AAJ KA RASHIFAL 17 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
17 सितंबर, गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 10ः48 तक भाद्रपद शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज शाम 07ः54 तक अनुराधा नक्षत्र फिर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, विष्कुम्भ योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी से अनबन हो सकती है।
न्यू बिजनेसमैन आवश्यकता से अधिक खर्च न करें, पैसे की फिजूलखर्ची भी नहीं होनी चाहिए।
कॉर्पोरेट मीटिंग में किसी व्यक्ति से मिल रही नकारात्मक टिप्पणी आपको परेशान कर सकती है, अन्य लोगों की बातों से अधिक अपनी भावनाओं पर ध्यान देना जरूरी है।
बिजनेसमैन किसी भी असमंजस की स्थिति में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह अवश्य लें।
आज बिजनेस में पुराने भुगतान अटकने से कैश फ्लो को संभालना मुश्किल हो सकता है।
ऑफिस की गोपनीय बातों को अपने तक ही सीमित रखें और किसी बाहरी व्यक्ति से भूल कर भी शेयर न करें, आप सुसंगत और तार्किक रूप से सोचने में सक्षम नहीं हो सकेंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन काम की चिंता नहीं होगी, लेकिन शारीरिक स्वास्थ्य ठीक बनाए रखने के प्रयास करते रहें, शारीरिक कमजोरी अधिक रह सकती है।
वर्कप्लेस पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन उसके अनुसार सहयोग मिलना मुश्किल रहेगा।
फैमिली में पुराना विवाद आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकती हैं, भविष्य संबंधित चिंता की वजह से क्रोध उत्पन्न हो सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होने के कारण इवेंट से बाहर हो सकते है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ।
बिजनेस में कोई अवसर हाथ लगे तो सोचने समझने में समय न गंवाएं और उसका लाभ लेने के लिए सक्रिय हों।
विष्कुम्भ, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से न्यू बिजनेसमैन को बेस्ट फ्रेंड के सपोर्ट से फायदा हो सकता है।
ग्रह गोचर पक्ष में होने से न्यू बिजनेसमैन के नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी होंगे, पेशेवर जीवन के बारे में उत्साहजनक बातें सुनेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को फेस्टिवल सीजन पर सीनियर से कोई नई बात पता चलेगी, जो उनके लिए भविष्य में कारगार साबित हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर मीटिंग के दौरान बॉस या सीनियर के द्वारा प्रेजेंटेशन के लिए कहा जा सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को काम के साथ-साथ खानपान पर ध्यान देना होगा तभी उनकी सेहत अच्छी होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन को ट्रैक पर सभी का साथ मिलेगा जिससे आपकी टेंशन कम होगी।
बात करें प्रेम जीवन की तो प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन अपने नेटवर्क को विस्तार दें, अच्छे लोगों से संपर्क भविष्य में आपके लिए लाभकारी रहेंगे।
विष्कुम्भ, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन को बिजनेस में नई डील मिलने से कमाई बढ़ाने का अच्छा अवसर मिलेगा।
सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर लोगों द्वारा बोली गई बातें या उनके व्यक्तित्व को बदल पाना संभव नहीं है, इसलिए आपको अपनी भावनाओं पर काम करते रहने की आवश्यकता है।
वर्कप्लेस पर आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे और अपेक्षा से अधिक कार्य होंगे, विरोधी और शत्रुओं का पक्ष कमजोर होगा।
एंप्लॉयड पर्सन के कार्यों में प्रगति होगी, आपकी ऊर्जा और समय एक साथ कई काम करवा देंगे।
सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे, परोपकार की भावना रखते हुए पाप कर्मों से दूर रहें।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अगर एग्जाम देने के लिए घर से निकल रहे हैं, तो मीठा दही अपनी मां के हाथ से खाकर अपने इष्टदेव को याद करते हुए घर से बाहर निकलते समय अपना सीधा पैर पहले बाहर निकाले।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 2
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
बिजनेस में आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे।
