AAJ KA RASHIFAL | 09 October आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

09 अक्टूबर रविवार

शरद पुर्णिमा, वाल्मिकी जयंती, पाराशर ऋषि जयंती

नमस्कार दर्शको!

धर्म ग्रंथों के अनुसार, महर्षि वाल्मीकि का पूर्व नाम रत्नाकर था। ये अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए लूट-पाट करते थे। एक बार उन्हें निर्जन वन में नारद मुनि मिले। जब रत्नाकर ने उन्हें लूटना चाहा, तो उन्होंने रत्नाकर से पूछा कि- यह काम तुम किसलिए करते हो? तब रत्नाकर ने जवाब दिया कि- अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए नारद ने प्रश्न किया कि इस काम के फलस्वरूप जो पाप तुम्हें होगा, क्या उसका दंड भुगतने में तुम्हारे परिवार वाले तुम्हारा साथ देंगे? नारद मुनि के प्रश्न का जवाब जानने के लिए रत्नाकर अपने घर गए। परिवार वालों से पूछा कि- मेरे द्वारा किए गए काम के फलस्वरूप मिलने वाले पाप के दंड में क्या तुम मेरा साथ दोगे? रत्नाकर की बात सुनकर सभी ने मना कर दिया। रत्नाकर ने वापस आकर यह बात नारद मुनि को बताई। तब नारद मुनि ने कहा कि- जिन लोगों के लिए तुम बुरे काम करते हो यदि वे ही तुम्हारे पाप में भागीदार नहीं बनना चाहते तो फिर क्यों तुम यह पापकर्म करते हो? नारद मुनि की बात सुनकर इनके मन में वैराग्य का भाव गया। अपने उद्धार के उपाय पूछने पर नारद मुनि ने इन्हें राम नाम का जाप करने के लिए कहा। रत्नाकर वन में एकांत स्थान पर बैठकर राम-राम जपने लगे। कई सालों तक कठोर तप के बाद उनके पूरे शरीर पर चींटियों ने बाँबी बना ली, इसी वजह से इनका नाम वाल्मीकि पड़ा। कालांतर में महर्षि वाल्मीकि ने रामायण महाकाव्य की रचना की।

............

उपाय :-

धन की कमी को दुर करे के लिए शरद पूर्णिमा करे यह उपाय।

शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और खीर का भोग लगाए। बाद में माता के चरणों मे गुलाब के फूल चढ़ाए। साथ ही साथ सफेद मिठाई और गुलाब का इत्र भी अर्पित करें। इसके बाद ऊँ ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद महालक्ष्मये नमः मंत्र का 11 बार जाप करें। ऐसा करने से आपके पास कभी धन की कमी नहीं होगी।

 

पंचाग :-

आज पुरे दिन पूर्णिमा तिथि रहेगी। आज दोपहर 04:20 तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र फिर रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, ध्रुव योग, गजकेसरी योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नहीं है। वहीं दोपहर 04:30 से 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 03:03 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।

Business में रुका हुआ पैसा लेट होने से आपकी Next Planning पर पानी फिर सकता है। वित्तीय निर्णय सोच समझकर लें। कामकाज में लापरवाही बिल्कुल करें। वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं। नौकरी में काफी समय से कोई रुका हुआ Increment अथवा Promotion संबंधी शुभ समाचार मिलने में समय लग सकता है। बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद करें।वक्त दिखाई नहीं देता लेकिन बहुत कुछ दिखा जाता है।Official कार्य बनने से उन्हें मानसिक तनाव रहेगा, ऐसी स्थितियों में आपको धैर्य रखना चाहिए। Sunday होने के बावजुद भी घर की साफ-सफाई आपको अकेले करनी पड़ेगी। परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने के लिये इस समय आपको काफी प्रयास करने पड़ेंगे। चारों ओर के Tension के माहौल में घर से काम करना आसान नहीं होगा। Students को अपने क्षेत्र में संसाधनों की कमी खलेगी। सेहत का पाया गड़बड़ा सकता है।

शरद पूर्णिमा परः- आप सुख, ऐश्वर्य और धन की प्राप्ति के लिए ब्राह्मणों को भोजन करवाएं तो बहुत लाभ होगा। ताम्बे के बर्तन में अक्षत भरकर किसी ब्राह्मण को दान करने और साथ में दक्षिणा भी देने से बहुत पुण्य की प्राप्ति होती है और धन लाभ की प्रबल संभावना बनती है।

