AAJ KA RASHIFAL 16 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
16 सितंबर, बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 09 बजे तक भाद्रपद शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी। आज शाम 05ः22 तक विशाखा नक्षत्र फिर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सर्वार्थसिद्धि योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 10ः49 के बाद वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनचाहि यात्रा से चिंता व भय रहेगा।
बिजनेसमैन के मार्केट में किसी पार्टी से रेट को लेकर कुछ वाद विवाद जैसी स्थिति बन सकती हैं, अलर्ट रहें।
एन्सेस्ट्रल बिजनेसमैन को फैमिली मेंबर के साथ समय व्यतीत करना चाहिए, उनसे बिजनेस के गुण लेनी चाहिए।
मार्केट में बिजनेसमैन को यदि कोई बात उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है, अपने मन की आवाज अवश्य सुनें।
वर्कप्लेस पर संभावना है कि कुछ परिस्थितियों बनेगी जिससे आप थोड़े विचलित रहेंगे।
नौकरी में आपकी मेहनत का परिणाम प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के रूप में सामने आ सकता है।
करियर के मोर्चे पर भी लगभग यही स्थिति बन सकती है, आपको धैर्य रखना होगा।
बदलते मौसम के चलते स्पोर्ट्स पर्सन को अपने रूटीन और डाइट पर ध्यान देना होगा।
पारिवारिक जीवन में इस समय धैर्य और विवेक से हल निकालने की जरूरत है, वार्तालाप में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से किसी बात को लेकर आपसी टकराव हो सकता है।
बिजनेस में दिन आपके पक्ष में रहेगा, किसी पूर्व कार्य के पूर्ण होने की सूचना आपको प्राप्त हो सकती है, जिससे आपको कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है।
न्यू बिजनेसमैन को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए।
बिजनेसमैन के द्वारा बनाया नेटवर्क आजीविका के लिए लाभकारी हो सकता है।
सर्वार्थ सिद्धि, सर्व अमृत योग बनने से वर्कस्पेस पर किसी महत्वपूर्ण काम के बनने से मन में प्रसन्नता भी बनी रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन किसी भी निर्णय को लेने में अपनी अंतरात्मा की आवाज को जरूर सुने इस समय अस्त-व्यस्त हुई चीजें पुनः व्यवस्थित होना स्टार्ट हो जाएंगी, निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी।
नजदीकी मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत रहेगा, साथ ही आप आराम करने तथा हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन को प्रैक्टिस के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो सकती है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओं पर विजय की क्षमता बढेगी।
न्यू बिजनेसमैन मार्केट में अपनी प्लानिंग को थोड़ा रोकें या उन पर फिर से विचार करें।
सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से व्यावसायिक नजरिये से दिन धन लाभ वाला रहेगा।
बिजनेसमैन की काम की परिपाटी में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें।
बिजनेसमैन फेस्टिव सीजन को देखते हुए मंदिर स्थल की साफ-सफाई और सजावट का कार्य करें, मंदिर जाकर वहां कुछ देर रुक कर सेवा करें, जिससे आत्मविश्वास में इजाफा होगा।
कामकाज के लिए बनाई गई अपनी रणनीति में सफल होंगे, सफलता का योग है, इस समय कार्यक्षेत्र की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ज्यादा समय देने की जरूरत है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए नए सिरे से अपनी प्राथमिकताएं तय करने का दिन है।
एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर के सानिध्य से सही राह की पहचान होगी।
प्रेम प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है।
लगातार मेहनत करने वाले स्टूडेंट्स को आज अपनी तैयारी में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से व्यावहारिक अनुभवों से संतान को सच्ची सफलता मिलती है।
बिजनेस में कुछ नया करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य करें।
न्यू बिजनेसमैन में जो भी पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, आप में योग्यता की कोई कमी नहीं है, केवल प्रयास करने की आवश्यकता है।
आज बिजनेस में आपकी कल्पनाशक्ति और सही निर्णय शानदार लाभ दिला सकते हैं।
वर्कस्पेस पर कोवर्कर को उनके विचार प्रकट करने से न रोकें, आपको अपने काम और रिश्तों के प्रति समर्पण दिखाना होगा, इससे आपको भविष्य में काफी सहायता मिलेगी।
ऑफिस में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी बात को महत्व दिया जाएगा।
नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिलने के संकेत हैं।
