AAJ KA RASHIFAL | 02 October आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

02 अक्टूबर रविवार, लाल बहादुर शास्त्री, महात्मा गांधी जयंती 

नमस्कार दर्शको!


महात्मा गांधी का एक किस्सा है। जब वे 15 साल के थे, तब उन्होंने चोरी की थी, वह भी अपने ही घर में। गांधी जी ने खुद बताया है कि एक बार उन्होंने अपने बडे़ भाई के सोने के कड़े में से कुछ सोना निकाल लिया था। उस समय उनको सुख-सुविधा के कुछ काम पूरे करने थे। उन्होंने चोरी तो कर ली, लेकिन बाद उन्हें एहसास हुआ कि ये मैंने अच्छा नहीं किया। वे सोचने लगे कि अब इस गलती को किसके सामने स्वीकार किया जाए? गांधीजी के सामने सबसे बड़ी हस्ती उनके पिता ही थे। उन्हें डर भी लग रहा था कि अगर चोरी के बारे में बताऊंगा तो पता नहीं क्या सजा मिलेगी? उन्होंने पिता को अपनी गलती के बारे चिट्ठी लिखी। पिता ने उसे पढ़ा। चिट्ठी के आखिरी में लिखा था कि मैं अपनी गलती मानता हूं और ये प्रायश्चित भी कर रहा हूं कि जीवन में अब कभी भी कोई गलत काम नहीं करूंगा। चिट्ठी लिखने के बाद उनको लग रहा था कि अब सजा मिलेगी, पिता गुस्सा करेंगे लेकिन, उनके पिता की आंखों में आंसू गए, वे मौन हो गए। उनके इसी मौन ने गांधीजी का जीवन पूरी तरह बदल दिया। इस घटना के बाद पिता-पुत्र के बीच प्यार बढ़ गया और संसार को महात्मा गांधी के रूप में सबसे ईमानदार व्यक्ति मिल गया।

सीख - जागरुकता तो ये है कि हमसे कभी भी कोई गलत काम हो ही ना और अगर कोई गलती हो जाए तो उसका प्रायश्चित जरूर करें। माफी मांगें और संकल्प करें कि कभी कोई गलत काम नहीं करेंगे।

......................

बलि प्रथा का विरोध

यह कहानी गांधी जी के जमाने की है। चंपारण के दौरे पर जब गांधी जी पहुंचे तो उन्होंने देखा एक जुलूस देवी स्थान की ओर जा रही है। भीड़ से बकरे की करुण आवाज जोर-जोर से रही थी। स्वयं सेवकों से पूछताछ की तो मालूम हुआ बकरे को बलि के लिए देवी स्थान ले जाया जा रहा है। किसी भी प्रकार के दुष्कर कार्य की पूर्ति के लिए बकरे की बलि शुभ मानी जाती है। गांधी जी को बड़ा ही आश्चर्य हुआ। इस प्रकार की बातों को उन्होंने सुना तो था, आज देख भी लिया। तत्काल वह देवी स्थान पहुंच गए, बकरे की गले में बंधी रस्सी को पकड़ लिया। लोग गांधी जी को जानते थे और उनका बड़ा आदर करते थे। सभी को आश्चर्य हुआ गांधी जी ने आखिर ऐसा क्यों किया। पूछने पर गांधी जी ने कहा बकरे की बलि देने पर अगर देवी प्रसन्न होती है, तो मनुष्य की बलि देने पर और प्रसन्न होंगी। मनुष्य की बलि देने पर सभी मनोवांछित कार्य पूरे होंगे। इसलिए बकरे के स्थान पर मेरी बलि दी जाए, लोगों को आश्चर्य हुआ। गांधी जी ने इस प्रकार के अंधविश्वास और बलि के रूप में जीव हत्या को विस्तार से लोगों को समझाया। वहां के लोगों ने गांधी जी से हाथ जोड़कर माफी मांगी और जीव हत्या ना करने की कसम भी खाई। तब से कुछ अपवाद के अतिरिक्त वहां जीव हत्या जैसा कोई समाचार सुनने को नहीं मिला।

सीख - जीव हत्या से बढ़कर दूसरा और कोई पाप नहीं हो सकता। अंधविश्वास व्यक्ति को बुरे कर्म करने पर विवश करती है। भीड़ और गलत संगत का साथ कभी नहीं देना चाहिए। इनके संपर्क में रहने से स्वयं ही पाप के भागी बन जाते हैं।

 

