AAJ KA RASHIFAL | 11 October आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

11 अक्टूबर मंगलवार

नमस्कार दर्शको!


लाभ के लिए धोखा दें - जो लोग थोड़े से लाभ के लिए किसी को भी धोखा देने के लिए तैयार रहते हैं, वे लक्ष्मी जी का कभी आशीर्वाद प्राप्त नहीं करते हैं। ऐसे लोगों को लक्ष्मी जी बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। बल्कि ऐसे लोगों को समय आने पर कष्ट उठाना पड़ता है।

.........

उपाय :-

नकारात्मक शक्तियों से बचाव के लिए करे यह उपाय। 

इसके लिए एक काले रंग का सूती धागा लें। अब उस धागे में जितनी आपकी उम्र है उतनी गांठें बांधें। अब इन गाठों पर तुलसी केले का अर्क लगाएं। फिर इस पर पीला सिंदूर लगाएं। यह कार्य करने के बाद इस धागे को मंदिर में रख दें। इसके बाद इस धागे को अपने दाहिने कंधे पर बांध लें और इसे 21 दिन तक बांध कर रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होंगी और आपकी सफलता के रास्ते खुलेंगे।

 

पंचाग :-

आज पुरे दिन द्वितीया तिथि रहेगी। आज दोपहर 04:16 तक अश्विनी नक्षत्र फिर भरणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, हर्षण योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा। वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज दो समय है। दोपहर 12:15 से 02:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक राहुकाल रहेगा।   

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास।

Students को तनाव के बीच कोई अच्छी खबर मिलने से मन को सुख मिलेगा। सर्वार्थसिद्धि और बुधादित्य योग के बनने से व्यवसाय संबंधी आपके प्रयास परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे। Festival Season को देखते हुए आप इस समय विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें और आप अपना सारा ध्यान अपने Business पर लगाएं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सहयोगियों के मामले में दखल दें। सकारात्मक और आसान दिन बिताएंगे।नकारात्मक विचारों के साथ, आप एक सकारात्मक जीवन नहीं जी सकते।समय ठीक है। आत्मचिंतन से लाभ होगा। परिजनों के साथ साफ-सफाई जल्दी होगी। मनोविनोद से आनंद प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में जोश और उत्साह बढ़ेगा। जीवन के प्रति उत्साह बढ़ेगा। आपको भावनात्मक और शारीरिक सहायता का विस्तार करना चाहिए, किसी की मदद करनी चाहिए।


चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेंगे।

ग्रहणदोष के बनने से स्वास्थ्य की समस्या बेचैन करेगी। Business में बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार अवश्य करें। संगीत, कला, साहित्य आदि से संबंधित कार्यों में बेहतरीन कार्य करने के बाद भी असफलता हाथ लगेगी। Boss तथा अधिकारियों के साथ संबंध बिगड़ सकते है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।मानता हूं सफलता की राह थोड़ी कठिन है पर यह इतना भी कठिन नहीं कि ये हमारी मेहनत के आगे आसान हो सके।सितारे आपके पक्ष में नहीं चल रहे हैं। नकारात्मक विचारों का त्याग करें। प्रतिष्ठा में कमी आएगी। Festival Season को देखते हुए Workload ज्यादा होने से आप शाम तक थक सकते हैं और कमजोर महसूस कर सकते हैं। Competitive Students Next Exam को लेकर तनाव ले और Study के बीच खान-पान का ध्यान रखें।

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पुरा करे।

नौकरी पेशा लोगों के विदेश जाने के अवसर बन रहे हैं। आत्म-विश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।आत्म-विश्वास के साथ आप गगन चूम सकते है और आत्म-विश्वास के बिना मामूली सी उपलब्धियां भी आपकी पकड़ से परे है।नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। नए काम संबंधी योजनाएं बनाई है, तो उस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना करें। क्योंकि व्यक्तिगत कार्यों की वजह से आप अपने व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। पूरा परिवार आपके आस पास होगा। आपको अपने क्रोध को नियंत्रित करना चाहिए और शांत रहना चाहिए। कोई Form भर रहे हैं, तो दोपहर 12:15 से 2:00 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ समय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ठीक होने का अहसास होगा।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे Job में आऐगा निखार।

