AAJ KA RASHIFAL | 28 May आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali


                                                       ।।श्रीगणेशाय नमः।।

                                                          28 मई शनिवार



नमस्कार दर्शको!


संसार का कोई भी ब्यूटी पार्लर आप को कितना भी सजा दें, तो भी आप का मूल्य इतना नहीं बढे़गा, जितना की सेवा-परोपकार आदि उत्तम गुणों को धारण करने, तथा उत्तम व्यवहार और चरित्र से बढे़गा।


एक दरवाजा घर की तुलना में बहुत छोटा है, एक ताला दरवाजे की तुलना में बहुत छोटा है, और एक चाबी सबसे छोटी होती है, लेकिन एक चाबी पूरे घर को खोल सकती है। बस एक छोटा सा, सोच समझकर किया गया समाधान बड़ी समस्याओं का समाधान कर सकता है।


आप की कला आपको उन्नति के शिखर तक तो ले जाएगी। परन्तु आपका व्यवहार यह निर्णय करेगा, कि आप उस शिखर पर कितने दिन तक टिक पाएंगे।


शरीर में कोई सुंदरता नहीं है। सुंदर होते है व्यक्ति के कर्म उसके विचार उसकी वाणी उसका व्यवहार उसके संस्कार और उसका चरित्र। जिसके जीवन में यह सब है, वहीं इंसान दुनिया का सबसे सुंदर शख्स है।


चाहे आपका जीवन कितना भी कठीन क्यों न हो, हौसला रखिए और इच्छाशक्ति को मजबूत रखिए। क्योकि अंधेरा चाहे कितना भी घना हो, बस एक रौशनी की किरण उसे मिटा सकती है। 

 

जैसे उबलते पानी में कभी परछाई नहीं दिखती ठीक उसी प्रकार परेशान मन से समाधान भी नहीं दिखते शांत होकर देखिए सभी समस्याओं का हल मिल जाएगा।


शब्दों में धार नहीं बल्कि आधार होना चाहिए, क्योंकि जिन शब्दों में धार होती है वो मन को काट देते है और जिन शब्दों में आधार होता है वो मन को जीते लेते है।


जीवन के प्रति बुरा रुख एक पंचर हुए पहिये के समान है, अगर आप इसे नहीं बदलते है तो आप जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ सकेंगे। आइये आज से हम अपने जीवने के रुख को बदलें और आगे बढे़।


 उपाय :-

संतान सुख बनाए रखने के लिए करें यह उपाय।

घर की महिलाएं 11 कोड़िया, 1 रूपये का सिक्का, एक जटा वाला नारियल और 5 कपूर एक लाल वस्त्र में लपेट कर अपनी संतान के सिर से एंटी क्लॉक वाइज तीन बार उसारे। इस पोटली को मंदिर मे रख दे। संतान के द्वारा अपने घर के Main Door पर स्वास्तिक बनवाएं। और उनसे ही एक लोटा पानी दरवाजे के बाहर डलवाए। शाम के समय घर के मुखिया गाय को गुड़ और चना खिलाकर ये पोटली किसी पीपल के वृक्ष के नीचे रख आए। घर आकर हाथ पैर धो कर संतान के द्वारा चंदन या अष्टगंध का तिलक लगवाए।


पंचाग :-

आज दोपहर 01ः09 तक त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन भरणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, शोभन योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। दोपहर 12.15 से 01.30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 01ः09 के बाद स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी।      



चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक विकास। 

जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बढ़ेगा। जो लोग पहले से ही शादीशुदा हैं उन्हें कुछ अनहोनी से जूझना पड़ सकता है। आपकी नियमित दिनचर्या करने में असमर्थता आपके जीवनसाथी को नाराज कर सकती है। शोभन योग के बनने से बिजनस में सोचे हए कार्य पूर्ण होंगे। किसी भी कार्य को करेंगे और सिद्धि प्राप्त होगी। कुल मिलकार शुभ दिन रहेगा। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नए लोगों से बात करने में समय व्यतीत करेंगे। वे नए दोस्त बना सकते हैं। Competitive Exam का  Result आपके फेवर में आएगा। आपको अपच से निपटने की संभावना है। पौष्टिक भोजन खाएं।  



चन्द्रमा 12वे हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझाने के बारे में सोचे।    

Workspace पर आपको अपने डर और चिंताओं को दूर करने के लिए किसी सहकर्मी पर भरोसा करने से बचना होगा, धोखे का सामना करना पड़ेगा। उत्तेजित महसूस करेंगे क्योंकि कुछ भी आपके लिए सही नहीं लग रहा है। आप स्पष्ट रूप से नहीं सोच पाएंगे। ग्रहण दोष के बनने से घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। Weekend को खराब न करें। बिजनस के लिए लाभप्रद दिन नहीं है। स्थितियां अभी पूरी तरह अनुकूल भी नहीं है। व्यवसाय में सुधार से भी राहत नहीं मिलेगी और नए क्षेत्रों में विस्तार के अवसर नहीं आएंगे। Students Exams से पूर्व Notes और Revision Incomplete होने से परेशान रहेंगे। आसानी से पढ़ नहीं सकेंगे।



चन्द्रमा 11वे हाउस में रहेंगे जिससे बडे भाई से मिलेगी खुशखबरी।  

Professional Staff की Hiring कर सकते है। बिजनस में ऑनलाइन अपनी Skills को संवारने के कई मौके बनते नजर आते रहेंगे। आप अपने कामों प्रति अधिक सचेत रहेगे। सकारात्मक सोचेंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। थकान और बोरियत की एक सामान्य भावना रहेगी। आप अपने काम करने के बारे में बहुत उत्साही महसूस कर सकते हैं। पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी। आप अपने माता-पिता के कारण लाभ कमाएंगे। “मां की ममता और पिता की क्षमता का अंदाजा लगाना भी संभव नहीं है।” आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। Weekend पर परिवार के साथ किसी Picnic Spot पर जाने की Planning बन सकती है। Students के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको कुछ सिरदर्द हो सकता है।



चन्द्रमा 10वे हाउस में रहेगा जिससे होगी राजनितिक उन्नति।      

Workspace पर नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आपको दूसरों की गलतियों और व्यवहार को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए। दूसरों को सलाह न दें। घरेलू मोर्चे पर तनाव और अप्रियता रहेगी। भावनात्मक उथल-पुथल की लहर से गुजरेंगे। दिन मिश्रित फलदायी होगा। किसी को उधार न दें, धन व्यय के योग हैं। अपने वित्तीय निवेश की योजना बनाएंगे। वे कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे। कारोबार में बेहतरी आएगी। वासी योग के बनने से नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है। Sport Person का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। इस दिन अनाज, मसाले, पर्स, अलमारी, धारदार वस्तुएं, प्रॉपर्टी, रसोई संबंधी वस्तुएं और लाल रंग की चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इस दिन इन वस्तुओं को खरीदकर घर में लाना अशुभ माना जाता है।



चन्द्रमा 9वे हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में लगेगा मन।   

नई मशिनरी खरीदने की Planning बन सकती है। बिजनस में सफलता मिलेगी और घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। पेशेवर मोर्चे पर अच्छा करेंगे। लोग आपके योगदान की सराहना करेंगे। Workspace पर आपको दिमाग से काम लेने की जरूरत है। आपके कठोर शब्द किसी को चोट पहुंचा सकते हैं। Family के साथ Weekend पर घर में मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान मिलेगा। जप और ध्यान से शांति अनुभव करेंगे। आपकी माँ आपको कुछ महत्वपूर्ण सलाह देंगी। आपको इसका पालन करना चाहिए। Students आप घर के भोजन और निर्बाध नींद का आनंद लेंगे। आप अच्छे संगीत का आनंद ले सकते हैं। मुंह के छालों के संकेत हैं।



चन्द्रमा 8वे हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में हो सकती है समस्या।   

Students के सितारे खराब रहेंगे जैसे वो चाहेंगे वैसा Result वो प्राप्त नहीं कर पाएंगे। बिजनस में खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपने विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें। पूर्व में की गई गलती का प्रायश्चित करना पड़ेगा। फिलहाल सामाजिक संबंधों को मजबूत करने से बचें। आप अपने गुस्से पर काबू रखें क्योंकि घर में बड़ा झगड़ा हो सकता है। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। आप बहुत कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे। आपको स्वस्थ भोजन खाने की आवश्यकता है।


वास्तु सेगमेट :-

घर में अलग-अलग जगहों पर रखी गई चीजें हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। Drawing Room में पूर्व या उत्तर में Money Plant, Bamboo Bunch या कोई छोटा Indoor Plant जैसे पौधे रखना सुंदरता के साथ-साथ समृद्धिकारक भी माने गए हैं। सूखे, कांटेदार और बोन्साई पौधे निराशा के सूचक हैं, इन्हें न लगाएं। घर की उत्तर दिशा की तरफ हरे-भरे जंगल अथवा लहलाती फसलों का चित्र लगाने से एक साथ कई लाभ प्राप्त होते हैं। इसी प्रकार अपने घर के दक्षिण-पश्चिम जोन में पीले रंग का मिटटी का फूलदान रखना स्थायित्व तो प्रदान करता ही है साथ ही बचत को बढ़ावा देता है। Negative Energy से बचने के लिए गुलदस्ते में रखे फूल, सूखने या मुरझाने लगें तो इन्हें तुरंत हटा दें।



चन्द्रमा 7वे हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी में सम्बध रहेगे अच्छे। 

परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे। प्यार फैलाने के लिए समय का आनंद लें और संवेदनशील चर्चाओं में न उलझें। सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें। अनफा योग के बनने से बिजनस में पराक्रम में वृद्धि और धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनस में कुछ बड़ा बदलाव करने की Planning बन सकती है। Workspace पर कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। परिवार जनों के साथ Weekend पर किसी धार्मिक स्थल पर या घर पर ही प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं। Students को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को आनंद पहुंचाएगा। 



चन्द्रमा 6वे हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से मिलेगा छुटकारा।   

बिजनस में आप एक जटिल समस्या को हल करने में सफल रहेंगे जो आपके व्यापार में हर समय समस्यां खड़ी करती थी। रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे। काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा। आप अपनी माँ और बहन के कारण लाभ प्राप्त करेंगे। घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा। चीजें सुखद और हंसमुख रहेंगी। यह समय परिवार को समर्पित करने का है। अपनों से बड़ों और हितेषी की बातों को मानना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। Students अच्छा करेंगे वे अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे। आप स्वस्थ और उत्साहित महसूस करेंगे।



चन्द्रमा 5वे हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार।

Workspace पर आपको सहकर्मियों की सीमाओं को अनदेखा करना चाहिए। किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। आप चैन से रह सकते हैं और अच्छी नींद ले सकेंगे। आपके खर्चे बढ़ेंगे। Charity या बिना लाभ वाले कार्य भी आपके जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने के उपयोगी तरीके हैं। आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल बदलने से बिजनस में आ रही बाधाएं स्वतः दूर होंगी। शुभ समाचार मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कदर होगी।



चन्द्रमा 4थे हाउस में रहेगें जिससे आज दो मॉओ को याद करे।      

बिजनस में दिन मध्यम फलदायी होगा। ग्रहण दोष के बनने से Workspace पर किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। घर एवं बाहर दोनों जगह वाद-विवाद से बचें, सोच-समझकर कार्य व्यवहार करें। अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान की तबियत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है। आपका पारिवारिक आचार व्यवहार तनावपूर्ण और अप्रिय होगा। Students Study को लेकर परेशान रहेंगे। अपनी संतान की सेहत का ख्याल रखें।



चन्द्रमा 3रे हाउस में रहेगे जिससे छोटी बहन से मिलेगी खुशखबरी।

Workspace पर आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोग ऑनलाइन काफी व्यस्त रह सकते हैं। शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी होंगे। पेशेवर जीवन के बारे में उत्साहजनक बातें सुनेंगे। Students कड़ी मेहनत करेंगे और सीखना जारी रखेंगे। आप स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा। बिजनस में अचानक धन लाभ होगा और कोई नया प्रोजेक्ट या योजना प्रारंभ करना शुभ रहेगा। एक आश्चर्यजनक वित्तीय लाभ के योग है।



चन्द्रमा 2रे हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ।  

बिजनस में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा अटके हुए Tender आपकी झोली में आ सकते है। वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नए निवेश पर विचार करेंगे। आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे। वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के डर के काम करेंगे। धार्मिक स्थल और अपने इष्ट, देवी-देवता के दर्शन से मनोकमाना पूर्ण होगी। मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों से लाभ प्राप्ति का संकेत है। वासी योग के बनने से सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। परोपकार की भावना आज रहेगी। आमोद-प्रमोद के लिए आपका दिन व्यतीत होगा। घर पर Practice के दौरान Students के पैरों में चोट लग सकती है। 

Astro Knowledge

तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप किसी तेल के अन्दर अपना मुंह देखकर तेल का दान करे ऐसा करने से शनि के दोषो में आराम मिलता है।


                                                                -समाप्त-


Comments