AAJ KA RASHIFAL 3 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
3 सितंबर, गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पूरे दिन भाद्रपद कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, व्याघात योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 07ः26 के बाद वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
बिजनेस में इस समय मीडिया और ऑनलाइन एडवर्टाइजमेंट पर ज्यादा ध्यान दें, पब्लिक रिलेशन को और मजबूत बनाएं, समय के साथ-साथ अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाने की जरूरत है।
बिजनेसमैन के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा न तो उन्हें प्रॉफिट होगा और नहीं लॉस होगा।
कोई महत्वपूर्ण और फायदेमंद ऑफिशियल यात्रा किसी पारिवारिक कारणों के चलते कैंसिल होने से मन उदास रहेगा।
करियर को लेकर परेशान है, तो बुजुर्गों से सलाह अवश्य लेवें लाभ ही होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को कार्यस्थल पर अपने इंपोर्टेंट प्रोजेक्ट को बहुत अधिक संभाल कर रखें।
ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी, भाग्य साथ खड़ा नजर आएगा।
शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुशी से रहेंगे और जीवनसाथी का रोमांटिक होना आपसे कुछ खर्चे करवाएंगे।
स्पोर्ट्स एंड स्टूडेंट्स की सेहत कमजोर रहेगी, इसलिए जरूरत पड़े तो दवाई जरुर लें, नहीं तो परेशानी हो सकती है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व प्रसनचित रहेगा।
व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से जल्दी रहेंगे, आपको अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे।
बिजनेसमैन के लिए दिन प्रॉफिटेबल रहेगी, सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य मार्केट से रुकी हुई पेमेंट आदि मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।
न्यू बिजनेसमैन बिजनेस में हो रहे तनाव को कम करने के लिए फ्रेंड्स के साथ किसी शांत जगह पर मस्ती करने जाएंगे।
ऑफिस संबंधी कार्यों की वजह से किसी सहयोगी के साथ वाद विवाद में ना पड़े, ऑफिस में सबका सहयोग प्राप्त होगा, इससे उन्हें अपना काम करने में काफी आसानी हो जाएगी।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन पर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है, जिसे उन्हें करना ही होगा।
निजी जीवन खुशी से भरा रहेगा, जीवन साथी कोई खुशखबरी सुना सकता है, जो आर्थिक तौर पर आपके लिए अच्छी होगी।
स्टूडेंट्स की सेहत अच्छी तब ही रहेगी जब आप बाहर चीजों को अवॉइड करेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखे।
व्यावसायिक गतिविधियों के प्रति लापरवाही और आलस्य बिल्कुल ना करें।
न्यू बिजनेसमैन के लिए आज के दिन की ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी।
बिजनेस में स्टाफ और सहयोगियों का उचित योगदान प्राप्त न होने से प्रॉडक्षन में डाउनफॉल का सामना करना पड़ेगा।
ग्रह स्थितियां अनुकूल न होने के कारण वर्कप्लेस पर किसी कर्मचारी के अचानक चले जाने से कार्य क्षेत्र की व्यवस्था में कुछ दिक्कतें आएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, कार्य को लेकर बोझ बढ़ेगा।
दाम्पत्य जीवन में प्यार तो रहेगा लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें होंगी, जो आपके प्रिय आप से छुपा सकते हैं, जिससे आपके बीच दूरी बढ़ सकती है।
ऑफिस में किसी तीसरे की कहीं गई बात पर विश्वास करने से कोवर्कर को आपसे समस्या हो सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 8
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
बिजनेस में कुछ कामों में विलंब हो सकता है, जिससे आपका सोचा हुआ समय व्यर्थ हो सकता है, लेकिन दोपहर बाद बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बनेगी, समय का भरपूर सदुपयोग करें।
व्यवसाय से संबंधित कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है, ये वक्त अपने मार्केटिंग और संपर्क सूत्रों को और मजबूत करने में बीताएं करें, निकट भविष्य में इससे आपको फायदा होगा।
मित्रों के सहयोग से युवाओं के कार्य बनेंगे।
ऑफिस के काम को उचित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे, और कंपनी को फायदा भी होगा साथ ही ऑफिस से संबंधित काम ज्यादा रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर का किसी प्रोजेक्ट में सपोर्ट मिलेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन के किसी एक्टिविटी को लेकर दूर ट्रैवलिंग करने की संभावना बनेगी।