     

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से मिलेगी खुशखबरी।

Practice के दौरान Sports Person Track पर आत्म-विश्वास के साथ आगे बढ़ें। व्यवसाय में आप अपने प्रयासों से नए Achievement हासिल करने में सक्षम रहेंगे। सर्वार्थसिद्धि और ध्रुव योग के बनने से कार्यस्थल पर Best Performance देने में सफल होंगे। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। Boss अधिकारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में होते ही भाग्य आप पर मुस्कुराएगा बस धैर्य धारण करें।धैर्य हो तो दरिद्रता भी शोभा देती है, धुले हुए हो तो फटे वस्त्र भी अच्छे लगते हैं, घटिया भोजन भी गरम होने पर स्वादिष्ट होता है, और सुन्दर स्वभाव के कारण कुरूपता भी शोभा देती है।Family में किसी खास के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। स्वास्थ्य के सितारे आपके पक्ष में रहेंगे।

शरद पूर्णिमा परः- आप दृष्टिहीन या अंगहीन व्यक्ति को भोजन करवाएं तो काम में सफलता प्राप्त होगी। माता अष्ट लक्ष्मी की तस्वीर लेकर उस पर केसर का तिलक करके कमल चढ़ाकर महालक्ष्मी अष्टकम पढ़ें। इस उपाय से कुंडली में चाहे जैसा भी योग हो महालक्ष्मी अपने भक्त को जीवन में अचल ऐश्वर्य प्रदान करती हैं।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे बनेगे वर्कोहॉलिक

व्यवसाय संबंधी संपर्क सूत्रों को और मजबूत करने से आपको नए मौके मिल सकते हैं। इस समय कार्यक्षेत्र की व्यवस्था के प्रति कड़ा रुख अपनाने की जरूरत है। क्योंकि किसी अहम कर्मचारी की वजह से कार्यक्षेत्र की व्यवस्था खराब हो सकती है। आपका व्यक्तिगत व्यवहार जैसे आपका दृष्टिकोण, रवैया और आपकी राय आपके जीवन में बदलाव लाएंगे। इन बदलावों का सामना खुले दिल से करें।व्यवहार अच्छा रखिए वही साथ जाएगा पैसों का क्या है, 8 बजे था 8.15 बजे नही रहा।परिवार में किसी बात को लेकर हठ छोड़ना आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। Students को Study में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस समय अपने स्वास्थ्य का कुछ अतिरिक्त ध्यान रखना होगा।

शरद पूर्णिमा परः- आप बहते पानी में अक्षत बहाएं। इस उपाय से आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। महालक्ष्मी को खीर, छुहारे की खीर, मेवे की खीर का भोग लगाएं। गाय के दूध में महालक्ष्मी का वास है, इसलिए उन्हें खीर बहुत प्रिय है।

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे बढेगा Knowledge.

सेहत के मामले में आपको Calories Burn करने और शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए कुछ योग-प्राणायाम में संलग्न होना पड़ेगा तथा कुछ चुनौतीपूर्ण व्यायाम में शामिल होना होगा। Business में किसी Decision को लेने के लिए ज्यादा सोच विचार करने में ज्यादा समय ना लगाएं, अन्यथा कोई महत्वपूर्ण अनुबंध या Order रद्द होने के साथ किसी अन्य को भी मिल सकते है। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते जाएंगे। नौकरी में किसी Project को लेकर सहयोगी के साथ वाद विवाद हो सकता है। Career को आगे बढ़ाने के लिए Positive Thinking से नए विकल्प Create करना चाहेंगे। संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है। Competitive Exam की तैयारी कर रहे Students के लिए कठिन अध्ययन और अधिक प्रयास करने का सही समय है।शिक्षा और मेहनत एक ऐसी सुनहरी चाबी होती है, जो बंद भाग्य के दरवाजे बहुत आसानी से खोल देती है।

शरद पूर्णिमा परः- दान का पूरा फल मिलेगा। चने की दाल पीले कपड़े में रखकर मंदिर में दान दें। शरद पूर्णिमा को आंवला की पूजा से भी लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है। चांदनी रात में रखे आंवले में औषधीय शक्ति भी आती है।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में सकती है समस्या।

किसी भी व्यवसाय संबंधी नए कार्य को Start करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय व्यवसाय संबंधी कोई भी गतिविधि को सामान्य ही रखें। दूसरों के मामलों में ना उलझ कर अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। कोई व्यवसायिक यात्रा संबंधी Program भी बन सकता है। Business की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे।बिना संघर्ष के कोई जिंदगी, जिंदगी नहीं है।आर्थिक तनाव रहेगा। Workspace पर समय की धारा को समझते हुए अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा। घरेलु वातावरण को लेकर Students का अपने क्षेत्र में मन नहीं लगेगा। आप चिड़चिडे़पन के शिकार हो सकते है जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। जीवनसाथी को नकारात्मक सोच से बचकर रहने की सलाह दें और उनके साथ कुछ समय गुजार कर यह बात प्यार से समझाएं। बेवजह का चिंतन करने से स्वास्थ्य में नरमी आएगी, उसी बात पर विचार करें जो आवश्यक हो।

शरद पूर्णिमा परः- सुख-शांति और संपन्नता के लिए मंगल देव से संबंधित वस्तु और कन्याओं को दूध चांदी का दान दें। मोती शंख पर केसर से स्वास्तिक बनाएं 108 अक्षत लेकर एक-एक अक्षत महालक्ष्मी मंत्र बोलकर चढ़ाएं। फिर चढ़ाये गए उन अक्षत को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान में रखें। मंत्र - ऊँ श्रीं ऊँ ऊँ हृीं ऊँ महालक्ष्मयै नमः अक्षत चंद्रमा का प्रतीक और शंख लक्ष्मी स्वरुप है।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी के सम्बध रहेगे अच्छे।

नौकरीपेशा लोगों पर नई जिम्मेदारियां सकती हैं। आप उन्हें पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। Career में चुनौतियाँ आने से आपकी कार्य में स्थिरता देखने को मिल सकती है।अगर आपके रास्ते में चुनौतियां रही हैं, तो समझ जाओ आप दुनियां बदलने वाला कार्य कर रहे है।संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। इस समय Business संबंधी कार्य प्रणाली के प्रति उचित मूल्यांकन करने की जरूरत है। कोशिशों से आप परिस्थितियों को अनुकूल बना लेंगे। घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। Sports Person अपनी Practice पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। सेहत के मामले में दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा।

शरद पूर्णिमा परः- धन और ऐश्वर्य के लिए धार्मिक स्थानों, मंदिरों आदि पर दूध, अक्षत शुद्ध घी का दान दें। घर में लक्ष्मी जी के स्थायी निवास के लिए, पूर्णिमा की शाम से लेकर सुबह तक अखंड दीप जलाएं। चंद्रलोक में मां लक्ष्मी दीप रुप में विराजमान हैं। अखंड दीप के प्रकाश से माता लक्ष्मी स्वतः चली आएंगी।

 

शरद पूर्णिमा Special :-

शरद पूर्णिमा पर खीर का क्या महत्व है?

मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात आसमान से अमृत की वर्षा होती है। चंद्रदेव अपनी अमृत किरणों से पृथ्वी पर अपनी शीतलता और पोशक शक्ति की अमृत वर्षा करते हैं। ऐसे में लोग चांदनी रात में विशेष रूप से खीर का प्रसाद बनाते हैं और उसे चंद्रमा की रोशनी में रखते हैं। कारण यह है कि इसमें मिलाया गया दूध, चीनी और अक्षत का संबंध भी चंद्रदेव से ही जुड़ा हुआ है। ऐसे में यह पूरी तरह से चंद्रमा की रोशनी से निकलने वाले अमृत तत्व से परिपूर्ण होकर दिव्य प्रसाद में परिवर्तित हो जाता है और उसे ग्रहण करके व्यक्ति साल भर सुखी, समृद्धि और निरोगी रहता है।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से मिलेगा छुटकारा।

