AAJ KA RASHIFAL | 20 October आज का राशिफल | Daily Horoscope 2022 | मेष से मीन | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

20 अक्टूबर गुरूवार

नमस्कार दर्शको!


मौका हाथ से मत जाने दो

Interview के दौरान एक बार एक महिला पत्रकार ने Bill Gates से पूछा की आप अरबों रुपयों के मालिक हैं। आपकी कामयाबी का राज क्या है? Bill Gates इन उस बात का Answer देने की बजाय उस पत्रकार को एक Blank Cheque दिया और कहा की तुम्हें जितने पैसे चाहिए, इस Cheque में भर लो। उस महिला पत्रकार ने Surprise होकर कहा की ये आप क्या कह रहे हैं, मैंने आपसे पैसे नहीं मांगे। आप बस मेरे सवाल का जवाब दे और उसने वो Cheque वापिस दे दिया। Bill Gates उस महिला की तरफ देखकर बोले, मेरी कामयाबी का राज़ यही है, “मैं कभी मौके नहीं गंवाता जैसे आज आपने गवाँ दिया। अगर आप अपनी Philosophy को Side रखती तो आज दुनिया की सबसे अमीर पत्रकार बन गई होती।दोस्तों, ऐसे ही कई मौके हम भी अपनी Life में ये कहकर छोड़ देते हैं की ये काम हमारे लायक नहीं है, या फिर मैं तो इस काम से ज्यादा का Talent रखता हूँ और यही मौके किसी को सफल बनाते हैं तो किसी को असफल इसलिए सही मौके को कभी भी ना छोड़ें।

...................

क्रोध का सही समय

महाभारत में कौरवों की तरफ से भीष्म पितामह सबसे श्रेष्ठ और ज्ञानी थे। लेकिन भीष्म पितामह के जीवन का एक ही पाप था। भीष्म पितामह ने सही समय पर क्रोध नहीं किया। द्रौपदी चीर हरण के समय भीष्म पितामह अपनी आँखों के सामने हो रहे अन्याय और दुर्योधन के पाप कर्म को देखने के बाद भी चुप रहे। वहीं दूसरी तरफ रामायण में जटायु थे। जिन्होंने सीता हरण के समय रावण पर क्रोध किया। रावण की अपेक्षा कम बलशाली होने के बावजूद देवी सीता को बचाने के लिए रावण से लड़ाई की समय आने पर मृत्यु दोनों की हुई किन्तु, “मरते वक्त भीष्म पितामह को बाणों की शैय्या मिली और जटायु को प्रभु श्री राम की गोद।वेदों में कहा गया है की, “क्रोध भी तब पुण्य बन जाता है जब वह धर्म और मर्यादा के लिए किया जाए और सहनशीलता भी तब पाप बन जाती है जब वह धर्म और मर्यादा को बचा ना पाये।क्रोध या फिर गुस्सा सही कर्म और अच्छे के लिए किया जाए तो वो कभी भी गलत नहीं होता। बेवजह क्रोध करना इंसान को कमजोर बना देता है, लेकिन सही वजह होने पर भी शांत रहना हमे अंदर से खत्म कर देता है। क्रोध हमेशा गलत नहीं होता बशर्ते वो सही जगह और सही चीज़ों के लिए किया जाए। जैसे कई बार लाड़ प्यार के चक्कर में बच्चों की गलती होने पर भी मां-बाप उन्हें डांटते नहीं और फिर जब उनका बच्चा हद से ज्यादा बिगड़ जाता है तो इन्हें इस बात का पछतावा होने लगता है।

 

उपाय :-

अगर भाग्य साथ नहीं दे रहा है, तो करें यह उपाय।

आज आप सवा मीटर सफेद कपड़ा लें और उसके कोने पर एक चुटकी अक्षत, एक अभिमंत्रित साबुत हल्दी और सवा रुपया बांधकर उसे रुमाल का रुप दे दें। उसके बाद एक जटा नारियल को कलावा से 7 बार लपेटकर उस कपड़े पर रखें। फिर दोनों को किसी पवित्र स्थान पर रख दें। इसके बाद प्रतिदिन नियमित रुप से चंदन की 5 अगरबत्ती घुमाते हुए "ऊँ पित्रायै नमः" का 11 बार जाप करें। इससे आपका भाग्य भी चमकने लगेगा।

