AAJ KA RASHIFAL | 27 May आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

                                                     ।।श्रीगणेशाय नमः।।

                                                         27 मई शुक्रवार



नमस्कार दर्शको!

जिंदगी में टेंशन ही टेंशन है, फिर भी इन लबों पर मुस्कान है, क्योंकि जीना जब हर हाल में, तो मुस्कुराकर जीने में क्या नुकसान है।


जब आंखो में अरमान लिया, मंजिल को अपना मान लिया। है मुश्किल क्या आसान क्या, जब ठान लिया तो ठान लिया।


ईश्वर का दिया कभी अल्प नहीं होता, जो टूट जाए वो संकल्प नहीं होता। हार को लक्ष्य से दूर ही रखना मेरे दोस्त, क्योंकि जीत का कोई विकल्प नहीं होता।


रोना केवल अज्ञान की वजह से आता है, ईश्वर शरीर से रोने के लिए नहीं बल्कि हास्य प्रकट करने और अभिव्यक्ति के खुद जुड़ा है।


सही समय पर पीये गये कड़वे घूँट अक्सर जिंदगी मिठी कर दिया करते है।  


पेड़ कभी भी उसकी शाखा काटने से नहीं सूखता है, पेड़ हमेशा उसकी जड़ काटने से ही सूखता है। वैसे ही मनुष्य किसी और के कुछ कहने से नहीं हारता है। मनुष्य की जड़ उसके कर्म, व्यवहार एवं वाणी होते है। इसलिए मनुष्य स्वयं अपने अनुचित कर्म, शुष्क अथवा दूषित व्यवहार एवं कटु वाणी से ही अप्रिय होकर समाज में हारता है।


कभी किसी का व्यर्थ अपमान मत करो आप शक्तिशाली हो बहुत अच्छी बात है लेकिन समय आपसे भी शक्तिशाली है यह कभी मत भूलों।


एक रिश्ता एक पंछी की तरह होता है, अगर आप इसे कसकर पकड़ लेते है तो यह मर जाता है, अगर आप इसे ढीला पकड़ते है तो यह उड़ जाता है, लेकिन अगर आप इसे प्यार से पकड़ लेते है तो यह हमेशा आपके साथ रहता है।


उपाय :-

बिगडें काम बन जाऐ उसके लिए करे यह उपाय।

माँ दुर्गा के मंदिर में हर शुक्रवार को साबुत मूंग चढाने से माँ दुर्गा आप सभी मनोकामना पूरी करती है और ऐसा करने से आपके घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है। माँ लक्ष्मी की कृपा और आपके परिवार पर बनी रहती है। आपको धन वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।


पंचाग :-

आज सुबह 11ः47 तक द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया एंव दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघडिया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।   



चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा विचलित। 

Students हर दिन Study करने के लिए टाइम टेबल Chart बनायें और उसके समय के अनुसार Study करें। “दूनियां का सबसे Best आपका टाइम टेबल हैं, जो आपको कभी फैल नहीं होने देता है।“ बिजनस में बढ़े हुए खर्च के कारण आप कुछ चिंतित हो सकते हैं। लेकिन दिन आत्मविश्वास और तंदुरुस्ती से भरा महसूस करेंगे। अपनी नियमित गतिविधियों को करने की ऊर्जा बढ़िया रहेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां ठिक होने से आपको बिजनस में आज आपको लगातार 2-3 Projects मिल सकते है। आप बहुत अधिक काम होने पर भी तनाव महसूस नहीं करेंगे। अपनी संतान के साथ संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करने की पूरी संभावना है जिसमें मुख्य रूप से उनके भविष्य की योजनाओं पर अमल करेंगे। छोटा भाई आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। अपने माता-पिता की सेवा का पूरा ध्यान रखें। आपकी माँ का स्वास्थ्य ठीक बना हुआ है।



चन्द्रमा 12वे हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से हो सकती है हानि।    

