गुरु का राशि परिवर्तन 20 नवम्बर 2021 से | SURESH SHRIMALI | GRAHON KA KHEL

 गुरु का राशि परिवर्तन 20 नवम्बर 2021 से 

नवग्रहों में गुरू को सबसे शुभ माना गया है। यह संतान, ज्ञान, धर्म व दर्शन का कारक है और शुभ ग्रह होने की वजह से उत्तम फल प्रदान करता है। कुंडली में बृहस्पति के बलवान होने पर परिवार, समाज और हर क्षेत्र में प्रभाव रहता है। बृहस्पति के प्रभाव से लोगो का मन धर्म एवं आध्यात्मिक कार्यों में अधिक लगता है। इसके अलावा लोगो को करियर में उन्नति, स्वास्थ्य लाभ, मजबूत आर्थिक स्थिति, विवाह एवं संतानोत्पत्ति जैसे शुभ फल प्राप्त होते हैं। ये चार कार्य के साथ साथ परोपकार, मान-सम्मान, धर्म कर्म से जुडना, राजनैतिक-गैरराजनैतिक पद मिलना। किसी कम्पनी में सी इ ओ बनना भी देवगृरू के अधिकार क्षेत्र में आता है। मनुष्य को अपने जीवन काल में 4 कार्य समय पर व सुख पूर्वक पूरे हो जाएं तो समझ लेना चाहिए कि जीवन सफल हुआ। और ये चार कार्य में पहला है शिक्षा यानी पढाई लिखाई अच्छे से होना आज के युग में बेहद जरूरी है दूसरा अर्थोपार्जन यानी धन कमाना जिससे मनुष्य अपना और अपनों की भौतिक जरूरतों को पूरा करता है। उसके बाद समय आता है अपनी गृहस्थी बसाने का यानी शादी विवाह जैसे कार्य जिसके तहत वो अपने गृहस्थ जीवन का भोग भोगता है और अन्त में चौथा सुख सन्तान सुख और संतान से सुख। ये चार कार्य के साथ साथ परोपकार, मान-सम्मान, धर्म कर्म से जुडना, राजनैतिक-गैरराजनैतिक पद मिलना। किसी कम्पनी में सी इ ओ बनना भी देवगृरू के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस बार गुरू 20 नवम्बर 2021 को रात्रि 11.15 के बाद कुंभ राशि में रहेगे जो 13 अप्रैल 2022 तक इसी राशि में रहेगे। 20 नवम्बर 2021 से 02 जनवरी 2022 तक धनिष्ठा नक्षत्र में रहेगे जो मंगल का नक्षत्र है। गुरू-मंगल मित्र है। 02 जनवरी से 02 मार्च 2022 तक शतभिषा नक्षत्र में रहेगे जो राहु का नक्षत्र है। गुरू-राहु शत्रु है। 02 मार्च 13 अप्रैल 2022 तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में रहेगे जो गुरू का खुद का नक्षत्र है। 


मेष राशि- गुरू 9जी व 12जी हाउस के लॉर्ड होकर 11जी हाउस विराजित है। गुरू की पांचवीं दृष्टि 3तक हाउस पर, सांतवीं दृष्टि 5जी हाउस पर व नौवीं दृष्टि 7जी हाउस पर है।  

आपकी प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की होगी। आपका प्रभाव और छवि दोनों में वृद्धि होगी। 

आपके परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है यानि आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर भी अकस्मात धन लाभ हो सकता है साथ ही खर्च भी बढ़ेगा।  

धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों में वृद्धि होगी। आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

आपके कार्यो में रूकावट आएगी जिससे मन अशांत रहेगा संयम बरतें अपने आप समस्या का समाधान निकलें। 

आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होगा। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 

इंट्रेस्ट अथवा फिक्स्ड डिपाजिट से लाभ मिल सकता है। 

प्रॉपर्टी के ऊपर व्यय होगा। इस समय धन का निवेश करना ठीक नहीं होगा।

वर्कप्लेस पर जल्दबाजी के कार्यों से बचें जल्दबाजी में किए गए कार्यों से परेषानी में फंस सकते है।

स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और प्लेयर स्वयं पर मानसिक तनावों को हावी ना होने दें।

फास्ट फूड का बिजनस करने वालों के इनकम बढ़िया रहेगी, लेकिन खर्चे कुछ बढ़ते नजर आएंगे।  

उपाय- गुरुवार के दिन नहाने के पानी में हल्दी मिलाकर नाऐ फिर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करे एवं ब्राह्मण को भोजन कराने के पश्चात् पीला वस्त्र दान करे। 


