AAJ KA RASHIFAL | 07 October आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

07 अक्टूबर शुक्रवार

नमस्कार दर्शको!

 

तूफ़ान में कभी ताश का घर नहीं बनता, रोने से कभी बिगड़ा मुक़द्दर नहीं संवरता

दुनिया को जितने का हौसला रखो जनाब!

एक बार हारने से कोई फ़क़ीर नहीं बनता तो एक बार जीतने से कोई सिकंदर भी नहीं बनता!!

 

उपाय :-

कुलदेवी के आशीर्वाद से करे हर संकट को दूर करने का उपाय।

कुल देवी या देवता के स्थान पर जाकर एक साबूत नींबू लें और उसको अपने उपर से 21 बार वार कर उसे दो भागों में काटकर दोनों भागों को Opposite Direction में फेंक दे। इसके बाद कुलदेवी या देवता से क्षमा मांग कर वहाँ अच्छे से पूजा पाठ करें या करवाए और सभी को दान दक्षिणा दें।

 

पंचाग :-

       आज सुबह 07:26 तक द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज शाम 06:16 तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, गण्ड योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज दो समय है। सुबह 08:15 से 10:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एंव दोपहर 01:15 से 02:15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।   

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे अपने कर्तव्यों को पूरा करें।

दीपावली को देखते हुए घर की साफ-सफाई की तरफ पुरे परिवार का ध्यान रहेगा। साथ ही आप परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। Festival Season को देखते हुए Electronics And Electrical Business में अच्छा लाभ कमा पाएंगे, उन्हें अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने के साथ ही Stock को Maintain करना होगा। Business में Public Relation और मजबूत करें। भूमि की खरीद फरोख्त संबंधी कामों में महत्वपूर्ण Deal हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात लाभदायक साबित होगी। Office के कार्यों की कमी रहने से सुकून रहेगा। Workspace पर यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आपकी सेहत स्थिर रहेगी। Sports Person को Coach से नई-नई चीजें सीखने को मिलेंगी। दूसरों की अच्छी Fitness आपके मन में जलन पैदा कर सकती है। और स्वयं को उसके जैसा Fitness पाने के लिए प्रेरित करेगी। स्वास्थ्य को दे पहला स्थान, तभी होगा बिमारियों का निदान।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे Job में मिलेगा Promotion

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम में निरंतरता बनी रहेगी, जो आपके काम आएगी। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बना रहेगा। घरेलू समस्याओं के कारण चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से कर पाएंगे। आपको किसी पुराने दोस्त से बातचीत करने का मौका मिलेगा और पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी, जिससे मन हल्का होगा। बुधादित्य योग के बनने से Business में रुका हुआ काम पूरा होगा। अच्छे Order मिलने से चिंता दूर होगी। Business में Investment की Planning कर रहे हैं, तो प्रातः 8:15 से 10:15 और दोपहर 1:15 से 2:15 के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा। Office के काम समय पर पूरे होते जाएंगे। Students Exam को देखते हुए Time-Table बनाकर Study में जुटेंगे जिससे उनका आत्म-विश्वास बढ़ेगा।जिस मनुष्य में आत्मविश्वास नहीं है, वह शक्तिमान होकर भी कायर है और विद्वान होकर भी मूर्ख है।आरोग्य बना रहेगा।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।

सेहत के मामले में सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। लक्ष्मीनारायण योग के बनने से Business में नए अनुबंध मिलेंगे जो आर्थिक नजरिये से फायदेमंद साबित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों का किसी Target को पूरा करने से Company को फायदा होगा। अधिकारियों द्वारा भी आपको मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और Staff का योगदान रहेगा। आप अपने काम और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बिठाएंगे, मेहनत करेंगे और मेहनत का फल भी प्राप्त करेंगे और जिससे आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिता सकते है। ध्यान परिवार की ओर रहेगा। किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों में जाना पड़ सकता है। ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। Students अपने Seniors के साथ किसी तरह का Miscommunication रखें या फिर किसी तरह की गलतफहमी रहें।गलतफहमी रखना गलती करने से ज्यादा खतरनाक होता है।

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में हो सकती है समस्या।

Business को लेकर ग्रह स्थिति कुछ परिवर्तनशील रहेगी। इस समय व्यवसायिक क्षेत्र से संबंधित कोई भी निर्णय लेते समय बहुत अधिक धैर्य और संयम बना कर रखना जरूरी है। छोटी सी असावधानी नुकसान का कारण बन सकती हैं। Official कार्यों में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। Workspace पर दिन आपके लिए मिलाजुला असर लेकर आएगा। कार्यस्थल पर विवाद में मतभेद भले ही हो जाए, किंतु मनभेद बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। परिवार में आपको एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी। किसी विवाद को निपटाने के लिए आपको आगे आना पड़ेगा। Students अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताकत की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है।अगर इंसान में कुछ करने की इच्छा हो, तो दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है।रक्तचाप उदर विकार से परेशान हो सकते हैं। खान-पान में संयम रखें।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से हो सकता है मनमुटाव।

