सिंह राशि || Leo(singh rashi) || Predictions for 2018 Rashifal ||Yearly Horoscope || Suresh Shrimali



 || सिंह राशि 2018 ||



पाॅजीटिव प्वाॅइंट:-
इस राशि में स्वतंत्र प्रेम और उदारता विशेष रूप से विद्यमान है। सिंह राशि के इंसान अति-महत्वकांक्षी, उच्चाभिलाषी तथा इनकी आशाएं व अपेक्षाएं अधिक होती हैं तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील भी रहते हैं। अल्पक्रोधी होने के पश्चात् भी इंसान एकाएक उत्तेजित नहीं होकर धैर्य एवं समझ से काम लेता है।


नेगेटिव प्वाइंट:-
आप प्रसन्नचित रहते हैं परन्तु कभी-कभी जरा-सी बात भी उन्हें चुभ जाती है। फिर भी आक्रोश एकाएक उद्घटित नहीं करते। विशेषकर फैमिली के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखने के पश्चात् भी आप कहीं से भी सहानुभूति हासिल नहीं कर पाते इस कारण आप खिन्न भी रहते हैं। सरल भाषा में कहा जाएं तो आपको यश नहीं मिल पाता।


बिजनस पाॅजीशन:-
बिजनस :- शनि की तीसरी दृष्टि बिजनस हाउस पर होने से व्यवसाय में आप अच्छा करेंगे। प्रोफिट होने के पूरे-पूरे चांसेस है। बड़ा निवेश करने के लिए यह साल आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है परन्तु बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी से सलाह अवश्य लें। पार्टनरशिप का व्यवसाय लाभदायक रहेगा।यदि आप इलेक्ट्रोनिक्स और सौलर प्लांट मे लाँग टर्म के लिए इनवेस्टमेन्ट करते है तो काफी हद तक आपके लिए सही साबित होगा।


जाॅब :- 11 अक्टूबर से गुरू की 10जी हाउस पर दृष्टि होने से नौकरी-पेशा वाले इस साल अपने कार्यस्थल में अच्छा काम करेंगे। उच्च पद मिलने की संभावना है। इस साल काम के सिलसिले में यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। ये यात्राएं आपको शुभ फल प्रदान करेगी। आॅफिस की पाॅलीटिक्स से स्वयं को बचाए रखें अन्यथा बेवजह आपकी इमेज खराब होने की पूरी संभावनाएं नजर आ रही है। कार्यस्थल पर अत्यधिक कार्य के चलते शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की ही थकान का सामना आपको करना पड़ सकता है।


फाईनेंसियल पाॅजीशन :- आपको इस साल पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उधार दिया गया पैसा समय पर मिल जाएगा। आपकी जिंदगी बड़े ही सुकून से चलने वाली है। पैसे बचाने में सक्षम रहेंगे। ताकि जरूरत पड़ने पर किसी और के आगे हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं होगी। 


फैमिली लाइफ एण्ड रिलेशनशिप:-

फैमिली:- शनि की दृष्टि 7th हाउस पर होने से गृहस्थ जीवन बड़ा ही सुखद रहने वाला है। जिंदगी के हर मोड़ पर जीवनसाथी व परिवार का साथ मिलता रहेगा। जो ना केवल आपके मनोबल को बढ़ाएगा। बल्कि उस स्थिति से बाहर निकलने में आपकी मदद् भी करेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थानों की यात्रा के योग बन रहे है। 


रिलेशनशिप:- यह साल प्यार के मामले में मिले-जुले परिणाम देने वाला है। पार्टनर के साथ विदेश यात्रा के योग बन रहे है। लव लाइफ को माता-पिता का साथ अवश्य मिलेगा। जिसके परिणामस्वरूप रिलेशनशिप में आप थोड़ा सहज महसूस करेंगे। 


हैल्थ:-

 राहु की 6th हाउस पर दृष्टि और 14 जनवरी से 12 फरवरी तक सूर्य-केतु का ग्रहण दोष बना होने से कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। सेहत के मामले में बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। सेहत का विशेष ध्यान रखें। जीवनशैली में बदलाव करें, खान-पान पर विशेष ध्यान दें। योग-व्यायाम, प्राणायाम करते रहें। डाॅक्टरी सलाह एवं औषधि का सेवन समयानुसार करते रहें। 



स्टूडेंट:-

स्टूडेंट्स का इस साल पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी। अपने लक्ष्य पर अधिक ध्यान केन्द्रित करेंगे। पढ़ाई के लिए कुछ अतिरिक्त समय भी निकालेंगे। मेडिकल की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को सफलता संभव है। टेक्निकल फील्ड में करियर बनाने वालों के लिए यह समय आशानुकूल सफलता वाला बना हुआ है। कड़ी मेहनत इस क्षेत्र में सफलता के मार्ग खोलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में पूर्ण सफलता का योग नहीं बन पाने के कारण खिन्नता बनी रहेगी। एकाग्रचित्तता के लिए योग एवं मेडिटेशन का सहारा लें।


कौनसी मित्र राशि और कौनसी शत्रु:-

सिंह राशि वाले लोगों के लिए सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, वृषभ, मिथुन राशि वालों से लाभ की स्थिति बन सकती है। आप इनसे मित्रता, व्यावसायिक संबंध भागीदारी में व्यापार, एवं उनके साथ इनवेस्ट कर सकते है तथा कन्या, मकर, कुंभ, मीन, मेष, कर्क राशि वाले लोगों से जहां तक संभव हो दूरी बनाए रखें।


कौनसा अंक और रंग है शुभ:- 
सिंह राशि के लिए 1, 3, 4 लक्की नम्बर तथा आॅरेंज, येल्लो, रेड कलर शुभ रहेगा।


विशेष सावधानी बरतने वाला समय:-
1. सूर्य 14 जनवरी से 12 फरवरी तक केतु के साथ ग्रहण दोष 6th हाउस में अशुभ।
2. 07 मार्च से 02 मई तक 5th हाउस में मंगल-शनि का अंगारक दोष। 
3. 02 मई से 06 नवम्बर तक 6th हाउस में मंगल-केतु का अंगारक दोष।
4. सूर्य 14 मार्च से 14 अप्रैल तक 8th हाउस में अशुभ।


खुशी के पल:- 
1. 01 जनवरी से 16 जनवरी तक गुरु-मंगल का परिजात योग।
2. 16 जनवरी से 07 मार्च तक 4th हाउस में स्वगृही मंगल रूचक योग। 
3. 3तक हाउस में गुरू-शुक्र का शंख योग 01 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक रहेगा।


सफलता के चमत्कारिक उपाय:-
आप नित्य स्फटिक की माला से ’’ऊँ घृणी सूर्याय नमः’’ मंत्र के 28 हजार जाप करें। सूर्य यंत्र की विधिवत् पूजा करें। रविवार का व्रत (स्त्रियों के लिए रविवार व्रत/बिना नमक का भोजन करें। गेहूं, गुड़, ताम्रपात्र, स्वर्ण, तिल आदि का दान करना हितकर रहेगा।)


सफलता का सूत्रः-
आपने यह बात तो अवश्य सुनी होगी कि गुस्सा अक्ल को खा जाता है। गुस्से में कोई भी निर्णय सही तरीके से लिया जाना असंभव है और जब डिसीजन ही गलत हो तो कोई भी कार्य सही कैसा हो सकता है। इस साल अपनी इस कमी को दूर करके आप टेंशन फ्री सुखमय जीवन जी सकते है। 

Comments