AAJ KA RASHIFAL | 8 May आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

                                                                ।।श्रीगणेशाय नमः।।

                                                               08 मई रविवार


नमस्कार दर्शको


जीवन में गिरना भी अच्छा है औकात का पता चलता है बढ़ते हैं जब हाथ उठाने को तो अपनों का पता चलता है।

जब तक आप अपनी समस्याओं एंव कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते है। तब तक आप अपनी समस्याओं एंव कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते।

जब लोग आपसे खफा होने लग जाएं, तो आप समझ लेना की आप सही राह पर हैं।

क्रोध के समय थोड़ा रुक जाएं, और गलती के समय थोड़ा झुक जाएं, तो दुनिया की सब समस्याएं हल हो जाएगी।

यदि किसी काम को करने में डर लगे तो याद रखना यह संकेत है, कि आपका काम वाकई में बहादुरी से भरा हुआ है।

अगर सफलता पानी है दोस्त तो कभी वक़्त और हालात पे रोना नहीं मंजिल दूर ही सही पर घबराना मत दोस्तों क्योंकि नदी कभी नहीं पूछती कि समुन्दर अभी कितना दूर है।

पतझड़ हुए बिना पेड़ों पर नए पत्ते नहीं आते,कठिनाई और संघर्ष सहे बिना अच्छे दिन नही आते।

छाता और दिमाग तभी काम करते है, जब वो खुले हो, बंद होने पर दोनों बोझ लगते है।



पंचाग-

आज शाम 05ः00 तक सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 02ः56 तक पुष्य नक्षत्र फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, अनफा योग, गण्ड योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कंुभ है तो शश योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व मालव्य योग का लाभ मिलेगा वहीं केम्द्रुम दोष रहेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10.15 से 12.15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया एवं दोपहर 02.00 से 03.00 बजे तक शुभ का चौघडिया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।

  



मेष राशि

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाए बढेगी।  

केम्द्रुम दोष के बनने से मीठाई नमकीन बिजनस में इनकम के मामाले में दिन कुछ खास नहीं है। संभावना है कि कुछ परिस्थितियों से आप थोड़े विचलित हो सकते है। आप उनसे निकलने के लिए प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार पर ताले मिल सकते हैं। “हर तरह के तारों को खोलने की चाबी आपके पास है और उस चाबी का नाम है परिश्रम।“ करियर के मोर्चे पर भी लगभग यही स्थिति बन सकती है। परिवार में अपनी जरूरतों की ओर ध्यान देना चाहिए। जीवनसाथी भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और महत्वपूर्ण है, उनकी अनदेखी ना करें। Students को गाइडेंस की आवश्यकता होगी पर वह समय पर उन्हें नही मिल पाएंगी। सेहत के मामले में सतर्क रहें।


वृषभ राशि

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे पराक्रम में होगी वृद्धि।

प्रिंटिंग एण्ड बुक्स बिजनस में किसी प्लानिंग के आगे बढ़ जाने से थोड़ा दबाव कम हो सकता है। “छोटी-मोटी टेंशन से दबाव में आ जाना कमजोर मनोबल की निशानी होता है, इससे बाहर आएं।“ किसी नए कार्य की र्स्टाटिंग करने जा रहे हैं, तो आपके लिए प्रातः 10.15 से 12.15 दोपहर 2.00 से 3.00 के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में आपको कुछ मामलों में अधिकारियों से अप्रिशिएशन मिल सकता है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने से झिझक न करें। परिवार में सभी की खुले दिल से मदद करें। competitive exam  की तैयारी कर रहे Student कभी भी  Exam का डर मन में नही रखकर रिविजन और सभी प्रश्नों पर फोकस करे और जो ज्यादा इर्म्पोटेंट क्वेष्चन हो उन्हें नॉटबुक में नोट कर ले। पुरानी बिमारी से कुछ हद तक राहत मिलेगी।


मिथुन राशि

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा।

गोल्ड बिजनस में दिन आपके लिए अपनी किसी ईर्म्पोटेंट प्लानिंग को कम्पलिट करने के लिए प्रयास र्स्टाट करने का है। कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखें। सहयोगियों और सहकर्मियों के सुझाव पर भी जरूर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों पर कोई नया कार्यभार आ सकता है। लेकिन अधिकारियों से मदद भी मिलती रहेगी। काम करने का बढ़िया टाइम टेबल और काम करने की प्रॉपर वे आपके काम को डेडलाइन से पहले पूरा करवा सकता है। परिवार में दुविधाओं में निर्णय न लें, परिस्थिति के अनुकूल होने का इंतजार करें। Students अपनी ऊर्जा व्यर्थ चिंताओं में लगाने की बजाय उसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं जो उनके भविष्य को संवार सकती है। संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम और योगा जैसी बातों पर भी ध्यान दें। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग रहेगी।


