21 October आज का राशिफल और भविष्यवाणी | AAJ KA RASHIFAL | Today Horoscope | Suresh Shrimali

।।श्रीगणेशाय नमः।।

21 अक्टूबर शुक्रवार

नमस्कार दर्शको!


1. ध्यान हमेशा लक्ष्य पर रखो।

रामायण में देवी सीता की खोज के लिए जब भगवान हनुमान समुन्द्र के ऊपर से लंका की तरफ जा रहे थे। तब समुद्र के बीच में से एक पर्वत निकला। उस पर्वत का नाम मैनाक था और वो पर्वत पूरा सोने का बना हुवा था। उस सोने के पर्वत ने हनुमान जी को देखा और उनसे कहा की, ‘आप उड़कर लंका की तरफ जा रहे हैं लेकिन अभी लंका बहुत दूर है तो क्यों ना आप कुछ देर मुझ पर विश्राम कर लें।हनुमान जी ने मैनाक पर्वत को देखा और बोले, ‘आपने मेरा इतना ध्यान रखा और मुझे विश्राम करने के लिए प्रस्ताव दिया, इसके लिए धन्यवाद, लेकिन मैं अभी रुक नहीं सकता। मेरा लक्ष्य है माँ सीता की खोज करना और जब तक मैं अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर लेता, तब तक मैं रुक नहीं सकता। पर्वत बोला, ‘अभी सफर बहुत लम्बा है। आपको विश्राम कर लेना चाहिए।’ हनुमान जी बोले, ‘अभी मुझमें बहुत उत्साह है लेकिन अगर में आपकी बातों में आकर रुक गया तो मुझ में आलस्य सकता है।हनुमान जी समझ गए थे कि ये सोने का पर्वत है। अगर मैं इस पर रुक गया तो कहीं कहीं मेरे जीवन में आलस्य, भोग-विलास सकता है। हनुमान जी मैनाक को धन्यवाद कहकर आगे बढ़ गए।

सीख - जब हम किसी लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं तो हमें भी भोग-विलास, सुख-सुविधा के साधन मिलते हैं। कभी-कभी कार, मोबाइल, टीवी जैसी चीजें मैनाक पर्वत की तरह हमें रोकती हैं। बुद्धिमानी ये होनी चाहिए कि इन्हें स्पर्श करें यानी इनका उपयोग करें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ जाएं।

.......................

2. कुछ करोगे तभी तो कुछ मिलेगा।

किसी ने क्या खूब कहा है, “टूटने लगे होंसले अगर तो ये याद रखना, बिना मेहनत के तख्तो-ताज नहीं मिलते; ढूंढ लेते हैं अँधेरे में मंजिल अपनी, क्योंकि जुगनू कभी रोशनी के मोहताज नहीं होते।एक बार एक व्यक्ति मंदिर गया और प्रार्थना करने लगा, “हे भगवान, मैं अपनी Job से, अपने काम से बहुत थक चूका हूँ। और अब में बस आराम से जीना चाहता हूँ। Please God! आप मुझे बस एक Lottery जितवा दो।इतना कहकर वो मंदिर से चला गया। हफ्ता बीत गया, लेकिन उस व्यक्ति की Lottery नहीं लगी। फिर मंदिर आया और प्रार्थना करने लगा, "हे भगवान, अब तो मैंने शराब पीना छोड़ दिया है, अब में एक अच्छा इंसान बन गया हूँ, Please God बस एक बार मुझे Lottery जितवा दो।इतना कह कर वो फिर मंदिर से चला गया। एक हफ्ता और बीत गया, लेकिन उस व्यक्ति की Lottery नहीं लगी। वो फिर मंदिर आया और फिर से प्रार्थना करने लगा,” God अब तो मैंने सब बुरे काम भी छोड़ दिए हैं, मेरी मदद करो और Lottery जितवा दो।रोज की तरह जैसे ही वह व्यक्ति वहां से जाने लगा। तभी एक तेज रोशनी चमकी और एक आवाज आयी, “अरे मूर्ख, तू जाकर पहले एक Lottery का Ticket तो खरीद, तभी तो में तेरी Lottery लगवाउँगा।

 

सीख - हम अक्सर भगवान से कुछ ना कुछ मांगते रहते हैं, की God मुझे ये दिला दो, मुझे वो दिला दो, मुझे ये चाहिए, मुझे वो चाहिए लेकिन हम ये नहीं सोचते की जो हम मांग रहे हैं उस चीज़ को पाने के लिए हम खुद कुछ कर भी रहे हैं। क्यूंकि भगवान हमे कहीं से वो चीज़ लेकर हमारे सामने नहीं रख सकता।

 

उपाय :-

क्या आपके घर में भी छोटी-छोटी बातों पर होते रहते है झगड़े?

