AAJ KA RASHIFAL | 10 October आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

10 अक्टूबर सोमवार

नमस्कार दर्शको!


स्वार्थी बनें

सफलता की कुंजी कहती है स्वार्थी लोगों को लक्ष्मी जी पसंद नहीं करती हैं। जो लोग अपने स्वार्थ के लिए दूसरों का अहित करने के लिए तैयार रहते हैं। अपने मालिक को धोखा देने के लिए आतुर रहते हैं। ऐसे लोगों को लक्ष्मी जी छोड़कर चली जाती है।

      ............

दूसरों का अहित करने के लिए करें धन का प्रयोग 

जो दूसरों का अहित करने के लिए धन का प्रयोग करते हैं। ऐसे लोगों को लक्ष्मी जी अपना आशीर्वाद प्रदान नहीं करती हैं। धन आने पर इसका उचित प्रयोग करना चाहिए। जन कल्याण के कार्यों में धन का प्रयोग करना चाहिए। निर्धन और जरुरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।

...........

उपाय :-

शारिरिक मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए करे यह उपाय।

पान के पत्ते पर अष्टगंध और चंदन से "ऊँ नमः शिवाय" लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें साथ ही शिवलिंग का जलाभिषेक करके किसी दूसरे पान के पत्ते पर माखन मिश्री का भोग शिवलिंग पर अवश्य लगायें। इससे Mental Health पर Control रहेगा।

 

पंचाग :-

आज पुरे दिन प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज दोपहर 04:01 तक रेवती नक्षत्र फिर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, दोपहर 04:01 तक गजकेसरी योग, व्याघात योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 04:01 के बाद मेष राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज दो समय है। सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04:00 से 06:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। 

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।     

सांझेदारी Business में व्यवसाय संबंधी कोई कागजी कार्यवाही करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। हालांकि इस समय कार्यक्षेत्र में अचानक बेहतरीन स्थिति बनेंगी किसी अनजान व्यक्ति का सहयोग आपको आश्चर्यचकित कर देगा। कार्यक्षेत्र पर कार्य में कोई अवैध प्रयास कर सकते हैं, ऐसा करने से बचें। घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी। घर की सफाई करते समय चोट लग सकती है। जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।जीवन की हर समस्या Traffic की लाल बती की तरह होती हैं, यदि हम थोड़ी देर प्रतीक्षा कर ले तो वह हरी हो जाती है...धैर्य रखे, प्रयास करे समय बदलता ही है।” Students कुछ बेवकूफी वाले कार्य कर सकते हैं। Digestion की समस्या से आप परेशान रहेंगे।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Profit से होगा लाभ।

आप अपने परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को Share करें जो आपके दिमाग में हैं। भावनात्मक उथल-पुथल से गुजरेंगे। व्यापार में बहुत फायदा होने की संभावना है। हालांकि व्यापार में बहुत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कुछ विरोधी आपके मनोबल को गिराने की कोशिश करेंगे। Festival Season को देखते हुए Businessman को मुनाफे के लिए तैयार रहना होगा। साथ ही पुरानी Planning भी सफल हो सकती है। Workspace पर बेहतर प्रदर्शन होगा, Boss और सहकर्मियों सभी आपकी प्रशंसा करते नहीं थकेंगे। कार्यस्थल में सहयोगियों के साथ सामंजस्य उचित बना रहेगा। क्रय-विक्रय के व्यापारियों को अच्छे नतीजे और फायदा मिलेगा। वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के डर के काम करेंगे। पैरों में चोट का संकेत मिल रहे हैं। Sports Person Practice के दौरान Track पर किसी से बहस करें। अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है।मुर्खों से बहस मत कीजिए। पहले वो आपको अपने स्तर पर लाएंगे फिर आपको अपने अनुभव से हरा देंगे।बच्चे छुट्टियों का लुफ्त उठाएंगे।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे दादा पिता के आदर्शो पर चले।            

आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं क्योंकि हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है। Manufacturing संबंधी Business में विशेष उपलब्धियां हासिल होंगी। अपनी योजनाएं किसी से Share करें, क्योंकि कोई इन्हें विफल करने की कोशिश कर सकता है। Business में दिन ठीक रहेगा। पूर्व में किए गए कठोर परिश्रम का सुखद परिणाम अब मिल सकता है, परिश्रम कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है। अपनों की सलाह पर आपको अधिक ध्यान देना चाहिए, वर्तमान समय में यह आपके लिए हितकर साबित होगा। यदि नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। ‘‘हमेशा याद रखो कि प्रयास और संघर्ष सफलता के पहले है, यहां तक कि शब्दकोश में भी।नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। वरिष्ठों से आपको सहयोग और प्रशंसा मिलती रहेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे। घर की साफ-सफाई में बच्चों का सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे।हमारा परिवार ही हमारी असली ताकत है।” Students का स्वयं के Field में Concentrate करना मुश्किल होगा।

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे आध्यात्म की तरफ ध्यान रहेगा जिससे।

सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि हाथ लग सकती है। आपके घरेलु खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में Romance भरपुर रहेगा। आप चैन से रह सकते हैं और अच्छी नींद ले सकेंगे। Business में फायदेमंद परिस्थितियां रहेंगी। व्यक्तिगत कामों में व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। Festival Season को देखते हुए प्रचार-प्रसार का भी सहारा लेना चाहिए। क्योंकि जो दिखेगा वो ही बिकेगा। Workspace पर Seniors और Boss को प्रसन्न करने के लिए Office के Rules का ठीक से पालन करना होगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कार्य में रुचि ना ले। Workspace पर किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है। आपको लोगों की सीमाओं को अनदेखा करके अपने कार्य पर एकाग्र होकर ही आप सफल हो पाएंगे।अगर आपको सफल होना है तो, सफलता को मत खोजिए, अपनी क्षमता, धैर्यता और एकाग्रता पर ध्यान दीजिये, सफलता आप को स्वयं खोज लेगी।” Students विदेश में रहने वाले दोस्तों से गपशप करने में मशगूल रहेंगे।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा में सकती है समस्या।

अपने व्यवसायिक Files तथा Documents को संभाल कर रखें। कोई इसका दुरुपयोग कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति बहुत जरूरी है। Staff पर ज्यादा विश्वास रखना नुकसानदेह रहेगा। नकारात्मक परिस्थितियां आपको घेर सकती हैं, इसलिए आपको ऊर्जावान रहते हुए मुश्किलों से बाहर आना होगा। Workspace पर चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी।अपने आप में विश्वास करें, चुनौतियों को स्विकार करें, आकांक्षाओं पर विजय पाने के लिए अपने भीतर आत्म-विश्वास पैदा करें। कभी किसी को नीचे नहीं गिराएं, बस आपको चलते जाना है।परिवार में किसी की बातों को सार्वजनिक नहीं करें। एक दूसरे के राज को राज ही रहने दें। सफाई में पुरानी और बिना काम की वस्तुओं को घर के बाहर फेंक दें। सेहत के मामले में महिलाओं को सजग रहना होगा, उन्हें Harmon सम्बंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। Students अतीत में की गई गलती का खामियाजा अपने Field में भुगतना पड़ेगा।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे Business में आऐगी तेजी।

नौकरीपेशा लोगों को कोई Official कामों के लिए दूर जाना पड़ सकता है। Workspace पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे। पारिवारिक मामलों में शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके।शांति के द्वारा नहीं बनाई रखी जा सकती, यह तो केवल आपसी सहमती से से मिल जाती है।” Festival Season को देखते हुए किसी Deal को Final करने जा रहे है, तो उसके सभी बिंदु ध्यानपूर्वक पढ़ लें। ताकि बाद में किसी भी तरह की दिक्कत उठानी पड़े। व्यवसाय संबंधी नया काम शुरू करने की अपेक्षा अभी वर्तमान गतिविधियों पर भी ध्यान देना उचित है। क्योंकि कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है। Students नए और पुराने दोस्तों के साथ Social Media के माध्यम से जुड़े रहेंगे। आपको अपच और Acidity से पीड़ित होने की संभावना है।

 

दीपावली Special :-

दीपावली पर क्यों प्रज्जवलित करते हैं दीपक?