वृषभ राशि- गुरू 8जी व 11जी हाउस के लॉर्ड होकर 10जी हाउस विराजित है। गुरू की पांचवीं दृष्टि 2दक हाउस पर, सांतवीं दृष्टि 4जी हाउस पर व नौवीं दृष्टि 6जी हाउस पर है।  

स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न होने की संभावना होगी। इनमें पेट से जुड़ी बीमारी हो सकती है। 

बिजनस में विस्तार के लिए आपको अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।  

धन हानि की संभावना भी बन रही है इसलिए लेन-देन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। 

शेयर बाजार या जोखिम भरे कार्यों में निवेश करने से बचें नहीं तो बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

आप कार्यस्थल पर सामान्य रूप से कार्य करते रहेंगे।

पार्टनरशिप में कोई कार्य करना चाहते है तो आप कर सकते है। 

नए काम अथवा नौकरी की तलाश में है तो अवश्य ही सफलता मिलेगी। 

संतान का विवाह संबंध पक्का हो सकता है। आपकी कुछ समस्याएं हल हो जाएंगी। 

अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार करते समय आप उत्तेजित रहेंगे। 

पत्नी का सहयोग मिलेगा आप भी उनकी खुशी का ख्याल रखे तथा अपना विश्वास बनाये रखे। 

मित्रो तथा अधिकारियो का पूर्ण सहयोग मिलेगा परन्तु तुरंत नहीं धैर्य रखें।

अच्छा रिजल्ट प्राप्त करना हैं, तो स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।   

उपाय- गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित करके 11 दीपक प्रज्जवलित करें तथा इसके समक्ष लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें घर में सुख-समृद्धि आती है। 


मिथुन राशि- गुरू 7जी व 10जी हाउस के लॉर्ड होकर 9जी हाउस विराजित है। गुरू की पांचवीं दृष्टि आपकी राशि पर, सांतवीं दृष्टि 3तक हाउस पर व नौवीं दृष्टि 5जी हाउस पर है।  

आप जीवनसाथी के संग आनंद के पल व्यतीत करेंगे। यदि पहले से कोई मतभेद हैं तो वे दूर हो जाएंगे। 

धन लाभ और धन वृद्धि होगी। आपको अचानक कहीं से लाभ प्राप्त हो सकता है। 

बिजनेस में जोखिम भरे कार्यों में निवेश करने में जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाएं। 

आप स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लेंगे। आप भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद उठाएंगे। 

आप बिजनेस पार्टनरशिप के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए बेहतर होगा।

आप विद्यार्थी है तो उसे शिक्षा के क्षेत्रों में सफलता मिलेगी परन्तु विलम्ब के साथ। 

आप अपने बुद्धि कौशल से भाग्य का निर्माण करेंगे इस बात का अवश्य ही ध्यान रखे। 

आपके घर परिवार में किसी न किसी प्रकार का शुभ कार्य का आयोजन निश्चित ही होगा। 

संतान पक्ष से कुछ कष्ट हो सकता है। 

व्यापार तथा व्यवसाय में लाभ ही लाभ होगा परन्तु जल्दबाजी न करे। 

आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा तथा नए मित्र भी बनेंगे। 

पेट से सम्बन्धित बिमारी परेशान कर सकता है। 

आपका सामाजिक दायरा बढेगा तथा धर्म स्थलों पर जाने तथा धार्मिक कार्यो से जुड़ने का अवसर मिल सकता है।  

उपाय- गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें, एक पीले कपडें में बेसन के सवा किलो लड्डू, 11 रुपए, अभिमंत्रित गोमती चक्र और मोती शंख डालकर उसे पांच गांठ लगाए तथा विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में जाकर सारी सामग्री किसी ब्राह्मण को दान दें।

 

कर्क राशि- गुरू 6जी व 9जी हाउस के लॉर्ड होकर 8जी हाउस विराजित है। गुरू की पांचवीं दृष्टि 12जी हाउस पर, सांतवीं दृष्टि 2दक हाउस पर व नौवीं दृष्टि 4जी हाउस पर है।  

आप मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। 

विरोधी और शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं अतः ऐसे लोगों से सावधान रहें जिनसे आपकी कम बनती है। 

जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मतभेद होने की संभावना बन रही है बेहतर होगा कि बेवजह शक करने से बचें। 

बिजनस में विस्तार के लिए बैंक या किसी अन्य वित्तीय संस्था से लोन ले सकते हैं। 

स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलेगे। 

आप खूब मौज-मस्ती करेंगें और आपका अधिकतर समय मनोरंजन में ही बीतेगा। भाग्य पर ज्यादा भरोसा करेंगें। 

कभी-कभी स्टॉक मार्केट में फायदा हो सकता है लेकिन कोई बड़ा निवेश करने से बचें। 

रोमांटिक लाइफ में भी परेशानियां रहेंगीं और आपका निजी जीवन भी इससे प्रभावित होगा। 

खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक नुकसान के भी योग बने हुए हैं।

वर्कप्लेस पर वाद-विवाद से बचें, सोच-समझकर कार्य व्यवहार करें। 

अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें।  

उपाय- गुरुवार के दिन विष्णु-लक्ष्मी के मंदिर में कलंगी, बेसन के 11 लड्डू, केसर की डिब्बी चढ़ाएं। 


सिंह राशि- गुरू 5जी व 8जी हाउस के लॉर्ड होकर 7जी हाउस विराजित है। गुरू की पांचवीं दृष्टि 11जी हाउस पर, सांतवीं दृष्टि आपकी राशि पर व नौवीं दृष्टि 3तक हाउस पर है।  

बिजनस में आपके नए-नए संपर्क बनेंगे और इनसे लाभ की प्राप्ति होगी। 

आप किसी परोपकारी या धार्मिक संस्था के साथ मिलकर मानव कल्याण से जुड़े कार्यों में सहयोग दें। 

नौकरी में किए गए प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। 

आपके घर में किलकारी गूंज सकती है यानि आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। 

अगर आप नए घर की तलाश में है तो मकान लेकर नव-निर्मित घर में प्रवेश कर सकते हैं।

घर-परिवार में सौहार्द पूर्ण वातावरण बना रहेगा। 

आपके सामाजिक तथा पारिवारिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 

आपको साझेदारी में कोई व्यवसाय करने का अवसर मिलेगा। 

कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी तथा मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। 

स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा परन्तु ध्यान देने की आवश्यकता है। 

स्टूडेंट्स को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कदर होगी।

उपाय- गुरुवार को तुलसी के पौधे में दूध अर्पित करे तथा उसके समक्ष श्रीसूक्त का 11 बार पाठ करे।


कन्या राशि- गुरू 4जी व 7जी हाउस के लॉर्ड होकर 6जी हाउस विराजित है। गुरू की पांचवीं दृष्टि 10जी हाउस पर, सांतवीं दृष्टि 12जी हाउस पर व नौवीं दृष्टि 2दक हाउस पर है।  

आपके निजी जीवन में उथल-पुथल रह सकती है, जीवनसाथी या परिजनों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। 

आपके मन में धर्म और आध्यात्मिक विचारों की वृद्धि होगी। 

सुख-सुविधा का अभाव होने के बावजूद आप जितना है उतने में ही खुश रहेंगे।

आप मेहनत से भाग्य का निर्माण करने में सफल होंगे। 

साझेदारी की सम्पति को लेकर अथवा अन्य कारण से भी भाइयो में विवाद हो सकता है। 

आपके अंदर नए कार्यो के प्रति रूचि बढ़ेगी। प्रचुर मात्रा में मान सम्मान में वृद्धि होगी। 

यात्रा के समय विवाद से बचें यात्रा में चोट भी लग सकता है अतः गाडी संभलकर चलाने में ही बुद्धिमानी होगी। 

बिजनस में पार्टनरशिप में कोई कार्य होने की सम्भावना बनेगी तथा उससे लाभ भी मिलेगा। 

मामा के यहाँ कोई शुभ कार्य होगा और आपको जाने का मौका मिलेगा।

कार्यस्थल पर अचानक विकास होगा और ये बदलाव आपके पक्ष में होंगे। 

स्टूडेंट्स विषयों की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे।

उपाय- गुरूवार के दिन पारद शिवलिंग या सिद्धेश्वर शिवलिंग को घर के बने बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

 

तुला राशि- गुरू 3तक व 6जी हाउस के लॉर्ड होकर 5जी हाउस विराजित है। गुरू की पांचवीं दृष्टि 9जी हाउस पर, सांतवीं दृष्टि 11जी हाउस पर व नौवीं दृष्टि आपकी राशि पर है।   

काम के सिलसिले में या किसी और कारण से आप किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट हो सकते हैं। 

कार्यस्थल पर आपके अंदर आलस्य व सुस्ती का भाव हावी रहेगा, बेहतर होगा कि आप स्फूर्ति के साथ आगे बढ़ें।  

आप छोटी दूरी की यात्राओं पर जा सकते हैं। ये यात्राएं काम या अन्य वजह से हो सकती है। 

बिजनेस में कामकाज में काफी अड़चनें आएंगी और आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

धैर्य रखें और धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहें, परिस्थितियां फिर से आपके अनुकूल हो जाएंगी।

धन सम्पति का लाभ मिल सकता है। इन्सुरेंस की परिपक्वता राशि मिल सकती है।

घर परिवार में भाइयों के उत्तरदायित्व का वहन करना पड़ सकता है। 

भाइयो में पैसों के लेकर कोई विवाद हो सकता है। 

प्यार करने वाले को प्यार का सुख मिलेगा संतान के ऊपर खर्च करने का अवसर मिलेगा। 

वर्कप्लेस पर कई दिनों से लंबित असाइनमेंट को पूरा करने में आप सक्षम होंगे। 

सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि संभव है।

उपाय- गुरूवार के दिन पीले आसन पर बैठकर “ऊँ बृं बृहस्पते नमः” मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशि- गुरू 2दक व 5जी हाउस के लॉर्ड होकर 4जी हाउस विराजित है। गुरू की पांचवीं दृष्टि 8जी हाउस पर, सांतवीं दृष्टि 10जी हाउस पर व नौवीं दृष्टि 12जी हाउस पर है।   

आपके धन में वृद्धि होगी और आप पैसों का अधिक से अधिक संचय करेंगे। 

परिवार से आपको हर तरह का सहयोग मिलेगा। परिजन हर परिस्थिति में आपकी मदद करेंगे। 

आप जीवनसाथी के संग कहीं घूमने जा सकते हैं। 

बिजनस में विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और आप अपने शत्रु व विरोधियों पर हावी रहेंगे।

आप विवाह के इच्छुक है तो विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। प्रेम और विवाह दोनों संभव है। 

घर परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा परिवार में कोई शुभ कार्य होने के प्रबल योग बन रहा है। 

आय में वृद्धि होगी परन्तु कभी-कभी रूकावट भी आएगी उससे घबराये नहीं। 

कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 

नौकरी में प्रोन्नति भी मिलने की सम्भावना है। अपने स्वभाव में सकारात्मक एवं तार्किक सोच विकसित करें। 

स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और प्लेयर को मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा।

आपकी सेहत खराब हो सकती थोडी सावधानी बरते।

आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करना चाहेंगे।

आपका संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। 

उपाय- अगर कुंण्डली में गुरू ग्रह कमजोर है या गुरू की महादशा हो तो, केले के वृक्ष की जड को अभिमंत्रित करके, अपने पास रखने से गुरू ग्रह की शांति होती है।


धनु राशि- गुरू आपकी राशि व 4जी हाउस के लॉर्ड होकर 3तक हाउस विराजित है। गुरू की पांचवीं दृष्टि 7जी हाउस पर, सांतवीं दृष्टि 9जी हाउस पर व नौवीं दृष्टि 11जी हाउस पर है।   

बिजनस में विस्तार के लिए पैसों का नुकसान होने से मन थोड़ा उदास रहेगा। 

वर्कप्लेस पर किसी से विवाद भी हो सकता है इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।  

आप मानसिक आजादी का अनुभव करेंगे और अपने फैसलों से नई सफलताएं प्राप्त करेंगे। 

आप अपने हर लक्ष्य को हासिल करेंगे, जिसकी इच्छा आपके मन में कई वर्षों से थी। 

बेहतर होगा कि आप जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें और धीरे-धीरे आगे बढ़ें। 

आपका आलस्य बढ़ेगा जिससे आप मानसिक रूप से परेशान होंगे। आत्मविश्वास की कमी होगी। 

शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते है इस कारण आप बेवजह परेशान होंगे। 

शुभ कार्यो में व्यय होगा। फिर भी अधिक खर्च से बचने में बुद्धिमानी होगी। माता से अकारण विवाद हो सकता है। धर्म-स्थल की यात्राएं हो सकती है। ईश्वर आराधना करे आपका कल्याण होगा। 

पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे है तो धैर्य बनाये रखे नहीं तो सम्बन्धो में करवाहट हो सकती है।

स्टूडेंट्स को अपने आलस्य को दूर करना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी। 

उपाय- गुरूवार के दिन सात हल्दी की गांठ को विधिवत तरीके से पूजा करके पीले कपडे में बांधकर रखे।


मकर राशि- गुरू 3तक व 12जी हाउस के लॉर्ड होकर 2दक हाउस विराजित है। गुरू की पांचवीं दृष्टि 6जी हाउस पर, सांतवीं दृष्टि 8जी हाउस पर व नौवीं दृष्टि 10जी हाउस पर है।   

आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा निजी व कामकाज के सिलसिले में हो सकती है। 

धार्मिक और परोपकारी कार्यों पर अधिक खर्च होने की संभावना। 

आपका झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक मामलों में बढ़ सकता है। 

भौतिक सुखों से ज्यादा शांति आपको आध्यात्मिक चिंतन से मिलेगी। आपको शयन सुख की प्राप्ति होगी। 

बिजनस में आपको अपने परिश्रम का लाभ मिलेगा किन्तु कुछ कटौती के साथ। 

धन हानि का योग बन रहा है। धन उपार्जन के नए-नए रास्ते तलाशने पर सकते हैं। 

सुख के सम्बंध में के लिए यह बढ़िया अवसर है अपना प्रयास शुरू कर दे निश्चित ही संतान सुख मिलेगा। 

वर्कप्लेस पर अपने काम करने के बारे में बहुत उत्साही महसूस करेंगे, लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। 

स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और प्लेयर किसी भी मामले में किसी पर भरोसा नहीं करें।

समाज में आपका यश और इज्जत बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार और गर्मजोशी के कुछ प्यारे पल बिताएंगे। 

उपाय- गुरूवार के दिन भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करने से गुरू ग्रह मजबुत होता है।


कुंभ राशि- गुरू 2दक व 11जी हाउस के लॉर्ड होकर आपकी राशि विराजित है। गुरू की पांचवीं दृष्टि 5जी हाउस पर, सांतवीं दृष्टि 7जी हाउस पर व नौवीं दृष्टि 9जी हाउस पर है।   

आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अगर लंबे समय से बीमार चल रहे हैं तो अब स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। 

भाग्य आपका हर कदम पर साथ देगा और आप नित्य नई सफलता व उपलब्धियां प्राप्त करेंगे। 

आपको हर ओर से लाभ की प्राप्ति होगी और धन की वृद्धि होगी। 

आप काम के सिलसिले में बाहर या विदेश में रह रहे हैं तो, घर लौट सकते हैं। 

धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा और पारिवारिक जीवन में भी उत्साह बना रहेगा। 

जीवनसाथी पर अपने विचार थोपने की कोशिश नहीं करें। उनकी बातों को सुनें और महत्व दें। 

आपको बिजनस में विस्तार को लेकर की गई यात्राएँ सुखद रहेगा। 

वर्कप्लेस पर आपको अधिकारियो का सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रोन्नति भी मिलेगी। 

सामजिक तथा पारिवारिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

नया मकान ले सकते है या पुराने मकान का सौंदर्यीकरण करा सकते है। 

भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप असहाय महसूस कर सकते हैं। 

स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और प्लेयर मजेदार चीजों के प्रति विचलित हो सकते हैं।

मान-सम्मान व प्रभाव बढ़ेगा। पर्स या कोई महंगी चीज खोने की संभावना है, सतर्क रहें।

छोटा भाई आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। 

उपाय- गुरूवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक दूध में केसर मिलाकर करने से गुरू ग्रह को बल मिलता है। 


मीन राशि- गुरू आपकी राशि  व 10जी हाउस के लॉर्ड होकर 12जी हाउस विराजित है। गुरू की पांचवीं दृष्टि 4जी हाउस पर, सांतवीं दृष्टि 6जी हाउस पर व नौवीं दृष्टि 8जी हाउस पर है।   

आपके निवास स्थान में परिवर्तन हो सकता है। 

बिजनेस के लिए आप कहीं बाहर जा सकते हैं ऐसे में संभव है कि आपको अपना घर बदलना पड़े। 

आपकी माता जी की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही है तो अब इसमें सुधार देखने को मिलेगा। 

धन लाभ होने की संभावना है। ऐसे में अचानक आपको पैसों की प्राप्ति हो सकती है।

आपके अंदर प्रचुर उत्साह और विश्वास का संचार बनाये रखेगा। 

छोटी तथा लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है और इससे लाभ भी मिलेगा। 

आप भविष्य के लिए नई व्यवस्था बनाने में सफल होंगे। कर्म पर जोड़ दे ज्यादा भाग्यवादी न बने। 

मान-सम्मान में बढोत्तरी हो सकता है। योगाभ्यास करे मन बुद्धि शांत रहेगा। 

विदेश जाने के लिए सोच रहे है तो यह अनुकूल समय है प्रयास करे सफलता मिलेगी। 

घर परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। आप धर्म से जुड़ सकते है।

स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और प्लेयर अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत करेंगे। 

आप कार्यस्थल में सकारात्मक विकास के बारे में प्रयासरत रहेंगे। दफ्तर में कोई खुशखबरी मिल सकती है।

उपाय- गुरुवार के दिन चने की दाल, हल्दी, पीला कपड़ा, गुड़, शहद, पुस्तक, शक्कर, केशर, दान करे। 

   



Comments