DIWALI-2018 || धनतेरस में क्या खरीदें || Suresh Shrimali

धनतेरस में क्या खरीदें


आजकल अधिकतकर लोगों में यह आम धारणा है कि इस दिन टीवी, फ्रिज, गाड़ी इत्यादि खरीदना शुभ होता है। इन सभी वस्तुओं को सालभर में किसी भी दिन खरीदा जा सकता है। ऐसा नहीं है कि ये वस्तुएं सिर्फ इसी दिन ही उपलब्ध होती है। इसके अलावा आज के दिन यदि बर्तन, स्वर्ण और चांदी खरीदी जाए तो ऐसी मान्यता है कि इसमें कई गुना वृद्धि होती है। मैं आपको आज के दिन खरीदी जाने वाली कुछ विशेष वस्तुओं के नाम बता रहा हूं, जो निश्चित तौर पर आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति स्थापित करेंगे।

किस चीजों की खरीदारी करें धनतेरस के दिन:-

1. लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा:- आज के दिन यदि आप कुछ विशेष ही खरीदना चाहते है तो आप लक्ष्मी-गणेश जी की चांदी की प्रतिमा खरीद कर इसे पूर्ण विधि-विधान के साथ अपने घर, कार्यालय अथवा व्यापारिक स्थल में स्थापित करें। इससे ना केवल आपको सफलता की प्राप्ति होगी बल्कि इनकी विशेष कृपा के द्वारा आपकी उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
2. स्वर्णाभुषण की खरीदारी:- किसी भी वर्ग की भारतीय महिलाओं की पहली पसंद सोने के आभुषण होते है। जहां कहीं किसी अन्य महिला के द्वारा नई डिजाइन का हार, मंगलसूत्र, टाॅप्स इत्यादि पहना हुआ बस दिखना चाहिए। उसी तरह का स्वयं के लिए भी बनाने का एक बार तो ख्याल हर महिला के मन में आता है। ऐसे में यदि आप अपनी पत्नी, माता अथवा बहन को दे सकते है। माता महालक्ष्मी को भी स्वर्णाभुषण अत्यंत ही प्रिय है। इसके साथ-साथ आप स्वर्ण निर्मित लक्ष्मी-गणेश के सिक्के भी खरीद सकते है। इसीलिए स्वर्ण को लक्ष्मी का प्रतिरूप भी कहते है। ऐसा करने से ना केवल माता महालक्ष्मी बल्कि गृहलक्ष्मी भी खुश होगी और आपकी दीपावली अच्छी मनेगी।

3. लक्ष्मी यंत्र:- माता महालक्ष्मी के इस यंत्र की आज के दिन खरीदारी अत्यंत ही शुभ मानी गई है। इसे स्थापित करने से घर में धन का कभी अभाव नहीं रहता एवं समस्त बाधाएं दूर होती है।

4. श्रीयंत्र:- इसकी खरीदारी विशेषकर व्यापारी वर्ग द्वारा अपने व्यवसाय में चैमुखी सफलता और लाभ की बढोतरी के लिए की जाती है। आज के दिन इसे खरीद कर पूर्ण विधि-विधान द्वारा स्थापित करने से ग्राहकों और लाभ में बढोतरी की संभावनाओं को बढ़ाता है।

5. कुबेर की प्रतिमा:- महालक्ष्मी की पूजा कुबेर के बिना अधुरी है, क्योंकि इन्हें धन के खजाने के देवता होने का सौभाग्य प्राप्त है, तो आज के दिन इनकी प्रतिमा खरीदना अत्यंत ही शुभ है। इनको स्थापित कर इनकी नित्य पूजा करने से आपके सौभाग्य में भी वृद्धि होगी।

6. ताम्र पात्र:- आपने अक्सर लोगों को रात में तांबे के जग, लोटे अथवा गिलास में पानी भरकर अगले दिन सुबह पीते हुए देखा और सुना होगा, इससे ना केवल पाचन तंत्र मजबूत होता है बल्कि अन्य कई रोगों से भी मुक्ति मिलती है। आज के दिन तांबे के बर्तन की खरीदारी कर उसमें स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर एक दीपक प्रज्जवलित करें। महालक्ष्मी की विशेष कृपा के आप पात्र बनेंगे।

7. झाडू:- इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। तभी आपने घरों में अक्सर ये कहते हुए सुना होगा कि इसमें कभी भी पांव नहीं लगाना चाहिए। ये घर की समस्त गंदगी को बाहर करता है और स्वच्छ घर में दीपावली के दिन महालक्ष्मी के प्रवेश करने की प्रथम प्राथमिकता होती हैै। आज के दिन झाडू की खरीदारी निश्चित तौर पर धनागमन की गारंटी है।

8. शंख:- भगवान विष्णु जी को शंख अत्यंत प्रिय है। इस नाते अर्धागिनी होने के कारण लक्ष्मी जी को भी यह अत्यंत प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में नित्य शंख की ध्वनि सुनाई देती है, उस घर से सभी नकारात्मकता कोसो दूर चली जाती है।



Comments