दीपावली की साफ-सफाई पर घर से बिना काम की चीजों को बाहर निकालने से घर में सकारात्मक वातावरण बनेगा। परिवार के साथ आनंद आएगा। ध्यान और योग में मन लगाएं।योग जीवन का वह दर्शन है, जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है। व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां मिलेंगी। वर्तमान में चल रहे Business के कामों के साथ नए काम पर भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। परिस्थितियां आपके पक्ष में है। सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा। आप वित्तीय योजनाओं में पैसा लगाने का सोचेंगे पर फिलहाल विचार टालें। काम के लिहाज से आप बढ़िया Performance दे सकेंगे। आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी। Students Study में अपना बेहतर देंगे। आप Education Loan के लिए Apply कर सकते है।

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे चमकेगा भाग्य।

Students के लिए दिन कुछ मानसिक उलझन प्रदान करने वाला रहेगा। आपके सभी व्यवसाय संबंधी काम चलते रहेंगे। सहयोग भी मिलेगा। Festival Season को देखते हुए इस समय किसी भी व्यवसायिक योजना में निवेश करने से पहले Research जरूर कर लेवें उसके बाद ही करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। राजनेता की भेट से आपके किसी रुके हुए काम के पूरा होने की उम्मीद है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। Workspace पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें तो स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके पारिवारिक जीवन में कुछ शांति बनी रहेगी। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें।दूसरों की भावनाओं का हमेशा सम्मान करें। हो सकता है कि यह आपके लिए कुछ भी हो लेकिन उसके लिए बहुत कुछ हो।पेट दर्द की समस्यां से परेशान रहेंगे।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में हो सकती है समस्या।

कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं ही अपनी मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करें। किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपकी समस्या को हल करेगा। विरोधी पक्ष आपके कार्यों में रूकावटे उत्पन्न कर सकते है। कार्यस्थल पर आपको अपनी योग्यता के अनुसार उचित परिणाम हासिल नहीं होने से आप परेशान रहेंगे। ग्रहण दोष के बनने से नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी नाखुश हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य नहीं रहेंगे। आपके लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं। Students को कुछ नया सीखने का प्रयास अद्भुत अहसास कराएगा।बिना प्रयास के बस मौसम बदल सकता है वक्त कभी नहीं बदलता।जीवनसाथी से प्रेम और तालमेल में कमी आएगी। घर की साफ-सफाई के दौरान किसी किमती वस्तु के घर से बाहर जाने से आप चिंतित रहेंगे।

 

दीपावली Special :-

दीपावली पूजन रात्रि में ही क्यों करते है।

पहली बात तो यह कि मध्य रात्रि के समय ही महानिशा आती है और महानिशा रात्रि में पूजा साधना सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करती है। इसे अच्छे से समझें। दीपावली की रात्रि के चार प्रहर होते हैं। जिसमें प्रथम प्रहर निशा, द्वितीय प्रहर दारूण, तृतीय प्रहर काल और चतुर्थ प्रहर महा होता है। आधी रात यानी लगभग डेढ बजे के आस-पास महानिशा का समय होता है। ऐसा माना गया कि इस कालावधि में महालक्ष्मी की साधना करने से अक्षय धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से हो सकता है मनमुटाव।

रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा।अपने रिश्तों और पैसों की कद्र एक समान करें, दोनों को कमाना मुश्किल है, लेकिन गवाना बहुत आसान।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आपकी कार्यप्रणाली में बदलाव व्यवसाय के लिए सकारात्मक गतिविधियां उत्पन्न करेगा। परंतु अपने गुस्से और आवेश पर Control रखना जरूरी है। क्योंकि इसका असर आप की कार्य क्षमता और व्यवसाय पर भी पड़ सकता है। सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से नौकरी पेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण Authority मिलने से खुशी रहेगी। काम में मन लगेगा। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं। Students के Study में चल रहे प्रयास उन्हें सफलता की और ले जाएंगे। आपके स्वास्थ्य सितारे बढ़िया हैं।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे शत्रुओ की शत्रुता से मिलेगा छुटकारा।

ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। परंतु अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर भी रखना जरूरी है। बेहतर होगा कि सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं। कामकाज में रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में माता-पिता की आशा और विश्वास से आत्मविश्वास बढ़ेगा।आत्म-विश्वास और आत्म-साहस आपकी सबसे बड़ी ताकत है।संयम से काम लेना होगा। कोई अच्छी खबर मन को गुदगुदाएगी। मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव हो सकता है। Sports Person Coach की सलाह अनुसार Practice करते हुए आगे बढ़े।

