बुरी आदत से बिगड़ सकती है आपके ग्रहों की चाल | SURESH SHRIMALI | GRAHON KA KHEL

 बुरी आदत से बिगड़ सकती है आपके ग्रहों की चाल

नमस्कार दर्शकों, 

डेली रूटीन  में आप क्या करते हैं  ये बाते आपके ग्रहों को प्रभावित करते हैं। अगर आपकी दिनचर्या गलत हैं तो आप खुद को हमेशा प्रॉब्लम्स में घिरा पाओगे। तो  ऐसे में जरुरी है कि  अपनी दैनिक क्रियाओं को सही करें ताकि उनसे जुड़े ग्रह शुभ फल दे। आज के स्पेशल एपिसोड में जानेंगे, आपके कौन से कामों से प्रभावित होते है हमारे ग्रह।

1. घर का मंदिर कभी गंदा नहीं रखे । मंदिर की साफ सफाई न होने पर बृहस्पति ग्रह क्रोधित होते हैं। कोशिश करें कि आपके घर का मंदिर हमेशा साफ-सुथरा रहे।

2. अगर आप खाना खाने के बाद अपने झूठे बर्तन वहीं छोड़ देते हैं तो चंद्रमा और शनि ग्रह होते है आपसे रूष्ट , ऐसा होने से आपको  किसी भी काम में सफलता नही मिलती है।

3. कभी भी देर रात तक नहीं जागना चाहिए। ऐसा करने से चंद्रमा कभी शुभ फल  नहीं देते है ।

4 . जब भी आपके घर कोई मेहमान आए तो उसे ठंडा और स्वच्छ पानी अवश्य पिलाएं। ऐसा करने से राहु ग्रह ठीक रहता है और अशुभ नहीं करता।

5. अपने घर की रसोई और बाथरूम को गंदा रखने से मंगल ग्रह आपसे नाराज रहते है। से इसलिए रात को सोते समय सबसे पहले रसोई हमेशा साफ करें।

6 अगर आप रोज सुबह उठकर अपने घर में लगे पौधों को पानी देते हैं तो इसे बुध, शुक्र, सूर्य और चंद्रमा ग्रह मजबूत होकर शुभ फल देते हैं।

7.कभी भी अपने पैरों को घसीट कर नहीं चले । जो लोग ऐसा करते है,  उन लोगों का राहु खराब होता है।

8 .बाथरूम में पानी टपकने और गंदगी रहने से  चंद्रमा कभी भी  शुभ फल नहीं देता। इसलिए बाथरूम हमेशा साफ रखना चाहिए ।

9. घर में घुसते ही  चप्पल, शूज और कपड़े इधर-उधर फेंकते हैं, तो उनके जीवन में शत्रुओं की संख्या बढ़ने लगती है। इसलिए हमेशा अपने जूते, चप्पल शू रैक  पर ही रहने चाहिए।

10. कुछ लोग हर समय चीखते और गुस्से में रहते हैं, उनका शनि खराब होता है। शनि के खराब होने से जमीन-जायदाद  प्रॉपर्टी से जुड़े मसलों में और धन का नुकसान होता है।

 ये थी 10 ऐसी आदत , जिनको बदलना आपकी है जरूरत। यकीन मानिए इसका रिजल्ट आपको जरूर दिखेगा।


Comments