24 October आज का दीपावली Special राशिफल और भविष्यवाणी | AAJ KA RASHIFAL | Today Horoscope | Suresh Shrimali


 

।।श्रीगणेशाय नमः।।
24 अक्टूबर सोमवार, रूपचतुर्दशी, दीपावली

 

नमस्कार दर्शको!

      एक बार धर्मराज युधिष्ठिर ने हाथ जोड़कर विनम्र शब्दों में भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि हे भगवन्! आप दीन-रक्षक, कृपालु, भक्तवत्सल हैं। कोई ऐसा सरल उपाय आप हमें बताएं, जिससे हमारा नष्ट हुआ राज्य पुनः प्राप्त हो तथा राज्य लक्ष्मी की कृपा हो।

      तब श्री कृष्ण बोले, हे राजन्! जब दैत्यराजा बलि राज्य किया करते थे, उस समय उनके राज्य में सम्पूर्ण प्रजा प्रसन्न सुखी थी और धन-धान्य की प्रचुरता थी। अभाव कष्ट का कहीं नाम तक नहीं था और बलि मेरा भी प्रिय भक्त था। उसने एक बार एक सौ अश्वमेघ यज्ञ करने की कठोर प्रतिज्ञा की। उनमें से जब 99 यज्ञ पूर्ण हो चुके और मात्र एक यज्ञ ही शेष था, तब इन्द्र को अपना सिंहासन छिन जाने का भय हुआ। कारण कि 100 अवश्मेघ करने वाला, इन्द्रासन का अधिकारी होता है। इस भय के कारण वह रूद्रादि देवताओं के पास पहुंचा, परन्तु उसका वे कुछ भी उपाय नहीं कर सके। तब समस्त देवता इन्द्र को साथ लेकर श्रीरसागर में शेषशय्या पर विराजमान श्रीविष्णु भगवान के यहां गए। इन्द्र ने पुरूष सूक्त आदि वेद मंत्रों से भगवान की स्तुति कर अपना दुख भगवान विष्णु को सुनाया। तब विष्णु बोले कि इन्द्र, तुम घबराओ मत, तुम्हारे इस भय का मैं अंत कर दूंगा। यह आश्वासन देकर उन्हें पुनः इन्द्रलोक भेज दिया।

      तब भगवान स्वयं वामन का अवतार धारण कर सौवां यज्ञ कर रहे राजा बलि के यहां पहुंचे और राजा से उन्होंने मात्र तीन पैर पृथ्वी दान में मांगी। दान का संकल्प हाथ में लेकर भगवान ने एक पैर से सारी पृथ्वी नाप ली। दूसरे पैर में अन्तरिक्ष और तीसरा चरण रखने की जगह होने पर राजा बलि ने अपना सिर आगे रख दिया यह देखकर भगवान् विष्णु अत्यन्त प्रसन्न हुए और उन्होंने राजा बलि से वर मांगने को कहा।

      तब वर रूप में राजा बलि ने कहा कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी, चतुर्दशी एवं अमावस्या को पृथ्वी पर मेरा ही शासन रहे। इन तीन दिनों में प्रजा दीपदान, दीपपूजा आदि करके उत्सव मनाए तथा महालक्ष्मी का पूजन हो ओर लक्ष्मी का निवास हो।

इस प्रकार वर मांगने पर भगवान विष्णु ने कहा कि हे राजन्! यह वर हमने तुम्हें दिया। इस दिन लक्ष्मी पूजन, दीप पूजन करने वाले के घर लक्ष्मी का निवास होगा और अन्त में वह मेरे धाम में आश्रय पाएगा। यह कहकर भगवान विष्णु ने राजा बलि को पाताल लोक का राज्य देकर इन्द्र का भय दूर किया। ऐसा माना जाता हैं कि तभी से दीपावली का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है, जिसके फलस्वरूप घर में कभी लक्ष्मी का अभाव नहीं होता। यह तो थी दीपावली जैसी कालरात्रि को महालक्ष्मी पूजन से संबंधित कथा।


उपाय :-

चांदी से मां लक्ष्मी का अशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दीपावली करे यह उपाय।

