Yogas in Astrology|| क्या आपकी कुण्डली में हैं Laxmi Yoga ||चन्द्राधि योग || Suresh Shrimali




                                          || चन्द्राधि योग ||


चन्द्रमा से चन्द्राधियोग घटित होता है। ‘‘चन्द्रमा मनसो जातः’’ और यह जीवन है, मन का खेल। क्योंकि मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। अतः ज्योतिष में चन्द्रमा को लग्नवत् माना गया है। साउथ अफ्रीका के स्टीव गोम्स की अगर बात करे तो चन्द्रमा से छठे, सातवें एवं आठवें भाव में शुभ ग्रह हो व उन पर कोई पाप प्रभाव ना हो तो चन्द्राधि योग घटित होता है। यह एक अत्यन्त प्रभावी धन योग है, क्योंकि चन्द्रमा धनदायक ग्रह भी है। इस योग में व्यक्ति शक्ति सम्पन्न, सुखी, एक से एक लग्जरी गाड़ियों का स्वामी, कीर्तिवान होता है। उसकी निर्णय क्षमता व मनोबल का कोई सानी नहीं होता है। ऐसा ही योग माइक्रोसोफ्ट के संस्थापक Information & Communication Technology में क्रांति लाने वाले महाधनी, महादानी बिल गेट्स की कुण्डली में अत्यन्त प्रभावी चन्द्राधियोग घटित हो रहा है। चन्द्रमा मीन राशि में। चन्द्रमा से छठे घर में गुरू। चन्द्रमा से सातवें भाव में बुध। चन्द्रमा से आठवें भाव में शुक्र। इनके यश, वैभव से कौन अनजान है। यह एक अद्वितीय राजयोग है जो व्यक्ति को बुलन्दियों पर पहुँचाता है

Comments