AAJ KA RASHIFAL 20 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
20 सितंबर, रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 05ः52 तक भाद्रपद शुक्ल पक्ष नवमी तिथि फिर दशमी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, परिजात योग, सौभाग्य योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्य में रुकावट आ सकती है।
सौभाग्य योग बनने से बड़े व्यापारियों को सोचा गया लाभ मिल सकता है, यह लाभ उनकी प्रसन्नता और उत्साह बढ़ाने में सहायक होगा।
डे स्टार्टिंग बिजनेसमैन के लिए काफी अच्छी रहेगी, आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
न्यू बिजनेसमैन के लिए दिन कुछ उपलब्धियों से भरा रहेगा, आज नए आइडिया और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बिजनेस में बड़ा फायदा दिला सकता है।
वर्कप्लेस पर काम में अचानक से बड़ा बदलाव होता हुआ नजर आएगा, इसके लिए आपको नए स्किल्स सीखने की आवश्यकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कस्पेस पर कॉवर्कर एंड बॉस से किसी बात को लेकर काफी विचार-विमर्श आप कर चुके हैं, यह अभी तक नहीं सुलझ नहीं पाया, जिससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी।
सीनियर्स के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और भविष्य के अवसर बढ़ेंगे।
परिवार की सुख-शांति भंग हो सकती है लेकिन आप संडे को देखते हुए आप स्थिति को सुधार लेंगे, घर में एकता, भाईचारे का भाव देखने को मिलेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स ग्रुप स्टडी में ज्यादा समय बर्बाद न करें, अकेले फोकस करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 9
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्या आएगी।
बिजनेस में आपको सावधान रहना होगा, कोई गलत जानकारी आपको भ्रमित भी कर सकती हैं।
बिजनेस में पिछड़े हुए रहेंगे, स्टाफ के साथ तामलमेल नही बिठा पाएंगे, किसी समस्या के कारण आपको तनाव भी रह सकता है लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, स्थितियां स्पष्ट होती जाएंगी और आप कुछ अच्छा निर्णय ले पाएंगे।
न्यू बिजनेसमैन को अपनी संगती पर ध्यान देना होगा, वरना वो रास्ते से भटक सकते है।
वर्कस्पेस पर दिन ठीक नहीं रहेगा, विरोधी आप हावी रहेंगे, आपको शांति बनाए रखनी होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को पूर्व में किए गए किसी कार्य के कारण दूष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
वर्कप्लेस पर इमोशनल ड्रामा से दूर रहें और अपनी क्रिएटिविटी काम में लगाएं।
पारिवारिक मामलों में वाद-विवाद को बढ़ावा न दें अन्यथा भविष्य में पारिवारिक कठिनाइयां का सामना करना होगा, जीवन में आपका साथ देने वाले लोग अतिमहत्वपूर्ण होते हैं।
स्टूडेंट्स स्टडी के अलावा अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
बिजनेस से रिलेटेड एक्टिविटी में आपको कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा होगा, साथ ही प्रतिस्पर्धी से आगे निकलने में आप सफल होंगे।
बिजनेसमैन के काफी दिनों से किसी अटके टेंडर के क्लियर होने की गुप्त सूचना मिल सकती है।
बिजनेसमैन की व्यवस्थित दिनचर्या व उत्तम रहन-सहन स्वस्थ रखेगा, इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहेगा इसे ऐसे ही बनाए रखें।
वर्कस्पेस पर मुश्किल समय में किसी योग्य व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा, किसी से न उलझें।
एंप्लॉयड पर्सन का वर्कप्लेस पर लोगों के साथ बात ठीक से न होने की वजह से कुछ अवसर आपसे छीन सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी भी तरह की बहस में नहीं फंसना चाहिए, उन्हें अपने सिर्फ अपने काम से ही मतलब रखना चाहिए।
संडे पर घर परिवार के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग बन सकती है, प्रेम की फीलिंग की कद्र करे।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर अपनी पर्फोमेन्स बेहतर देंगे, आपके अंदर गजब की फुर्ती रहेगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रु की शत्रुता को कम करें।
ग्रह गोचर का साथ मिलने से बिजनेसमैन के मुनाफा कमाने की स्थिति बनती दिख रही है, बिजनेस पर ध्यान दें।
सौभाग्य योग बनने से व्यापार में दिन की स्टार्टिंग बेहतर रहेगी, आप अपने धन को सही तरीके से निवेश करने का प्लानिंग बना रहे हैं, तो कल बेहतर मुहूर्त देखकर करें आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
बिजनेसमैन आने वाले फेस्टिवल सीजन को देखते हुए अपनी दैनिक दिनचर्या में कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन की इनकम सामान्य रहेगी लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं।
वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे, कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नई चीज़ें और कॉन्सेप्ट्स सीखने के लिए आज का दिन एंप्लॉयड पर्सन के लिए काफी बेहतरीन है।
स्टूडेंट्स अपनी रुचि से अध्ययन की कोशिश करेंगे, जिससे बढ़िया परिणाम प्राप्त कर सकें।
परिवार और पिता का सम्मान बढ़ेगा, परिवार में आपके प्रेम पूर्ण व्यवहार से जीवनसाथी खुश रहेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से धन लाभ हो सकता है।
बिजनेस मीटिंग में आप किसी एक बात पर ही पूरी तरह से ध्यान बनाए रखें, आपको देखना होगा कि किस तरीके से अपने बिजनेस को दोबारा गति प्रदान की जाए, कुछ नई बातें भी आपके सामने आएगी।
बिजनेसमैन को पहले से रखे स्टॉक को निकालना है, ताकि लेटेस्ट डिजाइन को सेल के लिए स्टॉक कर सकें।
फेस्टिवल सीजन पर नई कंपनी या प्रभावशाली व्यक्ति के साथ संपर्क भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा।
वर्कस्पेस पर आप स्वयं की क्षमताओं पर भरोसा रखें, अपने काम को वक्त पर पूरा करना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है।
एंप्लॉयड पर्सन काम से संबंधित एकाग्रता बढ़ाने की जरूरत होगी क्योंकि संडे पर पिछला सारा कार्य कम्पलिट करना है।
परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है, घरेलू मोर्चे पर आमदनी से ज्यादा खर्चे अधिक होने वाले हैं।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन सामान्य रूप से ही चलेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
बिजनेस में कुछ पुराने वाद विवाद उठ सकते हैं, परंतु हर समस्या का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें, पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी उधारी करना नुकसानदायक रहेगा।
बिजनेसमैन को महत्वपूर्ण कार्य में जल्दबाजी करना महंगा पड़ेगा, कर्मचारियों से तालमेल बिठाकर चलना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में आपको नतीजे निराशाजनक मिलेंगे, बात जॉब तक आ सकती है।
ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके बॉस के सामने आपकी इमेज खराब करने का काम कर सकते हैं, अलर्ट रहें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को मानसिक शक्ति को बढ़ाने के लिए कुछ दवा ले सकते हैं या योग-प्राणायाम में संलग्न हो सकते हैं, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी सहायक है।
परिवार में किसी को लेकर आपके मन में गलतफहमियों हो सकती है, जो किसी विवाद की स्थिति बना सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन फिटनेस को लेकर अलर्ट हो जाएं अन्यथा ऐसा न हो कि किसी बड़े इवेंट में आपको सेहत को लेकर हटना पड़े।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रमी व परिश्रम रहगे।
व्यापारी वर्ग को लाभ होगा, खर्चे कम रहेंगे और इनकम बढ़ेगी, जिससे आप कुछ शानदार काम करेंगे धन की बचत करने में कामयाब होंगे।
बिजनेस के लिए लिया गए लोन की किस्त समय-समय पर चुका कर लोन पुरा चुका पाने में आप सफल होंगे, इससे उन्हें लगेगा का सिर का बोझ हल्का हो गया है।
फॉरेन बिजनेसमैन के लिए दोपहर के बाद दिन कठिनाइयों भरा रहेगा।
सौभाग्य योग बनने से वर्कस्पेस पर अचानक कुछ बदलाव होंगे जो कि सकारात्मक भी रहेंगे।
रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय व्यतीत करेंगे, किसी उलझे हुए कार्य को व्यवस्थित करने का प्रयास सफल रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को आय के साथ सेविंग बढ़ाने का भी अच्छा अवसर मिलेगा।
पारिवारिक मामले में शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके, दाम्पत्य जीवन में हो रहा तनाव संडे पर दूर होंगे, प्यार बढ़ेगा।
प्रतियोगियों की रणनीति को पीछे छोड़कर आप मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करेंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
सौभाग्य योग बनने से बिजनेस में किसी बड़ी कंपनी के साथ व्यवसायिक रूप से जुड़ने की नीति कामयाब होगी और सफलता भी मिलेगी।
व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार संबंधी योजनाओं पर अनुभवी इंसान का मार्गदर्शन मिलेगा।
होलसेल एंड रिटेलर बिजनेसमैन की दैनिक आय में वृद्धि होगी, साथ ही साइड इनकम से भी लाभ होता दिख रहा है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए कार्यस्थल पर दिनमान सामान्य रहेगा, लेकिन दोपहर बाद अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और कमजोरी हावी रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में सीनियर के आदेशों की अवहेलना न करें यह उनके लिए हितकर रहेगा।
ग्रह गोचर पक्ष में होने से बेरोजगारों के रोजगार के भी उचित अवसर बनेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स परिजनों के साथ समय बिताएंगे।
प्रेम संबंधों में भी निकटता बढ़ेगी, दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, फैमिली के साथ कोई शुभ समाचार साझा करने का अवसर मिलेगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