Students काफी दिनों के बाद अपने परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।परिवार वह सुरक्षा कवच है, जिसमें रहकर व्यक्ति शांति का अनुभव करता है।Festival Season को देखते हुए आपको विदेशी Company से अच्छे Offer मिल सकते है। व्यवसाय में उचित रणनीति बनाकर काम करने से Business के काम चलते रहेंगे। किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत भी सकती है। आंतरिक व्यवस्था उचित रखने के लिए कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखना जरूरी है। Workspace पर काम के सिलसिले में भी आपको अधिक प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलेगी लेकिन कुछ लोगों से सावधान रहें, जो आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। विरोधियों के प्रति सतर्कता जरूरी होगी। आपकी सेहत मजबूत होगी, जिससे काम धीरे-धीरे ही सही हो जाएंगे। दीपावली की साफ-सफाई में घर-परिवार वालों का साथ मिलेगा।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे ज्ञात अज्ञात शत्रुओ से छुटकारा मिलेगा।

नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है। जिसकी वजह से आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। Workspace पर अपने साथी कर्मियों के साथ बातचीत करना अच्छा लगेगा। आपके कार्यों में सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। व्यवसायिक गतिविधियों और कार्यप्रणाली में कुछ सुधार आएगा। जोखिम भरे कामों में ज्यादा निवेश करें। नुकसान हो सकता है। Toys, Gadgets And Gaming के Field से जुड़े Businessman आप अगर विदेशी Company के माल को Deal करते हैं, तो उनके Touch में रहना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। परिवार और पिता का सम्मान बढ़ेगा। परिवार के लोगों द्वारा सर्वसम्मति से किसी काम में आप को आगे बढ़ाया जाएगा। Students घर में ही अपनी Streams में पारंगत होने के लिए अभ्यास कर सकेंगे।अभ्यास चीजों को आसान बना देता है।सेहत मजबूत रहेगी।

 

दीपावली Special :-

दिवाली के दिन दिख जाएं ये चीजें तो समझ लीजिए मां लक्ष्मी रही हैं आपके घर?

दीपावली की रात को उल्लू का दिखना शुभ माना जाता है। उल्लू को लक्ष्मीजी का वाहन माना जाता है। इसलिए उल्लू के दिखने को मां लक्ष्मी की कृपा से जोड़कर देखा जाता है। वैसे तो छिपकली घर में अक्सर दिख ही जाती है। अगर यह दीपावली की रात को घर में कहीं दिख जाए तो यह काफी शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। हिंदू धर्म में बिल्ली का दिखना बहुत शुभ नहीं समझा जाता है। मगर दीपावली के दिन बिल्ली का दिखना अच्छा माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी के आगमन के संकेत के तौर पर देखा जाता है।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे संतान से मिलेगा सुख।

आपका जीवन साथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। आप अपने घर-परिवार वालों के साथ खूबसूरत यादों को जियेंगे। आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा। Young Businessman Business में रुचि लेंगे, अपनी छवि को Market में चमकाने का मौका मिल सकता है उसे भुनाने में जुट जाएं। वासी योग के बनने से Workspace पर काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपको मनचाहा कार्य करने को मिल सकता है। जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके मन में सकारात्मक विचार आएँगे और आप अधिक मेहनत भी करेंगे।सकारात्मक सोच के साथ आप हर कठिनाई से बाहर निकलने का रास्ता खोज सकते हैं।Students को Scholarship मिल सकती है। अपनी अंदर छुपी कला को प्रदर्शित करके अपने Teacher और अपने Seniors को Impress करने की कोशिश में कामयाब होंगे। मौसम परिवर्तन का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।

व्यवसायिक गतिविधियों में निवेश करने से पहले उसकी लाभ-हानि संबंधी उचित जानकारी जरूर प्राप्त करें। इस समय बहुत अधिक गंभीरता से सोच विचार तथा मूल्यांकन करने की जरूरत है। इस समय किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें, आपके साथ कोई धोखा या छल हो सकता है। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने से Workspace पर किसी समस्या के कारण आपको तनाव भी रह सकता है। काम Pending नहीं छोड़ना है, अन्यथा पिछड़ते जाएंगे, आपको अपने काम के तरीके में तेजी लानी होगी। अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें। पारिवारिक सदस्यों में आपसी मनमुटाव की संभावना दिख रही है, ऐसे में परिवार के लोगों के बीच संतुलन बनाने की जिम्मेदारी आपकी होगी। Practice के दौरान Sports Person किसी से झगड़ा ना करें। अस्थमा और दमा के मरीज दीपावली की सफाई करते समय Dust और धूल-मिट्टी से दूरियां बनाए रखते हुए आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। करे योग, रहे निरोगी।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।

Workspace पर कार्य करते समय आपको मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों या अधिकारियों का सहारा लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को Share करें जो आपके दिमाग में हैं। आप अपनी संतान के साथ वक्त बिताने में आनंद अनुभव करेंगे। Students Study के दौरान इधर-उधर की बातों पर ध्यान दें और अपने काम से मतलब रखते हुए लक्ष्य पर Focus करें। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन फिर भी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उचित सोच विचार करें। हालांकि कर्मचारियों का सहयोग आपको कोई भी निर्णय लेने में सहायक रहेगा। Papers तथा Files से संबंधित कार्यों में लापरवाही करना उचित नहीं है। पैतृक Business से जुड़े Businessman Market में लोगों के साथ तालमेल और संपर्कों को मजबूत करते हुए लाभ कमा पाएंगे।

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे Finance से होगा लाभ।

Students को अपने सपने सच्च करने के प्रयास में लग जाना चाहिए।सपनों को सच करने का सबसे अच्छा तरीका है जाग जाना।व्यवसायिक दृष्टि से समय कुछ अनुकूल रहेगा। परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कार्यभार बढ़ सकता है। और इसे समय पर पूरा करना आपके लिए चुनौती रहेगी। Business में ऊर्जा, साहस और पूंजी के साथ अनुभव सबसे महत्वपूर्ण विषय है, कई बार पूंजी, साहस या मेहनत पीछे रह जाते हैं और अनुभवी आगे निकल जाते हैं। कार्यस्थल पर पूरी टीम को साथ लेकर चलें। वासी और सुनफा योग के बनने से Workspace पर सेहत अच्छी रहेगी और आपके अंदर गजब की फुर्ती होगी। हर काम को जल्दी जल्दी निपटाएंगे, जिससे आपके पास काफी समय होगा। उस समय को कहां लगाना है, यह आपको निश्चित करना होगा। दीपावली की साफ-सफाई के लिए दिन निकालने में आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा और प्रेमी युगल के लिए दिन सामान्य है।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा विचलित।

दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की समझदारी आपको बहुत पसंद आएगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। घर में एकता-भाईचारे का भाव देखने को मिलेगा। Public Dealing और Marketing संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। Phone तथा Online कार्य प्रणाली द्वारा आपके कई व्यवसायिक कार्य बन सकते हैं। Import-Exports संबंधी व्यवसाय में किसी उच्चाधिकारी की वजह से परेशानी सकती है। परंतु बहस जैसी स्थिति ना उत्पन्न होने दें। Workspace पर अपने कपड़ों और व्यवहार से अपने उत्साह और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने की कोशिश करेंगे। Students Record बनाने के लिए बहाने बनाकर भविष्य के लिए Plan बनाएं। “Record तभी टूटता है जब हम बहाने नहीं Plan बनाते हैं।" सेहत के मामले में आप Lucky रहेंगे। Political Field से जुड़े लोगों को अपना प्रचार-प्रसार बढ़ाना होगा, आप द्वारा किए गए जनहित के कामों के बारे में लोगों को पता लगना चाहिए।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।

Business में अनावश्यक रूप से हो रहे खर्च के कारण तनाव बढ़ सकता है, तनाव बढ़ाने की बजाय खर्चों पर नियंत्रण करें। कार्यक्षेत्र में गतिविधियों में अभी मुताबिक सुधार और गति आने की संभावना नहीं है। परंतु वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अभी धैर्य और संयम ही रखना उचित है। Office की कार्यप्रणाली घर से होने की वजह से कुछ परेशानियां बनी रहेगी। Workspace पर किसी बात को लेकर आप काफी विचारमग्न रहेंगे जिससे आपका ध्यान आपके कार्य की तरफ नहीं रहेगा जिसके चलते आपके कार्य में लेट लतिफि होगी। परिवार का माहौल आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। सफल होने में कुछ दिक्कतों को सामना करना पड़ेगा। साथ ही चली समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। ‘‘सफलता बार-बार और दिन-प्रतिदिन के छोटे प्रयासों का योग है।अपनी संतान की सेहत का ख्याल रखें। Students अपने क्षेत्र में चाह कर भी कुछ खास नहीं कर सकेंगे।

 

Astrology ज्ञान

कन्या, मिथुन, तुला, कुंभ, मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, वृषभ, सिंह, धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे। फिर भी आज आप अध्ययन के लिए बैंठे तो मानसिक रूप से माँ सरस्वती का स्मरण कर प्रणाम करें और ईशान कोण की ओर मुख करके ही बैंठे। इससे अध्ययन में मन लगेगा पढ़ा हुआ याद रहेगा।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

Comments