AAJ KA RASHIFAL | 26 May आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

                                     

                                                         ।।श्रीगणेशाय नमः।।

                                                             26 मई गुरूवार 



नमस्कार दर्शको!

झूला जितना पीछे जाता है, ठीक उसी के बराबर उतना ही आगे भी आता है। इसी तरह दुख और सुख दोनों ही जीवन में बराबर आते और जाते है। जिंदगी में झूला अगर पीछे रह जाए तो डरिए मत वह आगे भी आएगा।


जो हो गया उसे सोचा नहीं करते, जो मिल गया उसे खोया नहीं करते हासिल उन्हें होती है सफलता जो वक्त और हालात पर रोया नहीं करते।


अगर किसी व्यक्ति का व्यवहार देखना हो तो उसे सम्मान दो। गुण देखना हो तो उसके साथ समय बिताओ। किसी की नियत देखनी हो तो कर्ज दे दो। आदत देखनी हो तो स्वतंत्र कर दो।


इस संसार में प्यार करने लायक दो वस्तुएं है, एक दुख और दूसरा श्रम। दुख के बिना हृदय निर्मल नहीं होता, और श्रम के बिना मनुष्य का विकास नहीं होता।


गलतियां को मकसद बिगाडना नहीं सुधारना होता है, ये जिंदगी का मायने जिंदगी के तजुर्बे सिखलाती है।


कभी भी किसी मूर्ख व्यक्ति में कमी नहीं निकायिये, क्यांकि ऐसा करने पर वह आपसे नफरत करेगा। लेकिन किसी समझदार व्यक्ति में कमी निकाले पर वह आपको नफरत करने की बजाए आपको शुक्रिया कहेगा।


महान दिमाग विचारो की चर्चा करता है, औसत दिमाग घटनाओं की चर्चा करता है और छोटा दिमाग लोगों कि चर्चा करता है।


पाना और खोना जिंदगी के दो पहलू है, किसी को खो दो तो उसका महत्व पता चलता है और किसी को पा लो तो उसका महत्व खत्म हो जाता है।


उपाय:-

व्यापार में तरक्की के लिए करे यह उपाय।

गुरुवार के दिन एक नारियल को पीले कपडे में लपेट दें, इस नारियल को एक जोडे जनेऊ, सवा पान और मिठाई के साथ राम मंदिर में चढ़ाएं इससे आपको व्यापार में तरक्की मिलेगी। 


पंचाग-

आज सुबह 10ः54 तक एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, आयुष्मान योग, गजकेसरी योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघडिया एंव शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघडिया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।  

 


चन्द्रमा 12वे हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेगे।    

पार्टनरषिप बिजनस में पार्टनर के साथ विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें। आलस्य के कारण डेली निड्स बिजनस में हाथ नए मौके हाथ से निकलेंगे। वर्कस्पेस पर वरिष्ठों द्वारा काम पर ले जाया जाएगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें क्योंकि घर में बड़ा झगड़ा हो सकता है। घर के बुजुर्गों के लिए टाइम निकालें। अपने रिलेटिव से फोन के माध्यम से बात करें। आपके लिए दिन कुछ थोडा परेशानियो वाला हो सकता है। लेकिन परिवार का साथ आपको शांत रख सकता है। Students आसानी से अपने लक्ष्य की तरफ बढेंगे। खांसी झुखाम हैल्थ के हिसाब से थोड़ा परहेज करे। गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए क्योंकि इससे गुरु ग्रह कमजोर होता है और कहा जाता है की इससे संपत्ति और संपन्नता सुख में कमी आती है। 



चन्द्रमा 11वे हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से मिलेगी अच्छी खबर।  

घर में परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे। Married Life में कुछ प्रॉब्लम आ सकती है। कटु वचन बोलने और फिजूल खर्चों से बचें। बिजनस में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से कुछ पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे, आपकी इकोनोमिक कंडीशन सही रहेगी। पदोन्नति होने के योग हैं। यदि नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। वरिष्ठों से आपको सहयोग और प्रशंसा मिलती रहेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे।  को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होगा। कोविड को ध्यान में रखते हुए अपनी हैल्थ को लेकर थोडी सावधानी बरतें। 



चन्द्रमा 10वे हाउस में रहेगा जिससे पिता के आदर्शो पर चले।      

Workspace पर आपको दिमाग से काम लेने की जरूरत है। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। आपके कठोर शब्द किसी को चोट पहुंचा सकते हैं। “शब्द भी क्या चीज हैं, महके तो लगाव और बहके तो घाव।” दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है। Students के स्वास्थ्य के सितारे कमजोर नजर आ रहें है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। बिजनस में प्रॉफिट के चांस हैं। पैसे से पैसा कमाने में आप सफल होंगे। आप घर के भोजन और निर्बाध नींद का आनंद लेंगे। आप अच्छे संगीत का आनंद ले सकते हैं। पारिवारिक विरासत में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है। आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है। Charity या बिना लाभ वाले कार्य भी आपके जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने के उपयोगी तरीके हैं। 



