AAJ KA RASHIFAL 13 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
13 सितंबर, रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 07ः09 तक भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी। आज दोपहर 01ः07 तक हस्त नक्षत्र फिर चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शुक्ल योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मध्य रात्रि 01ः26 के बाद तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
बिजनेसमैन के लिए मुनाफा कमाने की स्थिति बन रही है, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा,
शुक्ल, सर्वाअमृत योग का साथ मिलने से स्टूडेंट्स के शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
बिजनेसमैन के लिए दिन शुभ है उनकी कोई बड़ी डील हो सकती है।
वर्कप्लेस पर कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन लगेगा, सफलता भी मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने फील्ड में कुछ नई जानकारियां मिल सकती है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन किसी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात करते समय अपनी कोई भी गोपनीय बात को उजागर न करें।
इस संडे पर आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी, गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन को अपने खान-पान तथा दिनचर्या के प्रति सजग रहना तथा व्यवस्थित रखना आपको ही स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा।
पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा, परंतु विवाहेतर प्रेम संबंध घर की सुख शांति को नष्ट कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से धन लाभ हो सकता है।
बिजनेसमैन ज्यादा दरियादिली की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें, इमोशन में बहकर कुछ डिसीजन गलत भी हो सकते हैं।
बिजनेस में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी।
बिजनेसमैन के व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
सामाजिक संबंधों की ओर भी ध्यान दें।
काम के लिहाज से आप अच्छी परफॉर्मेंस दे सकेंगे मन में आगे बढ़ने की आष जाग सकती है।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन को अपने क्रोध को नियंत्रित कर शांत रहना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी लेटलतीफी की आदतों में बदलाव लाएं, क्योंकि यह दूसरों की नजरों में आपकी गैर जिम्मेदार और अनुशासनहीन छवि तैयार कर सकती है।
संडे पर दिन परिवार के साथ हंसी खुशी बीतेगा, धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी के साथ ध्यान और योग में मन लगाएं, मन से भय दूर होगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में मीटिंग में अपना व्यवहार करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, अन्यथा संबंधों में कड़वाहट का असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा।
बिजनेसमैन बिजनेस में अपने नकारात्मक विचारों का त्याग करें तब ही आप बिजनेस केा आगे बढ़ा पाएंगे।
वर्कस्पेस पर लापरवाही और लेटलतीफी की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा भी रह जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन अपने कार्यों को लेकर गंभीरता दिखाएं अन्यथा जॉब को टाटा बाय-बाय बोलना पड़ सकता है।
ग्रह गोचर आपके विपरीत होने से मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन की मार्केट में किसी गलती के चलते प्रतिष्ठा में कमी आएगी।
बात करें स्पोर्ट्स पर्सन की तो किसी इवेंट के चलते आप शाम तक थक सकते हैं और कमजोर महसूस कर सकते हैं।
किसी सामाजिक कार्यक्रम में रिलेटिव से विवाद हो सकता है, लव मेटर का फैमिली में पता चल सकता है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों से मदद मिलेगी।
किसी कार्य को लेकर न्यू बिजनेसमैन के संडे के दिन बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग हो सकती है।
व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करना चाह रहे है तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य करें।
लंबे समय के बाद बिजनेसमैन की मार्केट में पार्टी के साथ बैठक होगी और आप अपनी बात साझा करते हुए नजर आएंगे।
यह उन लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा जो नौकरी पर जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को मंजिल तक पहुंचाते है।
फेस्टिव सीजन को देखते हुए मीडिया एंप्लॉयड पर्सन को वर्कलोड बर्डन देखने को मिल सकती है।
डे स्टार्टिंग एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन नॉर्मल रहेगा लेकिन दोपहर बाद कुछ ज्यादा वर्क लोड हो सकता है।
पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है, लव लाइफ में हल्की नोकझोंक हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव एवं जनरल स्टूडेंट्स के किसी समस्या के चलते स्टडी पर ध्यान नहीं लगा पाएंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
शुक्ल, सर्व अमृत योग बनने से बिजनेसमैन को कोई धन संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है।
किसी सामाजिक कार्य का दायित्व बिजनेसमैन पर आ सकता है और आप इसे बखूबी निभा भी लेंगे।
बिजनेसमैन आप साहस और आत्मबल के दम पर जटिलताओं को दूर करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन आत्मविश्वास तथा आदर्श को बनाए रखने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे।
नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
ऑफिस में लक्ष्य प्राप्ति में किसी कोवर्कर एंड जूनियर का भी सहयोग प्राप्त होगा।
परिवार में माता-पिता की आशा और विश्वास से आत्मविश्वास बढ़ेगा प्रेमी के साथ बात करते समय संयम बरतें।
प्रेक्टिस के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन की मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव हो सकता है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से एंथूज़ियास्टिक दिन रहेगा।
शुक्ल, सर्वाअमृत योग बनने से सडनली कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है।
न्यू बिजनेसमैन आप अपनी अपेक्षाओं का अवलोकन करें और उसी प्रकार से प्लानिंग बनाकर काम करने की कोशिश करें।
ग्रह गोचर साथ देने से बिजनेस में न्यू कस्टमर जूड सकते है जिससे बिजनेस भी बढ़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन का काम में मन लगेगा, जिस कारण आधे अधूरे कार्य समय से पूर्व कंप्लीट होंगे।
ऑफिस में वरिष्ठ जन या गुरु समान सीनियर और बॉस द्वारा दी गई सलाह से एंप्लॉयड पर्सन सफलता के कदम चुमेंगे।
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है, काम की तारीफ होगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को बदलते मौसम की वजह से सेहत संबंधित दिक्कत हो सकती है।
जीवन के हर पहलू में भाग्यशाली रहेंगे, दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा, प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कॉन्टैक्ट से काम में रुकावट आ सकती है।
बिजनेस में दूसरों को बहकावे में आने की कतई जरूरत नहीं है उन्हें अपनी बुद्धि-विवेक से विचार करना चाहिए।
न्यू बिजनेसमैन की राह में कठिनाइयां आएंगी लेकिन उन्हें हार नहीं माननी है।
मार्केट सडनली ही डाउन जाने से बिजनेसमैन वर्ग का आत्मविश्वास डाउन हो सकता है।
सरकारी सेवारत लोग किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं इसलिए सावधान रहें।
एंप्लॉयड पर्सन को बॉस की बातों का निरादर करने से बचना है, अन्यथा उनके कोप का भाजन बनते देर नहीं लगेगी।
एंप्लॉयड पर्सन का कोवर्कर के साथ मनमुटाव होने की आशंका है, ऐसे में आपको क्रोध पर नियंत्रण करना है।
व्यक्तिगत कार्यों में अधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती हैं, कुछ देर मौन रहें, जो होता है उसे होने दें।
मांसपेशियों में खिंचाव से स्पोर्ट्स पर्सन परेशान रहेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने की प्लानिंग करें।
शुक्ल, सर्व अमृत योग बनने से बिजनेसमैन के लिए अच्छा अवसर है, वो लाभ कमा सकते हैं।
न्यू बिजनेसमैन के लिए दिन कुछ मानसिक उलझन प्रदान करने वाला है जिससे उनका बिजनेस पर ध्यान कम हो सकता है।
बिजनेसमैन अपने प्रतिष्ठान में कस्टमर की चॉइस का ध्यान अवश्य ही रखें।
वर्कस्पेस पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें, स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।
एंप्लॉयड पर्सन पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी, तथा आप खुद को ऊर्जावान तथा सकारात्मक महसूस करेंगे।
नौकरी में किसी कोवर्कर की एक्टिविटी को देखकर आप उससे मोटिवेट हो सकते है, कि जब वो कर सकता है, तो में क्यों नहीं कर सकता है।
संडे पर किसी अन्य व्यक्ति की वजह से लव लाइफ में तनाव उत्पन्न हो सकता है इसलिए सावधान रहें, लेकिन फैमिली लाइफ बेहतर रहेगी।
स्टूडेंट्स अपने मन को शांत रखें जिससे आपके शरीर को आराम मिलेगा और आपका स्टडी में मन लगेगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आपकी जॉब क्या है उस पर रोडमैप बनाकर काम करें।