धनतेरस के दिन आप एक छोटी सी चांदी की वस्तु खरीदें जैसे अंगुठी, कंगन या चांदी का सिक्का। इसे घर के पूजा स्थान पर रख दें। दीपावली के दिन इन्हें मां लक्ष्मी को अर्पित करें और अगले दिन इन्हें अक्षत के ढेर में डाल दें। इसे 21 दिनों तक वही पर रहने दे और 21 दिन बाद इसे घर की तिजोरी या अपने पास रख लें। इससे Business या पैसो में लेन देन या धन की समस्या रही है वह धीरे-धीरे दूर हो जाएगी।

 

पंचाग :-

      आज शाम 05:27 तक चतुर्दशी तिथि फिर अमावस्या तिथि रहेगी। आज दोपहर 02:41 तक हस्त नक्षत्र फिर चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग मालव्य योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04:00 से 06:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।    

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे शत्रुओ की शत्रुता से मिलेगा छुटकारा।

आपके Business के सही Finance Management के कारण आप Success के नए आयाम हासिल कर सकेंगे। Business में आपकी कड़ी मेहनत और प्रयासों से कोई महत्वपूर्ण रास्ता खुलने वाला है। साथ ही आर्थिक परेशानियों से कुछ हद तक निजात मिलेगी। तथा स्वयं को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि का पूरा इस्तेमाल करेंगे और अपनी व्यवहार कुशलता से सबको अपना मुरीद बना लेंगे।इंसान का अच्छा व्यवहार ही उसे महानता की और ले जाता है।नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिपावली में मिलकर पूजन करने के साथ ही त्यौहार के खुशनुमा माहौल का रंग जमेगा। Family के साथ अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। Students के लिए दिनकुछ हद तक प्रगतशील रहेगा। सेहत को लेकर किसी Disease का सामना करना पड़ेगा।

दीपावाली पर - रात्रि के समय लाल चंदन केसर के साथ देवी का पूजन करना चाहिए। श्वेतार्क गणपति को चोला चढाकर उनका मंत्रोपचार से पूजन करके उन्हें अपनी तिजोरी अथवा गल्ले के स्थान पर रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और आकस्मिक धनलाभ भी होता है।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार।

नए Business के लिए भूमि आदि की खरीद फरोख्त कर रहे हैं, तो प्रातः 10:15 से 11:15 और दोपहर 4:00 से 6:00 के मध्य करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। दीपावली के अवसर पर नए Start-up में किसी Partner का जुड़ना ठीक रह सकता है। आप की योग्यता और कार्यशैली को देखकर विरोधी भी प्रशंसा करने के लिए विवश हो जाएंगे। सितारे आपके पक्ष में होने से अच्छा Profit मिल सकता है। Income में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। Workspace पर Boss और सहकर्मियों का सहयोग आपके कार्य को गति देने में सहायक होंगे। दीपावली पर कुछ लोग गांव जाकर महालक्ष्मी पूजन करना चाहेंगे, ये Travel आपके कुटुंब में कई रिश्ते संवारने वाला हो सकता है। Students की किसी पुरानी बात को लेकर Friends के साथ मनमुटाव की संभावना रहेगी। झुखाम की समस्या से परेशान रहेंगे।

दीपावाली पर - रात्रि के समय गाय के घी से निर्मित ज्योत जलाएं तथा लक्ष्मी पूजन के समय कमलगट्टे की माला लक्ष्मी जी को अर्पित करें ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते है सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।

आपके Business में कुछ उतार-चढाव सकते है, आप अपने Employees को इस कठिन समय मे Motivate करते रहें। कार्य क्षेत्र में आपकी उपस्थिति बहुत जरूरी है। कर्मचारियों की वजह से कोई नुकसान होने की आशंका है। व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों में अथवा किसी Meeting में महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है। Workspace पर काम में बोरियत महसूस होती रहेगी। दीपावली पर कुछ चिंताओं से घिर सकते हैं, अभी भी Personal Problem का Solution ढूंढने में लग जाइए। Students को धैर्य से अपने अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभ्यासरत रहना होगा, जो आसान नहीं होगा।लक्ष्य निर्धारण अदृष्य को दृष्य बनाने के लिए पहला कदम है।