परिवार में दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताएंगे, भाई बहन अपनी किसी समस्या को आपके सामने रखेंगे, जिसे दूर करने का प्रयास आप करेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।
इस समय घर की समस्याओं में ही ना उलझे रहे तथा अपने व्यवसाय पर भी पूरा ध्यान दें घर की समस्या घर तक रखें और बिजनेस को बेहतर करने की तरफ फोकस करें।
व्याघात योग बनने से बीमा और कमीशन संबंधी बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बन रही है साथ ही सरकारी गतिविधियों से जुड़े बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है।
बिजनेसमैन का कुछ सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ाव होगा।
वर्कस्पेस पर उच्चाधिकारियों का दबाव रहेगा।
ग्रहों की चाल यह बताती है कि मार्केटिंग और यात्रा संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। क्योंकि इस समय कार्यक्षेत्र पर आपकी उपस्थिति जरूरी है।
युवा टेस्ट और इंटरव्यू के लिए पूरी तैयारी रखें, कभी भी लेटर आ सकता है, अभी से तैयारी शुरू कर देंगे तो सफलता मिलना भी तय है।
घर में किसी बुजुर्ग की सेहत की चिंता रहेगी और उनका ध्यान रखेंगे, घरेलू खर्च करेंगे और घर की स्थितियों का जायजा लेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में व्यस्त रहेंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी हैल्प करने से चमकेगा भाग्य।
बिजनेस एग्रीमेंट लाभदेमंद रहेगा, सरकारी कामों से जुड़े बिजनेस में आपको बहुत सफलता मिलेगी।
कारोबार के लिए यदि लोन का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है, आपको इस संबंध में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो जाए।
व्याघात योग बनने से सरकारी नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति और एकाग्रता माहौल को अनुशासित रखेगी, कर्मचारियों का भी सहयोग रहेगा।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन पर वर्कलोड ज्यादा होने से वो थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं।
प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और आपका प्रिय कोई खुश करने वाली बात करेगा, घरेलु काम के सिलसिले में दिन मजबूत है।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन सोशल साईट पर बिजी रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है।
बिजनेस के कामों में लापरवाही और आलस करने से दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए प्लानिंग बनाकर अपने काम पूरे करें।
सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की दखलंदाजी ना करें बिजनेस में पारदर्शिता बना कर रखना जरूरी है, अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं।
न्यू बिजनेसमैन की संगत गलत लोगों के साथ हो सकती है, उन्हें अलर्ट रहना होगा।
ऑफिस से संबंधित पेपर्स को सुव्यवस्थित तथा कंप्लीट रखें।
विदेशी कंपनी में नौकरी के लिए प्रयासरत लोग परेशान हो सकते हैं, उनका कार्य बनने में बाधा आ सकती है।
प्रेम जीवन में आपसी बॉन्डिंग वीक हो सकती है, परिवार में बिखराव जैसी स्थिति बन सकती है।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन सेहत का ध्यान रखें किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से लाईफ पार्टनर के साथ बोड़िग मजबुत होगी।
बिजनेसमैन को अच्छा मौका मिलेगा इस मौके पर मार्केट में उन्हें अपनी क्षमता और योग्यता का प्रदर्शन करना चाहिए।
कार्य में मुनाफा होगा, इसलिए बढ़-चढ़कर सौदे करने चाहिए, जरूरत अनुसार काम पूरे हो जाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
बिजनेसमैन अगर बिजनेस में कुछ नया करने जा रहे है, तो सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करना उनके लिए प्रॉफिटेबल साबित होगा।
नौकरीपेशा व्यक्तियों का कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से कंपनी को भरपूर फायदा होगा।
फेस्टिवल सीजन के चलते एंप्लॉयड पर्सन को ट्रैंड को लेकर ऑफिशियली ट्रैवलिंग करनी पड़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में फ्रेंड के साथ गपशप में अपना समय बर्बाद करेंगे।
दाम्पत्य जीवन में ग्रहों का साथ मिलने से आपकी लाइफ शानदार गुजरेगी।
बात करें स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सनकी की तो आपको बाहर के खाने से परहेज करनी चाहिए अन्यथा आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
