AAJ KA RASHIFAL 22 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
22 सितंबर, मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 09ः44 तक भाद्रपद शुक्ल पक्ष जलझूलनी एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज सुबह 07ः07 तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र फिर श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, परिजात योग, अतिगंड योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में आपकी लोकप्रियता बढेगी।
व्यवसाय में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है, लेकिन अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें, बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियों को दूसरे के समक्ष जाहिर न करें।
अतिगंड योग बनने से व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने की स्थिति दिखाई दे रही है, अचानक डिमांड बढ़ने से आपका लाभांश भी बढ़ेगा।
कोई बड़ा ग्राहक आपके बिजनेस के लिए स्थायी लाभ का कारण बन सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस के काम को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं।
नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है, साथ ही कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
फेस्टिवल सीजन पर इंसेंटिव बढ़ने से जुड़ी सकारात्मक खबर मिल सकती है, साथ ही मार्केट में सभी के साथ सांजस्य बेहतर रहेगा।
प्रेमी के साथ शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है, अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने-अपने फील्ड पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढेगी।
बिजनेस अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन कोई भी डिसिजन जल्दबाजी में न लें, तो आपके लिए सही रहेगा।
बिजनेसमैन अगर नए कार्य को करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
न्यू बिजनेसमैन को समय के महत्व को समझना चाहिए, अन्यथा बाद में कहीं पछताना नहीं पड़े।
एंप्लॉयड पर्सन पेशेवर मोर्चे पर चीजें आसानी से आगे बढ़ेंगी और आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को कामयाबी पाने के लिए छोटे बदलावों पर अम्ल करना होगा जिससे उनकी कामयाबी में वृद्धि होगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस और घर का बैलेंस बनाने में सफल होंगे।
वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
सेहत के मामले में दिन स्पोर्ट्स पर्सन के पक्ष में रहेगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनचाहि यात्रा से चिंता व भय रहेगा।
व्यापार में आंतरिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने के प्रयास में लगे रहेंगे, अगर आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं तो प्रयासरत रहें।
बिजनेसमैन को प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें, कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की जरूरत है।
न्यू बिजनेसमैन को किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें धोखा के रूप में परिणाम प्राप्त होगा।
एंप्लॉयड पर्सन के काफी प्रयासों के बावजूद भी नौकरी में स्थिति यथावत ही रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस का कार्यभार बढ़ेगा, जिसके चलते देर तक बैठना होगा काम निपटाने के लिए।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को अपने फील्ड में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन की ग्राउंड पर वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है।
आपके जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार से ग्रस्त हैं।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी के संबंधों में प्रेम बढेगा।
व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे, हालांकि स्टाफ की मदद से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।
आने वाले फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन को शुभ ग्रहों का साथ मिलेगा जिससे वे सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है।
न्यू बिजनेसमैन को नए प्रयोग आजमाने से पहले जानकारों से सलाह लेनी चाहिए, साथ ही वरिष्ठों के अनुभवों का लाभ लेते रहना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को पदोन्नति पाने के लिए प्रयासों में कमी नहीं करनी चाहिए, पदोन्नति के लिए बॉस को अपने कार्यों से प्रसन्न रखें।
दोपहर बाद एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर में लापरवाही से बचें अन्यथा परिणाम अपोजिट हो सकते है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा, वो टारगेट के निकट पहुंचेंगे।
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की सैर हो सकती है, दान देने पर धन खर्च होने की संभावना है, प्रेम जीवन में दोस्तों से मदद मिल सकती है। ।
ग्रह गोचर का साथ मिलने से स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को नया प्लेटफॉर्म मिल सकता है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओं पर विजय की क्षमता बढेगी।
व्यापारियों को यदि कहीं से बड़ी डील का ऑफर मिल रहा है तो उसे पूरा करने में देरी नहीं करना चाहिए, इससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है।
अतिगंड योग बनने से अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है, आप में से कुछ पेशेवर लाभ कमा सकते हैं।
न्यू बिजनेसमैन की बिजनेस स्ट्रेटजी को देखते हुए मार्केट में सभी तारीफ करेंगे।
नौकरी पेशा लोगों को अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में सीनियर, जूनियर, कोवर्कर एंड बॉस से किसी कार्य में मदद मिल सकती है।
ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी से जुड़ी अच्छी खबर एंप्लॉयड पर्सन को मिलने की संभावना है।
अपने परिवार के सदस्यों की कंपनी का आनंद लेंगे, जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है, प्रेम जीवन में सामंजस्यपूर्ण और खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे।
बात करें स्पोर्ट्स पर्सन की तो उनको पुरानी चोट से आराम मिलेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अच्छी स्मरण शक्ति से स्टूडेंट्स की पढ़ाई अच्छी रहेगी।
अतिगंड योग बनने से बिजनेसमैन मार्केट में जिस पेमेंट को लेकर आप परेशान थे कि अब यह कैसे प्राप्त होगा वह काफी समय से रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है।
कॉर्पोरेट बिजनेस मीटिंग में आपकी उपस्थिति होने से आपको फायदा होगा, किसी नए प्रोजेक्ट में ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय उचित रहेगा, कोई डील फाइनल होने की संभावना है।
ग्रह गोचर आपके साथ होने से बिजनेसमैन को बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे और मार्केट में पार्टी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन घर की किसी बात को लेकर मार्केट में अपने कार्य में एकाग्रता नहीं रख पाएंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में बेहतर करने के प्रयास में जुटे रहेंगे। सेहत के मामले में आप बदलते मौसम का ध्यान रखें।
रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा, मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से माता से अनबन हो सकती है।
बिजनेसमैन को इस समय व्यावसायिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी, कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन आप अपने साहस और हिम्मत से उन्हें हल कर लेंगे।
बिजनेसमैन बिजनेस के लिए अगर नई प्रॉपटी परचेज करने जा रह है, तो प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में पेपर आदि अच्छी तरह चेक कर लें आप धोखा-धड़ी के षिकार हो सकते है।
न्यू बिजनेसमैन को अपने दिमाग में परेशानियों को स्थान नहीं देना चाहिए, ऐसा करना उनके लिए घातक हो सकता है।
नौकरीपेशा को जॉब में कोवर्कर के मामले में हस्तक्षेप न करें तो उनके लिए बेहतर रहेगा।
वर्कस्पेस पर आपको अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण करना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए क्षमता से अधिक कार्य उनके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है।
आपकी संतान कुछ गलत करके आपको दुखी कर सकती है, घर में सामंजस्य कम रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तों के साथ संचार कौशल मजबूत होगा।
बिजनेस में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी।
अतिगंड बनने से कारोबार में मनोवांछित नतीजे हासिल होंगे, लेकिन जल्दी सफलता के चक्कर में गलत रास्ता चुनने से बचें।
बिजनेसमैन के एक्सपेंडिचर अधिक होगा, लेकिन उनके पर्सनेलिटी में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे, प्रमोशन के योग बन सकते हैं।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन अपने फील्ड में जमकर मेहनत करेंगे।
भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा, राजकीय कार्यों स्थगित ही रखें।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें।
अर्ली मोर्निंग एंड लेट नाइट तक स्टडी करने के कारण कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स की सेहत गड़बड़ा सकती है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से मधुर वाणी से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
इस समय व्यापारिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा, लेकिन आर्थिक स्थिति अभी यथावत ही रहेगी।
बिजनेस में बिजनेसमैन को गंभीरता से काम करना होगा, तब ही वो अपने बिजनेस को मार्केट में स्थापित कर पाएंगे।
नौकरी में क्लाइंट के साथ अपना व्यवहार मधुर और संयमित रखें, नौकरी में सितारों का साथ मिल सकता है।
ऑफिस का काम-काज आज हल्का रहेगा, ऐसे में शांत मन से नए कार्यों की प्लानिंग करें, किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
आपके और आपके लाइफ पार्टनर के बीच एक नई सुखद सन्धि हो सकती है, जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन कुछ अप्रिय घटनाओं से चिंतित हो सकते हैं।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन संवेदनशील और कल्पनाशील रहेगा।
अतिगंड योग बनने से भाग्य आपका सहयोग कर रहा है, किसी व्यावसायिक लक्ष्य को हासिल करने में आप सक्षम रहेंगे, जल्दी ही उचित आर्डर भी मिलेंगे।
लेकिन बिजनेसमैन के लिए पार्टनरशिप के लिए यह समय अनुकूल नहीं है, इस तरह की योजनाएं भविष्य के लिए टाल दें।
ग्रह गोचर बिजनेसमैन के पक्ष में होने से सडनली धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति और बेहतर हो सकती है।
वर्कस्पेस पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।
वर्कप्लेस पर अपने अधीनस्थों से कार्य कराने में सफल रहेंगे, इसके चलते बॉस भी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दम्पत्तियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कमजोर कल्पना शक्ति के कारण नए कॉन्टैक्ट टूट सकते है। बिजनेस में कुछ नया करने की अगर आप प्लानिंग बना रहें है, तो उसे टालना ही आपके लिए बेहतर रहेगा, दिन भर तनाव में रहेंगे।
व्यापारी लेन देन में समझ बूझ कर काम करें क्योंकि उनसे पैसों के बड़े लेन-देन में चूक होने की संभावना दिख रही है।
ग्रह गोचर बिजनेसमैन के विपरीत है, अतः उन्हें लाभ के लालच में जरूरत से ज्यादा रिस्क लेने से बचना होगा, क्योंकि हानि के संकेत बन रहें है।
प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है, सरकारी कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं।
सीनियर्स की नाराजगी या अतिरिक्त जिम्मेदारी के कारण एंप्लॉयड पर्सन पर मानसिक दबाव बढ़ेगा।
शारीरिक तनाव के साथ-साथ भावनात्मक तनाव भी रहेगा, आपका खर्च कुछ अधिक रहेगा।
लाइफ पार्टनर से किन्हीं बातों को लेकर विवाद हो सकता है, विवाद को बहुत अधिक बढ़ने नहीं देना चाहिए, एक दूसरे को समझने की कोशिश करें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स किसी और की सफलता को देखकर डिप्रेशन में रहेंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से मजबूत इच्छाशक्ति से आय के अनेक स्रोत मिलेगे।
बिजनेस के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, हो सकता है इस यात्रा में कोई बड़ा सौदा आपके हाथ लग सकता है जिससे अच्छा मुनाफा मिले।
अतिगंड योग बनने से व्यावसायिक यात्रा की प्लानिंग बन सकती है, सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं।
बिजनेसमैन फोन पर बात उतनी ही करें जीतनी आपके काम की आपको समय की अहमियत को समझना होगा, फालतू की गपशप से दूरियां बनाए रखने में ही आपका फायदा होगा।
ऑफिस में अधिकार बढ़ेगे, अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए ऐसे में मैनेजमेंट अच्छा रखें। ग्रह गोचर आपका साथ देंगे जिससे नौकरीपेशा लोगों को फायदा हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस रिलेटेड डिसीजन उचित रहेंगे, आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं।
जो युवा सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो वह अपना प्रयास जारी रखें।
प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment