वृषभ राशि || Taurus || Predictions for - 2018 Rashifal || Yearly Horoscope || By Suresh Shrimali


|| वृषभ राशि ||


पाॅजीटिव प्वाॅइंट:-

ये आकर्षक, सुन्दर, सौ व्यक्तियों की भीड़ में अपनी अलग पहचान वाले, धन-बुद्धियुक्त, भाग्यशाली, तेजस्वी, सत्यवादी होते हैं। इस राशि का स्वामी शुक्र होने से इंसान ऐश्वर्य सम्पन्न एवं विलासितापूर्ण जीवन जीने के कारण आकर्षक व्यक्तित्व के धनी, अन्यान्य लोगों को शीघ्र ही प्रभावित करने में समर्थ होते है।


नेगेटिव प्वाइंट:-

बाहरी दिखावा, तड़क-भड़क, कुछ हद तक कामी एवं भोगी कहे जा सकते हैं। स्त्रियों का सानिध्य प्राप्त करना, घूमना-फिरना, मनोरंजन, प्रेमालाप तथा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर इनकी कमजोरी कहीं जा सकती है।

बिजनस पाॅजीशन:-

बिजनस: - राहु की पांचवीं दृष्टि से साल की शुरूआत आर्थिक नुकसान के साथ होने की संभावना है, इसलिए पहले से ही सतर्क रहें, हालांकि वास्तु उपाय से आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है। आपकी फाइनेंषियल पाॅजीशन अक्टूबर 2018 के बाद सुधरेगी। आय में वृद्धि होगी और कारोबार से लाभ प्राप्त होगा। कार्य के सिलसिले में की गई यात्राएं फलदायक होंगी। बिजनस पार्टनर केे संग कुछ गलतफहमी हो सकती है। इस समय अत्यधिक शांत बने रहने की आवश्यकता है। आपका अडियल रवैया बिजनस की दृष्टि से काफी नुकसानदेय हो सकता है। अपने इमोशंस को काबू में रखें और दिमाग का इस्तेमाल करते हुए सही डिसीजन पर पहुंचे।

जाॅब: - शनि की तीसरी व 16 जनवरी से 07 मार्च तक मंगल की चोथी दृष्टि कर्म भाव पर होने से नौकरी-पेशा लोगों के लिए यह वर्ष हालांकि काफी अच्छा है लेकिन सफलता प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत की दरकार है। कार्यस्थल में आपको बाॅस एवं सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा। साथ ही आपके काम की तारीफ भी होगी। जनवरी से मार्च माह की अवधि में आपका अच्छे पद पर प्रमोशन और च्वाॅइस पोस्टिंग की पूरी-पूरी संभावनाएं बन रही है। साथ ही अच्छी सैलरी के भी योग बन रहे है। कार्यस्थल में और अधिक समर्पण भावना से कार्य करें।


फाइनेंशियल पाॅजीशन:- 11 अक्टूबर से गुरू की लाभ भाव पर दृष्टि होने से आर्थिक मामलों में इस साल आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। क्योंकि इस साल आपके फालतू के खर्चें बढ़ सकते है। हालांकि इस साल पैसे कमाने के लिए बेहतरीन मौके मिलते रहेंगे। जिससे आय में निरंतर वृद्धि होने की पूरे योग बन रहे है। घर की सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। स्थायी सम्पत्ति खरीदने के अवसर हाथ लगेंगे। जिसको भुनाने में आपको चूकना नहीं चाहिए। भविष्य में भी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए उचित जगह पर धन का निवेश अवश्य करें।


फैमिली लाइफ एण्ड रिलेशनशिप:-

फैमिली :- 18 सितम्बर से 06 अक्टूबर तक सूर्य-बुध का बुधादित्य योग 5जी हाउस बना होने से पारिवारिक जीवन औसत रहने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा वर्ष की शुरूआत जीवनसाथी संग अनबन से हो सकती है। पूरे परिवार के संग कहीं घुमने का प्रोग्राम बना संबंधों में आ रही कटूता में मिठास घोली जा सकती है। इस यात्रा से आपके संबंधों में मधुरता आएगी। घर-परिवार में कोई शुभ कार्य की संभावना है। आप अपनी जिम्मेदारियों में बखूबी समझेंगे। साथ ही उन्हें पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे।


रिलेशनशिप:- इस साल आप अपने पार्टनर के साथ काफी अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। वे जातक जो अपने प्यार को शादी के बंधन में बांधने चाहते है, उनके लिए टाइम फेवरेबल है। शादी योग्यों के लिए शादी के योग भी बन रहे है।


हैल्थ:-

14 अप्रैल से 14 मई तक मेष व 15 जून से 16 जुलाई तक मिथुन राशि के सूर्य आँखों, पेट, आंत, गठिया व चोट जैसी संभावना बना रहे हैं। वहीं 16 जुलाई से 17 अगस्त तक तीसरे हाउस में राहु-सूर्य का ग्रहण दोष भाई के स्वास्थ्य को बड़ी पीड़ा का समय हो सकता है। हैल्थ की दृष्टि से यह वर्ष अत्यंत कमजोर सा प्रतीत हो रहा है इसलिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस साल आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। सेहत की मामले में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। अन्यथा सिरदर्द, ब्लड प्रेशर एवं हृदय संबंधी विशेष तकलीफों से दो-चार होना पड़ सकता है। जीवन साथी को लेकर कुछ हैल्थ इश्यूज हो सकते है। इसलिए नियमित रूप से डाॅक्टर से सलाह लें। वहीं अगर आप 40 प्लस हैं तो एन्यूअल मेडिकल हैल्थ चेक-अप अवश्यक करवाएं।


स्टूडेंट:-

18 सितम्बर से 06 अक्टूबर तक सूर्य-बुध का बुधादित्य योग 5जी हाउस में होने से शिक्षा के अनुसार यह साल आपके लिए अच्छा रहने वाला है। भाग्य भी पढ़ाई के मामले में आपका साथ देगा। आपके अंदर कई पाॅजीटिव चेंचेज होंगे। राशि स्वामी शुक्र होने से आप इस साल जोश एवं उत्साह में रहेंगे। हालांकि सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पडेगी। उच्च शिक्षा आई. टी., आई. एस., आर. ए. एस. जैसे काॅम्पीटिशन एग्जाम्स के लिए टाइम परफेक्ट है। स्टूडेंट्स का शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन उच्चतम् रहेगा। हर समय पोजीटिविटी के साथ रहना ही आपकी सफलता का गुरु मंत्र है।


कौनसी मित्र राशि और कौनसी शत्रु:-

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ, मीन राशि वालों से लाभ की स्थिति बन सकती है। आप इनसे मित्रता, व्यावसायिक संबंध भागीदारी में व्यापार, एवं उनके साथ इनवेस्ट कर सकते है तथा मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, मेष राशि वाले लोगों से जहां तक संभव हो दूरी बनाए रखें।

कौनसा अंक और रंग है शुभ:-

वृषभ राशि के लिए 3, 5, 6, 8 लक्की नम्बर तथा हरा, काला, सफेद कलर शुभ रहेगा।


विशेष सावधानी बरतने वाला समय:-

1. सूर्य 14 जनवरी से 12 फरवरी तक केतु के साथ ग्रहण दोष 9th हाउस में अशुभ।
2. 07 मार्च से 02 मई तक 8th हाउस में मंगल-शनि का अंगारक दोष। 
3. 02 मई से 06 नवम्बर तक 9th हाउस में मंगल-केतु का अंगारक दोष।
4. सूर्य 16 दिसम्बर से मंथ एंड तक 8th हाउस में अशुभ।

खुशी के पल:-

1. 01 जनवरी से 16 जनवरी तक गुरु-मंगल का परिजात योग।
2. 19 अप्रैल से 31 अप्रैल तक शुक्र स्वगृही होकर मालव्य योग।
3. 6th हाउस में गुरू-शुक्र का शंख योग 01 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक रहेगा।

सफलता के चमत्कारिक उपाय:-

शुक्र यंत्र को सफेद वस्त्र पर चावल से अष्टदल कमल बनाकर उस पर स्थापित करें, तत्पश्चात् पुरुष सफेद वस्त्र एवं स्त्री लाल वस्त्र धारण करके सफेद चंदन की माला से ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः मंत्र के 64 हजार जाप करें। शुक्रवार का व्रत, दुर्गा सप्तसती का पाठ करना, दोनों नवरात्रा तथा गुप्त नवरात्रा में व्रतादि करना। शुक्र यंत्र की विधिवत् पूजा एवं सफेद वस्त्र में सफेद पुष्प लेकर अपनी कुलदेवी को अर्पण करें। सफेद वस्तु, चावल, दूध, दही, घृत का दानादि करना शुभ रहेगा।

सफलता का सूत्र:-

यहां मैं एक बात कहना चाहूंगा कि किसी भी कार्य के प्रति अगर आपके मन में यह भाव है कि, ‘‘अगर आप सोचते हैं, कि आप कर सकते हैं, तो आप अवश्य कर पाएंगे‘‘ इसी बात को ध्यान में रखते अपनी नकारात्मक सोच को बदलें। गलत जिद ना करें। सदा सत्य बोले, क्योंकि सत्य में सौ हाथियों का बल होता है।

Comments