AAJ KA RASHIFAL | 25 May आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

                                                                   

                                                            ।।श्रीगणेशाय नमः।।

                                                               25 मई बुधवार



नमस्कार दर्शको!

मैं दुनिया से लड़ सकता हूँ, लेकिन अपनों से नहीं क्योंकि अपनों के साथ मुझे जितना नहीं  बल्कि जीना है। 


Life जीतनी Hard होगी, आप उतने ही Strong बनोगे, आप जितने Strong बनोगे, Life उतनी ही Easy होगी। 


दुनिया का हर शौक पाला नहीं जाता, कांच का खिलौनों को उछाला नहीं जाता। मेहनत करने से मुष्किल हो जाती है आसान, क्योंकि हर काम तकदीर पर टाला नहीं जाता।


बिकती है न खुषी कहीं, न कहीं गम बिकता है....लोग गलतफहमी में है कि शायद कहीं मरहत बिकता है, इंसान ख्वाहिशो से बंधा एक जिद्दी परिंदा है..... जनाब उम्मीदों से ही घायल है, उम्मीदों पर ही जिंदा है।


सुबह की नींद इंसान के इरादों को कमजोर बनाती है। मंजिल को हासिल करने वाले कभी देर तक सोया नहीं करते।


परिवार से बड़ा कोई धन नहीं, पिता से बड़ा कोई सलाहकार नहीं, माँ की छाँव से बड़ी कोई दुनिया नहीं, भाई से अच्छा कोई भागीदार नहीं, बहन से बड़ा कोई शुभ चिंतक नहीं, इसलिए परिवार से बड़ा कोई जीवन नहीं।


त्याग के बिना कुछ भी पाना संभव नहीं क्योकि सांस लेने के लिए भी पहले सांस छोड़नी पड़ती है।


सुख दुख तो अतिथि है, बारी-बारी से आएंगे चले जाएंगे, यदि वह नहीं आएंगे तो हम अनुभव कँहा से लाएंगे।



उपाय- 

 बुध ग्रह को मजबुत करने के लिए करे यह उपाय। 

बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र, हरी चुडियाँ, हरे रंग के श्रंगारिक प्रसाधनों को किन्नरों को दान करना चाहिए। दुर्गा सप्तषती एवं विष्णु सहस्त्र पाठ का पाठ करना लाभकारी होता है। नियमित रुप से तुलसी में जल कार्य प्रदान करें। एवं नवग्रह चालीसा का पाठ करें।   


पंचाग-

आज सुबह 10ः32 तक दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 11ः19 तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र फिर रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, प्रीति योग, गजकेसरी योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुम्भ है तो शश योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। शाम 5.15 से 6.15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह 10ः32 तक मृत्यु लोक की भद्रा रहेगी।   



चन्द्रमा 12वे हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे। सावधान।    

बिजनस की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे “केवल नियमित काम करके ही लाइन पर नियंत्रण हासिल कर पाएंगे।“ Workspace पर तनाव की स्थितियां बन सकती है। प्रेमीजन की भावनाओं को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिये। विवाहित जातकों के जीवन में कुछ नकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है। पारिवारिक कार्यों में रुचि लेंगे। धार्मिक पुस्तकें पढ़ें, मन शांत होगा। संतान का सहयोग रहेगा। Online Study में Students को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इससे चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से परेशान रहेंगे।



चन्द्रमा 11वे हाउस में रहेंगे जिससे इनकम में होगी वृद्धि।  

Workspace पर आप में शांत रहने के कला से आप सभी का दिल जीत लेंगे। “शांत व्यक्ति एक छायादार पेड़ की तरह है, जो हर जरूरतमंद को आश्रय प्रदान करता है।“ आप में सभी परिस्थितियों में भी शांत बने रहने की कला है। व्यापार में चुनौतियाँ आने से आपकी आय में स्थिरता देखने को मिल सकती है। गजकेसरी योग के बनने से संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। Students के लिए दिन थोड़ा कठिनाइयों भरा रहेगा। आरोग्य ठीक रहेगा लेकिन ध्यान रहे, ऐसी चीजें न करें अथवा ऐसी चीजों का सेवन न करें जिसका विपरीत असर आपके शरीर में होता हो।



चन्द्रमा 10वे हाउस में रहेगा जिससे बनेगे वक्रो होलिक।      

बिजनस में चल रही समस्यां को निपटाने में आप सफल हो सकते है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वासी योग के बनने से मार्केट में व्यापारियों से संबंधों में मधुरता आएगी। कार्यस्थल पर अचानक कुछ नये बदलाव हो सकते हैं, जो कि आपके पक्ष में होंगे। हालांकि दिन बहुत आशाजनक नहीं है। बहुत धैर्यवान तथा आशावादी रहें और निश्चिंत रहें कि ग्रह स्थिति आपके पक्ष में होते ही भाग्य आप पर मुस्कुराएगा। आत्मविश्वास का भाव होने के कारण कार्यों के मध्य की बाधाओं में कमी होगी। Sports Person अपनी Practice पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। आपको इस समय अपने स्वास्थ्य का कुछ अतिरिक्त ध्यान रखना होगा। भय और डर छोड़कर आत्मविश्वास से काम लें। आत्मनिरीक्षण के लिए कुछ अकेला समय उपयोगी होगा।



चन्द्रमा 9वे हाउस में रहेगा जिससे चमकेगा भाग्य।   

आपके पिता इस माह डायबिटीज की परेशानी से परेशान हो सकते हैं। खास कर कोविड का ध्यान रखें। आपका व्यक्तिगत व्यवहार जैसे आपका दृष्टिकोण, रवैया और आपकी राय आपके बिजनस में बदलाव लाएंगे। इन बदलावों का सामना खुले दिल से करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। चली आ रही समस्या पर अंकुश होगा। Competitive Students के Exam का Result उनके Favor में आएगा। Workspace पर बाॅस के द्वारा आपको यही सलाह दी जाती है कि हठ छोड़कर इन परिवर्तनों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। आज के दिन मुकदमा दायर करना शुभ है।



चन्द्रमा 8वे हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा में आ सकती है समस्या।   

वर्कस्पेस पर बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी। Partnership बिजनस में Financial Decision सोच समझकर लें। किसी भी पेपर पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी कानूनी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। किसी प्रकार की Enquiry हो सकती है, सतर्क रहें। कमजोर आर्थिक स्थिति रहेगी कोई शख्स आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है परन्तु आप चाहकर भी उनकी मदद करने में सक्षम नहीं होंगे। परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने के लिये इस समय आपको काफी प्रयास करने पड़ेंगे। चारों ओर के Tension के माहौल में घर से काम करना आसान नहीं होगा। Sport Persons कोविड के चलते अपनी Practice नहीं कर पाएंगे। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। 



चन्द्रमा 7वे हाउस में रहेगे जिससे बिजनस प्रोजेक्ट से होगा लाभ। 

जोड़ों के दर्द से कुछ राहत महसूस हो सकती है। प्रिती योग के बनने से कर्मक्षेत्र की बाधाएं समाप्त होंगी। सकारात्मक चिंतन आपको अग्रसर करेगा और सफलता पाने में सहायक होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं। इस मुश्किल समय में मानसिक तौर पर आप मजबूत रहेंगे। Students को Exams से डरना नहीं हैं बल्कि उसका साहस और धैर्य के साथ सामना करना होगा किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नहीं करनी है। अगर आप ऐसा करते हैं तो जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है। वाणिज्यिक संपत्ति में निवेश करने का मानस फिलहाल टाल दें। आप अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे लेकिन आपका मन स्पष्ट होना चाहिए। रचनात्मक कार्य सफल होंगे।


यंत्र सेगमेट-

महामृत्युंजय यंत्र

महामृत्युंजय यंत्र की स्थापना करने से जातक की कुंडली में रोग, ग्रह दोष, ना़ड़ी दोष, पीड़ादायक महादशा, दुर्घटना, अकालमृत्यु, टेंशन-डिप्रेशन, कानूनी विवाद और प्राणघातक बीमारियों का डर सताता रहता तोे उनका निवारण हो जाता है और दीर्घायु, स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, आध्यात्मिकता, बुद्धि, विद्या, यश और लक्ष्मी की वृद्धि के साथ शिवजी की कृपा प्राप्त हो सकती है। यह उच्चकोटि का दार्शनिक यंत्र है और जिसमें जीवन और मृत्यु का राज छिपा हुआ है। इन सब से उबरने के लिए महामृत्युंजय यंत्र काफी कारगर है। इस यंत्र की स्थापना करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक शक्ति का संचार होता है। इस यंत्र को स्थापित करने से पहले ध्यान रखें कि महामृत्युंजय यंत्र विधिवत शुद्धिकरण, प्राणप्रतिष्ठा और अभिमंत्रित किया गया हो। 



चन्द्रमा 6वे हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से मिलेगा छुटकारा।   

बिजनस में पेंडिंग असाइनमेंट को पूरा करने में सक्षम होंगे। “Positive Attitude आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा।“ शेयर मार्केट म्यूच्यूल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। सुनफा योग के बनने से नौकरी करने वालों के लिए यह दिन लाभदायक है। जीवनसाथी के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। कुछ व्यावधान भी रहेंगे, फिर भी आपका उत्साह और आत्मविश्वास सफलता देने में सहायक होगा। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि होगी। Students को Parents की ओर से किसी प्रकार की सहायता मिल सकती है। अगर बीमार लोगों की सेवा में आपकी रूचि है तो अपने सहयोगियों की मदद लें और आगे की योजनाएं बनाएं। 



चन्द्रमा 5वे हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ। 

Competitive students mobile पर Study Material को अच्छे से पढ़ने समझने में कामयाब रहेंगे और उनका हौसला बुलंद होगा। “बाधाओं के पार सफलता प्रतीक्षा कर रही है।“ कोरोना का ध्यान रखते हुए सेहत को लेकर सतर्क रहें। बिजनस में सकारात्मक दृष्टिकोण का लाभ उठाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। Workspace पर आपका दृष्टिकोण बहुत आशावादी है और ऐसा लगता है कि आप इस समय कोई बुरा निर्णय नहीं ले सकते। यह समय कुछ कठिन है, घर से काम करने की इस परिस्थिति में धैर्य से काम लें और एकाग्रता बनाए रखने की कोशिश करें। लेकिन फिर भी मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।



चन्द्रमा 4वे हाउस में रहेगें जिससे आज दुर्गा माॅ को याद करे।  

बिजनस में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।  Workspace पर किसी सहकर्मी से धोखे का सामना करना पड़ सकता है। आपके घर के किसी सदस्य के बीमार हो जाने के योग हैं। व्यर्थ की चिंताएं भी रहेंगी। ऐसी स्थिति आपको चिड़चिड़ा बनाएगी। आप चिंतित ज्यादा रहेंगे। “चिंता नहीं चिंतन करें।” भविष्य में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए Students ढिलाई ना बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें। यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, संभलकर रहें। आपकी माता के स्वास्थ्य की खराबी आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है। 



चन्द्रमा 3रे हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।

बिजनस में आपका संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। कार्यस्थल पर व्यस्त रहेंगे और आप चल रही परियोजनाओं को पूरा करेंगे और नई शुरुआत करेंगे। जीवनसाथी और आपकी माँ के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, जिसकी वजह से आपको भी बहुत खुशी होगी। आप एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं, और आपकी पिछली बचत आपको भविष्य में कठिन समय को पार करने में सहायता करेगी। घर से दूर रहकर जाॅब करने वाले जीवनसाथी से विडियो कॉलिंग से अपने दिल को बहलाता नजर आ सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रोग या शत्रु पराजित होगा। Competitive students exam date declare हो ने से वह अपना पूरा ध्यान ज्यादा रिसर्च पर लगाएं, और गाॅसिप जैसी फालतु बातों में टाइम वेस्ट न करें। शिल्प कार्य, घर का निर्माण, किसी को नोटिस देना, बही खाता की शुरूआत करना, किसी का हिसाब-किताब करना, बैंक से सम्बन्धि कोई भी कार्य करना। आज के दिन कर सकते है।



चन्द्रमा 2रे हाउस में रहेगे जिससे नैतिक मूल्यो का आशीर्वाद मिलेगा।  

सेहत को लेकर आपको Calories burn करने और शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए कुछ योग-प्राणायाम में संलग्न होना पड़ेगा तथा कुछ चुनौतीपूर्ण व्यायाम में शामिल होना होगा। वासी योग के बनने से मेडिकल का बिजनस करने वाले बिजनसमैन को आर्थिक स्थिति में आशातीत सफलता मिलेगी। भागदौड़ की संभावना कम है। प्रयास सफल होंगे। करियर को आगे बढ़ाने के लिए पॉजिटिव विचारों से नए विकल्प Create करना चाहेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे, पुरानी यादे ताजा करेंगे। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कठिन अध्ययन और तैयारी कर रहे हैं, तो यह अधिक प्रयास करने का सही समय है। 



चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास। 

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं। “स्वस्थ शरीर की जिसने ठानी, यही बेहतर जीवन की निशानी।” वर्कस्पेस पर आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, फिर भी चिंतित रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। इस समय आपका परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा, और आपके दोस्त और रिश्तेदार आपकी वृद्धि और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। घर में रहते हुए कोई नया कौशल सीखने और नए रास्ते आजमाने के लिए यह समय उपयुक्त है, और आपको काफी सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर आप पर प्यार लुटाएगा। व्यवसाय में वृद्धि के लिए अनुकूल स्थिति विकसित होगी और आपकी योजना फलीभूत होगी। दिन व्यापारियों के लिए शुभ है। आप काफी प्रगति करेंगे। Students किसी Topics पर Friends और Teacher की Help लेंगे।


एस्ट्रो ज्ञान

तुला, वृश्चिक, मकर, कंुभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप अभिमंत्रित श्वेतार्क गणपति को अपने मंदिर अथवा तिजोरी में रखने से भाग्य में परिवर्तन होकर आर्थिक समृद्धि की वृद्धि होती है।


                                                                   -समाप्त-


Comments