शादीशुदा लोगों को बातचीत में सच्चाई बनाए रखना जरूरी होगा, प्रेम से अधिक समझदारी की जरूरत है।
पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और मेहनत करने पर परीक्षा में शानदार सफलता मिल सकती है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से माता से अनबन हो सकती है।
बिजनेस में मशीनरी के रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्चे बढ़ेंगे, जल्दबाजी और भावुकता में लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं, यह समय धैर्य पूर्वक व्यतीत करने का है।
न्यू बिजनेसमैन को अपने टारगेट को हासिल करने के लिए और अधिक प्रयासों की जरूरत है।
बिजनेसमैन किसी बात को लेकर चिंतित रहने से आप तनाव में रहेंगे जिसका असर उनकी सेहत पर दिखेगा।
एंप्लॉयड पर्सन भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा, नकारात्मक सोच से बचें और नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से भी दूर रहें।
कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारी और मेहनत का कोई सराहना नहीं करेंगे जिससे आप काफी हताश होंगे।
वर्कस्पेस पर आप किसी सहकर्मी को ज्यादा रोक-टोक ना करें।
फैमिली में दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा दिन रह सकता है।
हायर एजुकेशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को कोई बेड न्यूज मिल सकती है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों के साथ संचार कौशल मजबूत होगा।
न्यू बिजनेसमैन दिन भर की व्यस्तता के बाद पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें जिससे उनकी सारी थकान दूर हो जाएगी।
बिजनेस में चल रहा प्रोजेक्ट उम्मीद से बेहतर परिणाम दे सकता है, साथ ही पुराने ग्राहक से जुड़ा कोई काम दोबारा मिलने की संभावना है।
बिजनेस में अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों नहीं तो आपके अड़ियल स्वभाव के कारण आप अपना नुकसान कर सकते हैं हालांकि आप खुद को थोड़ा बदलने का प्रयास भी करेंगे।
वर्कप्लेस पर टीम को लीड करने वाले लोग अपने अधीनस्थों के साथ कम्युनिकेशन गैप न होने दे, समय समय पर उनके साथ मीटिंग करते रहें।
एंप्लॉयड पर्सन आज ऑफिस में सोशियल मीडिया पर मजाक के मूड में रहेंगे।
ऑफिस में आपकी अलग सोच और क्रिएटिव आइडिया को विशेष पहचान मिलेगी, नई टेक्नोलॉजी या नई जिम्मेदारी सीखना करियर में तेजी लाएगा।
घर में सुख-शांति रहेगी और परिवार के साथ कोई शुभ अवसर मनाया जा सकता है।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट के लिए नई चीजें सीखने और स्किल डेवलपमेंट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रोंग रहेगे।
फैमिली बिजनेस में आपकी सलाह काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने से झिझक न करें, खुले दिल से सभी की सहायता करें।
न्यू बिजनेसमैन को मार्केट में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, बस उन्हें अड़ियल स्वभाव से दूर रहना है।
बिजनेस में किसी योजना के आगे बढ़ जाने से थोड़ा दबाव कम हो सकता है।
जॉब में आपको कुछ मामलों में अधिकारियों से रियायत मिल सकती है, आप उसका अनुचित फायदा न उठाएं।
एंप्लॉयड पर्सन जिस लक्ष्य की प्राप्ति आप करना चाहते हैं, वह मिलेगा, लेकिन कई सारी जटिल बातों का सामना करना पड़ सकता है।
सीनियर्स आपकी क्षमता देखकर आपको किसी महत्वपूर्ण काम में शामिल कर सकते हैं।
परिवार में आपकी बात को समर्थन मिलेगा और आपसी संबंध मजबूत होंगे, सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
बात करें कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की तो उनकी कुछ परेशानियां कम होगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन संवेदनशील और कल्पनाशील रहेगा।
न्यू बिजनेसमैन व्यर्थ की चिंताओं में मिले हुए अवसर को न गवाएं।
सर्वार्थसिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से व्यापार में आपकी सूझबूझ बड़ी डील को भुना सकती है, तैयार रहिए।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर निवेश करना चाहिए, मेडिकल इंश्योरेंस की कोई पॉलिसी लेना चाहिए।
वर्कस्पेस पर किसी प्रोजेक्ट में आपकी वजह से जो नुकसान हुआ है, उसे दूर करने के लिए अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा।
नई इनकम सोर्स बनने से आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार आएगा, हर नए अवसर को तुरंत स्वीकार करने के बजाय उसकी पूरी जानकारी लें।
