28 जनवरी का राशिफल में जानेगे एक काहनी, षट्तिला एकादशी के राशिअनूसार उपाय। क्या होगा आपकी राशि का हाल? | SURESH SHRIMALI | GRAHON KA KHEL

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

28 जनवरी षुक्रवार

नमस्कार दर्शको!

28 जनवरी का राशिफल में जानेगे एक काहनी, षट्तिला एकादशी के राशिअनूसार उपाय। क्या होगा आपकी राशि का हाल? साथ ही जानेंगे गुरु मंत्र उपाय में सफल दाम्पत्य जीवन के लिए षट्तिला एकादशी पर पति-पत्नी करें यह उपाय। तो 28 जनवरी आज का राशिफल देखने के लिए सैट रिमाइंडर बटन पर क्लिक करें। जिससे ठीक साढ़े सात बजे आप नोटीफिकेशन प्राप्त कर पाऐगे।   


शुरूआत करते है आज के गुरुमंत्र से- सफल दाम्पत्य जीवन के लिए षट्तिला एकादशी पर पति-पत्नी करें यह उपाय। 


अवेकनिंग मंत्रा में स्वागत है।

कुछ लोग अपनी लाइफ में जैसे ही थोड़े सफल हो जाते है वैसे ही ऐसे लोग दिखावा शुरू कर देते है। डठ। की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक लड़के को अच्छी सी कंपनी में जॉब मिल जाती है। लड़का जॉब के पहले दिन में काफी एक्साइटेट होता है। पहले ही दिन वो लड़का ऑफिस में जाके बैठ कर अपनी शानदार केबिन को निहार रहा था की तभी दरवाजा खट-खटाने की आवाज आती है, दरवाजे पर एक साधारण सा व्यक्ति खडा था। उस व्यक्ति को अंदर आने की बजाय वो लड़का उसे एक घँटा बाहर इंतजार करने के लिए कहता है। जब एक घंटे के बाद वो व्यक्ति फिर से अंदर आने की अनुमति मांगता है तब वो नौजवान लड़का उसे अंदर आते हुए देखकर टेलीफोन पर बात करना शुरु कर देता है। वो फ़ोन पर बड़ी-बड़ी बाते करने लगा। सामने वाला व्यक्ति उसकी सारी बाते सुन रहा था। जब उसकी बाते खत्म हुई तो वो लड़का उस व्यक्ति से पूछता है कि तुम यहाँ क्या करने आये हो? वो व्यक्ति बड़े ही विनम्र भाव से उस लड़के को कहता है की साहब में यहाँ टेलीफोन रिपेयर करने के लिए आया हुँ, मुझे खबर मिली है की आप जिस टेलीफोन से बात कर रह थे वो हफ्ते भर से बँद पड़ा है, इसीलिए मैं इस टेलीफोन को रिपेयर करने के लिए आया हूँ। उस साधारण से व्यक्ति की बात सुनते ही वो लड़का शर्म से लाल हो जाता है, और बिना कुछ बोले कमरे से बाहर चला जाता है। उस लड़के को उसके दिखावे का फल मिल गया था। 

सीख-जब हम सफल हो जाते है तब हम अपने आप पर बहुत गर्व महशुस करते है और यह बात बहुत स्वाभाविक होती है। अभिमानी बनते ही हम दुसरो के सामने दिखावा करने लगते हैं। हम चाहे कितने भी सफल क्यों ना हो जाएं फिर भी हमें व्यर्थ के अहंकार और झूठे दिखावे में नहीं पड़ना चाहिए।

....................