Workspace पर बुरी खबर से जुड़ा एक काम आपको दुखी कर देगा। ज्यादा उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है। आपके आराम और भौतिक सुखों में कमी होगी। बहुत मेहनत करने के बाद ही आपके व्यवसाय में उन्नति होगी और विस्तार के बारे में सोच पाएंगे। ग्रहण दोष के बनने से मोटी रकम गंवाने की संभावना है। आपके व्यावसायिक भागीदारों के साथ आपके संबंधों में Difference बढ़ेगा। आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल नहीं कर सकेंगे। Students बेहतर करने की कोशिश में असफल रहेंगे। “कोशिश आखिरी सांस तक करनी चाहिए, मंजिल मिले या तजुर्बा चीजें दोनों ही नायाब है।” सेहत को लेकर आप कमजोर और बीमार महसूस करेंगे। आपके मन में बहुत तनाव रहेगा।



चन्द्रमा 11वे हाउस में रहेंगे जिससे Profit से होगा लाभ।  

व्यवसायियों के लिए यह बेहद लाभप्रद है लेकिन स्थितियां अनुकूल होने में कुछ समय लगेगा। व्यवसाय में सुधार से राहत मिलेगी और नए क्षेत्रों में अगर विस्तार आज करना चाहते हैं, तो सुबह 8.15 से 10.15 लाभ, अमृत, दोपहर 1.15 से 2.15 के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा। अपने व्यवसाय में ऑनलाइन कुछ नई चीजों की योजना बना सकते हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी और प्रसिद्धि और लोकप्रियता में भी वृद्धि होगी। घर से काम में आप कुछ सुखद अनुभव करेंगे। आप अपनी धार्मिक गतिविधियों में बहुत रुचि लेंगे। अनावश्यक बहस और चर्चाओं से दूर रहें। सौभाग्य योग के बनने से आपका आत्मविश्वास उच्च बना रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। Sports person के लिए दिन अतिरिक्त प्रयास वाला रहेगा। सेहत की तरफ ज्यादा ध्यान दें। 



चन्द्रमा 10वे हाउस में रहेगा जिससे जॉब में मिलेगा Promotion।      

जीवन में जहां आपको एक ओर से राहत मिलेगी वहीं दूसरी ओर से कुछ छोटी-मोटी समस्याएं लगातार आपको परेशान कर सकती हैं। आप अपने जीवन साथी और व्यावसायिक सहयोगियों के साथ संघर्ष में पड़ सकते हैं। आयरन, पेट्रोल, केमिकल, ऑयल, ऑटोमोबोइल, बिल्डिंग मेटेरियल, Construction, प्रॉपर्टी, ट्रांसर्पोट, Machinery, माईनिंग, टेक्नॉलोजी, इंजिनियरिंग से जुडे़ हुए बिजनस में अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा। दोपहर बाद धन लाभ अर्जित करेंगे और कुछ अच्छी खबरें प्राप्त करेंगे। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। वासी योग के बनने से वेतनभोगी लोग कार्यस्थल पर उपलब्धि हासिल करेंगे और नई जिम्मेदारियाँ भी प्राप्त करेंगे। Students online study में व्यस्त रहेंगे। आपके स्वास्थ्य सितारे समस्याओं का संकेत देते हैं।



चन्द्रमा 9वे हाउस में रहेगा जिससे बढेगा Knowledge।   

बिजनस में दिन मध्यम फलदायी होगा, कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सूझबूझ एवं धैर्य से ही बिजनस में प्रगति संभव है। नौकरी पेशा लोगों की आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है। अपने बॉस के साथ संवेदनशील मामलों पर बहस न करें। आपकी वित्तीय प्रोफाइल ठीक रहेगी। भाग्य के एक सकारात्मक Stroke के कारण आपके कुछ काम मिलेंगे। कोई Instrument सिखने के इच्छुक हो तो वो भी सीख सकते है, जैसे Guitar, Piano, Drum इत्यादि। अपने भाई-बहनों के कारण ठोस लाभ पाएंगे। यह आपके स्वास्थ्य की चिंताओं और प्रेम संबंधों के लिए एक अच्छा दिन होगा। Students के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। 



