AAJ KA RASHIFAL | 6 May आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

                                                             ।।श्रीगणेशाय नमः।।

                                                            06 मई शुक्रवार



नमस्कार दर्शको!


शुरूआत करते है आज के गुरुमंत्र से-


अपने आप को विकसित करें, याद रखे, गति और विकास जिंदा इंसान की निषानी है।


चंद लम्हें अपने और अपनों के साथ गुज़ार ले, क्या पता फिर मौका मिले या ना मिले।


अच्छे लोगों कि सबसे बडी खूबी यह होती है कि उन्हें याद रखना नहीं पढ़ता वो याद रह जाते है।


जिंदगी  में  2 लोगों से हमेषा दूर रहेना, एक BUSY और दूसरा घमण्डी क्योंकि BUSY अपनी मर्जी से बात करेगा, और घमंडी अपने मतलब से याद करेगा।


जिंदगी बदलने के लिए लड़ना पडता है, और आसान करने के लिए समझना पडता है।


यदि आप वहीं करते है जो आप हमेषा से करते आये है तो आपको वहीं मिलेगा, जो हमेषा से मिलता आया है।


लोग आपको आइडिया को गलत बताते है जो आपकी जिम्मेदारी है कि इसे सही साबित करके दिखाए।


परेषानी में कोई सलाह मांगे तो सलाह के साथ अपना साथ भी देना, क्योेंकि सलाह गलत हो सकती है, साथ नहीं।


नमस्कार प्रिय साथियों मैं हूं सुरेश श्रीमाली आप देख रहे 06 मई षुक्रवार का राशिफल। 


6 मई पूणे, 13 मई दिल्ली, 14,15 मई गुड़गाव, आगरा, लखनऊ, 19 से 22 मई दिल्ली, चण्डीगढ़, देहरादून और भोपाल, 27 से 29 मई मुम्बई, सुरत, बड़ौदा, अहमदाबाद।


पंचाग-

आज दोपहर 12ः32 तक पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी। आज सुबह 09ः19 तक आर्द्रा नक्षत्र फिर पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, धृति योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कंुभ है तो शश योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व मालव्य योग का लाभ मिलेगा वहीं केम्द्रुम दोष रहेगा। चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया एंव दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघडिया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।

  

आज के गुरू मंत्र में जानेंगे- लाईफ में सक्सेस पाने के लिए करें यह उपाय।


     अंत में जानेंगे ऐस्ट्रो ज्ञान। 


मेष राशि

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।

हॉटल मॉटल एण्ड रेस्ट्रो बिजनस में कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना बन रही है। एमओयु से रिलेटेड डॉक्यूमेंट पुरी तरह से जांच-परखने के बाद ही आगे की कार्यवाही करें। वर्कस्पेस पर एनर्जेटिक रहेंगे और आप अपने पेंडिंग वर्क्स को पूरा कर ही लेंगे। जॉब में कुछ बाधाएं आएंगी उन्हें आप आसानी से हल कर लेंगे। सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से जो लोग विवाह की गाँठ बाँधने के इच्छुक हैं, उन्हें एक अच्छा मैच मिल सकता है और बातचीत शुरू हो सकती है। आप अपने साथी के प्रति प्रेम और स्नेह महसूस करेंगे। Sport person को अपनी स्ट्रीम्स में किसी दिग्गज से मिलने की संभावना है। “सफल लोगों के चारों ओर का ऑरा और उनकी पॉजिटिव वाइब्स आपको सकारात्मकता का ऊर्जापुंज बना सकती है।“ सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा। 



वृषभ राशि

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ।

बिजनस में कोई बड़ी सक्सेस मिल सकती है। ऑनलाइन काम में कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है। वर्कस्पेस पर काम में मन लगने से आपके अनकम्पलिट कार्य भी पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। लेकिन विरोधियों के कारण कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ेगा। घर से काम पर निकलते समय थोड़ा-सा मीठा दही खाकर निकलें। परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपका व्यवहार बैटर रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। Students के लिए ये एक औसत दिन होगा, मन में एक डर सा रहेगा। “हर वक्त अनसक्सेसफुल होने का डर बनाए रखें, कर्म करते रहें, सक्सेस जरूर मिलेगी।“ डायजेषन की समस्यां से परेषान रहेंगे, खान-पान पर ध्यान दें।



मिथुन राशि

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा शांत। 

फुटवियर का बिजनस करने वालों के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग भी आपको मिलेगा। जॉब में लगन से अपने काम को अंजाम देंगे और दिन में जो काम नहीं कर सकेंगे, वो अपने ऑफिस को एक्स्ट्रा टाइम दें करके भी पूरा करेंगे। सहयोग और लाभ मिलेगा। परिवार में आपके बड़े भाई का सहयोग किसी तरह आपके लिए उपयोगी साबित होगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा। Competitive students exam  को लेकर प्रॉपर तैयारी में जुट जाएंगे। तब ही आप अपने कर्म में सफल होंगे। “तब तक अपने काम पर काम करें जब तक की आप सफल नहीं हो जाते।“ आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।



कर्क राशि

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।    

सितारों का साथ न मिलने से पार्टनरषिप बिजनस में काम में आपका मन नहीं लगेगा। आपके पास यदि अपना व्यापार है तो, आप अच्छा काम नहीं कर रहें हैं! आप किसी के भरोसे ना रहें, काम करें, दिल से। जॉब में किसी कलीग से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। वर्कस्पेस पर आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा। आपका वैवाहिक जीवन सामान्य नहीं रहेगा। समय की बर्बादी से बचें। Sports person गलत तरीकों से फायदा पाने से बचे रहेंगे तो ठीक रहेगा। शॉटकर्ट आपका भविष्य बिगाड़ सकता है। आपकी सेहत में गिरावट आएगी।  



सिंह राशि

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे प्रोफिट से होगा लाभ।

इंडस्ट्रियल बिजनस में आप अपनी मेनेजिंग टीम और वकर्स से उचित तालमेल बिठाने में सफल होंगे बिजनस में की गई मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे। “सफल लोग यूं ही इतने बड़े नहीं बन गए हैं, वे मेहनत की गलियों से गुजर कर आए हैं।” कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। टेंशन के माहौल मे भी मस्त रहने से आप दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे। आप अपने भाई-बहनों के साथ सामंजस्यपूर्ण समय बिताएंगे। संतान सम्बन्धी खुशखबरी का एक समाचार आपको खुश कर देगा। आपका वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा। students के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा उनका स्टडी में मन लगेगा। दांतों के दर्द से आराम मिलेगा।



कन्या राशि

चन्द्रमा 10जी हाउस में रहेगा जिससे पिता के आदशो पर चले।      

वासी योग के बनने से मसालों का बिजनस करने वालों को सराहना मिलेगी। मार्केट में आपके प्रॉडक्ट की वाहवाही होगी। आपका प्रॉडक्ट नेषनल लेवल पर आपकी पहचान बनाएंगा। नौकरी के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे और आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा, “किसी ने बिल्कुल सही कहा है कि आत्मविश्वास से चलते हुए आप बहुत बड़ी सफलता पा सकते हैं।“ आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी के साथ मुद्दों पर बहस न करें। आप अपने जीवन साथी को लेकर किसी असमंजस में फंस सकते हैं। Competitive students के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। आप सफलता का स्वाद चखेंगे। मुंह का संक्रमण आपको परेशान कर सकता है।


आज का गुरूमंत्र-

लाईफ में सक्सेस पाने के लिए करें यह उपाय।

मीडिया या ग्लैमर लाईफ में सक्सेस के लिए पान के पत्ते पर श्री कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाकर ‘ऊँ राधेकृष्णाय नमः’ मंत्र की एक माला जाप रोज करें। साथ ही अपनी कुण्डली का विश्लेषण करवाकर RING FINGER में हीरा या इसका उपरत्न जरकन शुक्रवार को धारण करें। 



तुला राशि

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे सोशियल लाईफ रहेगी अच्छी।   

सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनस के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी नई जगह आउटलेट ऑपन करने के लिए परिवार के साथ विचार-विमर्ष हो सकता है, प्लानिंग बन सकती है। लेकिन करियर के किसी मुद्दे से आपको परेशानी की संभावना है और आप नौकरी बदलने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। “आपको सलाह है, कि आप चुनौतियों से हार ना मानें, जीत कर दिखाएं।“ ज्ञान और कौशल के लिए वर्कप्लेस पर तारीफ सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे। सुखी प्रेमजीवन से संतुष्ट रहेंगे। Students के लिए यह एक उत्कृष्ट दिन रहेगा, होगा। सेहत को लेकर गर्मी में खान-पान का ध्यान रखें। 




वृश्चिक राशि

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय हो सकती है समस्या।

केम्द्रुम दोष के बनने से ऑटोमोबोईल पार्टस एण्ड मैनेफेक्चुरिंग बिजनस में विपरीत परिस्थितियां और लेबर से तालमेल नहीं बैठाना आपको कड़ी चुनौती दे सकती हैं। “याद रखिए, वस्तु सस्ती हो या महंगी, उसकी गुणवत्ता जरूरी है। उसका आनंद तभी मिल पाएगा।“ वर्कस्पेस से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है। नौकरी में किसी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में समस्याएँ आएंगी। अपने जीवन साथी के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखें। Students study  में बेहतन प्रदर्षन नहीं कर पाने से टेंषन में रहेंगे। आपकी सेहत बिगड़ सकती है, बीमार होने के योग हैं।



धनु राशि

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से सम्बध रहेगे अच्छे। 

मेडिसिन एण्ड फार्मा बिजनस में अचानक आपकी कम्पनी के शेयर्स में उछाल आने से आपकी कम्पनी की ग्रॉथ में बढ़ोतरी होगी। दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में अच्छा काम कर सकेंगे। वर्कस्पेस पर अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियाँ आएंगी। घर परिवार को समय देंगे। संतान से सुख मिलेगा। Sports person academic activity  में सफल होने के लिए अपना सब कुछ दाव पर लगा देंगे। साथ ही आपका अपने फिल्ड पर पूर्ण ध्यान रहेगा। “अपने काम में दिल लगा पाना, काम के पूर्ण सफल होने की गारंटी है।“ आपकी सेहत ठीक रहेगी।



मकर राशि

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे होगा मानसिक व शारिरिक तनाव।  

लेडिज रेडिमेड गारमेंट का बिजनस करने वालों के व्यावसायिक मोर्चे पर हालात सामान्य रहेंगे। दोपहर तक स्थितियां और ज्यादा आपके हक में हो जाएगी। आपके आत्मविष्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में काम के सिलसिले में आपको कुछ नीरसता का अनुभव करना पड़ेगा। वर्कस्पेस पर किसी तकनीकी काम में सीनियर्स सहकर्मी और बॉस से आपकी कार्य की प्रशंसा की जा सकती है। प्रेमजीवन में खुशी और प्रेम भरे पल आएंगे। शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। Sports person  को अपने कर्म-क्षेत्र सम्बन्धित किसी भी उपकरण को सावधानी से उपयोग में लेना चाहिए। गर्मी को ध्यान में रखते हुए आपको अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहना चाहिए।



कुंभ राशि

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे संतान से मिलेगा सुख। 

वासी योग के बनने से बिजनस में पार्टनर के साथ आपके संबंध मजबूती प्राप्त करेंगे जिससे आप दोनों मिलकर बिजनस की कमजोरी कड़ी को मजबुत करने के प्रयास में लग जाएंगे। कुछ नए एमओयु हो सकते है। नौकरी में अपने वरिष्ठ लोगों के साथ आपकी समझ सामंजस्यपूर्ण रहेगी। वर्कस्पेस पर आप अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहकर कर कार्य करेंगे। आपकी कार्यषैली को देखकर सहकर्मी के मन में भी कार्य के प्रति जागृति बढ़ेगी। अपने कामकाज को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। अपने पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में शांति और आनंद का अनुभव करेंगे। Competitive students exam  को Clear करने और अपने भविष्य को संवारने के लिए  दिल लगाकर मेहनत कर सकेंगे। “कड़ी मेहनत कभी थकान नहीं लाती वह संतोष लाती है।” आपका पेट खराब होने की संभावना है। 



मीन राशि

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाए में आऐगी कमी।  

केम्द्रुम दोष के बनने से मोबाईल ऐसेसरिज, इलेक्ट्रिक एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स गेजेट्स बिजनस में कुछ खास नहीं कर पाएंगे। हेवी व्हीकल इक्यूपमेंट बिजनस में आप समय-समय पर ऑडर को कम्पलिट नहीं कर पाएंगे। वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे। कार्य के प्रति लापरवाही और आलस्य आपके लिए भविष्य में नुकसानदायक रहेगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। आप अपने बच्चे के कार्यों के कारण परेशान हो सकते हैं। Students exam सर होने के बाद भी लव अफेयर में अपना समय बर्बाद करेंगे। जिससे आप अपने फिल्ड में  सफलता हासिल नहीं कर पाएंगे। “आपके कर्म की सफलता पहले से की गयी सुनियोजित तैयारी पर ही निर्भर है।“ ब्लड प्रेषन हाई लो हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क हो जाएं। 


एस्ट्रो ज्ञान

कन्या, तुला, धनु, मकर, कंुभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप मां दूर्गा के मंदिर में माँ दूर्गा की प्रतिमा के समक्ष ऊँ दुं दुर्गायै नमः मंत्र की पांच माला जाप करे।  

-समाप्त-


Comments