दूध से लाए जीवन में हेल्थ और वेल्थ | SURESH SHRIMALI | GRAHON KA KHEL

 दूध से लाए जीवन में हेल्थ और वेल्थ

तकरीबन हर घर में दूध का इस्तेमाल किया जाता है। कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर दूध में सेहत का  खजाना छिपा हुआ है। यह एक बवउचसमजम दनजतपजपवदंस कपमज है। 

यह तो हुआ हेल्थ से जुड़ा दूध का एक पहलू। इसी के साथ कच्चा दूध सभी पूजा पाठ में उपयाग लिया जाता है। वही ज्योतिष शास्त्र में दूध का बहुत महत्व है। क्यों कि दूध पर चंद्रमा का आधिपत्य होता है। चंद्रमा व्यक्ति के मन, पारिवारिक संबंध, धन, माता, सुख-शांति का प्रतीक  है। इसलिए हर शुभ काम में दूध का प्रयोग किया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में दूध के कई उपाय बताए गए हैं, जिनके करने से हेल्थ और वेल्थ दोनों मिलती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

1.मिलेगी सक्सेस- अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफल नहीं हो पाते या फिर काम होते होते अटक जाते है। ऐसे  में दूध का यह उपाय आपको सफलता जरूर दिलाएगा। आप किसी भी शुभ तिथि जैसे पूर्णिमा, द्वादशी या फिर त्रयोदशी तिथि के दिन एक गिलास में कच्चा दूध लें और उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें या फिर जिस कुएं में पानी है वहा डाल दें। जॉब हो या बिजनेस आपके काम बनते चले जाएंगे।

2. कोई न कोई दुर्घटना, एक्सीडेंट से परेशान है तो शुक्ल पक्ष (अमावस्या के तुरंत बाद) के पहले मंगलवार को सवा मुट्ठी चावल दूध से धो लें। फिर उनको बहती नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा आप लगातार शुक्ल पक्ष के बाद के 11 मंगलवार तक करे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

3. ग्रह दोष होंगे दूर- सोमवार के दिन सुबह नहाकर शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करे। लगातार 21 सोमवार तक इस उपाय करने  से न सिर्फ आपकी मनोकामना पूरी होगी बल्कि कुंडली में अगर कोई ग्रह दोष है तो वह भी टल जाएगा। साथ ही कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होगी। जिससे  जीवन में सुख-शांति, अच्छी सेहत और रोगों से मुक्ति देगा।

4. मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद- आर्थिक तंगी से परेशान है  या उनको मेहनत का पूरा फल नही मिलता तो दूध का ये उपाय जरूर करे। इसके लिए आप मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर पानी, दूध और थोड़ी सी शक्कर  अर्पित करे। यही थोड़ा सा मिश्रण पीपल की जड़ में डाल दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा और आर्थिक तंगी से मुक्ति प्राप्त होगी।

5. बेहतर स्वास्थ्य के लिए दूध का यह उपाय कई रोगों से मुक्ति देता है। चंद्रोदय होने पर जल में कच्चा दूध, चावल व चीनी मिला लें और फिर चंद्र देव को अर्घ्य देते समय ओम स्रां स्रीं स्रौं सरू चन्द्रमसे नमः मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आंख के रोगों में भी फायदा मिलता है। साथ ही मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।



Comments