उपाय :-

आकस्मिक आने वाले संकटों से रक्षा के लिए करे यह उपाय।

नवरात्रि का सप्तम दिन देवी मां को गुड का भोग लगाएं। इस दिन मां को गुड का नैवेद्य चढ़ाने उसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है एवं आकस्मिक आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है।

 

पंचाग :-

      आज शाम 06:47 तक सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन मूला नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सौभाग्य योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज दो समय है। सुबह 10:15 से 12:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02:00 से 03:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04:30 से 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।   

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे आध्यात्म की तरफ ध्यान रहेगा।

सेहत के मामले में आपको थकान महसूस होगी। Dry Fruits से संबंधित व्यापार करने वाले Festival Season को देखते हुए अपनी गुणवता पर पैनी निगाह रखें। सारा व्यापार गुणवत्ता का ही है। Official काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए पहले से ही यात्रा की तैयारी करके चलें। नई नौकरी की प्रतीक्षा करने वाले युवाओं को नौकरी से संबंधित कोई शुभ सूचना इस Sunday किसी से प्राप्त हो सकती है। अचानक सूचना मिलने से आपकी खुशी चरम पर होगी। मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों या अधिकारियों का सहारा लेंगे।मार्गदर्शन उन्हीं से लेना चाहिए जिन्हे मार्ग पता हो, क्योंकि लोग मार्गदर्शन तो करते है, पर खुद लापता होते है।” Workspace पर अपनी गलतियों और दूसरों के अनुभवों से सीखने की आपकी क्षमता आपकी खासियत है। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। शत्रुओं का पराभव होगा, फिर भी सावधानी आवश्यक है। सुख के साधनों पर व्यय अधिक होगा। Students का झुकाव फिल्म और संगीत की तरफ हो सकता है।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय हो सकती है समस्या।

कार्यक्षेत्र में वित्तीय मामले गंभीरता से निपटाने की कोशिश करें। कर्मचारियों और Staff के सुझाव का खुले दिल से स्वागत करें। इससे आपके कारोबार में विस्तार की संभावना बनेगी। Office में अपने सहयोगियों के साथ Team Work में काम करें तो उचित रहेगा। धैर्य रखें।धैर्य ही एक ऐसा कड़वा पौधा है, जिस पर फल हमेशा मीठे आते है।कार्य पूरा होने पर घबराएं नहीं, बल्कि धैर्य बनाए रखें और फिर कुछ क्षण विश्राम के बाद फिर से काम में लग जाएं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बनते कामों में अड़चन आएगी। इस Sunday परिवार के साथ इन कठिन परिस्थितियों में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, पर ऐसा हो नहीं सकेगा। Sports Person थकान और आलस महसूस करेंगे। दौड़धूप अधिक होगी। जीवन साथी के साथ विवाद होने की आशंका है, उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए उनकी देखभाल करें।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे Business में आऐगी तेजी।

इस समय आपके मन मे व्यवसाय संबंधी जो भी सपने अथवा कल्पनाएं हैं, उन्हें Festival Season पर साकार करने का उचित समय 10:15 से 12:15 और दोपहर 2:00 से 3:00 बजे के मध्य करना बेहतर रहेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। Workspace पर मित्र संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भय और डर छोड़कर आत्मविश्वास से काम लेंगे।आत्म-विश्वास बढाने के लिए वही काम करो, जिससे तुम्हे सबसे ज्यादा डर लगता है। समय का महत्व- दुनिया में सबसे कीमती चीज वक्त हैं इसलिए अपने समय का सदैव सदुपयोग करे। अगर आप अपने समय का सही उपयोग करना सीख लिए तो आप निश्चित ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे और जीवन में तरक्की करेंगे।” Students अपने Field में जी जान लगा देंगे। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आने वाले चुनाव को देखते हुए प्रचार-प्रसार का सहारा लेना होगा। कुछ Hording लगवा कर अपने काम लोगों को बताते रहिए।

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे होगा मानसिक तनाव।

Students Career बनाने के लिए Study में जुट जाएं, अपने लक्ष्य को पाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें।जिस व्यक्ति को दूसरों से ज्यादा स्वयं पर विश्वास होता है, उसके लिए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना जरा भी मुश्किल नहीं होता है।इस समय ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय को तुरंत लेने का प्रयास करें। सौभाग्य योग बनने से Extra Income हो सकती है। Business के कुछ पुराने Projects पूरे हो सकते हैं। लेकिन कुछ Projects की Dead Line निकल जाने से आप कुछ परेशान भी थे। युवा वर्ग भी अपने Career को लेकर उत्साहित रहेंगे। विरोधी को आप अपने कौशल से जीत लेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी से बचें। इस Sunday धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने से मन को शांति तो मिलती है, पर शारीरिक कष्ट संभव है।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।

Office का माहौल ठीक बना रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। Career निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। घर के वृद्धों का आशीर्वाद बना रहेगा। संतान सम्बन्धी खुशखबरी का एक समाचार आपको खुश कर देगा। Festival Season को देखते हुए Business की Growth में इजाफा होगा। वासी और सुनफा योग के बनने से व्यवसायिक परेशानियां दूर होंगी। Property संबंधी Business में फायदेमंद सौदे मिल सकते हैं। Students अगर आप अकेला या उदास महसूस कर रहे हैं तो अपने सलाहकार या शिक्षक के पास जाएँ।गुरू बिन ज्ञान नहीं, ज्ञान बिन आत्मा नहीं, ध्यान, ज्ञान धैर्य और कर्म सब गुरू की ही देन है।” Job की तलाश करने वाले युवाओं के लिए दिन शुभ रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे माँ की सेहत हो सकती है खराब।

कार्यस्थल में अभी कुछ दिक्कतें और चुनौतियां बनी रहेगी। इस समय Risk संबंधी किसी भी प्रकार के कार्यों में समय और पैसा व्यर्थ ना करें। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य समय पर पूरा ना होने से तनाव रह सकता है। उच्च पद पाने के लिए निस्संदेह कठोर मेहनत करने की आवश्यकता है। कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। आपका ध्यान गलत तरीकों से पैसा कमाने की तरफ Divert हो सकता है। आप कुछ पेशेवर मुद्दों के बारे में चिंतित रह सकते हैं। आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है। इस Sunday पर पारिवार में किसी समस्यां से दो-दो हाथ होना पड़ सकता है लेकिन आप धैर्य बनाएं रखें। Practice के दौरान Player पीठ और रीढ की हड्डी में तकलीफ महसूस कर सकते हैं। संतान की तबियत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं।

 

नवरात्रि Special :-

नवरात्रि नौ दिन तक चलती है। इन 9 दिनों में मां के नौ स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दौरान मां के अधिकतर भक्त उपवास रखते हैं। वहीं भक्त अपने घरों में पहले नवरात्रि पर अखंड ज्योति भी जलाते हैं। यह ज्योति पूरे 9 दिन तक जलती है। मान्यता है कि नवरात्र पर्व के दौरान अखंड ज्योति रखने से घर में सुख-समृद्धि का निवास होता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। घर में सुख शांति और पितृ शांति बनी रहती है। अखंड ज्योति प्रकाश, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक होती है।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे दोस्त करेगे मदद।

Festival Season को देखते हुए Partnership के लिहाज से समय बहुत ही उत्तम है। इस समय कार्य स्थल पर परिस्थितियां अनुकूल रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। Partnership में कारोबार फल-फूल सकता है, लेकिन Partner के साथ हर मामले में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। नौकरी में तरक्की के उत्तम योग बन रहे हैं। आपकी ईमानदारी तथा उचित कार्य प्रणाली अधिकारियों को पसंद करेंगी। Workspace पर आपकी बुद्धिमता से आप Office की कार्यप्रणाली में सुधार करने में कामयाब होंगे।कामयाब इंसान खुश रहे रहे, खुश रहने वाला इंसान कामयाब जरूर होता है।संतान से जुड़ी कोई खबर सुकून देगी। घरेलू समस्याओं के कारण चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से कर पाएंगे। Students अपने Field में अपना बेहतर देंगे, जिससे उनका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। तनाव के कारण सेहत में बिगड़ सकती है।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे नैतिक मूल्यो का आशीर्वाद मिलेगा।

Sports Person के स्वास्थ्य पर कुछ खर्चा हो सकता है। Bank और वित्तीय संस्थान से Lone लेने के लिए प्रयासरत व्यापारियों को लोन स्वीकृत होने के शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। लक्ष्मीनारायण योग बनने से कोई व्यापारिक यात्रा संभव है, क्योंकि लाभकारी रहेगी, कार्य अब गति पकड़ेंगे। अपनी कार्यकुशलता तथा कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ मधुर होंगे, और आपकी व्यवसायिक गतिविधियों में लाभदायक भी रहेंगे। Workspace पर आपके कार्यों की वाह-वाही भी होगी लेकिन कुछ विरोध भी होगा। Office में स्थितियां Favor में रहेंगी। Office का वातावरण अनुकूल होने से काम में मन लगेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। वस्तुएं संभालकर रखें। घर से दूर रह रहे परिजनों से इस Sunday Mobile पर लंबी बात करके अच्छा लगेगा। नए और पुराने दोस्तों के साथ Social Media के माध्यम से जुड़े रहेंगे। मां-पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।ना जरूरत उसे पूजा और पाठ की, जिसने सेवा करी अपने मां-बाप की।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास।