चन्द्रमा 9वे हाउस में रहेगा जिससे सोशियल लाईफ रहेगी अच्छी।   

बिजनस में धन लाभ के चांसेज बन रहे है। बिजनस में अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय आपको अच्छा लाभ देगा। वित्तीय निवेश की योजना बनाएंगे। Workspace पर आप Long Assignment को पूरा करने में सक्षम होंगे। जॉब में अच्छे रिजल्ट मिलने के योग है। गजकेसरी योग के बनने से सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि होगी। दिन आपके लिए सामान्य से कही ज्यादा बेहतर रहेगा। आपके लिए ये समय आध्यात्मिकता के लिए बहुत अच्छा है। ईश्वर भक्ति की ओर ध्यान केंद्रित होगा। Sport Person कोविड को ध्यान में रखते हुए अपनी Practice नहीं कर पाएंगे। आपके बीमार पड़ने की संभावना है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपके खर्चे बढ़ेंगे।



चन्द्रमा 8वे हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में हो सकती है समस्या।   

Competitive students बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। आप अपना भविष्य को सुधारने में लग जाएं। यह दिन आपके लिए थोड़ा कष्टप्रद साबित हो सकता है। बिजनस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यह समय आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है इसलिए कार्यस्थल पर Bonding बनाकर रखें। सहनशक्ति की परिक्षा हो सकती है। आपको माता की सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। अपने और अपनी फैमिली की हैल्थ का ध्यान रखें। Workspace पर चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी। “आप अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे लेकिन आपका मन स्पष्ट होना चाहिए।“ पूर्व में की गई गलती के कारण किसी तरह की जांच से निपटना होगा। वहीं भूमि, वाहन से लाभ मिल सकता है। 



चन्द्रमा 7वे हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से हो सकती है अनबन। 

आपके स्वास्थ्य सितारे खराब हैं। मुंह के छालों के संकेत हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कमजोर दिखाई देता है। दिन व्यापारियों के लिए शुभ है। आप काफी प्रगति करेंगे। व्यवसाय में वृद्धि के लिए अनुकूल स्थिति विकसित होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। कोई पुरानी प्लानिंग पूरी हो सकती है। लेकिन जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से बचें और अपने आसपास के लोगों से शांति से बात करे। वासी योग के बनने से आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। जॉब में Stability लाएगा। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी। घरेलू मोर्चे पर तनाव और अप्रियता रहेगी। Students को दूसरों की गलतियों और व्यवहार को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित नहीं करना है उन्हें अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान देना चाहिए, वो ही आपका भविष्य है। 


यंत्र सेगमेट-

सरस्वती यंत्र

किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। चाहे वो नौकरी हो या फिर पढ़ाई। लेकिन जब कई बार कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता हासिल नहीं हो पाती तो कई लोग तमाम तरह के उपाय भी करते हैं। लेकिन ज्योतिष में शिक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सरस्वती यंत्र के बारे में भी बताया गया है। इसकी साधना से मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सरस्वती यंत्र का प्रयोग बौद्धिक शक्ति, एकाग्र शाक्ति और ज्ञान को प्राप्त करने के लिए होता है। अगर पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है, याददाश्त कमजोर है, एकाग्रता की कमी है या परीक्षा में भय बना रहता है तो ऐसे में इस प्राण प्रतिष्ठायुक्त अभिमंत्रित सरस्वती यंत्र को स्थापित कर नित्य पूजा करनी चाहिए। इस यंत्र के प्रभाव से बुद्धि प्रखर होती है। जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं। कुंडली में कई प्रकार के दोषों से मुक्ति के लिए ये यंत्र लाभकारी है। वहीं कला, संगीत और वाणी कौशल के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए भी यह यंत्र शुभ फलदायी होता है।



चन्द्रमा 6ठवे हाउस में रहेगे जिससे मानसिक व शारिरिक तनाव हो सकता है।   

Students कड़ी मेहनत करेंगे और सीखना जारी रखेंगे। “कड़ी मेहनत कभी थकान नहीं लाती, वह संतोष लाती है।” Workspace पर बाधाएं और मुश्किलें अब दूर होने लगेंगी। सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। हैल्थ को लेकर अपस-डाउन रहेंगे लेकिन कोई परेशानी की बात नहीं। व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है। प्रॉफिट के चांसेज बन सकते है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। पेशेवर जीवन के बारे में उत्साहजनक बातें सुनेंगे। एक आश्चर्यजनक वित्तीय लाभ के योग है।



चन्द्रमा 5वे हाउस में रहेगें जिससे स्टूडेंट्स की पढाई में होगी तरक्की। 

बिजनस में आ रही जटिल समस्या को हल करने में आप सफल होंगे। बिजनस में कुछ बड़ा बदलाव करने की प्लानिंग बन सकती है। आप अपनी माँ और बहन के कारण लाभ प्राप्त करेंगे। काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा। घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा। रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे। लाइफ पार्टनर से मनमुटाव या आर्थिक नुकसान हो सकता है। हो सके तो फिजूल के खर्चे से बचे। ईश्वर की भक्ति के लिए समय निकालें। शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके। “एकाग्र हुआ चित्त ही पूर्ण स्थिरता को प्राप्त होता है, सुखी का चित्त एकाग्र होता है। Students Study को बेहतर ढंग से कर पाएंगे। आप स्वस्थ और उत्साहित महसूस करेंगे।



चन्द्रमा 4थे हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले उलझेगे।  

Workspace पर आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी। आप में से कुछ एक कोई अवैध प्रयास कर सकते हैं, ऐसा करने से बचें। जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। बिजनस में लाभ होगा लेकिन आप किसी ऐसे प्रॉजेक्ट्स में निवेष न करें जो आपके लिए नया हो, रिसर्च करने के बाद ही निवेष करें। बिजनस और जॉब पर वाद विवाद से बचने की जरूरत है, वाणी और पर खर्चों कंट्रोल रखें।  आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। साथ ही कुछ अच्छे रिजल्ट सुनने को मिलेंगे। कोई पुरानी शत्रुता दोस्ती में बदलेगी। म्गंउ को देखते हुए Students अपने डर और चिंताओं को दूर करने के लिए स्वयं पर पूर्ण विष्वास रखना होगा। Overconfidence Students की नईया ले डुबेगा। समय को देखते हुए हैल्थ का ध्यान रखें।



चन्द्रमा 3रे हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।

आपको अपच से निपटने की संभावना है। पौष्टिक भोजन खाएं। षुभ ग्रहों के योग से दिन आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है। बिजनस में आपको बेहतरीन वित्तीय परिणाम मिल सकते हैं। बिजनस में रुका पैसा आएगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत के लिए यह अच्छा समय है। अनफा योग के बनने से नौकरी खोजने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी होंगे। कार्य संबंधी यात्रा हो सकती है यात्रा करते समय आप अपने समान का ध्यान रखें। आपका प्यार शादी में बदल सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। संतान के सुख की प्राप्ति होगी। Students को कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता। 



चन्द्रमा 2रे हाउस में रहेगे जिससे फाईनेश से होगा लाभ।  

रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। फैमिली का फुल सपोर्ट रहेगा। बस आपको अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा। “सब कुछ कॉपी हो सकता है मगर चरित्र, व्यवहार, संस्कार और ज्ञान नहीं।” आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। आप संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। दिन की Starting आपके लिए अच्छे प्रभाव लेकर आएगा। मार्केट में बिजनसमैन का व्यक्तित्व दूसरे लोगो को आपकी ओर आकर्षित करेगा। बिजनस में Success मिलने के चांस है। इकोनोमिक कंडीशन मजबूत होगी। बड़ी खरीददारी की प्लानिंग बन सकती है। अगर आप किसी जॉब की तलाश में है तो आपकी खोज पूरी होगी। Competitive students नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे। आपको अपच और एसिडिटी से पीड़ित होने की संभावना है।



चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास। 

बिजनस में वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नए निवेश पर विचार करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में अगर फंसे हुए हैं तो फैसला आपके हाथ में आएगा। आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे। “समय प्रबंध नही जीवन प्रबंधन है।” Workspace पर वाद-विवाद से बचें और अंडरस्टेंडिंग को दूर करने की कोशिश करें। परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं। भावनात्मक उथल-पुथल से गुजरेंगे। व्यक्तिगत विवाद से निपटते हुए किसी का भी पक्ष न लें। सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से Students जो विषेश रूप से competitive exam की तैयारी कर रहे है, उन्हें शुभ समाचार मिल सकते है। बच्चों की हैल्थ के लिए ये समय अधिक देखभाल का है।


एस्ट्रो ज्ञान:-

तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर पीले वस्त्र धारण करें, एक पीला वस्त्र बिछाएं, फिर उसमें बेसन के सवा किलो लड्डू 11 रुपए तथा अभिमंत्रित गोमती चक्र और मोती शंख डालकर उसे पांच गांठ लगाए तथा विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में जाकर रख आऐ। 


                                                               -समाप्त- 


Comments