अवेकनिंग मंत्रा में स्वागत है।

अगर हम कोई काम अपनी इच्छा से करे तो हमें उसमे जरूर सफलता मिलती है। एक बार गौतम बुद्ध से उनके एक शिष्य ने सवाल पूछा की गुरूजी, जल, अग्नि, वायु ये सब तत्वों में से सबसे ज्यादा शक्तिशाली तत्त्व कौन सा है? गौतम बुद्ध ने उन्हें जवाब दिया की सबसे ज्यादा शक्तिशाली पत्थर हैं, क्योंकि वह कठोर है, पर लोहे का हथौड़ा पत्थर के टुकड़े-टुकड़े कर देता है इसलिए लोहा पत्थर से भी ज्यादा शक्तिशाली है। पर अगर हम बात करे आग की, तो आग लोहे से भी ज्यादा शक्तिशाली है क्योंकि लोहार आग की भठ्ठी में लोहे को गलाकर उस में से मनचाहा आकर दे सकता है। लेकिन आग चाहे कितनी भी भयानक क्यों न हो पर जल में वो ताकत होती है की वो आग को शांत कर देता है। इसलिए जल आग से भी ज्यादा शक्तिशाली है। लेकिन इस जल के बने हुए बादलों को वायु कहीं से कही उड़ाकर ले जाता है, इसलिए वायु जल से भी अधिक शक्तिशाली होता है। किन्तु हमारी इच्छाशक्ति सबसे अधिक शक्तिशाली है, क्योंकि वो तो इन वायु की दिशा को भी मोड़ सकती है। इसलिए सबसे अधिक कोई तत्व शक्तिशाली है तो वो है हमारी इच्छाशक्ति। मनुष्य की इच्छाशक्ति से बलशाली तत्व और कोई नहीं हो सकता है। यदि हम कोई काम अपनी इच्छा से करे तो हमें सफल होने में कोई नहीं रोक सकता है। 

सीख - हमें अगर सफल होना है तो कोई भी काम अपनी इच्छा से करना चाहिए। क्योंकि हम सफल तभी हो पाते है जब हम दूसरों की नहीं बल्कि खुद अपनी इच्छा से कोई काम में अपना 100 प्रतिषत देते है। खुद अपनी इच्छा से शुरू किया हुआ काम कभी भी रुकता नहीं है और उसमे हमेशा सफलता मिलती ही है।


नमस्कार प्रिय साथियों मैं हूं सुरेश श्रीमाली आप देख रहे 28 जनवरी षुक्रवार, षट्तिला एकादशी व्रत का राशिफल। आज के राशिफल में षट्तिला एकादशी व्रत के राशिअनूसार उपाय बताउगा। 


 28 से 30 जनवरी सूरत, बड़ौदा, अहमदाबाद।


पंचाग-

आज रात्रि 11ः35 तक एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, ध्रुव योग का साथ भी मिलेगा। अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर है तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया एंव दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघडिया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।   


  आज के गुरू मंत्र में जानेंगे- सफल दाम्पत्य जीवन के लिए षट्तिला एकादशी पर पति-पत्नी करें यह उपाय।  


  अंत में जानेंगे ऐस्ट्रो ज्ञान।    


मेष राशि

चन्द्रमा 8जी हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय हो सकती है समस्या।

ग्रहों की स्थिति बताती है कि बिजनस में आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी क्योंकि आपकी इनकम में कुछ गिरावट आ सकती है इसलिए धन का सही इस्तेमाल करें। वर्कस्पेस पर आप अपनी पिछली गलतियों से सीख कर आप अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के कोषिष में जुट जाएं तो आपके लिए दिन शानदार साबित हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे नहीं मिलेंगे। संतान की ओर से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ैचवतजे चमतेवद के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सेहत में दिक्कतें आ सकती हैं, थोड़ी सावधानी बरतें। “जो इंसान अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेता है वहीं सबसे बड़ा अमीर है, भले ही वो यह बात न जानते हो।”

षट्तिला एकादषी व्रत परः- ऑफिस जाने वाले करें ये उपाय “पंचामृत” में तिल मिलाकर भगवान विष्णु को स्नान करना से बहुत लाभ मिलता है।


वृषभ राशि

चन्द्रमा 7जी हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से हो सकता है मनमुटाव।

बिजनस में समय आपके अनुकूल होने से आपके अधिकतर कार्य निर्विघ्न पूरे हो जाएंगे। हालांकि परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी। बिजनस में आपकी किसी परेशानी के निवारण में परिवार जनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कार्यक्षेत्र पर आप अपनी किसी हुनर को निखारने के लिए भी कुछ समय व्यतीत करेंगे। छोटी-छोटी यात्राओं से आपको कुछ नए रिश्ते बनाने को मिलेंगे। अपने साथ काम करने वालो से अच्छा व्यवहार आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। जीवन साथी आपके लाभ का माध्यम बन सकता है। ैचवतजे चमतेवद पुरानी इंजरी के दर्द से परेषान हो सकते है। 