दीपावाली पर - की रात्रि के समय गाय के घी से निर्मित ज्योत जलाएं तथा लक्ष्मी पूजन के समय जटायुक्त नारियल का उपयोग करें माता को यह नारियल अर्पित करें ऐसा करने से मनोकामना पूर्ण होती है।


चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटे भाई से मिलेगी खुशखबरी।

Festival Season में आप अपनी दमदार Strategy से Business और जिन्दगी में खुशियों की दीवाली लाकर बता ही देंगे। Business में समय की गति आपके पक्ष में है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। अपने तेज दिमाग और चतुराई का इस्तेमाल करने से आपको Business में सफलता के साथ अच्छा फायदा होगा। लेकिन आप अपनी सफलता का ढिंढोरा पिटे।सब कुछ जीता जा सकता है संस्कार से! जीता हुआ भी हारा जा सकता है अहंकार से।इस दिपावली पर पूरे Office का खास रोशनी और Decoration करवाने की आपकी कोशिश रहेगी। दीपावली का असली मजा तो Family के साथ ही है। गृहस्थ जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। आप अपने जीवन साथी के साथ बहुत समय बिताएंगे। Students को अपने Field में अच्छे नतीजों की प्राप्ति होगी। सेहत को लेकर सचेत हो जाएं।

दीपावाली पर - पूजन में पीले चंदन और केसर का उपयोग करना चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु को त्रिकोण आकृति में बना पीले रंग का झंडा भेंट करें इससे भाग्य में वृद्धि होगी आपको कर्ज से मुक्ति प्राप्त होगी।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे Finance से होगा लाभ।                  

दीपावली पर Occasion Related Marketing के साथ ही बड़े स्तर पर अपने Workspace पर महालक्ष्मी पूजन का Plan सफल रह सकता है। आपके लिये Financially यह समय अच्छा कहा जा सकता है। दीपावली पर आपके कुछ बढ़िया Decisions आपको औरों से आगे और अलग रखेंगे। आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छापूर्ति होने की प्रबल संभावना है। जीवन की बारीकियों पर गंभीरता से मूल्यांकन करेंगे। तथा यह परिवर्तन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आपको कोई अच्छा Job Offer मिल सकता है। इस दीवाली में आपको अपने Boss की तरफ से Gift के रूप में तरक्की दी जा सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा और परिवार भी तनाव से निकलकर शांति के पथ पर आगे बढ़ेगा। Students के लिए दिन सफलतादायक रहेगा। सेहत के लिए योग-प्राणायाम का सहारा ले।आप कौन हैं इस बारे में जानने के लिए योग ही एक अवसर है।

दीपावाली पर - रात्रि के समय घर के मुख्य द्वार पर घी के दीपक जलाएं तथा लक्ष्मी पूजन के समय जटायुक्त नारियल का उपयोग करें माता को यह नारियल अर्पित करें इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा समृद्धि प्राप्त होगी।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वास।

Diwali Festive Season में Designing, Costumes And Clothing, Sales & Service Related Field में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पूरे जोश और उत्साह से Busy रहेंगे। कोई पारिवारिक यात्रा का भी Program बन सकता है। किसी काम को पूरी हिम्मत लगन से अंजाम देने से अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। सामूहिक गतिविधियों में भी योगदान देने से पहचान बढ़ेगी। सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से Workspace पर आपके सारे काम Easily बनते चले जाएंगे। दीपावली Festival पर आप पास और दूर, छोटे बड़े हर तरह के Travel Plan को टालना चाहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। Students अपने Field में लगन से लगे रहेंगे।जो काम सच्ची लगन से किया जाए उसमें सफलता अवश्य मिलती है।स्वास्थ्य के सितारे अनुकूल लग रहे हैं।

दीपावाली पर - रात्रि में पूजा के समय श्री यंत्र का पूजन करना चाहिए लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए साथ ही जीवनसाथी को सोने से बनी कोई भी वस्तु Gift करें।

 

Deepawali Special :-

क्यों छोटी दिवाली को कहते हैं नरक चतुर्दशी?