अपनी कार्यप्रणाली को सलीकेदार और व्यवस्थित बनाने से आप जल्दी ही अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन के लिए वर्कप्लेस पर कोवर्कर या सीनियर की बातों को और विचारों को समझने में वक्त लग सकता है।
संयुक्त परिवार की अपनी मर्यादा होती है जिसका पालन करना चाहिए, गड़े मुर्दे कतई न उखाड़ें, समस्या बढ़ेगी।
ऑफिस का माहौल मधुर बनाए रखने के लिए आपको कोवर्कर के साथ अधूरे कार्यों को पूर्ण करने में जुट जाना चाहिए उनके कार्यों में भी उनका साथ दें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन मध्य फलदायक रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
न्यू बिजनेसमैन को नकारात्मक बोलने से बचना चाहिए, आपकी नकारात्मक वाणी मार्केट में आपके रिश्ते खराब कर सकती है।
ग्रह गोचर आपके विपरित होने से कामकाज के मामले में अधिक कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है।
बिजनेसमैन को बिजनेस में किसी दूसरे की सलाह खलेगी आपको लगेगा कि अब वो मुझे बिजनेस करना सिखाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन नेगेटिव थॉट्स से दूरी बनाकर रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए बिना काम किसी के पास जाकर टाइम पास न करें।
अपने बच्चों की एक्टिविटी पर गंभीरता से नजर रखें और उन्हें अच्छे संस्कार देने का प्रयास करें।
स्पोर्ट्स पर्सन को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 2
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए सडनली बिजनेसमैन को कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
बिजनेसमैन के लिए दिन प्लानिंग बनाने के लिए उपयुक्त है, आपको भविष्य के कामों का प्लान बनाना चाहिए।
मार्केट में चल रही उथल-पुथल के चलते बिजनेसमैन को बिजनेस के अलावा कुछ समय अपनी सेहत के लिए भी निकालना चाहिए उन्हें ध्यान, योग और प्राणायाम और पौष्टिक भोजन खाएं।
आपको अपने बॉस के साथ तालमेल करना जरूरी है क्योंकि आपके बॉस ही आपके काम का मूल्यांकन करते हैं।
सीनियर्स आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, साथ ही किसी पुराने प्रोजेक्ट की सफलता आपके करियर में नई पहचान दिला सकती है।
आप शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक बढ़िया समय बिता सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को एग्जाम संबंधित कोई इंफॉर्मेशन मिल सकती है, जो उनके लिए काम की रहेगी।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन बिजनेस में दिन-रात एक कर देंगे लेकिन उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
बिजनेस में दिन मिश्रित फलदायी होगा, दोपहर बाद कारोबार में बेहतरी आएगी, सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा।
कर्ज लेने और देने के हिसाब से दिन सही नहीं है, तो कर्ज देर से चुकता हो सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड के अत्यधिक यात्रा के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन मनपसंद काम में पूरी ऊर्जा से जुटने की आदत बनाएं, आपकी लगन ही आपको ऊंचाई को छूने में मदद करेगी।
विष्कुम्भ, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से मार्केटिंग और प्रमोशन पर किया गया एंप्लॉयड पर्सन का प्रयास शानदार रिस्पॉन्स दिला सकता है।
परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे, प्यार फैलाने के लिए समय का आनंद लें और संवेदनशील चर्चाओं में न उलझें।
पढ़ाई में आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सफलता के संकेत हैं।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
बिजनेसमैन के यदि कोई सरकारी काम पेंडिंग है तो उसे आज ही पूरा कर लें, अब विलंब की जरूरत नहीं है।
बिजनेसमैन कुछ नया करने के प्रयास में कुछ गलत कर सकते है।
न्यू बिजनेसमैन को अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन अवश्य लेना चाहिए यह उनके बिजनेस की नींव को मजबूत करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर पर पॉजिटिव थिंकिंग रखें, क्योंकि समय की स्थिति आपकी परेशानियां घटाने की ओर बढ़ रही हैं।
ऑफिस की किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में एंप्लॉयड पर्सन की सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा साथ ही पोस्ट में भी बढ़ोतरी की संभावना बन सकती है।
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में शाम तक सुधार संभव है, प्रेम जीवन में आपकी कोई बात प्रेमी के मन में घर कर जाएगी।
पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा और कठिन विषय भी आसानी से समझ आने लगेंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
ग्रह गोचर गड़बड़ा जाने से बिजनेस में अगर कोई लिगल मामला चल रहा है, तो वो और उलझ सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन को कस्टमर और स्टाफ के प्रति अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा।
देशकाल समय परिस्थिति को देखते हुए मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के कारण बिजनेसमैन को अपेक्षित लाभ मिलने में देरी हो सकती है।
कोवर्कर की गलती का दबाव भी आपके काम पर आ सकता है, इसलिए हर काम जांचकर करें।
ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट पर काम करते समय सावधानी बरतें।
सीनियर और बॉस की तरफ से ओर से कुछ छोटी-मोटी समस्याएं लगातार एंप्लॉयड पर्सन को परेशान कर सकती हैं।
भविष्य संबंधी बातों की अधिक चिंता करने की वजह से रिलेशनशिप की स्थिरता मिटती हुई नजर आ सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
कारोबारियों को समय का पर्याप्त सदुपयोग करते हुए पिछले अधूरे कामों को पूरा करना चाहिए।
बिजनेसमैन के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे वो मार्केट में पार्टी और कस्टम के मध्य फेमस होंगे।
आज बिजनेस में आपकी लीडरशिप और सही निर्णय बड़ा आर्थिक फायदा दिला सकते हैं।
वर्कस्पेस पर सकारात्मक सोचेंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस के किसी विवाद विवाद में समझदारी का परिचय देते हुए विवाद को टालने का प्रयास करें।
वर्कप्लेस पर आपकी बारीकी से काम करने की आदत सीनियर्स को प्रभावित करेगी।
लाइफ पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और रिश्ते में भरोसा मजबूत होगा।
स्टूडेंट्स को गुरु अथवा गुरु तुल्य लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा, ऐसे अवसर कम ही मिलते हैं, मिलें तो लाभ लें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ षड़यत्र रच सकता है।
जो कारोबारी विदेश से व्यापार करते हैं वे इस काम में मुनाफा कमा सकते हैं, देखिए कहां सौदे होने वाले हैं।
आज व्यापार में आपकी प्लानिंग और मैनेजमेंट क्षमता शानदार परिणाम लेकर आएगी, पुराने निवेश या रुके हुए प्रोजेक्ट से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं।
फेस्टिवल सीजन पर न्यू कस्टमर आपके बिजनेस को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
वर्कस्पेस पर आप अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगे, आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं, सकारात्मक और आसान दिन बिताएंगे।
आप अपनी जरूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें, आप भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और महत्वपूर्ण है।
नई जिम्मेदारी एंप्लॉयड पर्सन के करियर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
किसी भी व्यक्ति के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने से पहले सोच-विचार करना जरूरी है, आनंद की तलाश घर के बाहर नहीं, अंतर्मन में करें।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर अपना हंड्रेड प्रतिशत देने में सफल होंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक चेतना जगेगी।
बिजनेसमैन को मार्केट में उस व्यक्ति से बचने की कोशिश करनी चाहिए, जो आपके कार्यों को बिगाड़ने का काम करता हैं।
आने वाले फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन को कस्टमर को अट्रैक्ट करने के लिए नई व अट्रैक्टिव स्कीम या ऑफर निकालने चाहिए।
अगर बिजनेस को बढ़ाना है, तो बिजनेसमैन को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिशियली यात्रा के दौरान अपना सामान सावधानी से रखें, आप भूल सकते है।
वर्कस्पेस पर आ रही समस्याओं को सुलझाने में उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा, तथा कोवर्कर से आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे।
कोवर्कर के साथ बेहतर तालमेल के कारण टीम का प्रदर्शन मजबूत रहेगा, सभी आपकी लीडरशिप की प्रशंसा करेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।
परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं, जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 8

Comments
Post a Comment