कर्क राशि

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-सम्मान। 

बिजनस में आपकी मेहनत और आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो हो सकता है पार्टनर  की मेहनत और उसका भाग्य काम कर दे, एक अच्छा पार्टनर बनाइए। आर्थिक लाभ की स्थितियां बनाने वाला दिन है। सहकर्मियों को उनके विचार प्रकट करने से ना रोकें। वासी योग के बनने से नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। जो आपके लिए लाभदायक रह सकेंगे। अपने काम और रिश्तों के प्रति समर्पण दिखाना होगा। प्यार की कमी न होने दें। परिवार में बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले। Students जो भी आप पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, “आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है, केवल प्रयास करने की आवश्यकता है।“ सेहत को लेकर दिन मध्यम रहेगा।  


सिंह राशि

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।    

ऑयल एण्ड केमिकल बिजनस में आप स्वयं को कमजोर देष की तरह टेंशन्स से घिरे पाएंगे। ये दिन कुछ उथल-पुथल वाला रह सकता है। नौकरी में कुछ पूर्व योजनाओं में बाधा आने के कारण मन में बेचैनी हो सकती है। वर्कस्पेस पर क्षमता से अधिक काम की जिम्मेदारी लेना और काम करना आपके लिए मुसीबत बन सकता है। परिवार में किसी भी काम को संपन्न करने के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है, किन्तु आपकी यह मेहनत जल्द ही सुफल लाएगी। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा समय बिताने के लिए निकालना चाहेंगे। भगवान सूर्यदेव और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन ‘आदित्य हृदय स्रोत’ का पाठ करना चाहिए। इस पाठ को करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। Students का study पर फोकस नहीं बना पाएंगे। “हताश न हों, जुटे रहिए, आपने शुरू करने की हिम्मत है तो, आप में सफल होने के लिए भी हिम्मत है।“ निंद न आने की समस्यां से आप परेषान रहेंगे।


कन्या राशि

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से मिलेगी खुशखबरी।

बिजनस में आपके सामने कम समय में ज्यादा काम करने की चुनौती हो सकती है। “चैलेंजेज को पूरा करके, टारगेट अचीव करने से कॉन्फिडेंस लेवल बहुत हाई हो जाता है।“ वर्कस्पेस पर नए आइडियाज के साथ आगे बढ़ने का दिन लग रहा है। नौकरी में आपको अपने पेंडिंग कामों को पूरा करने के लिए फोकस करना होगा। परिवार में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। कुछ लोगों के लिए दाम्पत्य जीवन में पुरानी परिस्थितियां छूट सकती हैं, मन में उदासी महसूस होगी। Students के नई स्ट्रीम की ओर झुकाव का संकेत है।   




बच्चों में आत्मविष्वास की कमी को दूर करने के लिए करें यह उपाय।

प्रातः काल स्नानादि से निवृत्त होकर सूर्य को अर्घ्य दें। घर के मंदिर में धूप दीप करके पीले पुष्प अर्पित करें। एक लाल कपड़े की पोटली में एक मोरपंखी, दो हल्दी की गांठ और एक रुपए का सिक्का डालकर तीन मुंह वाली गांठ बनाएं। पोटली को बच्चे के सर से सात बार एंटी क्लॉक वाइज उसार कर बहते जल में प्रवाहित कर दें।



तुला राशि

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे होगी राजनितिक उन्नति।      

सुनफा योग के बनने से पार्टी ऑर्गेनाइजर इवेंट मेनेजमेंट बिजनस में दिन आपके लिए अतिरिक्त आय वाला रहेगा। वर्कस्पेस पर आपके आइडियाज और प्लान्स जल्द ही लागू हो पाएंगे जिस कारण आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नौकरी के लिए नए सिरे से अपनी प्राथमिकताएं तय करने का दिन है। इनोवेशन्स, प्रायोरिटीज और चेंजेज को खुशी से अपनाएं, आपकी ग्रोथ निश्चित रूप से होगी। परिवार में अपनी योजनाओं को थोड़ा रोकें या उन पर फिर से विचार करें। आप अपने माता-पिता और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। Students के प्रयास सार्थक रहेंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। “चिंता चिता समान होती है, इसलिए चिंता नहीं चिंतन करें।”


