19 जनवरी आज का राशिफल में जानेगे एक काहनी, केसी रहेगा परिवार का हाल, केसा रहेगा स्वास्थ्य, क्या होगा आपकी राशि का हाल? | SURESH SHRIMALI | GRAHON KA KHEL

।।श्रीगणेशाय नमः।।

19 सितम्बर बुधवार 

नमस्कार दर्शको!

19 जनवरी आज का राशिफल में जानेगे एक काहनी, केसी रहेगा परिवार का हाल, केसा रहेगा स्वास्थ्य, क्या होगा आपकी राशि का हाल? साथ ही जानेंगे गुरु मंत्र उपाय में धन संबंधी समस्या का निवारण करने के लिए उपाय। तो 19 जनवरी आज का राशिफल देखने के लिए सैट रिमाइंडर बटन पर क्लिक करें। जिससे ठीक साढ़े सात बजे आप नोटीफिकेशन प्राप्त कर पाऐगे।  


शुरूआत करते है आज के गुरुमंत्र से- धन संबंधी समस्या का निवारण करने के लिए करें यह उपाय।


अवेकनिंग मंत्रा में स्वागत है। 

दुनिया में केवल पिता ही एक ऐसा इंसान है जो चाहता है की मेरे बच्चे मुझसे भी ज्यादा कामयाब हो। एक लड़का जो कि 10 बाए 10 के कमरे में अपने माता पिता, बहन और भाइयांे के साथ रहता था। यह बात उस जमाने कि है जब टेलीविजन हर किसी के घर में नहीं होता था। तब आधी फिल्म शनिवार को आधी फिल्म रविवार को दिखाई जाती थी। तब यह लड़का भी अपने पड़ोसी के घर टी.वी. देखने जाता था। शनिवार को इन्होनंे आधी फिल्म देख ली थी। लेकिन जब रविवार को यह फिल्म देखने गए तो घर के मालिक ने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया। यह अंदर नहीं जा पाए और रोते रोते अपने घर वापस आ गए। पिताजी ने रोने का कारण पूछा तो इन्होनें सब कुछ बता दिया। तब इनके पिता ने जो कहा वो आपको सुनना चाहिए इनके पिता ने कहा की किसी दूसरे के घर किसी तीसरे को टी.वी. पर देखने जाते हो दम है तो कुछ ऐसा करके दिखाओ की लोग तुम्हें टीवी पर देखे और हां मैं आपको बताना चाहुंगा कभी दूसरों के घर जाकर टी.वी. देखने वाला यह लड़का आगे चलकर इंड़िया टी.वी. का मालिक बना। जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में विषेष योगदान देने के लिए साल 2015 में पदमभुषण से भी नवाजा गया। जिनका नाम है ‘रजत शर्मा‘।

सीख - अगर मैं कभी रास्ता भटक जाऊं तो मुझे फिर से राह दिखाना आपकी जरुरत मुझे हर कदम पर होगी आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता है।

......................

अवेकनिंग मंत्रा में स्वागत है। 

कहते है विपरित परिस्थितियों मंे कुछ लोग हताष होकर बिखर जाते है तो कुछ संघर्ष करके निखर जाते है। आज की कहानी भी एक महाराष्ट्र के लड़के की है जिसने 14 साल की उम्र में अपनी माता-पिता को खो दिया। जिसके बाद घर वालों का पेट पालने के लिए इन्होनें पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और घर घर जाकर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बेचने का काम किया। साथ ही इन्हे डांस का बहुत शौक था इसलिए इन्होनें डांस ग्रुप भी जोइन किया। वक़्त गुजरता गया और जल्द ही इन्होनें अपना डांसिग स्टुडियो खोल दिया और 1993 में उसे फ़िल्म ‘रुप की रानी चोरों का राजा‘ में टाइटल ट्रेक कोरियोग्राफर करने का मौका मिला। जो गाना बहुत हिट हुआ और इनको कोरियोग्राफर के रुप में अलग पहचान मिल गई। जिसके बाद 1996 में ‘जया बच्चन‘ ने इन्हें फ़िल्म ‘तेरे मेेरे सपने‘ में काम करने का ऑफर दिया। और इनकी पहली फिल्म जबरदस्त हिट हुई और कभी घर-घर जाकर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बेचने वाला लड़का बॉलिवुड का स्टार एक्टर बन गया। और यह महान एक्टर कोई और नहीं बल्कि ‘अरषद वार्सी‘ है।   

सीख - जो स्वयं को हर परिस्थिति के अनुसार ढालना जानता है, उसे जीवन जीने की कला आ जाती है।


नमस्कार प्रिय साथियों मैं हूं सुरेश श्रीमाली आप देख रहे 19 जनवरी बुधवार  का राशिफल। 