Business में चल रही रुकावटों में कमी आएगी। कुछ भी निवेश करने से पहले उस पर रिसर्च अवश्य कर लें। कर्मचारियों साझेदारी संबंधी गतिविधियों और क्रियाकलापों पर पूरी नजर रखें। Office की कार्यप्रणाली में दिक्कतें आएंगी। Workspace पर कुछ अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा, जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। दोपहर बाद Incentive Based नौकरी करने वालों के लिए दिन उपयुक्त है। उन्हें अपेक्षाकृत अधिक फायदा होगा। पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी। मतभेद हो सकता है।मतभेद होना लाजमी है, लेकिन मनभेद होना केवल कष्टकारी है।जिंदादिली के इन क्षणों में आगे बढ़ें किंतु वास्तविकता से दूर जाएँ। आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा। इस Sunday जीवनसाथी को समय दें, घर में आनंद का माहौल बनेगा।

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।

व्यापार से नुकसान की आशंका है, इसलिए नए सौदे करने के पहले अच्छी तरह से Research Work Complete करने के बाद ही करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ेगा अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली को अपने प्रतिद्वंद्वियों के समक्ष Share ना करें। कोई भी व्यवसाय संबंधित दिक्कत आने पर वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है। Office से संबंधित Documents Complete रखें। Workspace पर जितना हो विवादों से बचें और वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक संबंधों में आपसी सामंजस्य बनाने में कुछ दिक्कत आएगी। परंतु कुछ समय परिवार के साथ बैठकर समय व्यतीत करना माहौल को सामान्य बना देगा। खुद की बातों को महत्व देते समय Partner का नुकसान हो, इस बात का ध्यान रखें। महिलाओं का सम्मान करना होगा। शास्त्रों में कहा भी गया हैः- यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता वास करते हैं। Students अपने Field में अपने मन को केंद्रित करें।एकाग्रता से ही जीवन में सफलता मिलती है।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Profit से होगा लाभ।

सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से Media, Marketing से संबंधित व्यवसाय में उचित उपलब्धियां हासिल होगी। किसी कर्मचारी की गतिविधि आपको तनाव दे सकती हैं। Office की Meeting में अपने तथ्यों को स्पष्टता से कहें, किंतु विनम्रता और शालीनता बनाए रखें। कारोबारी संपर्कों को मजबूत करें। इसी Network के माध्यम से वह अपना Business बढ़ाने में कामयाब होंगे। युवाओं के Career में स्थिरता आएगी और अधिकारियों से मन मदद भी मिलेगी। Workspace पर कार्य की अधिकता के चलते थकान महसूस होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। अधिकारियों से उलझने से बचना चाहिए। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की Planning बन सकती है। बढ़िया रहेगा। सब सदस्य मिलकर कहीं तीर्थयात्रा कर आएं। Students को कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी।यदि कड़ी मेहनत आपका हथियार हैं, तो सफलता आपकी गुलाम हो सकती है।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे पिता के आदर्शो पर चले।             

अनुभवी लोगों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। किसी अपने का व्यवहार हृदय को चोट पहुंचा सकता है।किसी से बदला लेने के लिए कभी समय बर्बाद मत करों। जो लोग आपको चोट पहुंचाते है उन्हें अंत में कर्मों को भोगना पड़ता है।Business संबंधी नई योजना या नए काम को शुरू करने के लिए समय प्रातः 10:15 से 12:15 और दोपहर 2:00 से 3:00 के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा। साथ ही बेहतर होगा कि वर्तमान गतिविधियों पर ही एकाग्र रहे। Sweets And नमकीन से संबंधित Business करने वाले अच्छा लाभ कमाने की स्थिति में रहेंगे, अन्य कार्य सामान्य रहेंगे। Career की शुरुआत करने वालों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है, उन्हें और अच्छे Career का Offer भी मिल सकता है। Workspace पर यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है। इस Sunday पर आप अपने परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। अपनी अच्छी Fitness से Sports Person दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं।

 

Astrology ज्ञान

तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे। फिर भी आज आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा सा कुंकुम गेहु डालकर "ऊँ घृणी सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

 

Comments