AAJ KA RASHIFAL | 31 May आज का राशिफल | Daily Horoscope | मेष से मीन | Suresh Shrimali

                                                               

                                                                ।।श्रीगणेशाय नमः।।

                                                                   31 मई मंगलवार



नमस्कार दर्शको!


राह संघर्ष की जो चलता है वो ही संसार को बदलता है, जिसने रातों से जंग जीती सूर्य बनकर वही निकलता है।


मिली है अगर जिंदगी तो मिसाल बनकर दिखाईये, वरना इतिहास के पन्ने आजकल रिश्वत देकर भी छपते है।


मंजिल इंसान के हौसले आजमाती है, सपनों के पर्दे आंखो से हटाती है, किसी भी बात से हिम्मत ना हारना, ठोकर ही इंसान को चलना सिखाती है।


नाकामयाब लोग दुनिया के डर से अपने फैसले बदल देते है और कामयाब लोग अपने फैसले से दुनिया बदल देते है।


तूफान में कभी ताश का घर नहीं बनता रोने से कभी बिगडा मुकद्दर नहीं संवरता दुनिया को जितने का हौसला रखों.....एक बार हारने से कोई फकिर नहीं बनता और एक बार जीतने से कोई सिकंदर नहीं बनता।


इतनी ठोकर देने के लिए शुक्रिया ए जिंदगी, चलने का न सही संभालने का हुनर तो आ गया।


सब्र करो, कोई नजरअंदाज कर रहा है तो करने दो, देख कर अनदेखा कर रहा है तो करने दो, बस याद रखना की वक्त सबका आता है।


Problems पर Focus करोगे तो Goal दिखना बंद हो जाएगा, Goal पर Focus करोगे तो Problems बंद हो जाएगी।


उपाय :-

ऋण मुक्ति के लिए करें यह उपाय।

ऋण मुक्ति के लिए हनुमान जी को पान चढ़ाएं और थोड़े काले उड़द के दाने, सिंदूर, चमेली का तेल, बूंदी के दो लड्डू, गुलाब के पुष्प और केवड़े का इत्र अर्पित करें। फिर कच्ची घानी के तेल के दीपक में दो लौंग डालकर आरती करें। इसके बाद हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें। ऐसा आप नियमित रूप से 11 या 21 मंगलवार करें।


पंचाग :-

आज रात्रि 07ः18 तक प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी। आज सुबह 10ः00 बजे तक रोहिणी नक्षत्र फिर मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, धृति योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 11ः29 के बाद मिळान राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा।    



चन्द्रमा 2रे हाउस में रहेगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे। 

Competitive Exams की तैयारी कर रहे Students Study के चलते घर से दूर रहते हैं तो इस समय आपको अपने परिजनों के साथ समय बिताने का समय मिलेगा। Workspace पर हर काम को जल्दी जल्दी निपटाएंगे, जिससे आपके पास काफी समय होगा। उस समय को कहां लगाना है, यह आपको निश्चित करना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा और प्रेमी युगल के लिए का दिन सामान्य है। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, जिसके चलते शिक्षा के क्षेत्र में आपको संतुष्टि की प्राप्ति होगी। सेहत अच्छी रहेगी और आपके अंदर आज गजब की फुर्ती होगी। अनफा योग के बनने से बिजनस में आपकी आमदनी भी बढ़ेगी और खर्चे भी कम हो जाएंगे, जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।


चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक विकास। 

परिवार में कोई विवाद की जड़ उत्पन्न हो सकती है, उसे दूर रहने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की समझदारी आपको बहुत पसंद आएगी। Life Busy नहीं रही तो आप पर्याप्त आराम करें। आत्मनिरीक्षण के लिए कुछ अकेला समय उपयोगी होगा। बिजनस में दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। Income सामान्य रहेगी। Workspace पर किसी बात को लेकर काफी विचार-विमर्श आप कर चुके हैं। यह अभी तक नहीं सुलझ नहीं पाया, जिससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी। खर्चे भी ज्यादा रहेंगे। Exams के समय Students अगर स्वयं को अकेला या उदास महसूस कर रहे हैं तो अपने सलाहकार या शिक्षक से सलाह अवश्य लें जिससे कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी और आपको सुख मिलेगा लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।



