AAJ KA RASHIFAL | 7 May आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

                                                             ।।श्रीगणेशाय नमः।।

                                                                07 मई शनिवार   



                                                                नमस्कार दर्शको!


शुरूआत करते है आज के गुरुमंत्र से-


जल्दी जागना हमेषा ही फायदेमंद होता है, फिर चाहे वो ‘‘नींद‘‘ से हो, या ‘‘अहम्‘‘ से या फिर वहम से हो।


शरीर की हिफाजत धन से भी अधिक करनी चाहिए.....क्योंकि शरीर बिगडने के बाद धन भी उसकी हिफाजत नहीं कर सकता है....। कमाई की परिभाषा सिर्फ धन से ही तय नहीं होती.....क्योंकि तजुबा, रिष्ते, प्रेम, सम्मान, यष, सबक, भलाई और दुआएं सब कमाई के ही रुप है.....। आपका आज का दिन खुषियों से भरा हो।


“दूसरों के चेहरे हम याद रखें हमारी ऐसी फितरत नहीं लोग हमारा चेहरा देख के अपनी फितरत बदल ले ऐसी हमारी फितरत है।


“चेहरे तो समय के साथ सब बदल लेते है,लेकिन हालतों को बदलने वाला ही, हालातों की बात करता है।


“उम्मीद और विश्वास का छोटा सा बीज, खुशियों के विशाल फलों से बेहतर और शक्तिशाली है।


ज़िन्दगी की कठनाइयों से भाग जाना आसान होता है, जिंदगी में हर पहलू इम्तिहान होता है, डरने वालो को नहीं मिलता कुछ ज़िन्दगी में, लड़ने वालों के कदमो में जहांन होता है।


बारिश की बूँदें भले ही छोटी हों लेकिन उनका लगातार बरसना बड़ी नदियों का बहाव बन जाता है वैसे ही हमारे छोटे-छोटे प्रयास भी जिंदगी में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।


मैं वो खेल नहीं खेलता जिसमे जीतना फिक्स हो, क्योंकि जीतने का मजा तब हैं, जब हारने का रिस्क हो।


नमस्कार प्रिय साथियों मैं हूं सुरेश श्रीमाली आप देख रहे 07 मई षनिवार का राशिफल। 


13 मई दिल्ली, 14,15 मई गुड़गाव, आगरा, लखनऊ, 19 से 22 मई दिल्ली, चण्डीगढ़, देहरादून और भोपाल, 27 से 29 मई मुम्बई, सुरत, बड़ौदा, अहमदाबाद।


पंचाग-

आज दोपहर 02ः56 तक षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 12ः17 तक पुनर्वसु नक्षत्र फिर पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, शूल योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कंुभ है तो शश योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व मालव्य योग का लाभ मिलेगा वहीं केम्द्रुम दोष रहेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। दोपहर 12.15 से 01.30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02.30 से 03.30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा।   


आज के गुरू मंत्र में जानेंगे- दाम्पत्य जीवन में बिना वजह हो रहे झगड़े को दूर करने के लिए करें यह उपाय।   


     अंत में जानेंगे ऐस्ट्रो ज्ञान। 

मेष राशि

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे मॉ की सेहत रहेगी अच्छी।  

केम्द्रुम दोष के बनने से हेंड प्रिंटेड गॉरमेंट बिजनस में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। बिजनस से रिलेटेड कोई दुखद समाचार मिल सकता है। व्यवसाय ठीक नहीं चलेगा, दौड़धूप अधिक होगी। धैर्य रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों के बनते कामों में अड़चनें आएंगी। करियर में कुछ परेषानियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन बुद्धि से समस्याएं दूर होंगी। परिवार के साथ इन कठिन परिस्थितियों में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, पर ऐसा हो नहीं सकेगा। अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें। Students ekSu धारण कर अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। “मौन रहना ही क्रोध को वष में करने का सबसे सटीक उपाय है।” पुरानी व्याधि उठ सकती है।


वृषभ राशि

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।

वासी योग के बनने से व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आपने बैंक में लोन के लिए अप्लाई किया है तो वह लोन जल्द ही आपको मिल सकता है। दोपहर बाद बिजनस में आपसे कुछ गलत हो सकता है। “जिस गलती से हम कुछ सिखते है, वो गलती नहीं एक सीख है।” बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। जॉब में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। थकान महसूस होगी। सुख के साधनों पर व्यय अधिक होगा। मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों या अधिकारियों का सहारा लेंगें और किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। Students की फिल्म और संगीत के प्रति रुचि बढेगी जो उनकी सफलता में बाधक बनेगी। आंखों में जलन से आराम मिलेगा।


मिथुन राशि

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे नैतिक मूल्यो का आशीर्वाद मिलेगा।

लेबर डिलरषिप का बिजनस करने वालों का व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। “जिंदादिली के इन क्षणों में आगे बढ़ें किंतु वास्तविकता से दूर न जाएँ। उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करेंगे।“ अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी। वर्कस्पेस पर मतभेद हो सकता है। आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा। आपका केयरिंग रवैया जीवनासाथी का दिल जीत लेगा। जीवनसाथी को टाइम देंगे तो घर में आनंद का माहौल बनेगा। Students मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी सेहत का ख्याल रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।



कर्क राशि

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास। 

सुनफा योग के बनने से मार्केट से बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल होने से व्यवसाय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बन सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अधिकारियों से उलझने से बचना चाहिए। थकान महसूस होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। दूर रह रहे संबंधियों से मोबाइल पर संवाद होगा। Sports person  को track पर किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। “यदि मार्गदर्षन सही हो तो दीये का प्रकाष भी सूरज का काम कर जाता है।” आप अपने जीवन की रुचि पता लगाने की कोशिश करेंगे, ताकि उसमें समय व्यतीत कर सकें। यह समय परिवार को समर्पित करने का है। शरीर में थकान और आलस्य महसूस करेंगे।



सिंह राशि

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।    

बिजनस के लिए भूमि इत्यादि खरीदने की प्लानिंग किसी कारणवष पोस्टपोन करनी पड़ेगी। निराशाजनक विचारों से मन अशांत रहेगा। “निराषाजनक स्थिति जैसी कोई चीज नहीं होती, आपकी जिंदगी का हर एक पल आपकी परिस्थिति को बदल सकता है।” वर्क प्लेस पर अपने डर और चिंताओं को दूर करने के लिए किसी कार्य को एकाग्र होकर करें। साथ ही किसी भी प्रकार के विवाद से दूरी बनाएं रखें। संतान की तबीयत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है। Students  का अपने क्षेत्र में मन नहीं लगेगा। दांत में तकलीफ महसूस कर सकते हैं।


कन्या राशि

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे कतव्यो को पुरा करे।

ग्रहों का साथ मिलने से व्यापार में आ रही कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। वर्कस्पेस पर आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जल्दबाजी से बचें। किसी सहकर्मी का व्यवहार हृदय को चोट पहुंचा सकता है। अपने विरोधी को आप अपने कौशल से जीत लेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ समय बीता सकते है। Competititve students करियर को ब्राइट करने के लिए स्टडी में जुटे रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। “अच्छे स्वास्थ्य को हम खरीद नहीं सकते पर यह एक अत्यंत मूल्यवान बचत खाता हो सकता है।”


आज का गुरूमंत्र-

दाम्पत्य जीवन में बिना वजह हो रहे झगड़े को दूर करने के लिए करें यह उपाय।

शनिवार के दिन सुबह काले कपड़े में जटा वाला नारियल, एक सिक्का, एक चुटकी हल्दी की पोटली बनाकर उसके ऊपर काजल की 11 बिंदी लगाये और उसे घर के बाहर लटका दें। शाम के समय उस पोटली को किसी पीपल के पेड़ के नीचे रख आएं। उपाय शनिवार को ही करे।


तुला राशि

चन्द्रमा 10th  हाउस में रहेगा जिससे जॉब में होगी तरक्की।      

बुद्धि और चतुराई से ऑनलाइन व्यवसाय लाभदायक रहेगा। वासी योग के बनने से लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लेकिन किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो डॉक्यूमेंट अवष्य पढ़ लें। जॉब में मान-सम्मान मिलेगा। अब आप अपने नियमों को खुद बनाएंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपनी दैनिक दिनचर्या में आप कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई खबर सुकून देगी। सुख के साधन प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से तालमेल बढ़िया रहेगा। Students  अपने करियर को लेकर नई योजना को धरातल पर लाने के प्रयास में जुटे रहेंगे। आरोग्य बना रहेगा।


 वृश्चिक राशि

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे बढेगा नोलेज।   

बिजनस में आत्मविश्वास से काम लेंगे। “आपकी सकारात्मक सोच आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक रहेगी।“ लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु पराजित होंगे, फिर भी सावधानी आवश्यक है। वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे। नौकरी में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से आपको हौसला मिलेगा। अभी आप अपने बाहरी रूप को लेकर अच्छा महसूस कर रहे हैं जो परिवार के साथ भोजन करें और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं। शनिवार शनि ग्रह का दिन होता है, इस दिन अनाज, मसाले, पर्स, अलमारी, धारदार वस्तुएं, प्रॉपर्टी, रसोई संबंधी वस्तुएं और लाल रंग की चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इस दिन इन वस्तुओं को खरीदकर घर में लाना अशुभ माना जाता है। मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। Students study में व्यस्त रहेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। 

धनु राशि

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती है समस्या।

केम्द्रुम दोष के बनने से बिजनस में अपने फायदे के लिए किसी महत्वपूर्ण कार्य को तय समय पर पूरा करने का प्रयास नहीं कर सकेंगे। टैक्स रिर्टन आदि कार्य विकेंड होने पर आप समय पर कम्पलिट नहीं कर पाएंगे जो आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। वर्कस्पेस पर समय पर काम पूरा करने के लिए बेहतर होगा कि मन को केंद्रित करें। विवादों से बचें और वाणी पर संयम रखें। सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है। “याद रखें आपकी जिन्दगी में खुशियों की बहार आप स्वयं अपने पुरुषार्थ से ही ला सकते हैं।” बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा। निरोगी काया के लिए के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।



मकर राशि

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे साझेदारी के बिजनस से होगा लाभ। 

बिजनस में समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है। अनुभवी लोगों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। वर्कस्पेस पर अपने बेहतर कार्य से आप दूसरों को  प्रेरित कर सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। दिन सुकून से गुजरेगा। जल्दबाजी से बचने की कोशिश करें। परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। प्रभु का ध्यान मानसिक सुकून देगा।  “एक निर्णय बदल देता है जीने का अंदाज आपका आपके अपनों का घर संसार जल्दबाजी में नहीं सोच विचार कर ही पछताना ना पड़े ऐसा निर्णय करें सदा।” Students सफलता हासिल करेंगे। सिरदर्द की शिकायत रह सकती है।

कुंभ राशि

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे शत्रुओ की शत्रुता से मिलेगा छुटकारा।  

पुस्तैनी बिजनस में पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपको अपने ऊपर से कुछ भार कम लगेगा। कार्यक्षेत्र पर विवादों से दूरी बनाते हुए शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके। रोजगार में वृद्धि होगी। वस्तुएं संभालकर रखें। परिजनों से मोबाइल पर लंबी बात करके अच्छा लगेगा। सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें। मां की सेहत में सुधार आने से आपकी चिंता दूर होगी। Students नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। “पहले रखों स्वास्थ्य का ध्यान फिर करों सारे काम।”



मीन राशि

चन्द्रमा 5जी हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ। 

मोबाईल सेल सर्विस एण्ड ऐसेसरिज बिजनस ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी। लेकिन आपको बिजनस में और अधिक मुनाफा कमाने के लिए स्मार्टवर्क करना होगा। नौकरी में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी कुछ सक्रिय रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा लेकिन किसी कारणवष अपना प्लान केंसिल करना पड़ेगा। परिवार के किसी दूर रह रहे मेम्बर से विडियो कॉलिंग से जुड़ सकेंगे। Students करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी। श्वास की तकलिफ हो सकती है।


एस्ट्रो ज्ञान

तुला, वृश्चिक, मकर, कंुभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप पान के पांच पत्ते व पीपल के आठ पत्ते लाल धागे में बांध कर पूर्व दिशा की ओर बांध दें। 


-समाप्त-



Comments