मान्यता के अनुसार, इसी दिन श्रीकृष्ण भगवान ने राक्षस नरकासुर का वध किया था और साथ ही हजारों महिलाओं को मुक्त किया था। ये सभी नरकासुर के बंदी गृह में थीं। तभी से छोटी दिवाली के दिन को नरक चतुर्दशी के रूप में भी मनाया जाता है। नरक चतुर्दशी को लेकर धार्मिक मान्यता है कि इस दिन यमराज के नाम का एक दीया जरूर जलाना चाहिए। कहा जाता है कि अगर इस दिन कोई व्यक्ति यमराज देवता के लिए दीया जलाता है, और उनकी पूजा करता है तो उसे अपने जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिलने के साथ ही अकाल मृत्यु का भय भी नहीं रहता है।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।

व्यवसायिक परेशानियां अभी बनी रहेंगी। हालांकि आप समस्याओं को हल करने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। इस समय व्यवसाय में Teamwork बनाकर रखना जरूरी है। इससे आपका कार्य भार हल्का होगा। Workplace पर आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं को अपने Career में उन्नति के उचित अवसर मेहनत करने पर ही प्राप्त हो सकते है। आप में से कुछ को पेशेवर मोर्चे पर समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मानसिक तनावों को हावी ना होने दें। जल्दबाजी में कोई काम ना करें। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम, स्नेह और राहत की कमी महसूस होगी।प्रेम की शक्ति नफरत की ताकत से हजारों गुना प्रतिभाशाली होती है।” Students अपने Field की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

दीपावाली पर रात्रि में माँ लक्ष्मी के मंत्रो की 11 माल जप करें साधक को समस्त नवैध सामग्री देवी के चरणों में निवेदित करनी चहिए तथा लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे अपने कर्तव्यों को पुरा करे।

काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। दीपावली पर Business Strategy Festive Season वाली रखते हुए आप भरपूर Profit पा सकते हैं। आप अपने लक्ष्य को भी हासिल करने में कामयाब रहेंगे। दीपावली का त्यौहार आपके Job के Through कोई बड़ी खुशी लाएगा। काम के सिलसिले में अच्छा दिन रहेगा। आप काफी मेहनत करेंगे। दीपावली पर Family का Love & Affection बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का साथ और भरोसा महसूस होगा और आप साथ में घूमने जाएंगे। लेकिन बाहर के खान-पान से दूरी बनाएं रखें। Digestion की समस्या परेशान कर सकती है। Students वर्ग अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे।

दीपावाली पर - रात्रि में मां लक्ष्मी जी को पूजा के समय कमल के पुष्प अर्पित करते हुए श्री सुक्त का पाठ तथा लक्ष्मी मंत्र जाप करना चाहिए लक्ष्मी जी की उपासना श्रेष्ठ फल प्रदान करती है।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे Job में आऐगा अच्छा बदलाव।

वासी और सुनफा योग के बनने से व्यवसाय में अधिक लाभ कमाने के संयोग है साथ ही साझेदारों के साथ आपके संबंध और प्रगाढ़ होंगे। Festive Season Related Marketing पर Concentration जरूरी है। Job में कोई खास खबर या Offer आपको मिल सकता है। Office या Workplace पर अधिकतर लोग दिपावली Related Bonus या Gift पा सकते हैं। किसी समान विचारधारा के व्यक्ति से मुलाकात होगी जोकि आपके लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक रहेगी। Family में प्यार बना रहेगा आपका Rutin कहीं आड़े सकता है, समय Manage करने का प्रयास करना ही पड़ेगा जनाब।जिस तरह आप अपने पैसों का नियोजन करते हैं, उसी तरह समय का भी कीजिए।” Students अपने कामों में लगे रहेंगे, हालांकि उनको ऐसा कई बार लग सकता है की मंजिल अभी उनसे काफी दूर है।

दीपावाली पर - रात्रि में मां लक्ष्मी को पान का पत्ता भेंट करना चाहिए। पान के पत्ते पर रोली से लक्ष्मी मंत्र लिखकर उसे माँ लक्ष्मी को अर्पित करने से सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है साथ ही भय और विघ्न से भी छुटकारा मिलता है।