षट्तिला एकादषी व्रत परः- धनवान बनने के लिए भगवान विष्णु, लक्ष्मी जी तथा शनि जी को काले तिल की मिठाई चढ़ाएं।   


मिथुन राशि

चन्द्रमा 6जी हाउस में रहेगे जिससे मानसिक तनाव से मिलेगा छुटकारा।

बिजनस से रिलेटेड किसी भी कार्य को करने से पहले उससे संबंधित सभी जानकारियां अवश्य हासिल करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। इससे निश्चित ही लाभदायक नतीजे प्राप्त होंगे। वर्कस्पेस पर अनुभवी व्यक्तियों की सलाह व मार्गदर्शन पर भी अवश्य अमल करें। खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम भी बढ़ेगी। मानसिक तनाव से अब मुक्ति मिलने का समय है। दाम्पत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। “जो दिन परिवार के साथ बीतें वो जिंदगी और जो दिन परिवार के बिना बीते वो उम्र।” ैजनकमदजे अपने फिल्ड में मौज-मस्ती से दिन की शुरुआत करेंगे। गाड़ी ध्यान से चलाएं क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है।

षट्तिला एकादषी व्रत परः- अगर आप जीवन में वैभव की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो आपको एक मिट्टी के बर्तन में तिल भरकर ब्राह्मण को दान करना चाहिए। साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।


कर्क राशि

चन्द्रमा 5जी हाउस में रहेगें जिससे स्टूडेंट्स की पढाई में आऐगा निखार।

बिजनस में आपका हर काम को बहुत अधिक सोच-विचार कर करना आपको सफलता दिलवाएंगा और आपके बिजनस को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा। बिजनस की ग्रॉथ में इजाफा भी करवाएगा। धन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। लेखन संबंधी कार्यों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। वर्कस्पेस पर किसी मित्र की मदद से उलझे कार्य सुलझ जाएंगे। तथा मानसिक रूप से भी बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। आपकी बुद्धिमानी आपके काम आएगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा जिससे आपका स्वास्थ्य सुधरने लगेगा। पारिवारिक जीवन में अनुकूल समय रहेगा। ैजनकमदजे को टिचर का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।

षट्तिला एकादषी व्रत परः- अगर आप हर क्षेत्र में कामयाब होना चाहते हैं, जीवन की बुलंदियों को छूना चाहते हैं, तो सुबह के समय स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर तुलसी के पौधे में तिल मिश्रित जल चढ़ाएं और तुलसी के तने को छूकर प्रणाम करें।  


सिंह राशि

चन्द्रमा 4जी हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाए बढेगी।

बिजनस में पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी में अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। कानूनी मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। दिन थोड़ा मुष्किलों भरा रहेगा। “मन को शांत करने पर बड़े से बडे़ मुष्किलों का हल निकल जाता है।” कार्यों में विलंब होगा। वर्कस्पेस पर इस समय किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा ना करें, अन्यथा वो आपको किसी बड़ी मुसीबत में फसा सकता है। हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। काम में मन कम लगेगा और जल्दी घर वापस आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन चुनौतियों से भरा रहेगा। ैचवतजे चमतेवद का स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। सेहत को ध्यान में रखते हुए मेडिसन समय पर लेते रहें। सेहत को नजरअंदाज करना नुकसानदायक होगा।

षट्तिला एकादषी व्रत परः- किसी भी काम में अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिये भगवान विष्णु की पूजा के समय दो हल्दी की गांठ पूजा स्थल पर रख लें और जब भी किसी काम को करने के लिये घर से निकले तो उन हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में लपेटकर अपने दायें हाथ की भुजा पर बांध लें। आपका काम जरूर बनेगा। 


कन्या राशि

चन्द्रमा 3तक हाउस में रहेगे जिससे छोटे भाई से मिलेगी खुशखबरी। 

बिजनस में आप कुछ समय अपने रुचि पूर्ण हो और मन मुताबिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे अपनी दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे अध्यात्म से जुड़े विषयों में आपकी विशेष रूचि रहेगी। सोषयल मीडिया से जुडे़े व्यवसाईयों के लिए ग्रहों का इशारा है कि दिन बढ़िया रहेगा। आप को अच्छा धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी आपको सफलता पाने के लिए बस अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार के छोटों से सुख मिलेगा। अगर पैतृक संपत्ति संबंधी मामले किसी की मध्यस्थता से सुलझ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में दिन अनुकूल रहने वाला है। ैजनकमदजे अपने मन की बात घर वालों से कह सकते है। सेहत का पाया मजबूत रहेगा। 