पारिवारिक जीवन में रिश्तों के लिए आपको समय निकालने की आवश्यकता है, इससे आप में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, प्रेम जीवन भी अच्छा व्यतीत होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को वाहन संभलकर चलाने की आवश्यकता होगी, एक्सीडेंट के कारण लगी हुई चोट को ठीक होने में वक्त लगेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कमजोर कल्पना शक्ति के कारण नए कॉन्टैक्ट टूट सकते है। इस समय व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है, अधिक मेहनत और परिणाम कम मिलने जैसी स्थिति रहेगी।
न्यू बिजनेसमैन के लिए दिन अपनी काबिलियत को ध्यान में रखते हुए ही जिम्मेदारियां लेने का है।
ग्रह गोचर विपरित होने से बिजनेसमैन के लिए दिन लिए थोड़ी उथल-पुथल वाला रह सकता है।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन अपनी गलतियों को छुपाने से अच्छा होगा कि सीनियर बॉस या किसी भरोसेमंद कोवर्कर के साथ शेयर करें, शायद समाधान निकल जाएं।
ऑफिस में काम पूरा करने के बावजूद आपकी मेहनत का अपेक्षित श्रेय किसी और को मिल सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता पर रखें, योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, धीरे धीरे इसका लाभ बिना किसी साइड इफेक्ट के मिलेगा।
परिवार के किसी सदस्य के साथ विचारों का टकराव घर का माहौल बिगाड़ सकता है, पार्टनर की किसी बात को गलत समझने से रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है।
पढ़ाई में एकाग्रता कमजोर रहेगी और परीक्षा से जुड़ी चिंता बढ़ सकती है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से मजबूत इच्छाशक्ति से आय के अनेक स्रोत मिलेगे।
अगर आप बिजनेस रिलेटेड किसी डील को फाइनल करने जा रहे है तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य आपके लिए बेहतर रहेगा।
न्यू बिजनेसमैन का फेस्टिव सीजन पर शिष्ट व्यवहार मार्केट में सभी को उनकी ओर अट्रैक्ट करेगा।
ग्रह गोचर आपके अनुकूल होने से एन्सेस्ट्रल बिजनेस में परिस्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी।
जो लोग जॉब सर्च कर रहे थे, उनकी सर्चिंग कंपलीट होने का समय आ गया है, अब जॉब सर्चर को राहत मिलेगी।
ऑफिस में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे।
किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने से आपकी प्रोफेशनल वैल्यू बढ़ेगी।
घरेलू समस्याओं पर आप बिना किसी ज्यादा परेशानी के नियंत्रण पा लेंगे, बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर भी ध्यान रखें, लव लाइफ में आप अपनी फीलिंग शेयर करेंगे।
पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में आपकी लोकप्रियता बढेगी।
सर्वार्थ सिद्धि, सर्वाअमृत योग बनने से बिजनेस में आपका अधिकतर समय मार्केटिंग संबंधी कार्य में व्यतीत होगा, रुकी हुई पेमेंट भी हासिल होगी।
न्यू बिजनेसमैन को काफी दिनों से पेंडिंग पड़े कामों को पूरा करने के लिए फोकस करना होगा।
व्यापार विस्तार की योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन बेहद अनुकूल रहेगा, पुराने क्लाइंट के साथ संबंध मजबूत होंगे और दोबारा बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
नौकरीपेशा व्यक्ति कार्यभार की अधिकता की वजह से तनाव में रहेंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के अपने फील्ड में किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
सहकर्मियों का सहयोग मिलने से मुश्किल काम भी आसानी से पूरा हो जाएगा।
पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर की ऊर्जा सकारात्मक बनी रहेगी, विवाहेतर संबंधों से दूर ही रहे।
प्रैक्टिस के दौरान र्स्पोट्स पर्सन ज्यादा थकान महसूस करेंगे आप हेल्थ चेकअप करवाएं तो ठीक रहेगा, इसकी वजह से थकान और डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस हो सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढेगी।
बिजनेसमैन एकाग्रचित होकर अपने बिजनेस पर ध्यान दें, अभी मेहनत से किया गया बिजनेस ही भविष्य में काम आएगी।
सर्वार्थ सिद्धि, सर्व अमृत योग बनने से बिजनेस में जितनी अधिक एकाग्रता बनी रहेगी, उतनी आसानी से आपका अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफलता प्राप्त करेंगे।
बिजनेसमैन को पक्षियों के खाने पीने की व्यवस्था करनी चाहिए, जीव जंतुओं की रक्षा को लेकर सामाजिक कार्य में हिस्सा लें।
वर्कस्पेस पर काम अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ता रहेगा, लेकिन किसी भी प्रकार की बड़ी प्रगति या बड़ा बदलाव देख नहीं पाएंगे।
ऑफिस में कोवर्कर के साथ संवाद सुधरता हुआ नजर आएगा जिससे डीले हो रहा प्रोजेक्ट समय पर कंप्लीट हो सकता है।
ऑफिस में आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को सेहत पर अधिक ध्यान बनाए रखना आवश्यक होगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment