिक रहेगी, नींद पर असर हो सकता है। 


धनु राशि

चन्द्रमा 4जी हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी।

व्यापार में बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे लेकिन अगर जल्दबाजी में निर्णय लिए गए तो आपको नुकसान होगा। वर्कस्पेस पर स्वयं आगे होकर नई जिम्मेदारियां लेने से पहले पुरानी जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश करनी होगी। करियर से संबंधित लिए गए निर्णय सोच-विचार के बाद ही लें। लिए गए निर्णय से जल्द ही फायदा मिल सकता है। वर्कप्लेस पर अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखना उचित होगा क्योंकि वे आपकी गतिविधियों को रोकने का प्रयास करेंगे। नौकरी में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। संबंध में तनाव और कठोरता रहेगी। ैचवतजे चमतेवद को अपने डर और चिंताओं को दूर करने के लिए स्वयं पर भरोसा करना होगा। नसों में खिंचाव तथा दर्द की समस्या परेशान करेगी। व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।


मकर राशि

चन्द्रमा 3तक हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।

बिजनस में कोई पेमेंट आदि मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरा हो जाएगा। इससे आपको काफी हद तक मानसिक सुकून मिलेगा। व्यावसायिक व्यवस्था बनी रहेगी। किसी बड़े सदस्य के मार्गदर्शन में कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होगा। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी उचित सहयोग रहेगा। युवाओं को अपनी प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी। नौकरी में अपने सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखें। दिन प्रोफेशनली काफी अच्छा साबित हो सकता है। परिवारजनों के साथ खुशियों भरा दिन रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख के लिए कुछ खास कर सकेंगे। प्रेमी प्रेमिकाओं को डेटिंग पर जाने का अवसर सुलभ होंगे। संतान की ओर पूरा ध्यान देंगे। ैजनकमदजे अपने कर्म में जुटे रहेंगे। “ये दुनियां चलती है, मगर कुछ नियमों से, उसी में से एक है कर्म, और वही सबसे बड़ा नियम है।” सेहत के मामले में दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। 


कुंभ राशि

चन्द्रमा 2दक हाउस में रहेगे जिससे नैतिक मूल्यो का आशीर्वाद मिलेगा। 

यह समय अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। बिजनस में मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोग ऑनलाइन काफी व्यस्त रह सकते हैं। वर्कप्लेस पर नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी होंगे। नौकरी और पेशेवर जीवन के बारे में उत्साहजनक बातें सुनेंगे साथ ही आश्चर्यजनक वित्तीय लाभ के योग है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं। पार्टनर के साथ बातचीत कम होने की वजह से रिलेशनशिप में चिंता महसूस होगी। परिवार में अपने काम और रिश्तों के प्रति समर्पण दिखाना होगा। इससे आपको भविष्य में काफी सहायता मिलेगी। ैजनकमदजे कड़ी मेहनत करेंगे और सीखना जारी रखेंगे। “जिसे हार्ड वर्क करना आता है, उसके लिए दुनियां में नामुकिन जैसे कोई शब्द नहीं है।” आप स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में कुछ दर्द बना रहेगा। 


मीन राशि

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास। 

बिजनस में प्रतिस्पर्धा जैसी परिस्थितियां बनेंगी इस कारण परेशानियां आ सकती है, सहज तरीके से उन्हें हल करने का प्रयास करने से आप सफलता प्राप्त करेंगे। अच्छा ऑर्डर या डील होने की उम्मीद है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट मैं सफलता मिलेगी। वर्कप्लेस पर दिन आपके लिए सहयोग और समर्थन का रह सकता है। आपको अपने आसपास के लोगों या टीम के सदस्यों से काफी मदद मिल सकती है। “टीम वर्क आपको वह हासिल करने में मदद कर सकता है, जो आप खुद नहीं कर सकते।” नौकरी में आपके आइडियाज बहुत सराहनीय रहेंगे किन्तु उन्हें थोड़ा प्रैक्टिकल बनाने की भी आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याओं का हल मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जाने का भी अवसर मिलेगा। रिश्तों में भी दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करें तभी कोई मसला हल होगा।  ैजनकमदजे अपने भविष्य को संवारने के लिए अपनी स्टडी में बिजी रहेंगे। तनाव की वजह से गैस तथा एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। योगा और मेडिटेशन इसका बेहतरीन इलाज है।


एस्ट्रो ज्ञान

वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


तुला, वृश्चिक, मकर, कंुभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप 


-समाप्त-









Comments