 

पंचाग :-

      आज दोपहर 04:04 तक दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी। आज सुबह 10:29 तक आश्लेषा नक्षत्र फिर मघा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शुभ योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग भद्र योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग मालव्य योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 10:29 के बाद सिंह राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज एक समय है। शाम 05:00 से 06:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 04:04 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।

मांसपेशियों में खिंचाव से दर्द और तनाव हो सकता है। व्यवसाय में संभावनाओं के नए रास्ते खुलेंगे। बहुत व्यस्तता रहेगी। इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई भरोसेमंद कर्मचारी ही आपके साथ धोखा कर सकता है। बेहतर होगा कि सभी गतिविधियां अपनी उपस्थिति में ही करवाएं। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। Business में तरक्की के लिए की गई मेहनत रंग लाएगी।मेहनत का फल और समस्या का हल देर से ही पर मिलता जरूर है।कार्यक्षेत्र में कामकाज में रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है। Festival Season को देखते हुए नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। Family में Parents की आशा और विश्वास से आत्म-विश्वास बढ़ेगा। संयम से काम लेना होगा। Competitive Exam की तैयारी कर रहे Students Study में Busy रहेंगें।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।

व्यवसाय अत्यधिक प्रतिस्पर्धा की वजह से आपको व्यवस्थित तथा बेहतर तरीके से काम करना होगा। इस समय ज्यादा से ज्यादा लोगों के संपर्क में रहें। व्यापारिक कार्यों में गुणवत्ता पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी नाखुश हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है। आपके लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं।संयम, सदाचार, स्नेह एवं सेवा ये गुण सत्संग के बिना नहीं आते।जीवनसाथी से प्रेम और तालमेल घटेगा। Students को अपनी सही स्थिति का आकलन करना चाहिए। आंखों में दर्द की समस्यां से आप परेशान रहेंगे।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस पराक्रम में होगी वृद्धि।

Students निंदा को दरकिनार करते हुए अपने लक्ष्य को पाने के लिए काफी व्यस्त रहेंगे।निंदा से घबराकर अपने लक्ष्य को ना छोड़े क्योंकि लक्ष्य मिलते ही निंदा करने वालों की राय बदल जाती है।वासी और सुनफा योग के बनने से Business संबंधी महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। Festival Season को देखते हुए धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। कोई Loan या ऋण के लिए प्रयासरत हैं तो सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। युवाओं को Career संबंधित अच्छे मौके मिल सकते हैं। Workspace पर दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। काम की तारीफ होगी। जीवन के हर पहलू में भाग्यशाली रहेंगे। जीवनसाथी द्वारा दी गई सलाह के आधार पर लाभ कमा सकते हैं। अपने बढ़ते वजन का ध्यान रखें। व्यायाम जरूर करें।

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।

आपके पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। दूसरों की भावनाओं की कद्र करें। अपने काम को नया रूप देने के लिए किए गए प्रयासों के उचित परिणाम मिलने वाले हैं। व्यवसायिक गतिविधियां उत्तम रहेंगी। तथा अपनी कार्यकुशलता द्वारा अन्य कार्यों को भी पूरा करने में सक्षम रहेंगे। किसी प्रकार का धोखा हो सकता है। Workspace पर बाधाएं और मुश्किलें दूर होने से आपकी परेशानियों में कमी आएगी। Job में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। Students को सकारात्मक रूप से Study करने में आनंद आएगा। आपका Life Partner बीमार पड़ सकता है।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बैद्धिक-विकास।                    