कॉन्टेक्ट्रों को गवर्नमेंट से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है, बड़े व्यापारियों यदि ख्याति पाना चाहते हैं तो उन्हें धन खर्च करना पड़ेगा।
बिजनेस में सफलता के लिए पैसों के मामले में स्वार्थी होना जरूरी है, आ रही समस्याएं सुलझ जाएंगी।
बिजनेसमैन को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा ग्रह गोचर सेहत को खराब कर सकते है।
नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में मेहनत के मुताबिक नतीजे हासिल होंगे।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन को करियर संबंधी सफलता मिलती दिख रही है।
इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी में जल्दबाजी न दिखाएं, अभी इंतजार करें तो भविष्य में अच्छे ऑफर प्राप्त होंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने से नियुक्ति भी प्राप्त हो सकती हैं।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में रुकावट आ सकती है।
बिजनेसमैन के लिए समय उपयुक्त है, इस समय उन्हें मार्केटिंग कर अपना कारोबार बढ़ाना चाहिए।
बिजनेस में अपनी सूझबूझ और समझदारी से किसी समस्या का हल पाने में सफल रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने काम में एकाग्र रहने से नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं लेकिन आप नए कामों की शुरुआत न करें।
कार्यस्थल पर कर्मचारियों को लेकर एंप्लॉयड पर्सन को कुछ समस्याएं आ सकती हैं इसलिए किसी भी बाहरी इंसान का दखल आंतरिक व्यवस्था पर ना होने दें।
शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन में कुछ कमियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे और जीवन साथी को खुश रखने के लिए उनके लिए कुछ स्पेशल करने की कोशिश करेंगे। जोड़ों में दर्द से आप परेषान रहेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स काफी कॉन्फिडेंट नजर आएंगे, लेकिन आप ओवर कॉन्फिडेंस से दुरिया बनाकर रखें तो आपके लिए और भी बेहतर रहेगा।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
बिजनेस में ज्यादा मेहनत की जरूरत है, व्यवसाय से संबंधित कोई नया प्रयोग करने वाले हैं, तो उसके बारे में पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल करना जरूरी है।
बिजनेसमैन के चहरे पर कुछ तनाव देखने को मिल सकता है, सरकार की पॉलिसी का उन पर भी प्रभाव पड़ेगा।
ग्रहों की चाल बिजनेसमैन को मार्केट से जुड़ी समस्याओं के प्रति आगाह कर रही है क्योंकि दिन आपके लिए बेहद कमजोर है।
नौकरीपेशा लोगों के कामों में अचानक परेशानियां आ सकती हैं, अपनी फ़ाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को फेस्टिवल एंड ऑफिस के वर्कलोड दोनों का सामना करना पड़ेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के लिए परेशानियों का सिलसिला चलता रहेगा लेकिन दोपहर बाद कुछ राहत महसूस हो सकती है।
बात करें प्रेमी जीवन की तो तनाव भरी स्थितियां बन सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने अमूल्य समय को बेकार में बर्बाद न करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से जरूरत के समय रिश्तेदारों की मदद करें।
जीवन साथी बिजनेस करने की इच्छा जाहिर कर सकता है आपको उनका साथ देना चाहिए।
व्यावसायिक स्थल को नया लुक देने के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह मशवरा हो सकता है, आप सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य यह कार्य करें तो आपके लिए बेहतर होगा।
बिजनेसमैन के लिए समय उपयुक्त है, उन्हें बिजनेस को बढ़ाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उतरना ही होगा।
ऑफिस में कामकाज को लेकर एक्स्ट्रा वक्त भी देना पड़ेगा।
काम के सिलसिले में एंप्लॉयड पर्सन का दिनमान अच्छा रहेगा, उनके कार्यों में उन्हें भाग्य का साथ मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन अच्छे मौके की तलाश में रहेंगे और मौका मिलते ही उन्हें इसका लाभ लेने के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहिए।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को याद करने वाला चैप्टर लगातार दोहराते रहना चाहिए, अन्यथा वह याद किया हुआ पाठ भी भूल जाएंगे।
घरवालों के साथ कहीं बाहर खाना खाने की प्लानिंग बन सकती है, ग्रहों की चाल यह इशारा करती है कि आप प्यार भरी बातों से अपनों का दिल लगा कर रखेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment