तुला राशि || Libra (Tula)|| Predictions for- 2018 Rashifal || Yearly Horoscope || By Suresh Shrimali



|| तुला राशि 2018 ||



पाॅजीटिव प्वाॅइंट:-
उच्च रहन-सहन, बाहरी दिखावा, ऊपरी तड़क-भड़क, अत्यधिक सफाई पसंद, इस राशि से जुड़े इंसान सफाई पर विशेष ध्यान देते है। अपने वस्त्रों तथा घर को आधुनिक ढंग से बनाने में इस राशि के इंसानों में विशेष अभिरुचि होती है।

नेगेटिव प्वाइंट:-
इनमें आलस्य की प्रवृत्ति होने के कारण ये आज का काम कल पर टालते हुए देखे जा सकते है। इसी आलस्य के चलते कार्याें के प्रति उतने गंभीर नहीं होते हैं। ऐसी सिच्युएशन इनकी प्रगति में बाधक सिद्ध होती है।

बिजनस पाॅजीशन:-
बिजनस:- 02 मई से 06 नवम्बर तक मंगल की चैथी व 11 अक्टूबर तक गुरू की सातवीं दृष्टि 7th हाउस पर होने से अगर आप व्यवसाय करते हैं तो यह साल आपको प्रत्याशित मुनाफा देने वाला साबित होगा। आपके कॅरियर में कई अहम् बदलाव होंगे और पैसों की आवक अच्छी रहेगी। सच्ची लगन की बदौलत आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस साल आय के कई नए स्तोत्र सामने आंएगे। साथ ही विदेश की यात्रा भी सफल रहेगी। कला, अभिनय, डिजाइनिंग, फैशन, आर्किटेक्ट (वास्तुकार), प्रिटिंग, मीडिया और कॉस्मेटिक से जुड़े कारोबार में बेहतर लाभ प्राप्त होगा।

जाॅब :- 16 अक्टूबर से गुरू की क्रम भाव पर दृष्टि होने से पदौन्नति के रूप में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। सैलरी में भी वृद्धि हो सकती है। सीनियर की तारीफ मिलेगी और वे काम में आपकी मदद् भी करेंगे। बेहद ही कम समय में हुई आपकी प्रगति से आपके सहकर्मी आश्चर्यचकित हो सकते हैं। आपकी सफलता से आपके साथ काम करने वाले लोग ईष्या भी कर सकते हैं, लेकिन आपका ध्यान सिर्फ और सिर्फ आपके काम पर होना चाहिए। अपनी वाणी पर ध्यान रखें, क्योंकि विवाद होने की भारी संभावना है। इस विवाद की वजह से कार्यस्थल का माहौल भी खराब हो सकता है।


फाइनेंशियल पाॅजीशनः- 2 मई से 6 नवम्बर तक मंगल की लाभ भाव पर दृष्टि होने से इस साल तुला राशि के जातकों के पास पैसों की कमी नहीं रहने वाली है। दूसरे शब्दों में कहे तो पैसों के कारण कोई काम नहीं रुकेगा। आर्थिक मामलों में आप कुछ सकारात्मक बदलाव करेंगे। इस दौरान आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत भी करेंगे। इस अवधि में आप पुराने कर्ज से भी ऊबर जाएँगे। जनवरी से मार्च तक की अवधि में आपकी कमाई में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जाएगी।


फैमिली लाइफ एण्ड रिलेशनशिप
फैमिली:- शनि की तीसरी दृष्टि 5th हाउस पर होने से यह मिला-जुला रहने वाला है। साल की शुरुआत आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। साथ ही इस दौरान सकारात्मक ऊर्जा से आप लबरेज रहेंगे, हालाँकि चीजें आपका मनमाफिक नहीं होंगी। दूसरे शब्दों में कहें तो आप जैसा चाहेंगे वैसा नहीं होगा। आपके लिए जरूरी है कि अपने क्रोध पर काबू रखें और बोलने से पहले शब्दों को तोल-मोल कर बोलें। अगर आप वैवाहिक और गृहस्थ जीवन का वाकई आनंद लेना चाहते हैं तो कहासुनी से बचें।

रिलेशनशिप:- साल 2018 की शुरुआत में आपको प्यार के मामले में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, कहीं ऐसा ना हो कि पार्टनर को आपकी बातों का बुरा लग जाएं और वे नाराज हो जाएं। परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस साल आपको वही मिलेगा जिसे आप सच्चे दिल से चाहते हैं। मार्च महीने के बाद साथी के साथ आप कुछ यादगार लम्हें गुजारेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए यह साल सुखःद रहने वाला है। वैवाहिक लोगों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। वहीं जो लोग अभी तक कुँवारे हैं और शादी करना चाहते हैं तो उनके भी हाथ पीले होंगे।


हैल्थ:- 7 मार्च से 2 मई तक मंगल की 6th हाउस पर दृष्टि होने से तुला राशि के लिए सेहत की बात करें तो आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। सेहत के प्रति लापरवाही आपके लिए घातक हो सकती है। खान-पान की आदतों पर विशेष ध्यान देना होगा। तेल-मसाला और मिर्च युक्त खाने की वस्तुओं के सेवन से परहेज करें, नहीं तो पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। नियमित रूप से व्यायाम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। काम से आराम के लिए समय निकालना भी एक समझदारी भरा फैसला होगा, क्योंकि काम की अधिकता के कारण आपको थकान हो सकती है। इस समय आपको क्रोध का भी त्याग करना होगा।

स्टूडेंट:-
16 जनवरी से 7 मार्च तक मंगल की चैथी दृष्टि 5th हाउस पर होने से शिक्षा की बात करें तो यह चुनौतियों से भरा है। बेहतर परिणाम के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की दरकार होगी। साल की शुरुआत में आपका ध्यान लक्ष्य से भटक सकता है। साथ ही एकाग्रता की कमी का असर आपके प्रदर्शन पर भी पड़ेगा। ऐसे में आप हतोत्साहित भी हो सकते हैं, लेकिन आपको इससे बचना होगा और अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित करना होगा। ऐसे समय में आपको शांतचित् से काम लेना होगा और सर्व-शक्तिमान भगवान पर भरोसा रखना है। पढ़ाई में ध्यान और एकाग्रता बनाए रखने में गायत्री मंत्र के जप से आपको मदद मिलेगी।

कौनसी मित्र राशि और कौनसी शत्रु:-
तुला राशि वाले लोगों के लिए तुला, धनु, मकर, कुंभ, मिथुन, कर्क राशि वालों से लाभ की स्थिति बन सकती है। आप इन से मित्रता, व्यावसायिक सम्बन्ध भागीदारी में व्यापार, एवं उनके साथ इनवेस्ट कर सकते है तथा वृश्चिक, मीन, मेष, वृषभ, सिंह, कन्या राशि वाले लोगों से जहां तक संभव हो दूरी बनाए रखें।

कौनसा अंक और रंग है शुभ:-
तुला राशि के लिए 3, 5, 6, 8 लक्की नम्बर तथा हरा, काला, सफेद कलर शुभ रहेगा।


विशेष सावधानी बरतने वाला समय:-
1. सूर्य 14 जनवरी से 12 फरवरी तक केतु के साथ ग्रहण दोष 4th हाउस में अशुभ।
2. 07 मार्च से 02 मई तक 3तक हाउस में मंगल-शनि का अंगारक दोष।

3. 02 मई से 06 नवम्बर तक 4th हाउस में मंगल-केतु का अंगारक दोष।
4. सूर्य 14 मई से 15 जून तक 8th हाउस में अशुभ।


खुशी के पल:-
1. 01 जनवरी से 16 जनवरी तक गुरु-मंगल का परिजात योग।
2. आपकी राशि में गुरू-शुक्र का शंख योग 01 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक रहेगा।
3. 01 सितम्बर से 31 दिसम्बर तक आपकी राशि में स्वगृही शुक्र मालव्य योग।

सफलता के चमत्कारिक उपाय:-
सफेद चंदन की माला से ऊँ शुं शुक्राय नमः मंत्र के 64 हजार जाप करें। शुक्रवार का व्रत, दुर्गा सप्तसती का पाठ करना, दोनों नवरात्रा तथा गुप्त नवरात्रा में व्रतादि करना। शुक्र यंत्र की विधिवत् पूजा एवं सफेद वस्त्र में सफेद पुष्प लेकर अपनी कुलदेवी को अर्पण करें। सफेद वस्तु, चावल, दूध, दही, घृत का दानादि करना शुभ रहेगा।


सफलता का सूत्रः-
यह 21वीं सदी का युग है। इसमें कल का काम आज, आज का काम अभी करने की मन में प्रवृत्ति का होना अत्यंत आवश्यक है। तभी आप दूसरों से कम्पीट कर पाएंगे। अपने अंदर की विद्यमान, आज का काम कल पर डालने वाली प्रवृत्ति से बाहर निकलने का समय मानों आ गया है, साल 2018 में अपनी इस बुरी आदत को हमेशा-हमेशा के लिए समाप्त करने का सींसियर प्रयास करें, सक्सेस अवश्य मिलेगी।





Comments