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।

Big या Small किसी भी Level पर, दीपावली पर आपकी New Business Venture Launch होने की उम्मीद पूरी हो सकती है। सर्वामृत योग के बनने से Business में परिस्थिति अनुकूल है। काफी समय से चल रही कोई कार्य बाधा दूर होने से राहत मिलेगी। किसी शुभ समाचार के मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। आप मानसिक शांति को ज्यादा महत्व देंगे। Team Work में आपका उचित प्रदर्शन रहेगा। तथा आप की कार्य क्षमता की भी सराहना होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।जिस मनुष्य में आत्मविश्वास नहीं है वह शक्तिशाली होकर भी कायर है और विद्वान होकर भी मूर्ख है।अपने Native Place पर दीपावली को पूरे कुटुंब के साथ मनाने की आपकी इच्छा इस बार पूरी हो सकती है। Students Study में रूचि ले पाएंगे जो की उनके सुखद भविष्य की नींव है। शरीर में जकड़न की समस्यां से आप परेशान रहेंगे। 

दीपावाली पर -- रात्रि में पूजन के उपरांत श्री फल को लाल वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी में रखना चाहिए। इससे धन में वृद्धि घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल से आऐगी अच्छी खबर।

इस समय Business में आवेश और भावुकता में लिया गया निर्णय नुकसानदायक रह सकता है। इसलिए बहुत ही ठंडे दिमाग से निर्णय लेने की जरूरत है। कार्य विस्तार संबंधी योजनाएं मूर्त रूप लेंगी। नौकरी में अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। Workspace पर विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी और एक नई रणनीति बनानी होगी।लोगों की सोच से चलोंगे, तो अपने आप को छलोगे, और अपनी सोच से चलोगे, तो फलों के समान खिलोगे।दीपावली के अवसर पर अपने गांव की यात्रा के योग बनते-बनते रह जाएंगे। Students को कुछ नहीं सूझेगा कि वो क्या करें और क्या करें। तनाव की स्थितियां बनेंगी जिसका सीधा असर आपकी सेहत पर दिखेगा।

दीपावाली पर - रात्रि में लक्ष्मी पूजन के साथ ही देवी का जागरण करना चाहिए तथा गणेश जी को सिंदूर अर्पित करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि व्यापार में धन की प्राप्ति होती है।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से सम्बध रहेगे अच्छे।

दीपावली पर अपनी Sharp सोच और नपे-तुले नजरिए से Festival Season Marketing को Best Way में Present करेंगे। Business से Related Property अथवा Investment संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित कर रहे हैं, तो प्रातः 10:15 से 11:15 और दोपहर 4:00 से 6:00 के मध्य करना आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। Business करने वालों को Online Business से सुखद नतीजे प्राप्त होंगे। कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में चली रही परेशानियों से राहत मिलेगी। परिवार का माहौल भी बढ़िया होगा और आपकी Income भी अच्छी रहेगी। आप खुद के लिए समय निकालेंगे और दिल से हल्का महसूस करेंगे। दीपावली पर जीवनसाथी की इच्छा से कुछ धमाकेदार करने में आप पूरा Support करेंगे। Students Friends को Phone पर अपने दिल का हाल सुनाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।दुनियां के लिए आप एक व्यक्ति है। लेकिन परिवार के लिए आप पूरी दुनियां है, आप अपना ख्याल रखें। 

दीपावाली पर - माँ लक्ष्मी के मंदिर में सुगंधित धूप एवं अगरबत्ती का दान करते हुए मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि व्यापार में धन की प्राप्ति होती है।

 

Astrology ज्ञान

मेष, सिंह, मकर, कर्क, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

धनु, वृषभ, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप एक चांदी की डिब्बी को लाल वस्त्र पर रखकर डिब्बी में सिन्दुर के साथ अभिमंत्रित हत्था जोड़ी के साथ 21 लौंग तथा दो कपूर रखें। रुद्राक्ष माला से 21 मालाऊँ ऐं हृीं क्लीं चामुण्डायै विच्चेका जाप के बाद प्रणाम कर डिब्बी को उठाकर व्यवसाय स्थल के पूजास्थल में ही रख दें।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

Comments