20 जनवरी आज का राशिफल में जानेगे एक काहनी, केसा रहेगा पार्टनर के साथ बिजनस, केसी रहेगी संतान की पढाई, क्या होगा आपकी राशि का हाल? | SURESH SHRIMALI | GRAHON KA KHEL

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

20 जनवरी गुरूवार

नमस्कार दर्शको!

20 जनवरी आज का राशिफल में जानेगे एक काहनी, केसा रहेगा पार्टनर के साथ बिजनस, केसी रहेगी संतान की पढाई, क्या होगा आपकी राशि का हाल? साथ ही जानेंगे गुरु मंत्र उपाय में शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने का विशेष उपाय। तो 20 जनवरी आज का राशिफल देखने के लिए सैट रिमाइंडर बटन पर क्लिक करें। जिससे ठीक साढ़े सात बजे आप नोटीफिकेशन प्राप्त कर पाऐगे।  


शुरूआत करते है आज के गुरुमंत्र से- शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने का विशेष उपाय।


अवेकनिंग मंत्रा में स्वागत है। 

आपने अकबर बीरबल के कई किससे सुने ही होंगे उन्ही में से यह एक है। अकबर बीरबल से तरह-तरह के अजीबों गरीब प्रष्न पूछा करते थे। कुछ प्र्रष्न ऐसे भी होते थे जो वह बीरबल की बुद्धि की परिक्षा लेने के लिए पूछे जाते थे। एक बार अकबर ने बीरबल से पूछा, ईश्वर ने इस दुनिया में किसी को गरीब किसी को अमीर क्यों बनाया है? सब लोग ईश्वर को परमपिता मानते है तो फिर पिता ने अपने बच्चों के साथ ही अलग-अलग व्यवहार क्यों किया है। किसी को परमपिता ने आराम का पुतला बनाया है तो किसी को थोड़े से दानो के लिए मोहताज कर दिया है। बीरबल ने अकबर की पूरी बात शांति से सुनकर मुस्कुराते हुए उत्तर दिया। जहापनाह, ईश्वर अगर ऐसा न करे तो ये संसार चल ही नहीं सकता। ऐसे तो दुनिया में 5 पिता माने गये है जिसमें एक आप भी अपनी प्रजा के पिता है। लेकिन आप क्यों किसी को 1000, किसी को 500, किसी को 200 तो किसी को 50 रूपये ही वेतन देते है। आप क्यों सभी से काम लेते है। सभी को एक नजर से क्यों नहीं देखते। बीरबल की ये बात सुनकर अकबर सोच में पड़ गये। बादशाह को शांत देख बीरबल बोले, जो जैसा काम करता है उसे वैसी ही मजदूरी मिलती है। इसी तरह दुनिया चल रही है अगर ऐसा न हो तो दुनिया चल ही नहीं सकती, यही ईश्वर का न्याय है। 

सीख - ईश्वर कभी नहीं चाहता की कोई भी व्यक्ति दुख उठाये लेकिन हर इंसान को अपने गलत कार्यो की सजा भुगतनी होती है। ईश्वर हमेशा मुश्किलों से बचाता है किसी के साथ अन्याय नहीं करता।

.................

अवेकनिंग मंत्रा में स्वागत है। 

एक गरीब मोची और एक धनी व्यापारी, दोनों पड़ोसी थे। मोची के घर में ही छोटी सी दुकान थी। काम करते-करते वह अक्सर मौज में आकर गाने लगता। उसे कभी अपने घर के दरवाजे खिड़कियाँ बंद करने की जरूरत नहीं महसूस हुई। वह रात को भगवान की पूजा करता और मजे से सो जाता। अमीर आदमी इस गरीब, हँसमुख मोची की ओर ईर्ष्याभरी नजर से देखा करता। गरीब होने के बावजूद उस मोची को किसी बात की चिंता नहीं थी। जबकि अमीर आदमी को तरह-तरह की चिंताएँ सताती रहतीं थीं। उसे हमेशा अपनी तथा अपने धन की रक्षा की चिंता सताती रहती थी। रात को वह अपने मकान के सारे दरवाजे खिड़किया बंद कर लेता था। फिर भी, उसे चैन की नींद नहीं आती थी। एक दिन अमीर आदमी ने मोची को अपने घर बुलाया। उसने उसे पाँच हजार रूपए दिए और कहा, “लो, ये पैसे रख लो। इन्हें अपने ही पैसे समझो। इन पैसो को मुझे लौटाने की जरूरत नहीं है।” इतने पैसे पाकर गरीब आदमी को पहले तो बड़ी खशी हुई पर जल्दी ही इन पैसों ने उसके शांति और निशिं्चत जीवन में खलल पैदा कर दी। पैसे पाने पर वह जीवन में पहली बार उसने अपने घर का दरवाजा और खिड़कियाँ बंद करी। रात को कई बार उसकी नींद टूटी। दूसरे दिन बडे़ सवेरे गरीब मोची अपने धनी पड़ोसी के घर पहुँचा। उसने व्यापारी को पाँच हजार रूपए लौटाते हुए हाथ जोड़ कर कहा, “सेठजी, मेहरबानी करके आप अपना यह पैसा वापस ले लीजिए। इन पैसो ने तो मेरी रात की नींद हराम कर दी। मैं हँसना गाना सब भूल गया।”

सीख - पैसे से हर प्रकार की खुशी नहीं प्राप्त की जा सकती।


नमस्कार प्रिय साथियों मैं हूं सुरेश श्रीमाली आप देख रहे 15 जनवरी षनिवार का राशिफल। 


 28 से 30 जनवरी सूरत, बड़ौदा, अहमदाबाद।


पंचाग-

आज सुबह 08ः04 तक द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी। आज सुबह 08ः23 तक  आश्लेषा नक्षत्र फिर मघा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, आयुष्मान योग का साथ भी मिलेगा। अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर है तो शश योग का लाभ मिलेगा वहीं केम्द्रुम दोष रहेगा। चन्द्रमा सुबह 08ः23 के बाद सिंह राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नहीं है। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। रात्रि 08ः28 तक मृत्यु लोक की भद्रा रहेगी।   


आज के गुरू मंत्र में जानेंगे- शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने का विशेष उपाय।


अंत में जानेंगे ऐस्ट्रो ज्ञान।    


मेष राशि

चन्द्रमा 5जी हाउस में रहेगें जिससे संतान से मिलेगा सुख।

दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। हालांकि बिजनस के सिलसिले में किसी से सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में बेहतर तो यही होगा कि किसी ऐसे जानकार की राय लें, जिन्हें अनुभव हो और आप उन पर आंखें बंद करके भरोसा कर सकते हों। वर्कस्पेस पर महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे। हर जगह आपकी सराहना होगी। ग्रह स्थिति अनुकूल है। परिवार में किसी खास से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है। जिससे आपकी खुषी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको राज्य से सम्मान मिल सकता है जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाजसेवा के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए भी आपकी सराहना होगी। ैचवतजे चमतेवद केे अपनी क्षमता अनुसार काम को अंजाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। जोड़ों के दर्द कुछ राहत महसूस होगी। 


वृषभ राशि

चन्द्रमा 4जी हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।

पार्टनरषिप बिजनस में बीती हुई बातों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। खर्चो पर भी काबू रखना जरूरी है। “आमदनी पर्याप्त न हो तो खर्चों पर नियंत्रण रखिए जानकारी  पर्याप्त न हो तो शब्दों पर नियत्रंण रखिए।” वरना बजट गड़बड़ा जाएगा। वर्कस्पेसप र अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। तथा नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। आपके नौकरी में कुछ अधिकार छीने जा सकते हैं। घर में अविवाहितों के विवाह की बात फाइनल होते-होते रह सकती है। शाम तक किसी पारिवारिक खुशी के मिट्टी में मिलने का भी योग मिलता है। कुछ पुरानी अच्छी यादों को संजोने का काम करेंगे। जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में आपकी बुराई हो सकती है। ैजनकमदजे का स्टडी से मन उब सकता है, आप स्टडी मे से कुछ समय निकालकर फ्रेंड्स या परिवार के साथ घर से बाहर कुछ समय बिताएं तरोताजा होकर पुनः अपनी स्टडी में जुट जाए। सेहत के मामले में आपकी लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकती है। 


मिथुन राशि

चन्द्रमा 3तक हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि। 

ग्रहों के अनुकूल प्रभाव से बिजनस में आपका खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जायेगा। आप अपने प्रॉडक्ट्स और कार्य की क्वालिटी पर ध्यान दें। जिस तरह काम बेहतर बनता जाएगा, उसी तरह से पैसों की आवक भी बढ़ती जाएगी। कार्यस्थल पर नए लोगों के साथ जुड़ने की वजह से भविष्य में आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के प्रति आप अपने दायित्वों को पूरा करने में सक्षम होंगे। शाम को किसी धार्मिक कार्य के आयोजन की भी चर्चा हो सकती है। परिवार और खुद की जिम्मेदारियों को अलग-अलग रखकर उन पर काम कर पाना संभव होगा। पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें, लेकिन खुद को नजरअंदाज न होने दें। ैजनकमदजे के स्टडी में आ रहे तनाव कम होने की वजह से समस्याओं का हल ढूंढ पाना आपके लिए संभव हो सकता है। कफ या सर्दी जैसी तकलीफ हो सकती है।


कर्क राशि

चन्द्रमा 2दक हाउस में रहेगे जिससे नैतिक मूल्यो का आशीर्वाद मिलेगा।  

व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेगी, कुछ नई एमएनसी कम्पनीयों से आपको ऑडर प्राप्त हो सकते है। साथ बिजनस पार्टनर से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा जिससे आपके ऋण भार में कमी होगी। सतर्कता बरतनी जरूरी है। बाहरी लोगों और विरोधियों से सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां तनाव दे सकती हैं। मुश्किल समय में अनुभवी इंसान की सलाह लेना उचित रहेगा। नौकरी में स्थिरता आएगी, अधिकारी वर्ग से मन मुताबिक सहायता भी मिलेगी। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। घर में भी सुख शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। ैचवतजे चमतेवद अपने अंदर कमजोरी और थकान जैसी स्थिति महसूस करेंगे। सेहत के मामले में आपको अपने इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करना पड़ेगर। “जो स्वास्थ्य नहीं वह बीमार है, उसकी हर जीत एक हार है।”


सिंह राशि

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक विकास।

बिजनस में नए कार्य में टेक्निकल पहलुओं पर विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। ताकि आपको यह पता हो कि कहां पर लाभ होगा और कहां हानि हो सकती है। ध्यान रखें कि कोई भी फैसला किसी के कहने-सुनने पर न लें। कार्यक्षेत्र में होने वाली उलट-पुलट से आपको लाभ मिलने का योग है। वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए किसी अनुभवी पर्सन से मेल-जोल रहेगा जिससे फ्यूचर में आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन शुभ है, प्रयासों में सफलता का योग है। घर की सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा। ैजनकमदजे तनाव से राहत पाने के लिए उस समय अपनी रुचि संबंधी कार्यों में व्यतीत करें। इससे आपकी प्रतिभा और छवि में भी और अधिक निखार आएगा। सेहत के मामले में आप बदलते मौसम का ध्यान रखें।


कन्या राशि

चन्द्रमा 12जी हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।    

बिजनस में फाइनेंस संबंधी दिक्कतों की वजह से स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन रहेगा। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। वर्कस्पेस पर सहकर्मियों से बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा बात करते समय वाणी में माधुर्य रखें। “स्वयं को शांत रखने के लिए सबसे पहले आपको सबसे पहले अपनी वाणी पर लगाम लगाना होगा।” खुद के क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। फैमिली के साथ शाम तक का समय आवश्यक सामान की खरीदारी में बीतेगा। अपने नजदीकी संबंधियों के साथ सकारात्मक वार्तालाप में भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। उनकी राय आपके लिए भविष्य में उपयोगी सिद्ध होगी। इससे मनोबल भी बढ़ेगा। ब्वउचमजपजपअम ेजनकमदजे को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आपकी कोई गलती आपको किसी बड़ी मुसिबत में फंसा सकती है। सेहत में गिरावट आ सकती है।


आज का गुरूमंत्र-

शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने का विशेष उपाय।

गुरुवार के दिन अगर आप धार्मिक पुस्तकों का दान करते हैं तो आपको बृहस्पति देव का आर्शीवाद प्राप्त होगा और आपकी शिक्षा में आ रही सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।


तुला राशि

चन्द्रमा 11जी हाउस में रहेंगे जिससे इनकम मंे होगी वृद्धि।

बिजनस में फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों के पूर्व में लिए गए डिसिजन उन्हें फायदा दिलवा सकते है। आप फिजुलखर्ची में धन बर्बाद न करें। नौकरी करने वालों को अपेक्षा के अनुसार फायदा मिलता हुआ नजर आएगा। दिन मिश्रित फलकारक है। तो ऐसे में आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी भी करनी पड़ सकती है। लेकिन अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ताकि अचानक पैसों की जरूरत पड़े तो आपको किसी से उधार न लेना पड़े। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। ैचवतजे चमतेवद अपने व्यवहार से लोगों की जऩरों में आएंगे। आपकी प्रषंसा भी होंगे। गले की खराश तकलीफ दे सकती है।


वृश्चिक राशि

चन्द्रमा 10जी हाउस में रहेगा जिससे होगी राजनितिक उन्नति।    

व्यवसाय में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग आपको मदद करेगा। जिससे निर्णय लेने में आ रही दिक्कत दूर होगी। निवेश में लाभ का योग है। युवाओं को कोई नौकरी संबंधी कॉल आने से राहत मिलेगी। किसी भी नए कार्य में हाथ ना डालें। दिन राजनीतिक क्षेत्र में सफलताकारक है। सितारे बता रहे हैं कि आपके सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। यही नहीं आपके विरोधी कितने भी प्रयास कर लें लेकिन आपको परास्त नहीं कर पाएंगे। इसलिए घर से बाहर निकलते समय अपने इष्ट का ध्यान करें। पुण्य कार्यों पर भी व्यय कर सकते हैं। “पाप निसंदेह बुरा है, लेकिन उससे भी बुरा पुर्ण्य का अहंकार।” विवाहित जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य की वजह से हो रही गलतफहमियां कुछ हद तक दूर होगी। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। ैजनकमदजे पर सुस्ती और थकान हावी रहेंगी जिससे उन्हें स्टडी में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किसी प्रकार की एलर्जी भी होने की आशंका है।


धनु राशि

चन्द्रमा 9जी हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कायों में लगेगा मन। 

मार्केट से रुके धन की प्राप्ति होगी। साथ ही  नये संबंधो में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलने का योग है। इसलिए जो भी प्रयास कर रहे हैं, उसे जारी रखें। घर-परिवार में मानसिक तनाव और भ्रम के कारण दैनिक कार्यों में बाधा तथा आवागमन में अवरोध उत्पन्न होने का योग है। इसलिए किसी भी बात पर उलझने से बचें। अन्यथा अपना ही नुकसान है। वर्कस्पेस पर आप अपने कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। और आप कुशलतापूर्वक उनका हल निकालने में भी सक्षम रहेंगे। घर-परिवार के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे। धार्मिक गतिविधियों मैं भी आस्था बढ़ेगी। ैजनकमदजे को स्टडी में कुछ दिक्कतें आएंगी परंतु आप समझदारी से उसका समाधान भी ढूंढ लेंगे।


मकर राशि

चन्द्रमा 8जी हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय हो सकती है समस्या।

बिजनस में आपके सामने विरोधी आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। परंतु यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि उन पर कैसे विजय हासिल करना है। इस समय आपके पास योजनाएं तो बहुत है परंतु उनमें क्रियान्वित करने में मुश्किल रहेगी। अपने आस-पास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अचानक होने वाला कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। लेकिन उनके साथ वार्तालाप करते समय वाणी में विनम्रता बनाए रखनी होगी। “विनम्रता से वह कार्य बन जाते हैं, जो कठोरता से नहीं बन पाते।” शाम को किसी मित्र से हुई मुलाकात से मन अत्यंत प्रसन्न होगा। ैजनकमदजे की तिपमदके से व्यर्थ और कड़वी बातों से विवाद हो सकता है। इसलिए आप जो भी बोले उसे सोच-समझकर ही बोले। घुटनों में दर्द की समस्यां से आप परेषान रहेंगे। 


कुंभ राशि

चन्द्रमा 7जी हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से हो सकता है मनमुटाव।

बिजनस में टीमवर्क के जरिए किसी गंभीर समस्या का हल निकालने में सफल होंगे। वर्कस्पेस पर आप अपनी चातुर्यता से अचानक आ रहे बड़े विवाद को आसानी से सुलझा लेंगे। बस आपको जीन गोपनीय बातों की जानकारी है, उनकी चर्चा न करें। नौकरी से संबंधित कोई निर्णय आपके मन के विरुद्ध लिया जा सकता है। आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। ध्यान रखें कि कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। बशर्ते उनकी बात सही हो तो। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में स्नेह बढ़ेगा। ैचवतजे चमतेवद जंतबा पर अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने की कोषिष में लगे रहेंगे। सेहत के मामले में तैलिय और फास्ट फुड से दुरियां बनाकर रखें एसिडिटी से परेषान रहेंगे। 


मीन राशि

चन्द्रमा 6जी हाउस में रहेगे जिससे होगी मानसिक अशाति।

बिजनस में आपके के लिए घर परिवार या किसी नजदीकी की सलाह फायदेमंद रहेगी, उस पर जरूर अमल करें। कोई प्रॉजेक्ट्स आपके हाथ लग सकता है। कार्यक्षेत्र में आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से कोई टारगेट हासिल करने में सक्षम रहेंगे। पास या दूर की यात्रा का योग है। बहन-भाई के विवाह संबंधी बातचीत हो सकती है। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आ सकता है। यह आपके लिए सुखद साबित होगा। लेकिन एक बात का खास ख्याल रखें कि अगर कोई उधार मांगे तो सोच-समझकर दें। ताकि भविष्य में पैसे फंसने की मस्या न हो। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। ैजनकमदजे को स्टडी में मुष्किलों का सामना करना पड सकता है। “मुष्किलों से पीछा छुड़ाने का एकमात्र रास्ता है उनका सामना करों।” शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि ना लें। तथा वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।


एस्ट्रो ज्ञान

मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


तुला, वृश्चिक, धनु, कंुभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करने के बाद भगवान् विष्णु की पूजा अर्चना करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।


-समाप्त-




Comments