बिजनेस में नए काम की शुरुआत करने जा रहे है, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए प्रॉफिटेबल रहेगा।
कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की भी जरूरत है, मार्केटिंग संबंधी कार्यों में ज्यादा ध्यान दें।
ग्रह गोचर का साथ मिलने से प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में बड़ा व्यावसायिक लाभ दिला सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कस्पेस पर अपने सीनियर्स के साथ किसी तरह का मिस कम्युनिकेशन न रखें या फिर किसी तरह की गलतफहमी में न रहें।
वर्कप्लेस पर किसी पुराने काम की सफलता से एंप्लॉयड पर्सन की प्रोफेशनल प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
किसी क्लाइंट की नाराजगी के कारण महत्वपूर्ण ऑर्डर या प्रोजेक्ट पर असर पड़ सकता है, इसलिए मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन संयम बनाएं रखें।
आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा, आप अपने काम और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बिठाएंगे, मेहनत करेंगे और मेहनत का फल भी प्राप्त करेंगे, आपका ध्यान परिवार की ओर रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के स्टडी में आ रही समस्याएं दूर होगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 2
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी मामलों में समस्या आएगी।
कॉर्पोरेट मीटिंग में महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट मिस प्लेस होने की आशंका है, ऐसे में किसी दूसरे के भरोसे काम नहीं छोड़ना चाहिए।
न्यू बिजनेसमैन को स्वयं पर आ रहे प्रेशर से बाहर निकलने के लिए मानसिक शांति बनाए रखने के लिए मेडिटेशन करें तथा पॉजिटिव लोगों के संपर्क में रहे।
बिजनेस में आज बनाई गई योजना उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देगी और काम धीमा पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस की किसी बात या किसी का कार्य व्यथित कर सकता है।
वर्कस्पेस पर किसी कार्य और प्रोजेक्ट को लेकर आप काफी विचारमग्न रहेंगे, कुछ समस्या चली आ रही हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास करें।
करियर तथा कार्य क्षेत्र में बेहतरी के लिए आप के अथक प्रयास सफल रहेंगे।
बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ व्यथित रहेगा, परंतु इस समय बहुत ही समझदारी से समस्या सुलझाने की जरूरत है।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर विरोधी को पीछे छोड़ने के चक्कर में चोटिल हो सकते है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
बिजनेस में आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है, इनकम बढ़िया रहेगी लेकिन खर्चों को रोकना आवश्यक होगा।
पेरेंटल बिजनेस में फैमिली के सपोर्ट से आप संडे के दिन स्वयं को कुछ आराम दे पाएंगे।
सौभाग्य योग बनने से आज बिजनेस में कोई बड़ी डील आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती है।
वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में भी आपको अधिक प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में कुछ लोगों से सावधान रहें, जो आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं, विरोधियों के प्रति सतर्कता जरूरी होगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन की सेहत मजबूत होगी, जिससे काम धीरे-धीरे ही सही हो जाएंगे।
पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं, माता के स्वास्थ्य को लेकर इस समय आपको चिंता हो सकती है।
एजुकेषन के फील्ड में स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी, अभिभावक यदि चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छा प्रदर्शन करें तो इसके लिए उन्हें उसकी पढ़ाई और प्रोजेक्ट में मदद करनी होगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब प्रोफाइल में बदलाव से लाभ होगा।
सौभाग्य योग के बनने से व्यवसाय में बेहतरीन ऑर्डर हासिल होंगे।
व्यावसायिक मीटिंग सफल होने से आपकी चेहरे की रंगत ही अलग रहेगी।
राजनीतिक अथवा अनुभवी व्यक्ति की सलाह व मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान करेंगी।
कार्य का भार एंप्लॉयड पर्सन को कुछ परेशान करने वाला होगा, लेकिन आपकी सूझबूझ इससे बाहर निकलने का रास्ता खोज ही लेंगे।
संडे के दिन एंप्लॉयड पर्सन अपने टारगेट को अचीव करने में सफल होगी।
ग्रह गोचर का साथ मिलने से एंप्लॉयड पर्सन के प्रोजेक्ट बिना किसी रूकावट के कंपलीट होंगे आप अपनी सफलता का श्रेय पूरी टीम को देना न भूलें।
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी, पारिवारिक सहयोग मिलेगा बस आप प्रमाद न करें, प्रेमी के साथ बाहर जाने का मन बनेगा।
संडे होने पर स्टूडेंट्स के कारण घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा, अपने विचारों को सुलझाने और बेहतर सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment