Dhanteras 2017|| धनतेरस शुभ ⁠ मुहूर्त- जानिए कौनसी वस्तु किस मुहूर्त में खरीदें || Suresh Shrimali

|| धनतेरस पर ये सात वस्तुएं खरीदी तो मिलेंगे सातों सुख ||







 धनतेरस आई बाजार जगमगाने लगे, मन उम्मीदों से रोशन हो उठता है कि इस बार जो खरीददारी होगी उससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। साथ ही ये धनतेरस भाग्यशाली साबित हो। मेरी जिंदगी सातों सुख प्राप्त करें, अब ये सात सुख कौनसे है, पहले ये जान लेना जरूरी है।
 पहला सुख- निरोगी काया
 दूसरा सुख-घर में धन और माया
 तीसरा सुख-सुलक्षणा नारी
 चैथा सुख-पुत्र आज्ञाकारी
 पांचवा सुख-हो सुन्दरवास
 छठा सुख- हो अच्छा पास-पड़ौस
 सातवां सुख- हो मित्र घनेरे
 ये सातों सुख हमारे घर में धनतेरस के दिन आएं और स्थायी रूप से वास करें। अब आपको क्या-क्या खरीदना चाहिए, वो मैं आपको बता देता हूं।
 प्रथम रूप से भगवान गणेश और माँ लक्ष्मी की चांदी की प्रतिमा खरीदना और उसे घर में स्थापित करना शुभकर है। जिससे घर में धन और माया का स्थायी वास रहेगा।
 गृहलक्ष्मी के लिए वस्त्र और आभूषण खरीदें, यह जरूरी नहीं है कि महंगे उपहार ही खरीदे जाएं। बस कुछ ना कुछ नया घर में आना चाहिए। साथ ही चांदी के सिक्के, श्रीयंत्र व श्रीगणेश-लक्ष्मी युक्त सिक्के बहुत ही शुभ फलदायक रहते है।
 इस दिन पीतल के बर्तन भी खरीदने चाहिए और गृहणी के द्वारा उन्हें जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।
 आज के दिन नमक खरीदने की भी मान्यता है, नमक धनतेरस के दिन सुबह खरीदें और धनतेरस से लगाकर भैय्यादूज तक रोज इस नमक को पानी में मिलाकर घर में पौछा लगाना चाहिए। घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और संतान पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव भी समूल नष्ट हो जाते है।
 सातमुखी रूद्राक्ष भी धनतेरस के दिन खरीदना चाहिए, इस रूद्राक्ष की पूजा दीपावली के दिन करें और गले में धारण करें। सातमुखी रूद्राक्ष में माँ लक्ष्मी का वास होता है। इसे स्थापित करने से माँ लक्ष्मी की कृपा हम पर बनी रहती है।
 मिट्टी के दीपक जो कि इस पंच दिवसीय महापर्व पर प्रज्जवलित किए जाते है उन्हें भी आज ही खरीदना चाहिए।
 इलेक्ट्राॅनिक आईटम्स, अब सवाल ये उठता है कि हजारों साल पहले कोई इलेक्ट्राॅनिक प्रोडेक्ट तो थे नहीं। अब ये प्रथा कहां से आई। इलेक्ट्राॅनिक से आशय है कि कुछ ना कुछ चलाएं मान मशीनरी खरीदी जाएं। पुराने समय में ओखली खरीदी जाती थी। गेंहू से आटा बनाने वाली चक्की खरीदी जाती थी, जिससे की कोई ना कोई चलित यंत्र घर में आएं और चलायमान यंत्र हमेशा प्रगति की ओर इशारा करता है। विशेष रूप से ये सात चीजें आपको खरीदनी चाहिए। क्योंकि आपने गौर किया होगा कि जो सातों सुख मैंने आपको बताएं उसमें छठा सुख है हो अच्छा पास-पड़ौस और सातवां सुख है हो मित्र घनेरे। क्योंकि जो प्रगतिशील है उसके साथ हर कोई जुड़ना चाहता है और पास आकर बसना चाहता है। इसलिए मेरी आपको सलाह है कि कोई चलित यंत्र अवश्य लें।

Comments