काले रंग का जादू क्या आपकी राशि पर होगा सूट जाने राशिअनूसार क्या आपको काले कपड़े पहने चाहिए या नही | SURESH SHRIMALI | GRAHON KA KHEL

 काले रंग का जादू क्या आपकी राशि पर होगा सूट

जाने राशिअनूसार क्या आपको काले कपड़े पहने चाहिए या नही

हम काले है तो क्या हुआ दिलवाले है। ये सोंग आपने सुना होगा। ये रंग है ही ऐसा। खुद में स्पेशल। लेकिन लोग काले रंग को यूज करने से बचते हैं। जैसे शादी के एक साल तक दूल्हा दुल्हन को काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। कई लोग काल रंग को शोक का प्रतीक भी मानते है। इसे विरोध का भी रंग कहा जाता है। लेकिन सच्चाई तो ये है कि इसे ईश्वर ने भी काले रंग को श्रेष्ठ माना है।

क्यों की मां दुर्गा के 9 रूपों में 7वां स्वरूप देवी कालरात्रि का है। जिन्हे हम देवी काली नाम के नाम से पूजते हैं। सभी देवी-देवता इनके सामने हाथ जोड़े खड़े रहते है। 

आज के स्पेशल एपिसोड में हम जानेंगे, काले कलर के कपड़े पहनना  कुछ राशि वालों के लिए खास शुभ होता है। इसके अलावा वे लोग जिनकी कुंडली में शनि अच्छी स्थिति में और उनके लिए लाभदायक होकर बैठे हो, ऐसे जातकों को भी काला कपड़ा पहनना काफी फायदेमंद रहता है। क्यों कि काले कपड़े पहनने वालों को शनिदेव इतनी उंचाई तक ले जाते है की उन्हें करोड़पति बनने से कोई नही रोक सकता।

 तो जानते है, क्या राशि अनुसार काले कपड़े होंगे आपको सूट।

मेष राशि- आप को काले रंग का प्रयोग कम से कम करना चाहिए। अगर आप इसका प्रयोग ज्यादा करते हैं तो आपकी लाइफ में स्ट्रगल बढ़ सकता है।


वृषभ राशि- आप ब्लैक कलर के कपड़े वीक में 2 बार पहन सकते है। पर इससे ज्यादा पहनने से आप जिद्दी और डबल माइंड हो सकते है।


मिथुन राशि- ब्लैक कलर के कपड़े आपको  सूट होंगे, अगर आप काले कपड़े पहनना शुरू कर देंते हैं तो तो लाइफ में कभी पैसे की कमी नही होगी। लेकिन अगर आप लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो काले कपड़ों को पहनने से बचें। 


कर्क राशि- राशि वाले जातकों को काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। आपको ब्लैक कलर बिल्कुल भी सूट नहीं होगा। यह आपकी मैरिज और पर्सनल लाइफ को डिस्टर्ब कर सकती है।


सिंह राशि- सिंह राशि वाले जातक वीक में 2 दिन काले रंग के कपड़े पहन सकते है। इसका ज्यादा यूज आपके माइंड को एग्रेसिव कर सकता है।


कन्या राशि- आपके लिए ब्लैक कलर बहुत लकी है। अगर आप किसी जॉब इंटरव्यू के लिए जाते हैं तो आपको काला कलर पहनना लकी रहेगा। और किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी से बचे रहेंगे।


तुला राशि- आप काले रंग के कपड़े वीक में 2 से 3 बार पहन सकते है। इससे ज्यादा यूज करने पर संतान सुख में प्रॉबलम आ सकती है। 


वृश्चिक राशि- आपके लिए ब्लैक कलर के कपड़े सूटेबल नहीं है तो आप काले कलर के कपड़ों को पहनने से बचें। वर्ना फैमिली डिस्पुट और बिजनेस में लॉस होने के चांसेज ज्यादा होंगे।


धनु राशि- ब्लैक कलर के कपड़े आपकी राशि को सूट नहीं होंगे। इसलिए इस कलर को करे नजरंदाज। ऐसा करने से आप फिजूलखर्ची से बचेंगे।


मकर राशि- आपके लिए ये कलर परफेक्ट है। शनिवार के दिन स्पेशली ब्लैक कलर के कपड़े पहने। वही  मंगलवार को पहनने से बचे। 


कुंभ राशि- आपको ब्लैक कलर कम ही सूट होगा। आप लाइट कलर्स को ही प्रायोरिटी दे।


मीन राशि- अगर आप ब्लैक कलर के कपड़े ज्यादा पहनते हैं तो आपका नेचर जिद्दी और अग्रेसिव हो सकता है। इसलिए इस कलर को जितना अवॉइड करेंगे, आपके काम उतने ही सहज होते जाएंगे।



भगवान मुझे ही क्यो देता है दुख? ज्योतिष विज्ञान में छिपा है इसका जवाब।



Comments