वृश्चिक राशि

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में लगेगा मन।   

पार्टनरषिप बिजनस में इर्म्पोटेंट डिसिजन लेने के लिए दिन अच्छा है। आपके लिए दिन प्रोफेशनल तौर पर काफी अच्छा साबित हो सकता है। “प्रोफेशन चाहे कोई भी हो, प्रोफेशनलिज्म को अच्छे से अपनाए रखना, सक्सेस की पहली सीढ़ी है।“ वर्कस्पेस पर आपके सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आप हर परिस्थिति को अनुकूल करने में सफल होंगे। परिवारजनों के साथ खुशियों से भरा दिन रहेगा। दैनिक कार्यों के अलावा कुछ ऐसा करने की भी सोचेंगे जिससे आपके और आपके करीबी लोगों के अलावा सामाजिक रूप से भी किसी का उद्धार हो। करियर को संवाने के लिए Students अपने क्षेत्र पर ध्यान देंगे। सेहत को लेकर हल्का फिवर आपकी परेषानियों का बढ़ा सकता है।  


धनु राशि

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे अनसुलझे मामले सुलझेगे।

बिजनस में दिन आपको कुछ मामलों में प्रतिद्वंद्वियों से पीछे रखने वाला है। अपनी कार्यशीलता के चलते कार्यक्षेत्र में दूसरों को पीछे छोड़ना चाहेंगे पर यह संभव नहीं हो पाएगा। केम्द्रुम दोष के बनने से नौकरी में काम करने के मामले में आपको कुछ अनचाही रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। चुनौतियों से भरा दिन रह सकता है। “अगर आपके रास्ते में चुनौतियां आ रही हैं, तो समझ जाओं आप दुनियां बदलने वाला कार्य कर रहे है।” परिवार की किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें जिससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। Students में ऊर्जा की कमी नहीं है, जरूरत रहेगी उस ऊर्जा को उचित दिशा में लगाने की। सेहत में सुधार मुश्किल लग रहा है।


मकर राशि

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी में हो सकता मनमुटाव। 

बिजनस में आपके लिए अच्छे परिणाम पाने के लिए थोड़े एक्स्ट्रा एफर्ट्स करने का दिन है। नौकरी में अपनी योग्यता पर विश्वास रखना होगा। “आप कितने भी योग्य क्यों नहीं हो, यदि आपको खुद पर आत्मविश्वास नहीं है तो, वह योग्यता किसी काम की नहीं।“ वर्कस्पेस पर आप अपने कार्य से सभी को अपनी और आकर्षित करने में सफल होंगे। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। संतान के भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। परिवार में अपने रिश्तों के लिए आपको समय निकालने की आवश्यकता है। Students व्यर्थ की चिंताओं में मिले हुए अवसर को न गवाएं। सेहत के मामले में दिन अच्छा गुजरेगा।


कुंभ राशि

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से मिलेगा छुटकारा।  

इंडस्ट्रियल बिजनस में अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों। जब तक आपको मार्केट के उतार-चढ़ाव के बारे में पूरी जानकारी नहीं हो, तब तक डिसीजन लेना गलत सिद्ध हो सकता है। नौकरी में आपके आइडियाज बहुत सराहनीय रहेंगे किन्तु उन्हें थोड़ा प्रैक्टिकल बनाने की भी आवश्यकता होगी। वासी योग के बनने स वर्कस्पेस पर आपको अपने आसपास के लोगों या टीम के सदस्यों से काफी मदद मिल सकती है। रिश्तों में दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करेंगे तभी कोई मसला हल होगा। आप किसी सामाजिक सेवा कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। ये दिन Students के लिए कुछ बढ़िया रह सकता है। 


मीन राशि

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे स्टूडेंट्स की पढाई में आऐगा निखार। 

बिजनस मीटिंग में आपकी पकड़ बेहतर होने से से आप नए ऑडर लेने में सफल होंगे। आप बिना किसी ज्यादा परेशानी के परिस्थितियों पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे। नौकरी में आपके लिए पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का दिन है। वर्कस्पेस पर किसी सहकर्मी द्वारा की गई गलती को माफ कर दें। परिवार से सम्बन्धित व्यर्थ चिंता न करें। दाम्पत्य जीवन में परिस्थिति के प्रति अनासक्ति का भाव रखें, इससे आपको लाभ होगा।Sports person के लिए परिस्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी। “परिस्थितियों के अनुकूल बनें क्योंकि धूप लगने पर आप खुद को छिपा सकते हो लेकिन सूरज को नहीं।” आपकी सेहत बेहतर होगी और आपके कर्म अच्छे होंगे। 


एस्ट्रो ज्ञान

तुला, वृश्चिक, मकर, कंुभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा सा कुंकुम व चावल डालकर ऊँ घृणी सूर्याय नमः मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें। 


                                                                        -समाप्त-


Comments