चन्द्रमा 8वे हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेगे।   

परिवार और समाज में आपकी लोकप्रियता और प्रसिद्धि में कमी की संभावना रहेगी। ग्रहण योग के बनने से दाम्पत्य जीवन में कुछ अनबन की स्थितियां बनेगी। Workspace पर सुस्ती के कारण अपना काम पूरा करना मुश्किल होगा। आप धार्मिक गतिविधियाँ करेंगे। Students के लिए पढ़ाई में मन लगाना आसान काम नहीं होगा। स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के संकेत हैं। “अगर है तुमको स्वस्थ रहना, आज ही से व्यायाम है करना।” बिजनस में लाभ होगा लेकिन आप किसी ऐसे Projects में निवेश न करें जो आपके लिए नया हो, Research करने के बाद ही निवेश करें। व्यवसाय करने में परेशानी हो सकती है, साथ ही Turnover में भी परेशानी आ सकती है। मंदी की समस्या के कारण आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। Cash लेन-देन में सावधानी बरते। न किसी को उधार दें और न लें शुक्रवार के दिन किसी को कर्ज देने से मां लक्ष्मी नाराज होती है. इसलिए इस दिन भूलकर भी न तो किसी को पैसे उधार दें और न ही किसी से पैसे लें।


वास्तु सेगमेट-

South East Corner को आग्नेय कोण भी कहते है। शुक्र इस दिशा में शासन करता है। यदि इस दिशा से संबंधित कोई दोष है तो घर की स्त्री को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही आपके घर के South West में Underground Tank, Store Room, Study Room, नल, Kitchen का Sink, Toilet व Entrance Gate हो तो आपके घर में Cash Crush होने लगता है। जब अग्नि कोण में Bathroom या Toilet हो तो आपका शुक्र खराब होने से उस घर के लोगों को पेट से जुड़ी बीमारियां घेरने लगती है। आपके घर में इस दिशा में Kitchen है तो 70% वास्तु दोष खत्म होता है। इसका Reason Kitchen अगर आग्नेय कोण में है तो यहां बनने वाला खाना Full of Energy वाला होगा। घर के आप इस दिशा में अग्नि तत्व से Related चीजें रखें जैसे इनवर्टर, जनरेटर, ट्रांसफॉर्मर, इलेक्ट्रिक मीटर। घर के South East में आप वास्तु पिरामिड स्थापित करें।  

 


चन्द्रमा 7वे हाउस में रहेगे जिससे बिजनस पार्टनर से बिजनस में होगा लाभ। 

सेहत को लेकर सतर्कता रखना आपके और आपके परिवार के लिए बेहतर रहेगा। Workspace पर ऑनलाइन कार्यभार की अधिकता के कारण आपकी Working Skill बढ़ सकती है। अत्यधिक खर्चों के कारण आप भ्रमित और पीड़ित रह सकते हैं। Catering, Foods, Beverage, घर से कोई काम कर रहे है, उनको समस्यां का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय के लिए सकारात्मक माहौल बनेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। बिक्रि में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नई योजनाओं पर कार्य होने से बिजनस विस्तार की स्थितियां बनेंगी। आप अपने व्यावसायिक सहयोगियों के साथ और अपने वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रख पाएंगे। नियमित बातचीत के दौरान शांति बनाए रखें। मौद्रिक लाभ के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ रहेंगी। Students को अपनी पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। 



चन्द्रमा 6वे हाउस में रहेगे जिससे शत्रुओ की शत्रुता से मिलेगा छुटकारा।   

सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। Workspace पर कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के बारे में विचार आपके मन में आ सकते है। काम की सराहना होने से आपमें थोड़ी Ego हो सकती है। “घमंड सबका टूटता है, रावण, कंश, हिरण्यकश्यप और होलिका का भी टूटा था, हमें घमण्ड कभी भी नहीं करना चाहिए ना धन का ना शक्ति का और ना ज्ञान का।” व्यवसाय में सुधार के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में कुछ हद तक तेजी की स्थिति बन सकती हैं। आपके व्यवसाय का विस्तार भी होगा। साथ ही पूर्व में चली आ रही बिजनस संबंधित समस्याओं का भी अंत होगा। परिवार के प्रति आप अपने सभी कर्तव्यों को बहुत अच्छे से निभाएंगे। आप अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित रह सकते हैं और उस पर पैसा भी खर्च कर सकते हैं। आपके पारिवारिक जीवन में कुछ खटास रहेगी। Students के लिए यह समय अच्छा रहेगा।



चन्द्रमा 5वे हाउस में रहेगें जिससे संतान से सुख मिलेगा।

व्यवसाय में तेजी आएगी और सकारात्मक वातावरण बनेगा। आर्थिक स्थिति में भी कुछ सुधार के संकेत मिलेंगे। सरकारी एवं देनदारियों से संबंधित मामलों में भी राहत मिलेगी। वेतनभोगी लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा। ऑनलाइन आपको नई जिम्मेदारियाँ दी जा सकती हैं। आपको अपने व्यावसायिक भागीदारों के कारण लाभ हो सकता है। आप धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। यह आपके लिए अच्छा होगा यदि आप अपनी नकारात्मकता और क्रोध को नियंत्रण में रखते हैं। Competitive students को भाग्य का सकारात्मक Stroke अन्य से आगे रखेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। 



चन्द्रमा 4थे हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी।  

आपका पारिवारिक अनुभव दुःखद रह सकता है। ग्रहण योग के बनने से अचानक से धन लाभ होते-होते आपके हाथ से निकल जाएगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने बोलने के तरीके में परिवर्तन लाएं। “मीठी बोली बोलकर, सबका मन लो जीत। बोली से हो शत्रुता, बोली से हो प्रीत।“  निजी कार्यों में सोच-समझकर निर्णय ले दूसरों की राय पर विचार करने के बाद ही निर्णय लें। बिजनस के लिए कुछ परेशानी भरा दिन रह सकता है, इसके लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। साछ ही व्यवसाय संबंधित समस्याओं में भी वृद्धि हो सकती है। मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे। Workspace पर  हालात सामान्य नहीं रहेंगे। Students को वांछित परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़कर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।



चन्द्रमा 3रे हाउस में रहेगे जिससे छोटी बहन से मिलेगी खुशखबरी।

सरकारी मामलों में आपको राहत मिलेगी। Tax, Return आदि से संबंधित मामलों को समय रहते निपटाने का प्रयत्न करें। नए बिजनस के लिए कुछ हद तक तेजी आएगी और सकारात्मक वातावरण बनेगा। सरकारी क्षेत्र के रास्ते खुल सकते है। वित्तीय लाभ के लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आपको Workspace पर अधिक कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है। आपके काम से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लोग आपकी सलाह मानेंगे। Students के लिए पढ़ाई में मन लगाना आसान रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि शरीर का दर्द आपको परेशान कर सकता है। 



चन्द्रमा 2रे हाउस में रहेगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा।  

व्यवसायियों के लिए दिन शुभफलदायी होगा। आपके व्यवसाय में तेजी आएगी। व्यवसाय विस्तार के बारे में सोच सकते हैं। आत्मविश्वास महसूस करेंगे। बिजनस संबंधित समस्याओं में कमी आएगी और नए कार्य में सफलता मिलेगी। अनफा योग के बनने से समाज में लाभ और प्रतिष्ठा अर्जित करने की संभावना रहेगी। आपकी किस्मत आपके अनुकूल होगी। कार्य के मोर्चे पर अनुकूल परिस्थितियाँ रहेंगी। आपके सहकर्मी पर्याप्त सहयोग करेंगे। आपको अचानक लाभ हो सकता है। Students को Friends का साथ मिलेगा, पर मोबाइल और सोशियल मीडिया पर। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन सुस्ती एक चुनौती होगी। “स्वस्थ रहना है मेरी कर्मपूजा, इससे बढ़कर है काम न दूजा।”


Astro Knowledge

तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप प्राणप्रतिष्ठित मातंगी यंत्र का पूजन करे। भोग के रूप में खीर चढ़ाएं। शुक्र से जुड़ी चांदी, दूध, दही, इत्र, चावल, मिश्री, सफेद चंदन आदि का दान सूर्योदय के समय करें। 


                                                             -समाप्त-


Comments