AAJ KA RASHIFAL 23 September 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
23 सितंबर, बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 10ः51 तक भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज सुबह 09ः09 तक श्रवण नक्षत्र फिर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, परिजात योग, गजकेसरी योग, सुकर्मा योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग व मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 09ः57 के बाद कुंभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से रूटीन से हटकर कुछ नया कम करें।
सुकर्मा योग बनने से व्यापारियों के लिए दिन विशेषतया शुभ है, आप काफी प्रगति करेंगे।
फेसटिवल सीजन पर बिजनेस में अनुभव अत्याधिक महत्वपूर्ण है, इसलिए अपने अनुभव का व्यापार में उपयोग करते हुए उसे आगे बढ़ाने का काम करें।
न्यू बिजनेसमैन को बुजुर्गों के पास बैठना चाहिए उनका अनुभव आपकी बिजनेस व लाइफ दोनों में बहुत काम आएगा।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में व्यवस्था उचित बनी रहेगी, आपको अपने प्रयास तथा परिश्रम के उचित परिणाम भी हासिल होंगे
मंगल-बुध का 3-11 का संबंध होने से एंप्लॉयड पर्सन सीनियर, जूनियर एंड कोवर्कर के साथ व्यवहार उचित बनाकर रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को झगड़ा फसाद और विवाद करने वाली संगत से दूरी बनाकर रखनी होगी, इससे उनकी अच्छी छवि प्रभावित होती है।
इस समय आपका परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा, और आपके दोस्त और रिश्तेदार आपकी वृद्धि और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, लाइफ पार्टनर आप पर प्यार लुटाएगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं रहेगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा, परंतु दूसरों पर ज्यादा निर्भर ना रहे और ना ही विश्वास करें।
मंगल-बुध का 3-11 का सम्बध होने से बिजनेस में वृद्धि के लिए अनुकूल स्थिति विकसित होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, फिर भी चिंतित रहेंगे, भागदौड़ रहेगी।
लोन के लिए प्रयास रत लोगों को शुभ समाचार प्राप्त होगा, लोन मिलने से आपके कई रुके हुए काम आसानी से हो सकेंगे।
सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर शांत रहें।
करियर में चुनौतियां आने से आपकी आय में स्थिरता देखने को मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को अपनी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा काम करना उचित परिणाम देगा।
एंप्लॉयड पर्सन का ऑफिस में सकारात्मक स्थायित्व बना रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब होंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर में कुछ अनहोनी हो सकती है।
मार्केट में कॉम्पिटिटर की शानदार स्ट्रैटजी का असर आपके बिजनेस पर दिखेगा, आपको कुछ लॉस का सामना करना पड़ेगा।
पब्लिक डीलिंग करते समय क्लाइंट के साथ वाद-विवाद में बढ़ना बिजनेसमैन के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
आज महत्वपूर्ण ईमेल, डॉक्यूमेंट या कम्युनिकेशन में गलती करने से बचना जरूरी है।
अपनी हठ के चलते किसी का दिल दुखा सकते हैं, बॉस की बातों पर तीखी प्रतिक्रिया न दें।
एंप्लॉयड पर्सन को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, आर्थिक तनाव रहेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन अपने फील्ड की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे निरंतर प्रयास से ही सफलता हासिल करेंगे।
विवाहित जातकों के जीवन में कुछ नकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है।
पढ़ाई में मन कम लगेगा और बार-बार होने वाला डिस्ट्रैक्शन आपकी तैयारी को प्रभावित कर सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में कस्टमर से अच्छे संबंध बनेगे।
फेस्टिवल सीजन पर बिजनेसमैन को मुनाफा होगा, इसलिए उन्हें अपने कस्टमर के नेटवर्क को एक्टिव करना चाहिए ताकि वह टर्न अप हों।
सुकर्मा योग बनने से व्यवसाय से संबंधित पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं।
बिजनेसमैन की पिछली बचत आपको भविष्य में कठिन समय को पार करने में सहायता करेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के कार्य जल्दबाजी में न करें, अन्यथा पुनः नहीं करने पड़ जाएं।
एंप्लॉयड पर्सन का संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
करियर से रिलेटेड चल रही दिक्कत ठीक होगी।
लाइफ पार्टनर एंड और आपकी माँ के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, जिसकी वजह से आपको भी बहुत खुशी होगी।
बात करें स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन की तो सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से हेल्थ को लेकर चिंता बनी रहेगी।
व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा, लेकिन अभी ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें।
सुकर्मा योग बनने से व्यवसाय में नए नए लोगों से आपके संबंध बनेंगे, जिनके द्वारा आपकी उत्तरोत्तर उन्नति होगी, प्रतिद्वंदी भी परास्त रहेंगे।
बिजनेसमैन बिजनेस में क्लाइंट्स के साथ बातचीत में क्लैरिटी बनाए रखें, जो आपके लिए आगे भी सही रहेगी।
ऑफिस में सहयोगी और कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें उनका अनुभव तथा मेहनत व्यवसाय की गतिविधियों को और अधिक बढ़ाएगा।
वर्कस्पेस पर मन अज्ञात भय और बाधाओं से ग्रसित रहेगा।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन के लिए यह समय कुछ कठिन है, इस परिस्थिति में धैर्य से काम लें और एकाग्रता बनाए रखने की कोशिश करें।
मंगल-बुध का 3-11 का संबंध होने से अविवाहितों के विवाह की बात चल रही है तो वह बनती हुई दिखेगी।
स्टूडेंट्स स्टडी मटेरियल को अच्छे से पढ़ने समझने में कामयाब रहेंगे और उनका हौसला बुलंद होगा, पढ़नें में मन लगेगा, ऐसे में अपने टारगेट पर फोकस बनाए रखें और कड़ी मेहनत करें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से बच्चो के साथ बच्चा बनकर दिन गुजारे।
सुकर्मा योग बनने से नई उपलब्धियां सामने आएंगी, ज्यादा सोच विचार करने में समय व्यर्थ ना करें तथा तुरंत निर्णय ले।
व्यवसाय संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी।
त्योहार के सीजन को देखते हुए व्यापारियों को बड़े मुनाफे हाथ लगेंगे, जससे उनकी पुरानी भरपाई पूरी होगी।
ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आपको अलग रखें, भागदौड़ की संभावना कम है।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन आत्मविश्वास से ओतप्रोत प्रयासों में अवश्य सफल होंगे।
मंगल-बुध का 3-11 का संबंध होने से एंप्लॉयड पर्सन यदि किसी प्रोजेक्ट को फेस्टिवल में ही कंपलीट करना चाह रहे है, तो यह अधिक प्रयास करने का सही समय है।
स्पोर्ट्स पर्सन को कैलोरीज बर्न करने और शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए कुछ योग-प्राणायाम में संलग्न होना पड़ेगा तथा कुछ चुनौतीपूर्ण व्यायाम में शामिल होना होगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर, भूमि और वाहन के सुख में कमी आएगी।
बिजनेसमैन के कामकाज को लेकर बनाई गई कोई प्लानिंग डिले हो सकती है, धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
व्यावसायिक पार्टियों के साथ हिसाब-किताब करते समय पारदर्शिता रखें, इससे संपर्क मजबूत होंगे।
भविष्य में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए बिजनेस मैन बिजनेस में ढिलाई न बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें, यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, संभलकर रहें।
नेटवर्किंग और सेल्स से संबंधित लोगों के लिए समय अनुकूल नहीं रहेगा, एनीमी एक्टिव हो सकते हैं।
वर्कस्पेस पर व्यर्थ की चिंताएं रहेंगी ऐसी स्थिति एंप्लॉयड पर्सन को चिड़चिड़ा बनाएगी, खुद को नियंत्रण में रखें और सोच समझ कर ही लोगों के बीच बोलें, अन्यथा मजाक का पात्र बन जाएंगे।
हेल्थ के मामले में स्पोर्ट्स पर्सन के परेशानियां बढ़ती हुई नजर आएंगी, इसलिए अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें और उचित इलाज कराएं।
रिश्तों की डोर को मजबूत बनाए रखना होगा, इसके लिए सभी को सभी से प्रेम से बात करनी होगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई-बहन के साथ मिल-झुलकर रहेगे।
व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर तुरंत फैसला लेने की कोशिश करें, बहुत सोच-विचार करना तथा समय लगाना नुकसान दे सकता है।
बिजनेस में किसी पुरानी प्लानिंग को धरातल पर पुनः लाने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य करें।
मंगल-बुध का 3-11 का संबंध होने से न्यू बिजनेसमैन को फेस्टिवल सीजन पर मार्केट में अपनी प्रतिभा दिखाने के अच्छे अवसर मिलेंगे।
ऑफिस की कार्यप्रणाली में परिवर्तन की वजह से वर्किंग वुमन को सामंजस्य बिठाने में कुछ परेशानियां आएगी।
वर्कस्पेस पर पॉजीटिव एटीट्यूड आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने कार्य पर ध्यान देना होगा।
जीवनसाथी के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, यद्यपि कुछ व्यवधान भी रहेंगे, फिर भी आपका उत्साह सफलता देने में सहायक होगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स एग्जाम में अच्छा स्कोर प्राप्त करेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 2ndd हाउस में होने से फायनांसिली कॉफी मजबुत रहेगे।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन को स्टॉक स्वयं मेंटेन करना होगा, तब ही सही स्टॉक के बारे में पता चलेगा।