कई बार देखा गया है कि घर में सुख शांति रहती ही नहीं है, परिवार के सदस्य एक दूसरें से बात तक नहीं करते है छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करना। घर में Paying Guest की तरह रहते है परिवार के सदस्यों को एक करने के लिए आप गाय के आगे वाले पांव पर कुमकुम, अक्षत, पुष्प, जल, दूध, गुड़ से पूजन करने से घर में सुख-शांति की कामना गौ माता के समक्ष करें। जिससे शांति के साथ साथ परिवार एक होने लगेगा।

 

पंचाग :-

      आज शाम 05:22 तक एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 12:27 तक मघा नक्षत्र फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शुक्ल योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग मालव्य योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज दो समय है। सुबह 08:15 से 10:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एंव दोपहर 01:15 से 02:15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। 

  

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार।

Festival Season को देखते हुए आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। Business Related Activity Online और Phone द्वारा ही व्यवस्थित करने में लगे रहेंगे। वर्तमान वातावरण की वजह से कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। वित्तीय लाभ के संकेत हैं। आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। आपका खर्च कम रहेगा। वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें। Boss अथवा उच्च अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। Students को कामयाबी पाने के लिए छोटे बदलावों पर अम्ल करना होगा जिससे उनकी कामयाबी में वृद्धि होगी।हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है।सेहत के मामले में पेट संबंधित कुछ समस्याओं से सामना करना पड़ेगा।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी।

व्यवसाय संबंधी राजकीय मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना जरूरी है। इस समय निर्धारित यात्राओं को टालना ही उचित है। नौकरी पेशा लोगों को अपना Target हासिल करने में दिक्कत रहेगी, लेकिन उच्चाधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। किसी Tension को लेकर आपका काम में मन नहीं लगेगा।चिंता कर कुछ हासिल नहीं हो सकता परन्तु चिंतन कर ऐसा कुछ नहीं जो आप हासिल नहीं कर सकते।Workspace पर आपको नियमित गतिविधियों में अतिरिक्त प्रयास करना होगा। मानसिक तनाव रहेगा। नियमित सुख में गिरावट आने से वैवाहिक जीवन सामान्य में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। Students किसी बात को लेकर उग्र स्वभाव वाले और चिड़चिड़े रहेंगे। इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें। सेहत में गिरावट आएगी।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।

व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। अभी ज्यादा Income की उम्मीद नहीं है, लेकिन फिर भी रोजमर्रा की गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में कार्यभार की अधिकता की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। Workspace पर अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। घर परिवार को समय देंगे। संतान से सुख मिलेगा। दिन अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों में प्रेम देखने को मिलेगा। विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे। Student Study पर Concentrate करने में सफल होंगे।मन की एकाग्रता ही समग्र ज्ञान है।आपकी सेहत ठीक रहेगी। मन लगाकर खाएं।

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ।

सेहत के मामले में सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। व्यापारिक गतिविधियां अभी यथावत ही रहेंगी, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए धैर्य और संयम रखना ही उचित है। अभी कोई भी कारोबारी योजना लंबित हो सकती है। सरकारी सेवारत लोग अपना Target पूरा करने में समर्थ रहेंगे। Workspace पर काम में मन लगेगा। आपके लंबित कार्य पूरे होंगे। दोपहर बाद नौकरी में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपके और आपके भाई-बहनों के बीच रिश्ते बेहतर में लगे रहेंगे। जो आपके कुछ नया सीखाएंगे। जरूरी नहीं कि सारे सबक किताबों से ही सीखें, कुछ सबक जिंदगी और रिश्ते सिखा देते है।अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कुछ खास प्रबंधन करेंगे। Students के लिए दिन औसत रहेगा।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास।

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आय और व्यय में समानता रहेगी। Festival Season को देखते हुए Marketing संबंधी व्यवसाय तेजी पकड़ेगा। सरकारी नौकरी में अपने काम के प्रति लापरवाही बरतें। कोई Complaint हो सकती है। वासी योग के बनने से नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे, कुछ राशि भी खर्च करेंगे। आप अपने भाई-बहनों के साथ सामंजस्यपूर्ण समय बिताएंगे। संतान सम्बन्धी खुशखबरी का एक समाचार आपको खुश कर देगा। आपका वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा। Students के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा। सेहत में सुधार आपके चेहरे मुस्कान लाएगा।मुस्कुराओं....क्योंकि वह मनुष्य होने की पहली शर्त है, एक पशु कभी मुस्कुरा नहीं सकता।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।

ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में नहीं है इसलिए कोई भी व्यवसायिक निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय घर के सदस्यों की भी सलाह अवश्य लें, निश्चित ही आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। युवाओं को अपने Career को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। आपको अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण करना होगा।नकारात्मक सोच को पालना अपने ही आँगन में सांप पालने जैसा है, यह सांप सबसे पहले आपको ही डसेगा।नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी नाखुश हो सकते हैं। आपकी संतान कुछ गलत करके आपको दुःखी कर सकती है। Festival Season का आपके कार्य पर Pressure रहेगा जिससे आप घर-परिवार के साथ आपका सामंजस्य कम रहेगा। Students के लिए दिन अड़चनों भरा रहेगा, कुछ कुछ भुलने से आप परेशान रहेंगे। आपको Acidity होने की संभावना है।

 

दीपावली Special :-

अगर दीपावली के लिए किए गए दीपक बुझ जाएं तो?