दीपावली पर हम दीपक माँ महालक्ष्मी के स्वागत के लिए वंदरमाला के रूप में सजाते हैं। जब घर में कोई मेहमान आता है तो हम अपने Drawing Room को सजाते-संवारते हैं, ठीक इसी प्रकार धन-धान्य की देवी महालक्ष्मी के स्वागत में हम दीपक सजाते हैं। वैसे दीपक हमें सदा जलने का, निरंतर संघर्ष करने का, हमेशा कार्यरत रहने का और अंधकार को मिटाने का संदेश भी देता है। इसीलिए पंच पर्व पर हम दीपक प्रज्जवलित करते हैं। 

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे होगा मानसिक तनाव।

आपको अपने भाई की सलाह के बारे में जरूर सोचाना चाहिए।भाई-भाई का रिश्ता खास होता हैं, अक्सर ये दिल के बहुत पास होता हैं, रामायण और महाभारत का उदाहरण देख लो, जब भाई-भाई लड़ते हैं, तो कुल का नाश होता है।जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं। Business में अपने काम की Quality और बेहतर बनाने में ध्यान दें। महत्वपूर्ण Order मिलने की संभावना है। गजकेसरी योग के बनने से Workspace पर आपका आत्म-विश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। जो आपके कार्यों को समय से पूर्व करने में आपको आगे रखेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने के लिए खुद को तैयार रखें। Students को समय रहते खुद में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है, अन्यथा जीवन की Race में आप पीछे हो जाएंगे। आप स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे संतान से मिलेगा सुख।

व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके Budget को बिगाड़ सकते हैं। Ready-made Clothes के Business में अच्छा-खासा मुनाफा कमाएंगे खासकर के Kids और Young Generation के कपड़ों में उनकी अच्छी कमाई के आसार है। Office में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, इससे वह अपना काम आसानी से पूरा कर सकेंगे। Career से जुड़ी समस्याओं का निवारण होगा। आप अपनी व्यवहार कुशलता से नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। Office के किसी काम में गलती होने से Boss या अधिकारियों की डांट पड़ सकती हैं। आपकी नियमित दिनचर्या करने में असमर्थता आपके जीवनसाथी को नाराज कर सकती है। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। Students को अपने Field में कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता।यदि कड़ी मेहनत आपका हथियार है तो सफलता आपकी गुलाम हो जायेगी।” Digestion गड़बड़ा सकता है।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।

ग्रह स्थिति आपके पक्ष में नहीं है। इस समय Marketing पर अधिक ध्यान देना जरूरी है। Job में चल रही परेशानियां अभी बनी रहेगी। धैर्य रखें। Business में जब तक आप स्वयं निश्चिंत और संतुष्ट हो जाएं, तब तक किसी नए Project की बात किसी से Share करें। व्यापारिक मामलों में आपका व्यवहार ही आपकी पहचान बनेगा, इसलिए इसे बनाए रखें और व्यवहार को हमेशा ठीक रखें। कार्यस्थल पर आप दूसरों के कहने पर आएं, बल्कि जो भी निर्णय लें सभी पहलुओं पर सोच-समझकर अपने विवेक का उपयोग करते हुए लें। Workspace पर अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा फालतु में बड़ा झगड़ा हो सकता है। विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।योग मन के उतार-चढ़ाव की स्थिरता है।सफाई के दौरान Dust-धुल से आपको परेशानी हो सकती है। किसी प्रकार के तनाव को लेकर Sports Person अपनी Practice पर Concentrate नहीं कर पाएंगे। आप बहुत कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे।

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटे भाई से मिलेंगी खुशखबरी।

आप स्वस्थ और उत्साहित महसूस करेंगे। Business में किया गया कोई नया प्रयोग फायदेमंद होगा। मेहनत के बेहतरीन परिणाम भी मिलेंगे। Business में कुछ नया कार्य करने की Planning बना रहे हैं, तो सुबह 10:15 से 12:15 और दोपहर 2:00 से 3:00 के मध्य कार्य करना आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। Partnership Business में Festival Season को देखते हुए अच्छा-खास मुनाफा हाथ लग सकता है, अपने Partner के साथ पूरी पारदर्शिता बनाए रखें और आगे बढ़ते रहें। आपकी इमानदारी और आपकी कार्य के प्रति कमर्ठता और Office के प्रति समर्पण देखकर पदोन्नति के आसार बन सकते है। रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे। काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा। सफाई में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा।हमेशा प्रेम की भाषा बोलिए.. इसे बहरे भी सुन सकते है, और गुंगे भी समझ सकते है।चीजें सुखद और हंसमुख रहेंगी। यह समय परिवार को समर्पित करने का है। अभी सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें। Students अपने बेहतर परिणाम और अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ।

पारिवारिक विरासत में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है। Festival Season को देखते हुए Business में आधुनिक Technology का पूर्ण उपयोग करें और साथ ही अपने को Update करें। कुछ पूंजी निवेश करना होगा और फिर इसके माध्यम से भविष्य की योजना बनानी होगी। सुनफा योग के बनने से किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति का संपर्क आपके व्यवसाय में सहायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में बनाई नई नीतियों और योजनाओं पर अमल करने के लिए उचित समय है। आलस बिल्कुल ना करें। Office में किसी सहयोगी के साथ कहासुनी हो सकती हैं। Workspace पर आपको दिमाग से काम लेने की जरूरत है। Students आप अच्छे संगीत का आनंद लेकर अपने Stress को दुर भगाएंगे।संगीत ब्रह्मांड को आत्मा देता है, मन को पंख देता है, कल्पना और जीवन को हर चीज के लिए उड़ान देता है।आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा शांत।

बुधादित्य और गजकेसरी योग के बनने से आसपास के व्यापारियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में आपका वर्चस्व बना रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। महत्वपूर्ण Order या Deal मिलने की उम्मीद भी है। Office का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। किसी Senior Officer की मदद से आपकी तरक्की भी संभव है। Workspace पर आप काफी प्रगति करेंगे। Boss की तारीफ विरोधियों के सीने में जलन लाएगी। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी। घरेलू मोर्चे पर तनाव और अप्रियता रहेगी। आपको दूसरों की गलतियों और व्यवहार को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए। दूसरों को सलाह दें। Sports Person की नसों में खिंचाव होने की आशंका है, ऐसे में अपने उठने-बैठने के तरीके पर ध्यान दें और सही पोश्चर बनाए रखें। आपको अपने लक्ष्यों को निर्धारित कर आगे बढ़ें. मन का भटकाव परेशान कर सकता है, लेकिन आपको Disturb नहीं होना है। साफ-सफाई के दौरान आपका स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है।

 

Astrology ज्ञान

वृषभ, कर्क, तुला, मकर, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

कन्या, मिथुन, वृश्चिक, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे। फिर भी आज आप सोमवार को एक चांदी की डिब्बी को लाल वस्त्र पर रखकर डिब्बी में सिन्दुर के साथ अभिमंत्रित हत्था जोड़ी के साथ 21 लौंग तथा दो कपूर रखें। रुद्राक्ष माला से 21 माला ऊँ ऐं हृीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे का जाप के बाद प्रणाम कर डिब्बी को उठाकर घर के पूजास्थल में ही रख दें।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

Comments