बिजनेसमैन का बिजनेस के प्रति उत्साह बढ़ेगा, बिजनेस विस्तार करना चाहेंगे, आपको किसी की मदद करनी चाहिए।
बिजनेस में आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका प्रयास काफी हद तक कामयाब रहेगा, साथ ही आत्मचिंतन से भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
बिजनेसमैन में प्रतिस्पर्धा भाव पनप सकता है, वैसे भी साफ सुथरे माहौल में कॉम्पिटिशन करना कोई बुरी बात नहीं है।
एंप्लॉयड पर्सन की खास प्रॉजेक्ट में व्यस्तता रहेगी और आपको बेहतर इंफोरमेशन भी हासिल होगी।
अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वरिष्ठों के मार्गदर्शन से निर्णय को सकारात्मक दिशा मिलेगी।
सभी का आपसी तालमेल घर के माहौल को हल्का रखेगा, घर का वातावरण इसी तरह का हंसने मुस्कुराने वाला रहना चाहिए।
स्पोर्ट्स पर्सन को पुरानी चोट व उसके दर्द से आराम मिलेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशल ऐक्टिविटी में हिस्सा लेगे।
इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का काम करने वाले बिजनेसमैन को अन्य देशों से लाभ कमाने की स्थिति दिख रही है, फायदा उठाइए।
बिजनेसमैन गवर्नमेंट ऑफिस में महिला कर्मचारियों के प्रति सम्मान का भाव रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
न्यू बिजनेसमैन को बड़ो का सपोर्ट मिलेगा जिससे बिजनेस में आ रही परेशानियां दूर होगी।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए जरूरी है कि वह घर और ऑफिस के कामों में बैलेंस बनाकर चलें।
युवाओं को जॉब की प्लेसमेंट संबंधी शुभ सूचना मिलेगी, उन्हें करियर से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान भी मिल सकता है।
नौकरी में किसी सहयोगी की गतिविधियों से आप परेशानी में पड़ सकते हैं।
परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा लेकिन आपकी कोई बात प्रियजन को कष्ट दे सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन क्रोध से बचें क्योंकि क्षणिक क्रोध रोग का कारण है, क्रोध करके आप अपने स्वास्थ्य को और बिगाड़ेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा सम्भलकर करें किसी से झड़प हो सकती है।
बिजनेस में तुरंत डिसीजन लेकर को कोई भी कार्य र्स्टाट नहीं करें अन्यथा आपको हानि का मुंह देखना पड़ेगा।
बिजनेसमैन मार्केट में पर्टिकुलर किसी प्रोडक्ट के नहीं चलने से तनावग्रस्त और चिंतित रहेंगे।
ग्रह गोचर आपके विपरीत होने से व्यापारिक मामलों में आपके साथ विश्वासघात हो सकता है, इसलिए अलर्ट रहें।
ऑफिस में अपनी उपस्थिति बनाए रखें, सभी एक्टिविटी अपनी देखरेख में ही करवाएं, किसी कोवर्कर का रूड बिहेवियर वातावरण खराब कर सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी वजह से करियर संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार भी करना पड़ सकता है, समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है।
वर्कस्पेस पर किसी कार्य पर ज्यादा समय देना पड़ सकता है।
आपकी जीवन की गाड़ी पटरी पर नहीं चलेगी, जीवनसाथी से प्रेम और तालमेल बढ़ाने के कोशिश में आप लगे रहेंगे, प्रेम संबंध में भी खटाई की सिचुएषन बनेगी।
स्टूडेंट्स के लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं, कुछ नया सीखने का प्रयास आपको अद्भुत अहसास कराएगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के बिजनेस विस्तार की योजना बन सकती है। बिजनेस में स्वयं की जिम्मेदारियों के लिए आपको अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता होगी, तब ही आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कामयाब होंगे।
विदेश में बिजनेस की चाह रखने वाले बिजनेसमैन जो इस दिशा में प्रयासरत भी हैं उन्हें अब देरी नहीं करनी चाहिए, तुरंत प्रयास करें।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए न्यू आउटलेट ओपन करने जा रहे है, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
वर्कस्पेस पर सहकर्मियों के साथ अगर गलतफहमी है तो उन्हें सुलझाने के लिए वरिष्ठों की सहायता लें, मिश्रित परिणाम वाला दिन लग रहा है।
ऑफिशियल ट्रैवलिंग के लिए सडनली ही आपको आज ही सूचित किया जा सकता है।
अगर आप वर्कप्लेस पर ज्यादा काम के मारे बोझ तले दबे जा रहे है तो मन हल्का करने के लिए आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताए।
स्पोर्ट्स पर्सन के स्वास्थ्य के सितारे किसी समस्या का संकेत नहीं दे रहे हैं।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment