AAJ KA RASHIFAL | 29 May आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali


                                                      ।।श्रीगणेशाय नमः।।

                                                          29 मई रविवार 



नमस्कार दर्शको!

अगर जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो मेहनत पर विश्वास करों। किस्मत की आजमाईश तो जुए में होती है।


जीवन में शांति चाहते है तो दुसरों की शिकायतें करने से बेहतर है खुद को बदल लें। क्योंकि पूरी दुनिया में कारपेट बिछाने से खुद के पैरों में चप्पल पहन लेना अधिक सरल है।


जिंदगी जख्मों से भरी है वक्त का मरहम बनाना सिख लों, हारना तो है ही मौत के सामने पहले जिंदगी से जीना सिख लो।


ठुकरा दिया जिन्होने मुझे मेरा वक्त देख कर कसम खाता हूं, ऐसा वक्त लाऊंगा की मिलना पडेगा उन्हें भी मुझसे वक्त लेकर.....


सीढ़ियों की जरुरत उन्हे है जिन्हें छत तक जाना है। मेरी मंजिल तो आसमान है रास्ता भी खुद ही बनाना है।


समय और जरुरत बदलते ही सबके चहरे बेनकाब हो जाते है, पता नहीं या तो हम में कुछ कमी आ जाती है या वो Acting अच्छी करने लगते है। 


आसमां में मत ढूंढ अपने सपनों को, सपनों के लिए तो जमी जरुरी है, सब कुछ मिल जाए तो जीने का क्या मजा, जीने के लिए एक कमी जरुरी है।


गलती नीम की नहीं कि वो कड़वा है, खुदगर्जी जीभ की है कि उसे मीठा पसंद है।


उपाय :-

नए काम में अड़चन ना आए इसके लिए करे यह उपाय।

प्रातः काल स्नानादि से निवृत्त होकर सूर्य को अर्घ देने के पश्चात Å¡ ºzka ºzha ºzksa l%  सूर्याय नमः मंत्र का तीन माला जाप करें। घर से निकलते समय अपने माता-पिता और बड़ों का आशीर्वाद ले। साथ ही जिस स्थान पर नया काम शुरू कर रहे हैं, उसके चारों कोनों में चार दीपक जलाएं। और सवा किलो गुड़ किसी योग्य ब्राह्मण या जरूरतमंद को दे।


पंचाग-

आज दोपहर 02ः55 तक चतुर्दशी तिथि फिर अमावस्या तिथि रहेगी। आज पुरे दिन कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, अतिगंड योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ है तो शश योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का लाभ मिलेगा वहीं सुबह 11ः15 तक चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा सुबह 11ः15 के बाद वृषभ राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10.15 से 12.15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया एवं दोपहर 02.00 से 03.00 बजे तक शुभ का चौघडिया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।   

 


चन्द्रमा 2रे हाउस में रहेगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा।  

Students को टीचर से Online Study में Help मिलेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। बिजनस में नई योजनाएं बनने के योग हैं। अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है। व्यावसायिक सहयोगियों के साथ आपकी समझ ठीक रहेगी। आप में से कुछ पेशेवर लाभ कमा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से कार्यस्थल पर आपके कार्य की तारीफ होगी। कुछ लोगों को घर से काम करते रहना पड़ेगा। सामंजस्यपूर्ण और खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे। Sunday के दिन आप अपने परिवार के सदस्यों की कंपनी का आनंद लेंगे। आपके छोटे भाई बहन आपकी तरफ ही बने रहेंगे। जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है।



चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास। 

ऑफिस की गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। बाधाएं और मुश्किलें अब दूर होने लगेंगी। सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दम्पतियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी। Students के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरते। यह वार अत्यधिक शुभ है। सभी तरह के शुभ कार्यों की शुरूआत की जा सकती है। व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय कुछ खास नहीं है। एक बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है क्योंकि यह आपके लिए एक शुभ दिन होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।



चन्द्रमा 12वे हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।    

Sunday के दिन संतान से जुड़ा मामला तनाव देगा। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी की दिल से साथ की कमी महसूस करेंगे। आपके सारे करीबी दिल से आपके दोस्त नहीं है, सोच विचार के बाद ही भरोसा करें। Construction, Mining, Property की Deal आगे नहीं बढ़ने के साथ-साथ किसी नए Projects के हाथ से निकलने के कारण आप दिन भर तनाव में रहेंगे। बिजनस करने वाले लोग नई योजनाएं बना सकते हैं, पर किसी कार्य के चलते क्रियान्वित नहीं होंगी। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप पराजित होने के साथ-साथ बीमार भी महसूस करेंगे। Students के आलसी होने की संभावना है। आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं क्योंकि हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है।



चन्द्रमा 11वे हाउस में रहेंगे जिससे Income में होगी वृद्धि।  

Sport Person के लिए दिन Track पर सकारात्मक गुजरेगा। कुछ नया सिखने को मिलेगा। साझेदारों के बीच समझ बढ़ेगी। कुछ सकारात्मक सुनेंगे। व्यवसायी लोगों को सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है। आपको कुछ गैरकानूनी काम करने के लिए किसी के द्वारा लुभाने की संभावना है। आप एक महत्वपूर्ण पेशेवर परियोजना के बारे में निश्चिंत रह सकते हैं। आपको अपने हिस्से से ज्यादा काम करना पड़ सकता है। दोस्तों से मदद मिल सकती है। दान देने पर धन खर्च होने की संभावना है। वासी योग के बनने से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।



चन्द्रमा 10वे हाउस में रहेगा जिससे बनेगे वक्रोहोलिक।      

नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं। कामकाज समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे और काम में भी मन नहीं लगेगा। ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है। व्यावसायिक मोर्चे पर कुछ जटिलताओं से जूझना होगा। पैसों की आमद के प्रबल आसार हैं। आप दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी। नई Planning पर काम हो पाएगा। रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। Students अपनी पढ़ाई में अच्छा करने के प्रयास में जुट जाएंगे। आपका स्वास्थ्य चिंता का कारण होगा। 



चन्द्रमा 9वे हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।   

सुकर्मा योग के बनने से जो लोग Single हैं उन्हें अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। Sunday का दिन आपके लिए यादगार साबित हो सकता है। बिजनस में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। इस दिन आपकी कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है। बिजनस में सफलता मिलेगी। धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। Workspace पर नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। सोचे हुए काम पूरे होने के योग भी बन रहे हैं। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को फायदा हो सकता है। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं। Students लंबी टेलीफोनिक बातचीत जैसी बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें। सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा।


यंत्र सेगमेट-

घोड़े की नाल 

घोड़े की नाल को घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती है। घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर सीधा लगाने से देवी कि कृपा रहती है। इसे उल्टा करके द्वार पर लगाया जाये तो भूत-प्रेत, ऊपरी बाधा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। यदि घर में कोई अक्सर बीमार रहता है तो उसके बेड के चारों कोने में काले घोड़े की नाल की कीलें लगा देने से स्वास्थ्य में लाभ होता है। घोड़े की नाल को दुकान, ऑफिस, फैक्ट्री या व्यवसायिक स्थल पर लगाने से बिजनस में प्रगति होती है। इसे काले कपड़े में बॉधकर तिजोर में रखने से घर में धन की बरक्कत होती है। Sports Person को घोड़े की नाल का छल्ला अवश्य पहना चाहिए। यदि पहनने में कोई दिक्कत हो तो उसे अपने पर्स में भी रख सकते हैं। 

वहीं घोड़े की नाल से बुरी आत्माएं दूर भागती हैं, ऐसा लंदन में भी मानते है। घोड़े की नाल का इस्तेमाल लंदन के एक डंस्टन नाम के पादरी ने किया था, जो एक समय में लोहार था। डंस्टन के पास एक शैतान आत्मा आयी और कहा कि उसके घोड़े की नाल बना दे। डंस्टन को वह बुरी आत्मा परेशान करने लगी। तभी उसने एक घोड़े की नाल दरवाजे पर टांग दी और उसके बाद से कभी उस आत्मा ने उसे परेशान नहीं किया। इसलिए आज भी इंग्लैंड में घर के बाहर घोड़े की नाल लगाने का चलन है। 



चन्द्रमा 8वे हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय हो सकती है समस्या।   

नौकरी करने वाले लोगों का काम बढ़ सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। साथ काम करने वाले और दोस्तो से मदद नहीं मिल पाएगी। आपके जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार करते हैं। आपको अपने दैनिक कामों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। Mobile and Electronics Gadgets पर ज्यादा Online Study करने से Students की आंख में जलन की समस्यां से परेशान रहेंगे। बिजनस में भी निराशा ही हाथ लगेगी। अचानक आर्थिक हानि होने की संभावना है। आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। आपका खर्च कुछ अधिक रहेगा। बीमार पड़ सकते हैं या खुद को घायल कर सकते हैं। आपकी वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है।



चन्द्रमा 7वे हाउस में रहेगे जिससे बिजनस में आऐगी तेजी। 

नौकरी में सितारों का साथ मिल सकता है। किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा। Workspace पर कुछ अप्रिय घटनाओं से आप चिंतित हो सकते हैं। आपका मन किसी कार्य से ऊब सकता है। बिजनस में आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। इस दिन आपको कोई नया Income Source मिल सकता है। कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है। आपके और आपके Life Partner के बीच एक नई सुखद सन्धि हो सकती है। Sunday के दिन जीवनसथी के साथ Dinner पर जाने की Planning बन सकती है। जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा। परिवार के साथ समय बिताकर आपकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहेगा। Students के लिए दिन अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा। आपके बीमार पड़ने की संभावना है।



चन्द्रमा 6वे हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से मिलेगा छुटकारा।   

वित्तीय लाभ के संकेत हैं। आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। आपका व्यवसाय अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हो। आपका खर्च कम रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर चीजें आसानी से आगे बढ़ेंगी और आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे। वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। वासी योग के बनने से आपका Love Partner टेलिफानिक तरीके से आपसे अपनी भावनाओं और प्यार का इजहार कर सकता है। Competitive Exam का Result आपके पक्ष मे आने से Students की कामयाबी में वृद्धि होगी। अपच, अम्लता और संबंधित मुद्दों के साथ कुछ संघर्ष करने की संभावना है। 

 


चन्द्रमा 5वे हाउस में रहेगें जिससे संतान सुख व संतान से सुख मिलेगा।

आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें। आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। Corporate Business Meeting में आपको सबकी बातें ध्यान पूर्वक सुननी चाहिए शायद कुछ सिखने को मिल जाए। बिजनस में आप फल की इच्छा रखते हैं, तो आप अपने लिए अप्रिय स्थिति पैदा कर सकते हैं। आपका खर्च अधिक रहेगा। धन प्राप्त होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अनफा योग के बनने से पदोन्नति होने के योग हैं। यदि नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। Students की महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। स्वास्थ्य को लेकर नियमित Check-up करवाते रहें। 



चन्द्रमा 4थे हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।   

Packaging, Re-modifying, Designing Business में आपको कुछ बदलाव करना ही पड़ेगा। Business में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना नहीं है। पेशेवर मोर्चे पर समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी नाखुश हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे। आप कल्पना करेंगे जैसे कि कुछ बुरा होने वाला है और दूसरों को भी तनाव दे सकते है न, ऐसा करने से बचें। आपकी संतान कुछ गलत करके आपको दुःखी कर सकती है। घर में सामंजस्य कम रहेगा। Students के लिए दिन मध्यम रहेगा लेकिन दिन परेशानियों से भरा रहेगा। एसिडिटी और अपच होने की संभावना है।



चन्द्रमा 3रे हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।

कमीशन से Related कार्य करने वाले Deal Complete होने से पहले उनका खुलासा ना करें। वासी योग के बनने से बिजनस में तरक्की हो सकती है। कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आपके और आपकी बहन के बीच सामंजस्य में वृद्धि होगी। आप कुछ खास करने के लिए लोकप्रियता हासिल करेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है। Sports Person को Track पर अपने गुस्से के प्रकोप और अपमानजनक बोलचाल को नियंत्रित करना चाहिए। आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए।

Astro Knowledge :-

कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


मेष, वृषभ, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


मिथुन, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा सा कुंकुम व गेहु डालकर ऊँ घृणी सूर्याय नमः मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें।


                                                                     -समाप्त-


Comments