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।

नौकरीपेशा लोगों को उनके पूर्व में किए गए कार्य का श्रेय मिलेगा। आनंद की तलाश घर के बाहर नहीं, अंतर्मन में करें।किसी से बदला लेने का आनंद दो-चार दिन तक ही रहेगा, लेकिन किसी को माफ कर देने का आनंद जिंदगी भर रहेगा।आप अपने जीवन साथी द्वारा दी गई सलाह के आधार पर लाभ कमा सकते हैं। जीवन के हर पहलू में भाग्यशाली रहेंगे। दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा। Students के लिए दिन क्षणिक रूप से उल्टा असर देने वाला हो सकता है। बढ़ते वजन का ध्यान रखें। व्यायाम जरूर करें। Business संबंधी सभी काम दिन की शुरुआत में निपटा लें, लेकिन ज्यादा मुनाफे की उम्मीद रखें। दिन धन की स्थिति में सुधार दिखेगा। Business में वृद्धि होगी, भाग-दौड़ भी अधिक रहेगी लेकिन उससे आपको Business में मुनाफा भी प्राप्त होगा। किसी यात्रा की Planning भी बन सकती है। नया काम शुरू करने के लिए दोपहर 12:15 से 2:00 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ समय रहेगा।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे आज दो माताओ को याद करे।

कोई भी Meeting या Marketing संबंधी कामों में महत्वपूर्ण निर्णय लें तो अच्छा है। क्योंकि इसके कोई बेहतर परिणाम नहीं मिलने वाले हैं। साझेदारी के व्यवसाय में मुनाफे दायक स्थितियां के बराबर बनेगी। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं। ग्रहणदोष के बनने से प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है। मन में उलटे-सीधे विचार आकर आपको परेशान करेंगे। दिन मिला-जुला यानी मिश्रित फलदायी है। आपका कोई पारिवारिक कार्य बिना बाधा के आसानी से आगे नहीं बढ़ेगा। दीपावली की साफ-सफाई के दौरान स्वास्थ्य का पाया कमजोर हो सकता है। इसलिए Students को अपने से अनुभवी की सलाह और नाराजगी से निराश नहीं होना चाहिए।अनुभव सबसे अच्छा शिक्षक है।जोड़ों में दर्द से परेशान रहेंगे।

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।         

अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। किसी प्रियजन को कष्ट हो सकता। अनावश्यक मानसिक चिंता हो सकती है। किसी अपने की याद आएगी। परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। पैसों की आमद होगी। Festival Season को देखते हूए Business में लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ दोस्ताना संबंध रखें। ज्यादा रोक-टोक की वजह से Staff परेशान हो सकता है। साझेदारी के व्यवसाय में आप और Partner दोनों ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। Office के कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। आपको कुछ गलत काम करने के लिए किसी के द्वारा लालच देने की संभावना है।पैसों का लालच व्यक्ति को धोखा देने के लिए अक्सर मजबूत कर देता है।सावधानी जरूरी है। Students व्यर्थ की बातों से दूरी बनाते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। सेहत में बदलाव लाने के लिए धीरे-धीरे प्रयास करें।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा।

Workspace पर मिश्रित परिणाम वाला दिन लग रहा है। मन बेचैन रहेगा। बुधादित्य और सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से Business में मेहनत कर सकेंगे, सितारों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है। किसी पुराने मित्र के संपर्क से मन आनंदित होगा। अनावश्यक चिंतन से मन व्यथित रहेगा। किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।पिता एक स्तंभ हो आप, एक विश्वास हो आप, आपसे से हैं अस्तित्व मेरा” Students पुराने मित्रों से फोन पर बातें करने से आनंद में इजाफा, घर में रहते हुए बोर हो चुके हैं तो मन हल्का होगा। आपके स्वास्थ्य के सितारे किसी समस्या का संकेत नहीं दे रहे हैं। घर की सफाई में बच्चों बड़ों का सहयोग मिलेगा।

 

Astrology ज्ञान

सिंह, कर्क, तुला, धनु, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, मिथुन, वृश्चिक, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे। फिर भी आज आप हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाते हुए "ऊँ हनुमते नमः" मंत्र का जाप करे। साथ ही हनुमान चालिसा का पाठ करना चाहिए। इससे बहुत जल्दी फायदा मिलता है।

 

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

 

Comments