षट्तिला एकादषी व्रत परः- संतान के वैवाहिक जीवन में खुशियां देखना चाहते हैं, तो आपको भगवान विष्णु की धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए। साथ ही उन्हें तिल और उड़द दाल का भोग लगाना चाहिए। 


आज का गुरूमंत्र-

सफल दाम्पत्य जीवन के लिए षट्तिला एकादशी पर पति-पत्नी करें यह उपाय। 

दाम्पत्य जीवन में मधुरता घोलने के लिए आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत्त होकर, पीपल के वृक्ष की तीन बार परिक्रमा करें। पीपल पर मीठा जल अर्पित कर, घी का दीपक प्रज्वलित करें। अब संध्या समय में पति-पत्नी दोनो मिलकर पूर्ण चन्द्रमा को गाय के दूध में लाल पुष्प, अक्षत और चंदन का अर्ध्य दें। इससे दाम्पत्य जीवन में जीवनभर मधुरता बनी रहेगी। पति अगर किसी कारणवश ना कर पाए तो पत्नी तो अवश्य करें। 


तुला राशि

चन्द्रमा 2दक हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ।  

शुभ ग्रहों के योग से बिजनस में आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी, जिससे बिजनस की ग्रॉथ में इजाफा होगा। दिन बढ़िया रहने वाला है। मुनाफा हाथ लगेगा। वर्कस्पेस पर सिर्फ दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। आप अपने अंदर बहुत अधिक ऊर्जा व आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे, और इस वजह से अपने कार्यों को बेहतरीन कार्य रूप देने में भी सक्षम रहेंगे। काम के मामले में आपका प्रभाव रहेगा और बॉस से आपके संबंध सुधरेंगे। आपको अच्छी इनकम भी होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में सुधार आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा। ैचवतजे चमतेवद की अपने फिल्ड से रिलेटेड की गई यात्रा सफलता देगी। सेहत के मामले मेें हल्का फिवर आपके लिए परेषानी का कारण बन सकता है। “अच्छे स्वास्थ्य को हम खरीद नहीं सकते पर यह एक अत्यंत मूल्यवान बचत खाता हो सकता है।”

षट्तिला एकादषी व्रत परः- अगर आप अपने जीवन में किसी प्रकार की समस्या से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आपको अपने घर में तिल से हवन करना चाहिए। आपको श्री विष्णु भगवान का मंत्र बोलते हुए तिल की 108 आहुतियां देनी चाहिए। भगवान का मंत्र है - ऊँ नमो भगवते नारायणाय।


वृश्चिक राशि

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास।

मार्केट में आपकी व्यवहार कुशलता और योग्यता द्वारा व्यवसायिक गतिविधियां सुचारु रुप से चलती रहेगी। आपके प्रॉडक्ट्स की बिक्री में अचानक से तेजी आएगी। कुछ नई योजनाएं बनेंगी। जो कि भविष्य में सकारात्मक रहेंगी। दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में दिन काफी अनुकूलता लेकर आएगा। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और कार्य में सफलता भी मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर सतर्कता बरतें। किसी से निजी बातें जाहिर ना करें। कोरोना की थर्ड लहर को देखते हुए ैजनकमदजे का ज्यादातर समय ऑनलाइन स्टडी में ही बितेगा। 

षट्तिला एकादषी व्रत परः- अगर आप अपनी नौकरी में अच्छी आमदनी प्राप्त करना चाहते हैं, तो श्री विष्णु भगवान के इस मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र है- ऊँ माधवाय नमः। साथ ही विष्णु भगवान को पिसे हुए तिल में शक्कर और थोड़ा-सा घी मिलाकर भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद थोड़ा-सा प्रसाद खुद भी ग्रहण कर लें।