व्यावसायिक कार्य मनोनुकूल तरीके से संपन्न होते जाएंगे, अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं, तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य करना बेहतर रहेगा।
न्यू बिजनेसमैन अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे लेकिन बिजनेसमैन का मन स्पष्ट होना चाहिए।
ऑफिस में सभी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, इस वातावरण से काम करने में भी मन लगेगा।
मंगल-बुध का 3-11 का संबंध होने से एंप्लॉयड पर्सन को किसी प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए सीनियर एंड बॉस के द्वारा कहा जा सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को किसी प्रोजेक्ट में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है।
पुरानी चोट के पुनः दर्द के कारण स्पोर्ट्स पर्सन परेशान रहेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से स्वयं विवेक से लोगो की भावनाओं से प्रभावित रहेगे।
बिजनेसमैन की बिक्री अपेक्षाकृत कुछ अधिक होगी, अन्य कारोबार भी सामान्य गति से चलते रहेंगे।
प्रभावशाली व्यावसायिक लोगों से संपर्क बनेंगे, इस समय व्यापार से संबंधित गतिविधियों का भी अधिक प्रचार प्रसार करना जरूरी है।
फेस्टिव सीजन के चलते बिजनेस का धार्मिक कार्यों की तरफ मन लग सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कस्पेस पर काफी दिनों से चली आ रही समस्या पर अंकुश लगेगा।
सुकर्मा योग बनने से युवा वर्ग मनपसंद नौकरी मिलने से प्रसन्न रहेंगे।
ऑफिस में आज आपकी एनर्जी हाई रहेगी, पर पेंडिंग काम निपटाने में जल्दबाजी न करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने टिचर के साथ बॉडिंग बेहतर बनाने के प्रयास में सफल रहेंगे।
लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा, जीवन में हो रहे बदलाव के बारे में आपको यही सलाह दी जाती है कि हठ छोड़कर परिवर्तनों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी मामलों में रुकावट आ सकती है।
व्यवसाय में कुछ उलझने बनने से अपेक्षित लाभ भी नहीं मिलेगा, विस्तार संबंधी योजनाओं पर अभी और विचार विमर्श करने की जरूरत है।
बिजनेस में चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी।
बिजनेसमैन जो मार्केट में जो भी कार्य करें, उसे समय और पूरी जिम्मेदारी के साथ ठीक तरीके से पूरा करें, लापरवाही आपके लिए ठीक रहेगी।
वर्कस्पेस पर चारों ओर के टेंशन के माहौल में काम करना आसान नहीं होगा, बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने विरोधियों से अलर्ट रहना होगा, वो आपकी पीठ पीछे षड़यंत्र रच सकते है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को इवेंट में किसी और के द्वारा ध्यान भटकाया जा सकता है, जिससे वो अपने फील्ड में बेस्ट देने के प्रयास में विफल रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन को टीम के मध्य सामंजस्य बिठाने के लिये इस समय आपको काफी प्रयास करने पड़ेंगे।
दाम्पत्य जीवन में तनाव है तो उसे बढ़ावा देने से बचें और लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल बना कर रहें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने से बड़ो का सहयोग मिलेगा।
बिजनेसमैन का बिजनेस के प्रति दृष्टिकोण बहुत आशावादी है और ऐसा लगता है कि आप इस समय कोई बुरा निर्णय नहीं ले सकते, इस सकारात्मक दृष्टिकोण का लाभ उठाएं।
मंगल-बुध का 3-11 का संबंध होने से बिजनेसमैन को मार्केट में पार्टी एंड डीलर से उचित तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है, उनकी सलाह पर गौर करे कभी कभार उनकी सलाह से आपको प्रॉफिट भी हो सकता है।
न्यू बिजनेसमैन के अंदर आत्मविश्वास की कमी होने के कारण मार्केट में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा आत्मनिरीक्षण के लिए कुछ अकेला समय उपयोगी होगा।
वर्कस्पेस पर बहुत धैर्यवान तथा आशावादी रहें और निश्चिंत रहें कि ग्रह स्थिति आपके पक्ष में होते ही भाग्य आप पर मुस्कुराएगा, निराष को छोड़कर आत्मविश्वास से काम लें।
ग्रह गोचर का साथ मिलने से एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में उनके कार्यों में सफलता मिलती दिख रही है।
घर के बुजुर्गों के साथ थोड़ा टाइम बिताएं, मन को शांति मिलेगी।
स्टूडेंट्स स्क्रीन टाइम अलर्ट बनाएं वॉट्सऐप ग्रुप पर चल रही फालतू की बहस में रिप्लाई करने से बचें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8

Comments
Post a Comment