Workspace पर कार्य के प्रति आपका दृष्टिकोण बहुत आशावादी है और ऐसा लगता है कि आप इस समय कोई बुरा Decision नहीं ले सकते। यह समय कुछ कठिन है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग के बनने से व्यवसाय संबंधी कार्यों में परिस्थितियां कुछ बेहतर रहेंगी साथ ही धन लाभ की स्थिति बनेगी। लेकिन निर्णय लेने में आलस्य करें। Property से संबंधित कार्यों को बहुत ही सावधानी से निपटाए। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। आपकी उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेंगी। Students समझने में कामयाब रहेंगे और उनका हौसला बुलंद होगा।कैसे कह दूं कि थक गया हूं मैं, ना जाने किस-किस का हौसला हूं मैं।बाधाओं के पार सफलता प्रतीक्षा कर रही है। Acidity की समस्यां से आप परेशान रहेंगे।

शरद पूर्णिमा परः- आपके लिए 3 से 10 वर्ष तक की कन्याओं को भोजन में खीर खिलाना विशेष लाभदायक रहेगा। रात्री लक्ष्मी जी स्वरूप एकाक्षी नारियल की पूजा करके उसे पूजा स्थान पर स्थापित करें। अष्टलक्ष्मी पर 8 कमल पुष्प चढ़ाकर महालक्ष्मी अष्टकम का पाठ करने से भी माता लक्ष्मी निर्धनों के जीवन में प्रवेश करती हैं।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार।

जीवनसाथी और आपकी माँ के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, जिसकी वजह से आपको भी बहुत खुशी होगी। आप एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं, और आपकी पिछली बचत आपको भविष्य में कठिन समय को पार करने में सहायता करेगी।जो बचत की आदत का मजाक बनाते है, मुसीबत में दूसरों के सामने हाथ फैलाते है।व्यवसायिक स्थल पर अनुभवी लोगों से संपर्क बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कोई असंभव काम भी संभव होने की उम्मीद है। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है। निवेश में फायदा मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर व्यस्त रहेंगे और आप चल रही परियोजनाओं को पूरा करेंगे और नई शुरुआत करेंगे। Students मस्ती के मुड में रहेंगे। जोड़ों में दर्द से राहत मिलेगी।

शरद पूर्णिमा परः- धन प्राप्ति के लिए मंदिर में गुड़ का दान करें तो आपकी आर्थिक स्थिति में परिवर्तन और लाभ हो सकता है। लक्ष्मी सहस्त्रनाम, लक्ष्मी अष्टोत्र नावामली, सिद्धिलक्ष्मी कवच, श्रीसूक्त, लक्ष्मी सूक्त, महालक्ष्मी कवच, कनकधारा इनमे से किसी भी पाठ से आपको माता लक्ष्मी की कृपा मिलेगी।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी।

व्यवसाय स्थल पर कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से धैर्य और संयम से काम लेना होगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाने की कोशिश करें। Workspace पर व्यर्थ की चिंताएं रहेंगी। ऐसी स्थिति आपको चिड़चिड़ा बनाएगी। घर की साफ-सफाई के दौरान ऊँचाई का ध्यान रखें चोट लग सकती है। भविष्य में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए Students ढिलाई ना बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें। माता के स्वास्थ्य की खराबी आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है। किसी खास से धोखे का सामना करना पड़ सकता है।दूसरों पर विश्वास करना अच्छा है, पर नहीं करना ज्याद अच्छा है।

शरद पूर्णिमा परः- आपको तनाव मुक्त और प्रसन्न रहने के लिए मिश्री मिला हुआ दूध मंदिर में दान करना चाहिए। दक्षिणावर्ती शंख से मां लक्ष्मी का अभिषेक करें और धूप, दीप, पुष्प से पूजा करें क्योंकि दक्षिणावर्ती शंख भी पूर्णिमा के दिन ही प्रकट हुआ था इसलिए इसकी पूजा अवश्य करें। उनके समक्ष श्रीसूक्त का पाठ करें।

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे पराक्रम में होगी वृद्धि।

Office के कार्यों की कमी रहने से सुकून रहेगा। Workspace की बाधाएं समाप्त होंगी। सकारात्मक चिंतन आपको अग्रसर करेगा और सफलता पाने में सहायक होगा। Business में Public Relation और मजबूत करें। भूमि की खरीद फरोख्त संबंधी कामों में महत्वपूर्ण Deal हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात लाभदायक साबित होगी। धार्मिक कार्यों की और ध्यान लग सकता है। Students आप अपने लक्ष्य तक तब ही पहुंच पाएंगे जब आपका मन स्पष्ट होगा और आपका Concentration अपने लक्ष्य पर होना चाहिए।बिना लक्ष्य के जीवन बिना पता लिखे लिफाफे के समान है जो कभी, कहीं पहुंच नहीं सकता।सेहत में सुधार आने से आपकी चिंता में कमी आएगी।