धनु राशि

चन्द्रमा 12जी हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेगे।    

बिजनस मीटिंग में बेवजह ईगो और गुस्से जैसी आदतें आपके बनते कार्यों में बाधाएं डाल सकती हैं। “अंहकार और गुस्से से भरे इंसान को किसी शत्रु की जरूरत नहीं होती है।” रूपए पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। वर्कस्पेस पर यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है, व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद ना करें। कार्य में स्थिति आप की ओर झुकी नहीं रहेगी। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आप की स्थिति सुधरने लगेगी। प्रॉपर्टी के मामले में धोखा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन की स्थिति प्रेम पूर्ण न के बराबर रहेगी। ैचवतजे चमतेवद के लिए दिन झगड़ों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति नजरअंदाज ना रहें और अपनी विशेष देखभाल रखें।

षट्तिला एकादषी व्रत परः- अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं, तो भगवान विष्णु को तिल मिले हुए पंचामृत का भोग लगाएं। साथ ही उन्हें एकाक्षी नारियल अर्पित करें।


मकर राशि

चन्द्रमा 11जी हाउस में रहेंगे जिससे इनकम में होगी वृद्धि।

बिजनस में किसी अनुभवी अथवा राजनैतिक व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जिससे आपको कोई बड़ा ऑडर मिल सकता है। निवेश संबंधी योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि परिस्थितियां अनुकूल है। काम के सिलसिले में आपको अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। अपने स्किल्स को इंप्रूव करने पर ध्यान दें। कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा जिससे परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का भी प्रोग्राम बन सकता है। “परिवार के बिना हर इंसान इस दुनियां में अकेला है।” सुख सुविधा में दिन बिताएंगे। अपने प्रिय साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। ैजनकमदजे का ध्यान भी अपनी पढ़ाई पर लगा रहेगा। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

षट्तिला एकादषी व्रत परः- अगर आप सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के लिये बहुत दिनों से तैयारी कर रहे हैं, लेकिन आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, तो आपको 11 तुलसी दल लेकर, उन पर हल्दी का टीका लगाकर प्रार्थना करते हुए श्री हरि को अर्पित करना चाहिए। 


कुंभ राशि

चन्द्रमा 10जी हाउस में रहेगा जिससे होगी राजनितिक उन्नति।     

बिजनस मीटिंग में आप विशेष योगदान रहेगा तथा आप के द्वारा रखे गए पक्ष को सराहना मिलेगी। दिन सामान्य रहने वाला है। वर्कस्पेस पर किसी नई जानकारी को सीखने में भी समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आप कई लोगों के प्रयास से कुछ अच्छा काम करके दिखाएंगे जिससे आपकी तारीफ होगी। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके दाम्पत्य जीवन में तनाव के बीच प्यार की मीठी बातें भी होंगी। आपके रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी। ैजनकमदजे के लिए दिन काफी उत्तम रहेगा उनकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। 

षट्तिला एकादषी व्रत परः- एक चुटकी काला तिल लें और उसे दूध में डाल कर जल मिला कर सूर्य को चढ़ाएं। इसके साथ ही काली गाय को काले तिल मिला कर रोटी खिलाएं ऐसा करने से आपके बिजनस में तरक्की होगी। 


मीन राशि

चन्द्रमा 9जी हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में लगेगा मन। 

बिजनस में नव वर्ष में अपनी दिनचर्या और कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने हेतु जो प्लानिंग  बनाई हैं, उन पर अमल करने का उचित समय है। वर्कस्पेस पर ग्रहों की चाल पक्ष में रहेगी जिसकी वजह से आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आपको महसूस होगा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके बहुत काम आया है। ैजनकमदजे तिपमकदे के साथ गपषप लगाने में व्यस्त रहेंगे। सेहत के मामले में मानसिक रूप से तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा। सेहत का ध्यान जरूर रखें आप बीमार पड़ सकते हैं। “स्वास्थ्य ही जीवन के हर खुषी का आधार है, वही लोग जिंदगी में सफल है जिन्हें खुद से प्यार है।”

षट्तिला एकादषी व्रत परः- सोर्दय में निखार लाने के लिए आज आप दही और तिल का उबटन लगाएं। इसके बाद तिल के पानी से नहाएं और ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करे।   


एस्ट्रो ज्ञान

वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


तुला, वृश्चिक, मकर, कंुभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप 7 से 9 वर्ष तक की सात कन्याओं को खीर खिलाएं। साथ ही उन्हें उपहार स्वरूप कोई लाल वस्त्र भेट स्वरूप कोई दक्षिण जरूर दें इससे शीघ्र ही लाभ मिलेगा। 


-समाप्त-



Comments