  28 से 30 जनवरी सूरत, बड़ौदा, अहमदाबाद।


पंचाग-

आज पुरे दिन द्वितीया तिथि रहेगी। आज पुरे दिन आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, प्रीति योग का साथ भी मिलेगा। अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर है तो शश योग का लाभ मिलेगा वहीं केम्द्रुम दोष रहेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया एवं शाम 5.15 से 6.15 बजे तक लाभ का चौघडिया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा।   


आज के गुरू मंत्र में जानेंगे- धन संबंधी समस्या का निवारण करने के लिए करें यह उपाय।   


अंत में जानेंगे ऐस्ट्रो ज्ञान।    


मेष राशि

चन्द्रमा 4जी हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी।

चन्द्रमा का सप्तम भाव से 4-10 का सम्बध रहेगा जिससे शेयर बाजार, कमोडिटी आदि में सोच समझकर ही निवेश करें। छोटी सी गलती बहुत बड़ा नुकसान का कारण भी बन सकती है। मार्केट से अटका हुआ पैसा मिलना अभी संभव नहीं है। वर्कस्पेस पर दोस्तों के साथ गपशप करने तथा चैटिंग करने में अपना समय नष्ट ना करें।  “समय बीत जाने के बाद कदर की जाए तो, वो कदर नहीं अफसोस कहलाता है।” कार्यस्थल पर आप आलस की वजह से अपने काम को टालने की कोशिश करेंगे। चतुर्थ भाव में केम्द्रुम दोष रहेगा जिससे पारिवारिक समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है। जीवनसाथी से प्रेम और तालमेल घटेगा। आपके लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं। ैजनकमदजे और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और कैरियर के प्रति ज्यादा ध्यान दें। एसिडिटी और पेट खराब होने जैसी समस्या परेशान करेगी। अत्यधिक तला भुना तथा मसालेदार खानपान लेने से परहेज करें। 


वृषभ राशि

चन्द्रमा 3तक हाउस में रहेगे जिससे छोटी बहन से मिलेगी खुशखबरी। 

चन्द्रमा का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे बिजनस में नई प्लानिंग पर काम हो पाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में तेजी आएगी और सकारात्मक वातावरण बनेगा। कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन लगेगा। वर्कप्लेस पर काम करने के लिए एक सकारात्मक दिन बीतने की संभावना है। नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं। रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में हमसफर द्वारा आपके योगदान की सराहना की जाएगी। संतान द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। चन्द्रमा का पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे ैचवतजे चमतेवद का अपने फिल्ड में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के मामले में सितारे आपके साथ रहेगा। 


मिथुन राशि

चन्द्रमा 2दक हाउस में रहेगे जिससे फाईनेश से होगा लाभ।  

बिजनस के कामों में कुछ रुकावटें आएंगी। हालांकि आप उनका निवारण करने में भी सक्षम रहेंगे तथा सहयोगियों और कर्मचारियों का भी उचित सहयोग मिलेगा। जिससे व्यापार में आ रही मानसिक उलझने दूर होगी। आप सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। जिससे स्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। चन्द्रमा का दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति लापरवाही नही बरतते हुए अपने काम में लग जाएंगे। वर्कप्लेस से बाधाएं और मुश्किलें अब दूर होने लगेंगी। जॉब में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। साथ ही आप और दूसरों की भावनाओं की कद्र कर सकेंगे। “अपनी भावनाओं को संतुलित और निंयत्रित रखना जीवन के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है।” ैजनकमदजे अपनी सूझबूझ और योग्यता से कोई बड़ी समस्या हल कर लेंगे। इससे आप अपने अंदर सकारात्मक और अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। चन्द्रमा का षष्ठ भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन सुस्ती एक चुनौती होगी।


कर्क राशि

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा शांत।

चन्द्रमा की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर है जिससे बिजनस में आपका आत्मविश्वास टॉप पर रहेंगा। कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है। दोपहर बाद आपको मार्केट से कोई खुषषबरी मिल सकती है। वर्कप्लेस पर आपको नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं दिन आपके लिए उत्कृष्ट रहेगा। परिवार और जीवनसाथी, आपके आस-पास होगा। संतान की बुद्धिमता से मन शांत होगा। नकारात्मक विचारों से बचें, समस्याओं के हल मिलने लगेंगे। लोगों के साथ के संबंध सुधारने की कोशिश सफल हो सकती है। चन्द्रमा का पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे ैचवतजे चमतेवद जतंबा पर टॉप प्रफॉमेंस देने में सफल होंगे। पेट की जलन थोड़ी तकलीफ दायक होगी। 


सिंह राशि

चन्द्रमा 12जी हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।    

बिजनस में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। द्वादश भाव में केम्द्रुम दोष रहेगा जिससे आय के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी। ध्यान रखे कि कोई भी डिसिजन आप जल्दबाजी में न लें। किसी पर भी ज्यादा विश्वास रखना उचित नहीं है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है। नौकरी में किसी से किसी बात को लेकर मनमुटाव होगा। आपके पारिवारिक जीवन में समस्याएँ आएंगी। आप अनैतिक कार्यों के प्रति आकर्षित रह सकते हैं। शारीरिक और भावनात्मक दुर्बलता और अशांति का सामना करना पड़ेगा। अपने जीवन साथी के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखें। चन्द्रमा का पंचम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे ैजनकमदजे अपने क्रोध को नियंत्रित कर शांत और एकाग्र होकर अपनी स्टडी में लग जाएं। “क्रोध एक ऐसा श्राप हैं, जो मनुष्य अपने आपको देता है।” आपकी सेहत बिगड़ सकती है, बीमार होने के योग हैं। सावधानी बरतें।


कन्या राशि

चन्द्रमा 11जी हाउस में रहेंगे जिससे कतव्यो को पुरा करे।

बिजनस में तरक्की हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। बड़ों की देखभाल करेंगे और सभी दायित्वों को पूरा करेंगे। चन्द्रमा का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससपरिवार में माता-पिता की आशा और विश्वास से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संयम से काम लेना होगा। जीवनसाथी से बहस न करें। दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। समय का उचित सदुपयोग करें। अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचाने। युवा वर्ग व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे। ैजनकमदजे का स्टडी में मन लगा रहेगा साथ ही आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय प्रकृति आपको बहुत से मौके दे रही है। चन्द्रमा का षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे मांसपेशियों में खिंचाव से दर्द और तनाव हो सकता है। 


आज का गुरूमंत्र-

धन संबंधी समस्या का निवारण करने के लिए करें यह उपाय।

आप अधिक मेहनत भी करते है, लेकिन आपको इतना धन नहीं मिलता कि आप संतुष्ट रह सकें तो बुधवार के दिन श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा करने के बाद गुड़ और घी का भोग लगाएं और थोड़ी देर बाद यह भोग गाय को खिला दें। और भगवान गणेष और गौ माता से प्रार्थना करें कि वो जल्द ही आपकी समस्या को हरें।


तुला राशि

चन्द्रमा 10जी हाउस में रहेगा जिससे जॉब में मिलेगा प्रमोशन।    

चन्द्रमा का सप्तम भाव से 4-10 का सम्बध रहेगा जिससे बिजनस में इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। दिन शानदार रहेगा। इनकम में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। इससे आपका मन खुश होगा। व्यावसायिक मोर्चे पर हालात सामान्य रहेंगे। खुशी और प्रेम भरे पल आएंगे। दशम भाव में केम्द्रुम दोष रहेगा जिससे दिन की र्स्टाटिंग में नौकरी में काम के सिलसिले में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा। काम के सिलसिले में आपकी प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगी और कर्मचारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। अन्यथा कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। भौतिक सुखों में रुचि ले सकते हैं। शादीशुदा जातकों का दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। परिवार जनों का सहयोग आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगा। “परिवार के बिना हर इंसान इस दुनियां में अकेला है।” ैचवतजे चमतेवद के अत्यधिक मेहनत तथा तनाव की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा व्यायाम और योगा अवश्य करें।


वृश्चिक राशि

चन्द्रमा 9जी हाउस में रहेगा जिससे ज्ञान में होगी वृद्धि। 

चन्द्रमा का सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे व्यवसायी लोगों को सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है। साझेदारों के बीच समझ बढ़ेगी। सावधानी जरूरी है। खर्चे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन पैसों से संबंधित तकलीफ नहीं होगी। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।  नौकरी में कुछ सकारात्मक सुनेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपको किसी गलत कार्य के लिए उकसाया जा सकता है। किसी प्रियजन को कष्ट हो सकता है जिससे परिवार में अनावश्यक मानसिक चिंता हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में प्यार की अहमियत को समझते हुए पूरे सामंजस्य के साथ जीवन का सफर जारी रखेंगे। चन्द्रमा का पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे ैजनकमदजे को पढ़ाई के साथ ही काम करने का मौका भी मिल सकता है। जिन लोगों को इंटर्नशिप करनी है, उनको अवसर मिलेगा। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है।


धनु राशि

चन्द्रमा 8जी हाउस में रहेंगे जिससे होगा आकस्मिक परिवर्तन।

बिजनस में दिन कुछ खास नहीं है। किसी बनते हुए काम में रुकावट आने से आपका कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है। धैर्य और संयम रखें। तथा उचित समय का इंतजार करे। वर्कस्पेस पर खुद की गलती को सुधारने की कोशिश करें। अपने पक्ष को कमजोर समझने की गलती न करें। काम के सिलसिले में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे। आपको अपने चन्द्रमा का सप्तम भाव से 2-12 का सम्बध रहेगा जिससे परिवार के सदस्यों के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। संघर्ष की संभावना रहेगी। “संघर्ष इंसान को मजबूत बनाता है, फिर चाहे वो कितना भी कमजोर क्यों न हो।” आप अपने बच्चे के कार्यों के कारण परेशान हो सकते हैं। आध्यात्म की ओर झुकाव हो सकता है। युवाओं को अपने कैरियर के प्रति करना उचित नहीं है। ैजनकमदजे अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए भरसक प्रयास कर पाएंगे। अष्टम भाव में केम्द्रुम दोष रहेगा जिससे मानसिक और शारीरिक पीड़ा का अनुभव होने की संभावना है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। 


मकर राशि

चन्द्रमा 7जी हाउस में रहेगे जिससे बिजनस में आऐगी तेजी।

सप्तम भाव में केम्द्रुम दोष रहेगा जिससे बिजनस में कोई बड़ा सौदा आपके हाथ लग सकता है। दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा। वर्कस्पेस पर आपके काम की तारीफ होगी। साथ ही आपको कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। आप जीवन के हर पहलू में भाग्यशाली रहेंगे। जीवनसाथी द्वारा दी गई सलाह के आधार पर लाभ कमा सकते हैं। किसी समाज सेवी संस्था से जुड़ना तथा सहयोग करना आपको अतिरिक्त खुशी प्रदान करेगा। तथा भावनात्मक रूप से बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। घर मैं किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। चन्द्रमा का पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे ैचवतजे चमतेवद को प्रेक्ट्सि के साथ-साथ अपनी हैल्थ पर भी ध्यान देना होाग। सेहत के मामले में अपने बढ़ते वजन का ध्यान रखें। व्यायाम जरूर करें।


कुंभ राशि

चन्द्रमा 6जी हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से मिलेगा छुटकारा।

व्यवसाय से जुड़े सभी फैसले खुद ही ले दूसरों पर भरोसा रखना नुकसानदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में धन संबंधी मामलों को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता ना करें और ना ही किसी पर भरोसा करें। सरकारी मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है। कारोबारी लोगों को कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है। जॉब में कुछ बाधा आएगी। चन्द्रमा का दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे कार्यक्षेत्र में दिन लाभदायक रहेगा और आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की योजना बना सकते हैं। दिन भर की व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा। जो लोग विवाह की गाँठ बाँधने के इच्छुक हैं, उन्हें एक अच्छा मैच मिल सकता है और बातचीत शुरू हो सकती है। आप अपने साथी के प्रति प्रेम और स्नेह महसूस करेंगे। मन लगाकर पढ़ने से ही ैजनकमदजे को सफलता मिलेगी। षष्ठ भाव में केम्द्रुम दोष रहेगा जिससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन सर्दी से अपना बचाव रखें। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं।  


मीन राशि

चन्द्रमा 5जी हाउस में रहेगें जिससे स्टूडे़ट्स की पढाई में आऐगा निखार।

बिजनस में ग्रह ग्रोचर आपके पक्ष में रहेंगे बस आप जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का निर्णय न लें अन्यथा आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा। बिजनस में सहयोगियों के साथ आपके संबंध मजबूती प्राप्त करेंगे। वर्कस्पेस पर आप अपने काम पर ध्यान दें लोग आपके लिए क्या नजरिया रखते हैं, इससे अधिक आप खुद के लिए क्या सोचते हैं, इस बात का अवलोकन करने की कोशिश करें। खुद की कुछ बातों पर ध्यान देकर आगे बढ़ना सीखें। काम से संबंधित डेडलाइन की वजह से तनाव महसूस हो सकता है। चन्द्रमा का सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे अपने पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में शांति और आनंद का अनुभव करेंगे। घर में भौतिक सुखों का आनंद लेंगे। परिवार का माहौल आपको खुशी देगा। पंचम भाव में केम्द्रुम दोष रहेगा जिससे ैजनकमदजे अपने फिल्ड में टॉप करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में लगे रहेंगे। “बिना लक्ष्य के जीवन बिना पता लिफाफे के समान है, जो कभी, कहीं नहीं पहुंच सकता है।” जिससे में वो सफल भी होंगे। पैर दर्द की तकलीफ हो सकती है। 


एस्ट्रो ज्ञान

वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


कन्या, तुला, मकर, कंुभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप गणेश जी को दूर्वा, लाल पुष्प, गणपति मंदिर में चढ़ाएं वहीं बैठकर 1 माला ऊँ गं गणपतये नमः का जाप करे। 


-समाप्त-



Comments