शरद पूर्णिमा परः- आपके व्यापारिक एवं कार्य क्षेत्र के निर्णयों को प्रभावित करता है। अपनी उन्नति के लिए दूध और चावल का दान करें तो बहुत उत्तम रहेगा। रात्री लक्ष्मी जी के छोटे नारियल की पूजा करके उसे पूजा स्थान पर स्थापित करें। अष्ट लक्ष्मी पर 8 कमल पुष्प चढ़ाकर महालक्ष्मी अष्टकम का पाठ करने से भी माता लक्ष्मी निर्धनों के जीवन में प्रवेश करती हैं।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे नैतिक मूल्यो का आशीर्वाद मिलेगा।     

Students अपने गोल को लेकर गंभीर रहेंगे। व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए समय अच्छा है। नया काम शुरू करने की योजना बनाई है, तो तुरंत उस पर अमल करें साथ ही उसे धरातल पर लाने के तैयारी कर रह हैं, तो उसे किसी और दिन करें क्योंकि प्रातः से लेकर 3:03 तक भद्रा है इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते है। Workspace पर कार्य को लेकर मेहनत ज्यादा रहेगी।किस्मत मौका देती है पर मेहनत चैका देती है।इस समय आपका परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा, और आपके दोस्त और रिश्तेदार आपकी वृद्धि और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। घर की साफ-सफाई में परिवार वालों का साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, फिर भी चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं।

शरद पूर्णिमा परः- शुक्र देव प्रसन्न होने पर भौतिक सुख-सुविधाएं प्रदान करते हैं। शुक्र देवता को प्रसन्न करने के लिए दही और गाय का घी मंदिर में दान करें। घर में लक्ष्मी के स्थायी निवास के लिए, पूर्णिमा की शाम से लेकर सुबह तक अखंड दीप जलाएं। चंद्रलोक में मां लक्ष्मी दीप रुप में विराजमान हैं। अखंड दीप के प्रकाश से माता लक्ष्मी स्वतः चली आएंगी।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-सम्मान।

जीवनसाथी के सहयोग से घर का रुका हुआ कोई Important कार्य पूर्ण हो सकता है। लेकिन कुछ व्यावधान भी रहेंगे, फिर भी आपका उत्साह और आत्म-विश्वास सफलता देने में सहायक होगा।आत्म-विश्वास के साथ आप गगन चूम सकते है और आत्मविश्वास के बिना मामूली सी उपलब्धियां भी पकड़ से परे है।सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि होगी। अपने व्यवसायिक संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। बाहरी Party से आपको व्यवसायिक Order मिल सकते हैं। जो कि फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी करने वालों के लिए यह दिन लाभदायक है। Students का अपने Field के प्रति Positive Attitude आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा। सेहत के मामले में Medicine पर खर्चा बढ़ सकता है।

शरद पूर्णिमा परः- आप कन्याओं को खीर खिलाएं और अक्षत को दूध में धोकर बहते पानी में बहाएं। मोती शंख पर केसर से स्वास्तिक बनाएं 108 अक्षत लेकर एक-एक अक्षत महालक्ष्मी मंत्र बोलकर चढ़ाएं फिर चढ़ाए गए उन अक्षत को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान में रखें। मंत्र-ऊँ श्रीं ऊँ ऊँ हृीं ऊँ महालक्ष्मयै नमः अक्षत चंद्रमा का प्रतीक और शंख लक्ष्मी स्वरुप है।

 

Astrology ज्ञान

वृषभ, कर्क, तुला, कुंभ, मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

कन्या, मकर, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप तीन नई झाड़ू खरीदकर घर लायें, अगले दिन स्नान करने के बाद किसी भी देवी जी के मंदिर में झाड़ू को रख दें, ध्यान रखे कि इस दौरान आपको कोई भी देखे या टोके नहीं।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

Comments