काम के लिहाज से आप Workspace पर बढ़िया Performance दे सकेंगे। नौकरी में आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। Festival Season को और आपके कार्य को देखते हुए पदोन्नति होने के योग बन सकते है। व्यवसाय से संबंधित किसी नए कार्य को शुरू करने की Planning बना रहे हैं, तो आप किसी और दिन Plan करें क्योंकि सूर्योदय से दोपहर 4:04 तक भद्रा है इस दौरान किए गए कार्यों के परिणाम शुभ नहीं मिलते साथ ही Work Deal गडबड़ा जाती है। कुछ लाभदायक स्थितियां बनेंगी। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम तुरंत ही हासिल होंगे। Media जैसी गतिविधियों से दूर रहें। दाम्पत्य जीवन में अच्छा तालमेल बना रहेगा। धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी। Students लक्ष्य प्राप्ति के लिए भरसक प्रयास कर पाएंगे। सेहत को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे।खान-पान और व्यायाम है सेहत के लिए अनमोल।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेगे।

व्यवसायिक यात्राओं को फिलहाल स्थगित रखें और सबसे पहले Business में अच्छी टीम तैयार करें, इससे आपको काम और Fund के मामलों में सफलता मिलेगी। आप का कार्यभार भी हल्का होगा। नौकरी में बेहतरीन अवसर मिलने वाला है। नौकरी में प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है। भाग्य के भरोसे बैठे।भाग्य हमेशा उस व्यक्ति के खिलाफ होता है जो भाग्य पर निर्भर रहता है।परिवार में अधिकतर मौन रहें और जो होता है उसे होने दें। Love Life में प्यार नदारद रहेगा। आपका काम बिना बाधा के आसानी से आगे नहीं बढ़ेगा। जीवनसाथी के बीमार पड़ने की संभावना है। Students खुद को असमंजस में पाएंगे। मांसपेशियों में दर्द हो सकता है।

 

दीपावली Special :-

दीपावली पर माँ लक्ष्मी की आरती करके कही आप गलती तो नहीं कर रहें?

आरती का मतलब विसर्जन हो जाता है। जितने भी देवता होते हैं वो अपने-अपने लोक पर चले जाते हैं। गणेश-लक्ष्मी को कभी भी घर से विदा नहीं करते हैं। आरती होने का अर्थ हैं घर से विदा करना। यह लौकिक कारण है।

     

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Income में होगी वृद्धि।

Festival Season को देखते हुए पूर्व में की गई मेहतन के परिणाम स्वरूप कोई मनचाहा Project मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जिसकी वजह से मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। परंतु साथ ही व्यवसायिक कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी तथा विलंब भी होगा। रुपए पैसे के लेनदेन संबंधी मामले स्थगित रखें, क्योंकि इसमें किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है। वासी योग के बनने से Job में आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। Workspace पर मन में उल्टे-सीधे विचार आपको परेशान करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद रहेगा। Students प्रसन्न मन से अपने Field में लगे रहेंगे।खुश रहने के लिए बहुत कम की ही आवश्यकता होती है, सबकुछ आपके अंदर ही है, बस आपके सोचने के तरीके में।आपके स्वास्थ्य के सितारे किसी समस्या का संकेत नहीं दे रहे हैं।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे होगी राजनीतिक उन्नति।

प्रेमजीवन और पारीवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। व्यवसाय में आपके नेतृत्व और प्रबंधन द्वारा सभी कार्य उचित तरीके से व्यवस्थित रहेंगे। सिर्फ कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। Office की जिम्मेदारियां भी भली-भांति निभाएंगे। नौकरी में कुछ सकारात्मक सुनेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपको कुछ गलत काम करने के लिए किसी के द्वारा लालच देने की संभावना है।जब इंसान के अंदर लालच का जन्म होता हैं, तो उसके सुख संतुष्टि को खत्म कर देता है।” Students घर में अच्छी पढ़ाई कर सकेंगे। पेट दर्द की समस्या से आप परेशान हो सकते है।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे Social Life रहेगी अच्छी।             

Office से संबंधित कार्यों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ Meeting के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सुनफा योग के बनने से Workspace पर एक उत्कृष्ट दिन होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। आपकी कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है। Business में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में भी अभी स्थिति सामान्य ही रहेगी। परिवार और जीवनसाथी, आपके आस-पास होगा। Students अपने Field किए गए परिणाम की ताक में बैठे रहेंगे।परीक्षा हमेशा अकेले में होती हैं, लेकिन परिणाम सबके सामने आता है इसलिए कोई भी काम करने से पहले परिणाम का जरूर विचार करें।सेहत के मामले में सितारे आपके पक्ष में रहेंगे।

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा में सकती है समस्या।

Business में बेहतर Result के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी प्रतिभा योग्यता के अनुरूप Market में रुतबा बनाने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नए अनुबंध मिलने की संभावना है। Workspace पर काम के अत्यधिक बोझ का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों का काम भी बढ़ सकता है। आप नकारात्मक विचारों का त्याग करें। परिवार की प्रतिष्ठा में कमी आएगी। दिन भर तनावग्रस्त और चिंतित रहेंगे। Students को सफलता पाने के लिए अपने Field में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।मानता हुं सफलता की राह थोड़ी कठिन है पर यह इतना भी कठिन नहीं की हमारी मेहनत के आगे आसान हो सकें।खान-पान में संयम रखें। तनाव ना लें।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे साझेदारी के Business से होगा लाभ।

रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा।अपने रिश्तों और पैसों की की कद्र एक समान करें दोनों की कमान मुश्किल है लेकिन गवाना बहुत मुश्किल है।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आपके स्वास्थ्य सितारे बढ़िया हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में हमसफर द्वारा आपके योगदान की सराहना की जाएगी। Import-Export संबंधी Business में कुछ नुकसान होने की आशंका है। व्यावसायिक गतिविधियों में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। लेकिन फिर भी मेहनत के मुताबिक नतीजे मिल जाएंगे। कोई मनोनुकूल Order भी मिल सकता है। Workspace पर काम करने के लिए एक सकारात्मक दिन बीतने की संभावना है। नौकरी में काम बनने के योग बन रहे हैं। Students के Study में किए गए प्रयास सफल होंगे।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा। 

Festival Season को देखते हुए व्यवसाय क्षेत्र में उचित व्यवस्था बनाने के साथ-साथ Production को बढ़ाने के प्रयास से आमदनी के Source बढ़ेंगे। Business Meeting में Transparency रखना जरूरी है। वासी और सुनफा योग के बनने से नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है। Workspace पर सकारात्मक और आसान दिन बिताएंगे। समय ठीक है। नौकरी में आत्म-चिंतन से लाभ होगा।आत्म-चिंतन के मंथन से जो अमृत निकलता है यकिन मानिए दोस्तों यही सफलता का राज है।संतान के प्रति चिंता बढ़ेगी। तनाव के बीच कोई अच्छी खबर मिलने से मन को सुख मिलेगा। परिजनों के साथ मनोविनोद से आनंद प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आपको भावनात्मक सहायता का विस्तार करना चाहिए। प्रेम संबंध में जोश और उत्साह बढ़ेगा। Students की Favourite Subject पर पकड़ अच्छी रहेगी। पैरों में खिचाव की समस्या से आप परेशान रहेंगे।

 

Astrology ज्ञान

कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मेष, मिथुन, धनु, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे। फिर भी आज आप केले के वृक्ष के नीचे पांच प्रकार की अलग-अलग मिठाई लेकर शुद्ध घी का दीपक अगरबत्ती अर्पित करें। माँ सरस्वती देवगुरु बृहस्पति से विद्या देने का सच्चे मन से निवेदन करें और प्रणाम कर जो मिठाई आपने अर्पित की हैं, उसको लेकर उठ जाएं। मिठाई गाय को खिला दें।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर 
9314728165, 8955896625

Comments