अगर आप दीपक सजा रहे हैं और हवा अथवा किसी अन्य कारण से दीपक बुझ जाता है तो कोई बात नहीं आप दीपक सजाते जाएं बाद में इस दीपक को पुनः प्रज्जवलित कर सकते हैं।

     

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से मिलेगी खुशखबरी।

व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। दोपहर बाद कोई निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी सदस्य की सलाह अवश्य लें। Business में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी।महत्वकांक्षा वो बीज है जिससे सज्जनता का विकास होता है।ज्यादा Work Load होने से नौकरी पेशा लोगों को Office का काम घर से करने की वजह से कुछ दिक्कतें भी आएंगी। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा करें। Practice के दौरान Sports Person Track पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। स्वास्थ्य के सितारे आपके पक्ष में रहेंगे।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे बनेगे वर्कोहॉलिक

सुनफा योग के बनने से अपनी कार्यप्रणाली में किए गए बदलाव के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। Media और Online कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। इससे व्यवसाय को गति देने में सहायता मिलेगी। Office में अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है। कार्य पर एकाग्रता नहीं रख पाएंगे।मन की एकाग्रता में ही सारा ज्ञान छिपा है मन की शक्ति सूरज की किरणों की तरह होती है जब एक ही जगह केंद्रित होती है तो चमक उठती है।रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। Students अपने Field में Better करने के प्रयास में जूटे रहेंगे। आप दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे बढ़ेगा Knowledge.

व्यवसायिक व्यवस्था में सुधार करने में आप सफलता हासिल करेंगे। साथ ही कुछ कानूनी अथवा निवेश संबंधी जटिलताओं को सुलझाने के प्रयास में आप सफल होंगे। लेकिन कुछ Online कार्य करने की वजह से कुछ दिक्कतें भी आएंगी। किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।पिता की मौजुदगी सूरज की तरह होती है सूरज गर्म जरूर होता है लेकिन अगर हो तो अंधेरा छा जाता है।लेकिन Sports Person कुछ अप्रिय घटनाओं से चिंतित हो सकते हैं। आपके और आपके Life Partner के बीच एक नई सुखद सन्धि हो सकती है। जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में हो सकती है समस्या।

Partnership Business से Related कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लें। इस समय धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। Office में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। अपने काम पर ही ध्यान दें। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है। सरकारी कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं। आपका खर्च कुछ अधिक रहेगा।आमदनी पर्याप्त हो तो खर्चों पर नियंत्रण रखिए, जानकारी पर्याप्त हो तो शब्दों पर नियंत्रण रखिए।शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी की दिल से Company की कमी महसूस करेंगे। Students किसी और की सफलता को देखकर Depression में रहेंगे। शारीरिक तनाव के साथ-साथ भावनात्मक तनाव भी रहेगा। आप पराजित होने के साथ-साथ बीमार भी महसूस करेंगे।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी में हो सकता है मनमुटाव।

Festival Season को ध्यान में रखते हुए Business में आपको अपने Staff की जरूरतों को ध्यान में रखना होगा तब ही आप अपने Business की Growth को बढ़ा पाएंगे। उनकी कार्य क्षमता में कमी सकती हैं। जिस कार्य को आप बहुत सहज और सरल समझ रहे थे, उसमें कुछ मुश्किलें आएंगी। Documents संभाल कर रखें। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।सफलता के लिए आत्म-विश्वास आवश्यक है, और आत्म-विश्वास के लिए तैयारीइस दिन आपकी कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग Single हैं उन्हें अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। Competitive Students Phone पर बात उतनी ही करें जीतनी आपके काम की आपको समय की अहमियता को समझना होगा। सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

व्यवसाय में किए गए कुछ परिवर्तन व्यवसाय में गति लाएंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ संबंधों को खराब करें तो आपके लिए और Business के लिए दिन बेहतर रहेगा। Partnership Business की Planning बना रहे हैं, तो 8:15 से 10:15 और दोपहर 1:15 से 2:15 के मध्य करना आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। सरकारी कार्यालय में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है। दूसरों के मामले में ध्यान देकर अपने काम से ही मतलब रखें। Workspace पर आपका आत्म-विश्वास बढ़ेगा। आप Office की गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।जिम्मेदारी उठाना बड़ी बात नहीं बल्कि उसे निभाते रहना बड़ी बात है।अपने छोटे भाई के कारण आपको खुशी मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दम्पत्तियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी। Students के लिए दिन कोई अच्छी खबर ला सकता है। घुटनों के दर्द से राहत मिलेगी।

 

Astrology ज्ञान

कर्क, सिंह, तुला, धनु, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, मिथुन, वृश्चिक, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे। फिर भी आज आप प्रातः स्नानादि से निवृत होकर नित्य अपने घर में नमक मिश्रित जल से पोछा लगाऐ ऊँ द्रां द्रीं द्रौ सः शुक्राय नमः मंत्र का जाप करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

Comments