चन्द्रमा 12वे हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेगे।    

दिन आपके लिए मिलाजुला असर लेकर आएगा। आपकी Income तो अच्छी रहेगी और खर्चे भी कम रहेंगे लेकिन परिवार में आपको एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी। Workspace पर किसी विवाद के निपटारे में हस्तक्षेप करने से दूरी बनाएं रखने में आपकी भलाई है। क्योंकि आपका निष्पक्ष उत्तर दूसरों को आपके विरूद्ध खड़ा करेगा। राजनीतिक पार्टियों से जुडे़ लोग सामाजिक संबंधों को मजबूत करने के प्रयास में आप लग जाएंगे। अपने विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें। Charity या बिना लाभ वाले कार्य भी आपके जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने के उपयोगी तरीके हैं। Students अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताकत की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। सेहत के मामले में Blood Presure High-low की समस्यां से परेशान रहेंगे। “पहले रखो शरीर का ध्यान, उसके बाद करना सारे काम।”



चन्द्रमा 11वे हाउस में रहेंगे जिससे Profit से होगा लाभ।  

अनफा योग के बनने से नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम में निरंतरता बनी रहेगी, जो आपके काम आएगी। बिजनस में आप अपने खर्चों पर काबू रखने में कामयाब होंगे, जिसके कारण आप अच्छी खासी मात्रा में धन की बचत करने में कामयाब होंगे और आपकी Income में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। यदि आप अभी तक अकेले हैं तो किसी नए व्यक्ति में Interest जाग सकता है। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बना रहेगा। घरेलू समस्याओं के कारण चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से कर पाएंगे। “चुनौतियां सबक है जिंदगी का, इनसे मजबूर नहीं मजबूत बने।” Students अपनी दैनिक दिनचर्या में कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं। अब आप अपने नियमों को खुद बनाएंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। सेहत बढ़िया रहेगी। 



चन्द्रमा 10वे हाउस में रहेगा जिससे JOB में होगी तरक्की।

व्यापारी वर्ग के लिए अपनी योजनाओं को फिर से विचार करने का समय मिलेगा। आपको देखना होगा कि किस तरीके से अपने बिजनस को दोबारा गति प्रदान की जाए। Workspace पर किसी सहकर्मी को लेकर यदि आपके मन में कोई गलतफहमी थी तो वह भी इस दौरान दूर हो सकती है। परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है। अपनी अच्छी Fitness से आप दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं। Students  को Online नई-नई चीजें सीखने को मिलेंगी। आपकी सेहत स्थिर रहेगी।



चन्द्रमा 9वे हाउस में रहेगा जिससे बढेगा Knowledge।   

Students अपनी जिंदगी को बदलने के लिए किसी इंसान की तलाश कर रहे हैं तो वो कोई और नहीं आप स्वयं ही यह समझ लें। बिजनसमैन के लिए दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने काम और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बिठाएंगे, मेहनत करेंगे और मेहनत का फल भी प्राप्त करेंगे और नौकरी पेशा लोगों को अपने काम में कुछ नया कार्य भी मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। आमदनी से ज्यादा खर्चे अधिक होने वाले हैं। जिससे आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिता सकते है। ध्यान परिवार की ओर रहेगा। मौसम परिवर्तन को देखते हुए सेहत में कुछ बदलाव हो सकते है। इस दिन बिजली, अग्नि या धातुओं से संबंधित वस्तुओं का क्रय-विक्रय करना सही रहता है।


वास्तु सेगमेट :- 

गुड़हल का फूल मंगल दोष दूर कर सकता है। गुड़हल का फूल लाल रंग का होता है और मंगल का रंग भी लाल होता है। इस ग्रह के कमजोर होने पर विवाह में विलंब, लोगों से विवाद, दुर्घटना होने की संभावना और पार्टनर से मनमुटाव होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में गुड़हल का पौधा आपको अपने घर में अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से मंगल ग्रह शांत होता है और जीवन में आ रही परेशानियां भी कम होने लग जाती हैं। 



चन्द्रमा 8वे हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा में हो सकती है समस्या।   

पुस्तैनी बिजनस में आपस कलह के कारण पिछड़े हुए रहेंगे। इस समय किसी समस्या के कारण आपको तनाव भी रह सकता है। Workspace पर कार्य के लिहाज से दिन ठीक नहीं है। अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें। परिवार में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, यही सही भी है। जीवन में आपका साथ देने वाले लोग अतिमहत्वपूर्ण होते हैं। Students के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप किसी चिंता में रहेंगे लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, स्थितियां स्पष्ट होती जाएंगी और आप काफी अच्छा निर्णय ले पाएंगे। सर दर्द की शिकायत रह सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। “अब Healthy रहने को बनाओ नारा, स्वयं बनो खुद का सहारा।”



चन्द्रमा 7वे हाउस में रहेगे जिससे साझेदारी के बिजनस से होगा लाभ। 

आपका जीवन साथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। संभव है सोशियल मीडिया पर आप किसी स्पेशल व्यक्ति को अपने दिल का हाल बताएंगे, जिससे आपके जीवन के नए चरण की शुरुआत होगी। आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा। बिजनस के लिए यदि आपने बैंक में Loan के लिए Apply किया है तो वह Loan Approve हो  सकता है। Workspace पर मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों या अधिकारियों का सहारा लें। आप अपने स्पष्ट विचारों से अपने सहकर्मियों को समय आप प्रभावित कर सकते हैं। धृती योग के बनने से Students अपने अंदर छुपी कला को प्रदर्शित करके इस समय आप अपने Teacher और परिवार वालों को Impress करने की कोशिश करेंगे। सेहत के मामले में सितारे आपके पक्ष में रहेंगे।



चन्द्रमा 6वे हाउस में रहेगे जिससे शत्रुओ की शत्रुता से मिलेगा छुटकारा।   

काम के सिलसिले में भी आपको अधिक प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलेगी। पूर्व में सहकर्मियों के लिए आप द्वारा किए गए षडयंत्र का भांडा फुट सकता है। “जो दोगे वहीं लौटकर आएगा फिर चाहे व इज्जत हो या धोखा।” बिजनस में विरोधियों के प्रति सतर्कता जरूरी होगी। इनकम बढ़िया रहेगी लेकिन खर्चों को रोकना आवश्यक होगा। आप अपने परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। घर-परिवार वालों के साथ आपको समय बिताने का अवसर मिलेगा। Sports Person नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे। आपकी सेहत मजबूत होगी, जिससे काम धीरे-धीरे ही सही हो जाएंगे।



चन्द्रमा 5वे हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार।

Sports Person घर में ही अपनी अपनी Streams में पारंगत होने के लिए अभ्यास कर सकेंगे। “निरंतर अभ्यास न करने पर ज्ञान भी विष के समान हो जाता है।” Online Delivery का बिजनस करने वालों की Income बढ़ेगी। अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे। Income बढ़ेगी। अपने धन को सही तरीके से निवेश करने का Plan बनाएंगे। Workspace पर आप अपने कार्य मे आनंद महसूस करेंगे। घरवालों के साथ समय बिताएंगे। भोजन में नए नए पकवान खाने को मिल सकते हैं। यह समय परिवार को समर्पित करने का है। परिवार में आपके प्रेम पूर्ण व्यवहार से जीवनसाथी खुश रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। यही आपके लिए सबसे अच्छी बात रहेगी।



चन्द्रमा 4थे हाउस में रहेगें जिससे मॉ की सेहत रहेगी अच्छी।  

बिजनस में दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। किसी बात को लेकर आप काफी विचारमग्न रहेंगे। वर्कस्पेस पर आप अपना कार्य समय पर नहीं कर पाएंगे, आप अपनी Daily Report समय पर Submit नहीं कर पाएंगे। परिवार का माहौल आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। कुछ दिक्कतें चली आ रही हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास करें। संतान की तबियत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं। अपनी संतान की सेहत का ख्याल रखें। Exam Paper के Depression के कारण Students अपने क्षेत्र में चाह कर भी कुछ खास नहीं कर सकेंगे।



चन्द्रमा 3रे हाउस में रहेगे जिससे छोटे भाई से मिलेगी खुशखबरी।

सेहत अच्छी रहेगी लेकिन कुछ कामों पर आवश्यक रूप से खर्चा करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में विवाहित लोगों को काफी आनंद आएगा। रिश्ते में Romance का तड़का लगेगा। आप अपनी मानसिक शक्ति को बढ़ाने के लिए कुछ दवा ले सकते हैं या योग-प्राणायाम में संलग्न हो सकते हैं। जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी सहायक है। परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं। Medical Sample Collection का बिजनस करने वालों का व्यापार भी बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में Students को सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी। 


Astro Knowledge

कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


मेष, वृषभ, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


मिथुन, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप हनुमान जी के सामने एक नारियल अपने सिर से सात बार घुमाकर हनुमान जी के सामने फोड दे ऐसा करने से आपके कार्यो में गति आएगी।


                                                                    -समाप्त-



Comments