सूर्य के वास्तु कनेक्शन से हेल्थ और वेल्थ बनाए | SURESH SHRIMALI | GRAHON KA KHEL

 सूर्य के वास्तु कनेक्शन से हेल्थ और वेल्थ बनाए

हिंदू धर्म में संपूर्ण सृष्टि का आधार सूर्य को माना गया है। सूर्यदेव की पूजा जो की साक्षात रूप में की जाती है। इनकी ऊर्जा से ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। सूर्य के ना होने पर ऑक्सीजन नहीं होंगी, पेड़ पौधे नहीं होंगे, बारिश नहीं होंगी, मानसून नही होगा। एक तरह से जीवन समाप्त हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है। वास्तु शास्त्र भी सूर्य की पॉजिटिव एनर्जी पर टिका है। इसलिए ईस्ट फेस को हमेशा खुला व रोशनदार रखा जाता है।


सूर्य की पॉजिटिव एनर्जी हर रोग और कष्ट से मुक्ति दिलाती है। आज के वास्तु एपिसोड में जानेंगे  सूर्यदेव को प्रसन्न करने के कुछ बेहतरीन वास्तु उपाय, जिनको करने से आपको अच्छी हेल्थ तो मिलेगी ही घर में सुख समृद्धि और प्रोस्पेरिटी भी आएगी।


आइए जानते हैं इनके बारे में।

जैसा कि सूर्यदेव को अग्नि का स्वरूप माना गया है, सुबह की पहली किरणें स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वोत्तम होती हैं। सुबह उठकर थोड़ी देर उगते हुए सूर्य को देखें। सूर्य नमस्कार करें। इसे अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं। सूर्य को अर्घ भी दे। अब बात करते है कुछ स्पेशल वास्तु टिप्स की, जिन को फॉलो करने से पॉजिटिव एनर्जी के साथ-साथ अच्छी हेल्थ को बनाए रखना भी पॉसिबल है। 

1. घर में सूर्यदेव के साथ सात घोड़ों की तस्वीर ईस्ट फेस में लगाए। 

2. घर में जहां  कैश और ज्वेलरी रखे हों, वहां तांबे की सूर्य प्रतिमा जरूर लगाए।

3. बच्चों के कमरे में सूर्यदेव की प्रतिमा लगाने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती हैं। अपने बच्चों को सूर्य को अर्घ देने का नियम बनवाएं।

4. घर में अगर कोई व्यक्ति किसी तरह की बीमारी से पीड़ित है तो उस कमरे में सूर्यदेव की प्रतिमा जरूर लगाएं। बीमार व्यक्ति को सूर्योदय के समय धूप में बैठाये।

5. वास्तु के अनुसार किचन में तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती है। अन्न की कमी नहीं होती है। 

6. ऑफिस या फैक्ट्री में सूर्यदेव की प्रतिमा लगाने से उन्नति के अवसर बढ़ते है। 

7. घर के मंदिर में तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाएं। 

8.सूर्योदय के समय घर के दरवाजे और खिड़कियां खुला रखें। रविवार के दिन लाल-पीले रंग के कपड़े, गुड़ और लाल चंदन का प्रयोग करें। 

9. ैचमबपंससल संडे को सूर्य अस्त से पहले नमक का उपयोग नही करें। 

10.संडे को तांबे की चीजों का यूज ज्यादा करें। और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

आज के लिए इतना ही नेक्स्ट एपिसोड में फिर मिलेंगे तब तक स्वस्थ रहें और मस्त रहें।



Comments