Navratra-2018 || क्यों मनाते हैं नवरात्रा ..नौ दिन || Suresh Shrimali

क्यों मनाते हैं नवरात्रा
..नौ दिन

हम सभी वर्ष में दो बार नवरात्रा मनाते हैं। प्रथम पर्व चैत्र मास की प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है जिसे राम नवरात्रा कहते हैं। क्योंकि इन नवरात्रा के समापन में रामनवमी आती है। दूसरा अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक जिसे दुर्गा नवरात्रा कहते हैं। यह दुर्गा नवरात्रा क्यों मनाते हैं? दुर्गा सप्तशती में देवी माहात्म्य का वर्णन करते हुए कहा गया है- देवी ने इस विश्व को उत्पन्न किया और वे ही जब प्रसन्न होती हैं तब मनुष्यों को मोक्ष प्रदान करती है। दुर्गा हिमालय की पुत्री मानी जाती है, उसे अपने घर बुलाने के लिए हिमालय की पत्नी और दुर्गा की मां ने प्रार्थना की और दुर्गा पति देवाधिदेव महादेव ने इस प्रार्थना पर वर्ष में केवल नौ दिन के लिए यह आज्ञा दी। इन नौ दिनों में दुर्गा विश्व में विचरण करती है और इस उपलक्ष में अपने घर आई पुत्री की पूजा पूरे भारत में शक्ति आराधना के रूप में सम्पन्न की जाती है। नवरात्रा नौ दिन ही क्यों मनाते है? यह सार्थक प्रश्न है। चूंकि देवी दुर्गा नव विद्या है, इसलिए उनकी उपासना के लिए नौ दिन का समय निश्चित किया गया है। तृतीय शक्ति के तीन गुण सत्व, रजस और तम। इन तीनों को तिगुना करने पर नौ की संख्या आती है। जिस प्रकार यज्ञोपवीत यानी जनेऊ में तीन धागे और उन तीनों में प्रत्येक धागा तीन-तीन धागों से होता है। उसी प्रकार प्रकृति, योग एवं माया का त्रिवृत रूप नवविध ही होता है। दुर्गा की उपासना में समग्र रूप की आराधना हो सके, इसी उद्देश्य से नवरात्रा के नौ दिन निश्चित किए गए हैं। 
शक्ति की आराधना उनके भक्ति के पावन पर्व की शुरूआत हो गई है। अलग-अलग रूपों में अपने भक्तों का उद्वार करके उनके सारे दुःख हर लेती है माँ-

दुर्गा रूप में करती है शक्ति का संचार
लक्ष्मी रूप में बरसाती है धन अपार

सरस्वती रूप में देती है ज्ञान का वरदान
दर्शकों, मैं यहां आपको नवरात्रि का अर्थ समझाना चाहूंगा-नवरात्रि का अर्थ होता है नई रात्रि की शुरूआत यानि चातुर्मास के चलते सभी मांगलिक व शुभ कार्य जो विराम लग जाता है, साथ ही श्राद्ध पक्ष के चलते सभी शुभ कार्य वर्जित हो जाते है उन्हें नवरात्रि के पावन पर्व पर शुरू किया जाता है और जिनके यहां विवाह आदि मांगलिक कार्य सम्पन्न होने वाले है वह सभी नवरात्रि में खरीदारी शुरू करके अपना कार्य सम्पन्न कर सकते हैं।

Comments