Yogas in Astrology||क्या आपकी कुण्डली में हैं Laxmi Yoga || धेनु योग (Dhenu yoga)|| Suresh Shrimali



                                          || धेनु योग ||

Germany के Jimmy Burg की कुण्डली में नजर डालते है जब दूसरे घर में शुभ ग्रह हो या दूसरे घर को शुभ ग्रह देखते हो तथा दूसरे घर के लाॅर्ड उदित होकर स्वराशि या उच्च राशि में स्थित होते हुए सुस्थान अर्थात् धन भाव केन्द्र या त्रिकोण में विराजित हो तो धेनु योग घटित होता है। ऐसे ही योग धीरू भाई की कुण्डली में भी धनेश शनि धन भाव में और उस पर लग्नेश, सुखेश अति शुभ ग्रह गुरू की दृष्टि अतः धेनु योग घटित हुआ। ऐसे व्यक्तियों की सम्पदा कुबेर से कम नहीं होती, रत्नों के भण्डार भरे होते है, परमार्थ व सेवा कार्यों में धन का सद्प्रयोग करते है। धेनु योग में जन्में व्यक्ति को विद्या, कुटुम्ब, यश, मान सभी कुछ सहजता से प्राप्त होता है। रिलायंस के महान औद्योगिक साम्राज्य की नींव रखने वाले सदी के महानतम् उद्योगपति धीरू भाई अम्बानी की कुण्डली में भी अत्यंत प्रभावी धेनु योग घटित हो रहा है। धनेश शनि लग्न भाव में विराजित है, उस पर गुरू की अमृत दृष्टि। धीरू भाई के जीवन पर इस महान धनवंतरी योग का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इनके अलावा लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर आदि की कुण्डलियों में भी यह योग घटित हो रहा है। 


Comments